फर्रुखाबाद(जेएनआई ब्यूरो) लगभग 21 साल पूर्व ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या करनें के मामले में विशेष न्यायालय ईसी एक्ट तरुण कुमार सिंह ने तीन दोषियों को आजीवन कारावास और 50-50 हजार अर्थदंड की सजा से दंडित किया है|
मामला 3 अप्रैल 2004 का है| जब थाना शमसाबाद के राजेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा की 27 वर्षीय ईश्वरदयाल उर्फ पप्पू पुत्र जयराम शाक्य राजेश के ट्रैक्टर का चालक था| ईश्वर दयाल बाइक से राजेश के नलकूप के लिए जा रहा था| उसी दौरान अचानक गोली की आवाज सुनकर राजेश अपने मजदूर के साथ हंसापुर गौराई जाने वाले मार्ग पर पंहुचे, जहाँ चालक ईश्वर दयाल की गोली मारकर हत्या कर दी गयी, ईश्वरदयाल की लाश व बाइक मौके पर पड़ी थी| दर्ज मुकदमा में राजेश कुमार नें कहा था की तीन बदमाश भाग रहे थे, जिन्हें टार्च की रोशनी में देखा| पुलिस नें अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था| जिसके बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष प्रवेश चन्द्र चतुर्वेदी नें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया| जिसमें सुग्रीव पुत्र बाबू राम निवासी
अताईपुर कायमगंज, राजेश अग्रवाल पुत्र सुरेन्द्र अग्रवाल निवासी नोनियमगंज कायमगंज, सिकन्दर पुत्र विनोद बाथम निवासी पृथ्वी दरवाजा कायमगंजम, देशराज पुत्र बाबूराम वर्मा निवासी अताईपुर कायमगंज के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया| मुकदमा विचारण के दौरान अभियुक्त सुग्रीव की मौत साल 2 फरवरी 2009 में हो गयी, जिससे उसका नाम मुकदमा से उपशमित कर दिया गया| न्यायालय में बचे हुए आरोपियों पर हत्या का मुकदमा चलाया गया| लिहाजा न्यायालय नें आरोपी राजेश अग्रवाल, सिकन्दर, देशराज को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास व 50-50 हजार के अर्थदंड से दण्डित किया है| अर्थदंड अदा ना करनें पर एक-एक साल का अतिरिक्त कारावास भोगनी होयी|
चालक की गोली मारकर हत्या में तीन को आजीवन कारावास
भगवान खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर में भव्य भगवान खाटू श्याम की शोभायात्रा निकाली गयी| यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए| शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्प की गयी| नगर में विभिन्न मार्गों पर शोभायात्रा ने भ्रमण किया। श्रद्धालुओं ने आरती उतारी और भोग लगाया।
नगर के लोहाई रोड़ स्थित श्री राधा-श्याम मंदिर से श्रीश्याम कृपा सेवा समिति के द्वारा भगवान खाटू श्याम की शोभायात्रा का श्रीगणेश किया गया| गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। जिससे पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में खाटूश्याम महाराज की ध्वज पताका 
भक्त हाथेां में उठाए थे। ध्वज पताका लिए भक्त आगे चल रहे थे। शोभायात्रा में तीन रथ जिस पर हनुमान, कृष्ण भगवान व भगवान खाटू श्याम की शोभायात्रा शामिल की गयी| शोभायात्रा लोहाई रोड से चौक,नेहरु रोड़, घुमना, लाल दरवाजा होते हुए बढ़पुर स्थित गेस्ट हाउस पंहुची व उसका समापन हुआ|
जगह-जगह हुआ स्वागत
शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत आरती व पुष्प वर्षा की गयी| फैम व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा, सौरभ मिश्रा, दीपक मिश्रा, ईशु गुप्ता, अमित तिवारी, रचित गुप्ता,पंकज दीक्षित, अमित तिवारी, पंकज सारस्वत,अशोक गुप्ता,सजल सारस्वत, गोपाल राजपूत आदि ने किया| इसके साथ ही यात्रा में चुलकाना धाम हरियाणा से देवेन्द्र पुजारी, पंकज शुक्ला, गौरव अग्निहोत्री, ओम शर्मा, छोटू शर्मा, विभव अग्रवाल, भईयन मिश्रा, मोहित अग्रवाल आदि रहे|
रविवार को आयेंगे कन्हैया मित्तल
भजन गायक कन्हैया मित्तल चंडीगढ़ से फर्रुखाबाद में 21 दिसंबर को आयोजित होनें वाले श्याम महोत्सव में शामिल होंगे| कार्यक्रम का आयोजन रविवार को शाम लगभग 4 बजे बढ़पुर स्थित मधुर मिलन में आयोजित होगा|

अमृतपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, 67 शिकायतें दर्ज, दो का निस्तारण
फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील अमृतपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 67 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से 33, पुलिस विभाग से 9, विकास विभाग से 11, विद्युत विभाग से 7, खाद्य एवं रसद विभाग से 2 तथा अन्य विभागों से 5 शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा दो लाभार्थियों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनवाकर उन्हें वितरित किया गया। समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रदेश में गहराया सर्द हवा और कोहरे का असर,थमी वाहनों की रफ़्तार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सर्द हवा और कोहरे का असर दिनों दिन गहराता जा रहा है। शुक्रवार को भी घने कोहरे से तमाम जिले गलन से ठिठुरते नज़र आये|
मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को भी पूरब से पश्चिम तक के 40 से अधिक जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। हिमालय के ऊंचाई वाले पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम एक और बदलाव के लिए तैयार हो रहा है।गलन भरी ठंड से बचने के लिए बुजुर्ग व महिलाएं जगह-जगह अलाव जलाकर ताप सेकते नजर आए। पशुओं का भी हाल बेहाल रहा और वे खुले स्थानों में ठंड से बचने की कोशिश करते दिखे।कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए जबकि बाइक सवार ठंड से कांपते हुए सफर करते दिखे। मौसम के इस बदले मिजाज ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से प्रदेश में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं जिसकी वजह से सोमवार से दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। तीन दिन बाद से कोहरे के घनत्व में थोड़ी कमी आएगी।
