मेला रामनगरिया के श्रद्धालुओं से नम्र व्यवहार करे पुलिस: डीआईजी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) माघ मेला रामनगरिया का 3 जनवरी से श्री गणेश हो है| तैयारी लगभग अंतिम चरण में है| मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेनें कानपुर क्षेत्र के डीआईजी हरिश्चंद्र व अपर आयुक्त कानपुर मंडल पंहुचे और निरीक्षण कर व्यवस्था को परखा|
डीआईजी हरिश्चंद्र पंहुचे घाटों का निरीक्षण करने के साथ ही संतों से भी भेट कर उनकी समस्याओं को सुना| पांटून पुल का जायजा लिया, नावों के बीच में लगभग 100 मीटर की जगह रखने के भी निर्देश दिये| डीआईजी ने अधिकारियों कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा की मेला रामनगरिया में आने वाले 99 प्रतिशत लोग गरीब होते हैं, उनके प्रति हमारा व्यवहार ठीक होना चाहिए, पुलिस व अन्य मेला कर्मी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से नम्र व्यवहार करें उनसे हाथ जोड़कर नमस्कार करें| उन्होंने कहा की पिछली बार जो हुआ वह इस बार ना हो, उन्होंने पार्किंग, गोताखोर, सुरक्षा को बेहतर तरीके से परखा| इस बार सुरक्षा के लिए पुलिस बल अधिक मात्रा में रखा गया है| डीआईजी नें कहा की आग को लेकर भी पुलिस एलर्ट रहे, लगभग एक से डेढ़ लाख श्रद्धालु कल्पवास करता है, लिहाजा अगर कोई आग की सूचना
आती है तो उसका पंहुचने का रिस्पांस टाइम भी निर्धारित किया जाये| उन्होंने कहा की ट्राफिक व्यवस्था को लेकर भी पुलिस सजग रहे, जाम ना लगे, इसके लिए यातायात सीओ को भी लगाया गया है| इस बार मेला रामनगरिया व ढाई घाट मेले में प्रयागराज जैसी व्यवस्था देखनें को मिलेगी| मेला में 5-6 स्नान होते है, स्नान होने पर पुलिस समय से अपनी डियूटी पर पंहुचे|गंगा तट पर बैरिकेटिंग मजबूत की जाये| जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी,एसपी आरती सिंह आदि प्रमुख रूप से रहे|