शॉर्ट सर्किट से मारुति सर्विस सेंटर में लगी आग,कार जली

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया, जब बरेली–इटावा हाईवे पर स्थित एक मारुति शोरूम के सर्विस सेंटर में अचानक आग भड़क उठी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट के चलते लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एआरटीओ कार्यालय के पास स्थित मारुती शोरूम के सर्विस सेंटर की है। दोपहर करीब डेढ़ बजे सर्विस सेंटर https://youtu.be/1ryNHkut614?si=-GLV1Oet27N6BQLK में प्रथम तल की छत पर खड़ी पुरानी ओमनी कार में आग लग गई। आग की ऊंची लपटें उठती देख कर्मचारियों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद कर दी और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग तेजी से फैलती गई। सूचना मिलने के करीब आधा घंटे के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।