फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता)थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती ने पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, 14 अप्रैल को दीपक निवासी बदनपुर और भोले
निवासी दारापुर उसे बहला-फुसलाकर शहर के एक होटल में ले गए। वहां पहले कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया और बाद में जबरन शराब पिलाई गई। युवती का आरोप है कि इसके बाद दोनों ने अपने अन्य साथियों—अजीत निवासी दारापुर, झंगड़ी निवासी बदनपुर तथा संजय (पता अज्ञात) को मौके पर बुला लिया, जहां सभी ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।घटना के संबंध में पीड़िता ने मंगलवार को थाना राजेपुर में पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



