शराब के नशे में हंगामा करने पर प्रधान गिरफ्तार

0
451

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) धीरपुर ग्राम प्रधान अमर सिंह को शराब के नशे में गाली-गलौज व हंगामा करने के आरोप में कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना धीरपुर चौराहे की है, जहाँ प्रधान अमर सिंह सड़क पर गाड़ी को गाड़ी से लगाकर उत्पात मचा रहे थे और राहगीरों से गाली-गलौज कर रहे थे।
कोतवाली मोहम्मदाबाद की पीआरबी पुलिस ने जब प्रधान को समझाने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद मामले की सूचना मदनपुर चौकी को दी गई। सूचना पर पहुंचे मदनपुर चौकी इंचार्ज प्रधान अमर सिंह को थाने लेकर आए, जहाँ उनके खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की गई।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]