अस्पताल में निर्माण स्थल पर गिरने से मजदूर की मौत

0
379

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)कादरी गेट थाना क्षेत्र के बिर्राबाग निवासी 56 वर्षीय मजदूर कालेश्वर मिश्रा की शुक्रवार को निर्माण कार्य के दौरान गिरने से मौत हो गई। वह कादरी गेट स्थित वेदांता हॉस्पिटल में निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे।
बताया गया है कि काम के दौरान अचानक पैर फिसलने से कालेश्वर मिश्रा नीचे गिर गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अस्पताल स्टाफ द्वारा उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। रेफर किए जाने के कुछ समय बाद ही उन्हें पुनः लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कादरी गेट थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया कि मजदूर मकान से गिरकर घायल हुआ था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]