Home Blog Page 19

अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर संस्कार भारती का जागरूकता कार्यक्रम

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर संस्कार भारती, फर्रुखाबाद द्वारा “विश्व हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” थीम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवीन एवं स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देना और जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम करने के प्रति जन-जागरूकता फैलाना रहा।संस्कार भारती के कला साधकों ने प्राचीन श्री पांडेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में आकर्षक रंगोली बनाकर पृथ्वी माता के आंचल को सजाया और जलवायु संरक्षण का संदेश दिया। रंगोली के माध्यम से पर्यावरण संतुलन, स्वच्छ ऊर्जा और प्रकृति संरक्षण की महत्ता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और प्रेरित हुए।कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय संस्कार भारती के राष्ट्रीय रंगोली प्रमुख रघुराज देशमुख पांडे ने नागपुर से संदेश भेजकर “पृथ्वी बचाओ, ऊर्जा बचाओ” का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।संस्कार भारती का उद्देश्य कला और साहित्य के माध्यम से समाज में रचनात्मकता के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना है। संस्था युवाओं को जोड़कर जन-जन में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है।इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह राठौड़, गौरव मिश्रा, बंटी, नरेंद्र नाथ मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक हेमलता श्रीवास्तव, अरविंद दीक्षित, रविंद्र भदोरिया, अनुराग पांडे, दीपक रंजन सक्सेना, अनुभव सारस्वत, कुलभूषण, रजनी लौगवानी, चित्रा अग्निहोत्री, कविता शुक्ला, स्नेहा श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) कोतवाली क्षेत्र के छोटी पैथान गांव के एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार को घर से थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर निकले युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।छोटी पैथान निवासी आत्माराम का 20 वर्षीय पुत्र रौनक उर्फ रामू बुधवार सुबह घर पर मौजूद था। बड़े भाई रवि के अनुसार, परिवार के लोग तंबाकू का चक्का पलटने के काम में लगे थे। इसी दौरान रौनक यह कहकर घर से पैदल निकल गया कि वह कुछ देर में लौट आएगा।कुछ घंटों बाद सूचना मिली कि ब्राहिमपुर गांव के पास उसका सड़क हादसा हो गया है। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस ने घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किस वाहन ने उसे टक्कर मारी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। 20 दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था घर परिजनों के मुताबिक रौनक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उससे बड़े रवि और सुधीर हैं, जबकि एक छोटी बहन कोमल है। रौनक दिल्ली की एक निजी फैक्ट्री में काम करता था और करीब 20 दिन पहले ही गांव आया था। परिजनों का कहना है कि वह पैदल घर से निकला था, लेकिन ब्राहिमपुर तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, पीडब्लूडी लिखें 3 डंपर व 2 जेसीबी सीज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन विभाग की टीम ने मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के भागुनापुर–आतनपुर, चौकी नीमकरोरी के अंतर्गत औचक छापेमारी की।छापेमारी के दौरान मौके पर दो जेसीबी मशीनें और तीन डम्पर मिट्टी लदे हुए पाए गए। जांच में वाहन चालकों द्वारा कोई वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद पुलिस की मदद से सभी वाहनों को कब्जे में लेकर चौकी नीमकरोरी में खड़ा कराया गया और कोतवाली मोहम्मदाबाद की अभिरक्षा में सौंप दिया गया।प्रशासन द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।

वृद्ध पर बंदरों नें बोला हमला, छत से गिरकर मौत

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) दो मंजिल मकान की छत पर गये वृद्ध पर बंदरों के झुण्ड नें हमला बोल दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौत हो गयी, परिजनों में कोहराम मच गया| कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़ा कछपुरा निवासी 65 वर्षीय हरिराम अविवाहित थे | वह अपने मकान की दो मंजिल पर गये तो अचानक उन पर बंदरों नें हमला बोल दिया, अचानक हुए हमले से घबराये हरिराम नें भागने का प्रयास किया तो अनियंत्रित होकर दो मंजिल छत से नीचे गिर गये, जिससे हरिराम की मौत हो गयी |

बलराम जी गैस एजेंसी निलंबित, उपभोक्ताओं को अन्य वितरकों से जोड़ा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ स्थित बलराम जी गैस वितरक की डीलरशिप अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है। यह कार्रवाई इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के सक्षम अधिकारियों द्वारा पार्टनर देशदीपक के निधन के बाद उत्पन्न पारिवारिक विवाद के चलते की गई है। जानकारी के अनुसार, बलराम जी गैस एजेंसी के पार्टनर देशदीपक पुत्र स्व. छविराम के निधन के बाद उनके परिवार और अन्य साझेदारों के बीच मतभेद हो गए थे। इसके चलते गैस कंपनी ने जनहित को ध्यान में रखते हुए डीलरशिप को फिलहाल निलंबित कर दिया है। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए एजेंसी से जुड़े विभिन्न मोहल्लों को जिले के अन्य गैस वितरकों से अस्थायी रूप से संबद्ध किया गया है। इनमें रेलवे रोड स्थित जितेंद्र सर्विस गैस, जसमई दरवाजा रोड की रमा शिव इंडेन गैस सर्विस, निनौआ फतेहगढ़ की पियूष इंडेन गैस सर्विस तथा बाजार फर्रुखाबाद स्थित जय भैरव पल्ला इंडेन सर्विस शामिल हैं।इन एजेंसियों को अलग-अलग क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की आपूर्ति की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनमें सिविल लाइन, महरूपुर, निनौआ, फूस बंगला, केंद्रीय जेल क्षेत्र सहित कई मोहल्ले शामिल हैं।जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने संबंधित नए गैस वितरक से संपर्क कर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें और बुकिंग के बाद होम डिलीवरी के माध्यम से गैस प्राप्त करें।

आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होगा फर्रुखाबाद टी-20 टूर्नामेंट

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद के फतेहगढ़ के याकूतगंज में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है | जिसकी सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयीं हैं| आयोजकों की माने तो आयोजन आईपीएल की तर्ज पर किया जायेगा| शहर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गयी वार्ता में आयोजको नें बताया की टूर्नामेंट में आधा दर्जन टीमें प्रतिभाग करेंगी| जिसमे फतेहगढ़ योद्धा , याकूतगंज वारियर्स, फर्रुखाबाद किंग्स, कमालगंज टाइगर, कायमगंज रायल, श्मशावादी सिकंदर के नाम से आधा दर्जन टीमें भाग लेंगी | टूर्नामेंट 10 मई से 20 मई तक आयोजित होगा | इस दौरान डॉ. राघवेंद्र अग्निहोत्री, शिवेंद्र भदौरिया, धीरज गुप्ता, अदनान खान, विजय आनंद मिश्रा, दानिश खान आदि रहे l|

रंजिश में जानलेवा हमला, फायरिंग से दहशत,आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम रामपुर जोगराजपुर में रविवार रात पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया था । लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि फायरिंग कर पूरे गांव में दहशत फैला दी।पीड़ित मुनेन्द्र सिंह पुत्र मदनपाल के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे वह अपनी पानी की टंकी पर पहरा दे रहा था। तभी गांव के ही धर्मपाल, प्रेमचंद, रामचंद्र (पुत्र इन्द्रजीत) और विश्राम पुत्र श्रीराम वहां पहुंच गए। आरोप है कि धर्मपाल के पास लाइसेंसी राइफल थी और आते ही सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर धर्मपाल ने जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। गोली मुनेन्द्र के कान के पास से निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद अन्य आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों को भी हमलावरों ने पीटा। इस घटना में उसकी पुत्री शिवानी, पुत्र शिवम और भाई सुशील सिंह घायल हो गए।पुलिस की कार्रवाई:घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी धर्मपाल निवासी रामपुर जोगराजपुर को कंचनपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक राइफल भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।मामले की जांच दरोगा महेश कुमार को सौंपी गई है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

शॉर्ट सर्किट से मारुति सर्विस सेंटर में लगी आग,कार जली

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया, जब बरेली–इटावा हाईवे पर स्थित एक मारुति शोरूम के सर्विस सेंटर में अचानक आग भड़क उठी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट के चलते लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एआरटीओ कार्यालय के पास स्थित मारुती शोरूम के सर्विस सेंटर की है। दोपहर करीब डेढ़ बजे सर्विस सेंटर https://youtu.be/1ryNHkut614?si=-GLV1Oet27N6BQLK में प्रथम तल की छत पर खड़ी पुरानी ओमनी कार में आग लग गई। आग की ऊंची लपटें उठती देख कर्मचारियों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद कर दी और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग तेजी से फैलती गई। सूचना मिलने के करीब आधा घंटे के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता)थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती ने पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, 14 अप्रैल को दीपक निवासी बदनपुर और भोले निवासी दारापुर उसे बहला-फुसलाकर शहर के एक होटल में ले गए। वहां पहले कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया और बाद में जबरन शराब पिलाई गई। युवती का आरोप है कि इसके बाद दोनों ने अपने अन्य साथियों—अजीत निवासी दारापुर, झंगड़ी निवासी बदनपुर तथा संजय (पता अज्ञात) को मौके पर बुला लिया, जहां सभी ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।घटना के संबंध में पीड़िता ने मंगलवार को थाना राजेपुर में पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नवागांन्तक जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर नें लिया चार्ज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नवागांन्तक जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर नें मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया | चार्ज लेते ही उन्होंने साफ कहा की शासन की मंशा के तहत कार्य किया जायेगा | जिलाधिकारी नें कहा कानून व्यवस्था व स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जायेगा | इसके साथ ही सरकार की योजनाओं को जन जन तक पंहुचानें का प्रयास किया जायेगा | उन्होंने कहा की कार्य के प्रति लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी| उन्होंने अधिकारियो के साथ बैठक ली|