बलराम जी गैस एजेंसी निलंबित, उपभोक्ताओं को अन्य वितरकों से जोड़ा

0
390

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ स्थित बलराम जी गैस वितरक की डीलरशिप अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है। यह कार्रवाई इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के सक्षम अधिकारियों द्वारा पार्टनर देशदीपक के निधन के बाद उत्पन्न पारिवारिक विवाद के चलते की गई है। जानकारी के अनुसार, बलराम जी गैस एजेंसी के पार्टनर देशदीपक पुत्र स्व. छविराम के निधन के बाद उनके परिवार और अन्य साझेदारों के बीच मतभेद हो गए थे। इसके चलते गैस कंपनी ने जनहित को ध्यान में रखते हुए डीलरशिप को फिलहाल निलंबित कर दिया है। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए एजेंसी से जुड़े विभिन्न मोहल्लों को जिले के अन्य गैस वितरकों से अस्थायी रूप से संबद्ध किया गया है। इनमें रेलवे रोड स्थित जितेंद्र सर्विस गैस, जसमई दरवाजा रोड की रमा शिव इंडेन गैस सर्विस, निनौआ फतेहगढ़ की पियूष इंडेन गैस सर्विस तथा बाजार फर्रुखाबाद स्थित जय भैरव पल्ला इंडेन सर्विस शामिल हैं।इन एजेंसियों को अलग-अलग क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की आपूर्ति की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनमें सिविल लाइन, महरूपुर, निनौआ, फूस बंगला, केंद्रीय जेल क्षेत्र सहित कई मोहल्ले शामिल हैं।जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने संबंधित नए गैस वितरक से संपर्क कर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें और बुकिंग के बाद होम डिलीवरी के माध्यम से गैस प्राप्त करें।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]