सातनपुर आलू मंडी में भाव स्थिर, आवक बढ़कर 140 मोटर पहुंची
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरों) सातनपुर आलू मंडी में शनिवार 20 दिसम्बर को आलू के भाव में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। मंडी में आलू के दाम बीते दिन की तरह ही स्थिर रहे। कारोबारियों के अनुसार ज्यादातर आलू 271 से 331 रुपये प्रति पैकेट के भाव पर बिका, जबकि खुला आलू 581 से 701 रुपये प्रति कुंतल में बेचा गया।
मंडी सूत्रों के मुताबिक शनिवार को आलू की आवक में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन भर में लगभग 140 मोटर आलू मंडी में पहुंची। हालांकि आवक बढ़ने के बावजूद मांग सामान्य रहने से भावों पर खास असर नहीं पड़ा। किसानों का कहना है कि फिलहाल बाजार में मंदी का माहौल बना हुआ है, जिससे उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में अगर मांग में तेजी नहीं आई तो आलू के दाम इसी स्तर पर बने रह सकते हैं। मंडी में किसान और व्यापारी दोनों ही भावों में सुधार की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
प्रेम-प्रसंग में हुआ था दोहरा हत्याकांड , चार सगे भाइयों को आजीवन कारावास
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रेम-प्रसंग के चलते अपनी ही बहन और उसके प्रेमी की नृशंस हत्या कर शव नाले में फेंकने के सनसनीखेज मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट (एफटीसी) द्वितीय ने चार सगे भाइयों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश सतेंद्र वर्मा ने प्रत्येक दोषी पर 48 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।यह
मामला थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव राजेपुर सरायमेदा का है। महावीर सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 6 नवंबर 2022 को दोपहर करीब तीन बजे गांव का ही युवक रतन उसके घर आया और उसके पुत्र रामकरन को बुलाकर अपने साथ ले गया। काफी देर तक पुत्र के वापस न लौटने पर जब वह उसकी तलाश में रतन के घर पहुंचा तो वहां मौजूद रतन, उसके भाई लालू, नितिन उर्फ टनिया, नीतू और कुलदीप ने चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोप है कि रामकरन और उनकी बहन शिवानी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिससे नाराज होकर पांचों भाइयों ने दोनों की गर्दन काटकर हत्या कर दी और शव खंता नगला गांव से पहले पुराने नाले के पास फेंक दिए। इस सूचना के बाद महावीर सिंह अपनी पत्नी जानकी देवी के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पुत्र रामकरन और शिवानी के गर्दन कटी लाशें पड़ी देखीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों भाइयों के खिलाफ दोहरे हत्याकांड का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान कुलदीप के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर उसे मुकदमे से बाहर कर दिया गया। इसके बाद शेष चार आरोपियों—रतन, लालू, नितिन उर्फ टनिया और नीतू—के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता केके पांडेय ने सशक्त पैरवी की। गवाहों के बयान, प्रस्तुत साक्ष्य एवं दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने चारों आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा से दण्डित किया है |
मुकदमा वापस ना लेनें में जान से मारनें की धमकी
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पालिका कर्मी के पुत्र नें अपने दोस्त के साथ मिलकर पीड़ित को जान से मारनें की धमकी दी| धमकी दर्ज मुकदमा वापस ना लेनें पर दी गयी है|
थाना मऊदरवाजा के रकाबगंज खुर्द निवासी अशोक कुमार पुत्र पातीराम ने थाना मऊदरवाजा में मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा की बीते 7 दिसम्बर 2025 को कार्तिक उर्फ चीकू ठाकुर पुत्र भारत सिंह ने गाली-गलौज की थी| जिसकी रिपोर्ट दर्ज करायी थी| शिकायत वापस लेनें के लिए उसी रात लगभग 11:20 बजे आरोपी चीकू ठाकुर नें अपने साथी अमन अग्निहोत्री पुत्र रूपम अग्निहोत्री निवासी अंडीयाना कादरी गेट को अशोक के घर पर भेजा| अमन नें अशोक के घर पर आकर गाली-गलौज किया और धमकी देकर कहा की चीकू के खिलाफ जो रिपोर्ट दर्ज करायी है वह वापस लेलो नही तो जान से पूरे परिवार को मार देंगे| आरोपी अमन के पिता रूपम पालिका कर्मी हैं|
बिजली विभाग कर्मचारी को भूमि विवाद में मारपीट कर धमकी देनें में स्कूल प्रबंधक सहित चार पर मुकदमा
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) प्लाटिंग के लिए रास्ते के विवाद में बिजली कर्मी के साथ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारनें की धमकी देनें के मामले में स्कूल प्रबन्धक सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस मामले की छानबीन पर रही है|
दरअसल थाना कादरी गेट के ठंडी सड़क लाल दरवाजा निवासी सुनील कुमार पुत्र रामसनेही लाल ने थाना मऊदरवाजा में मुकदमा दर्ज कराया है| दर्ज कराये गये मुकदमें में सुनील नें कहा की उसने नगला खैरबंद मऊदरवाजा में स्थित महावीर इंटर कालेज के पीछे सुनील का खेत है| बीते 8 दिसम्बर को अंकुर रस्तोगी पुत्र उमेश रस्तोगी निवासी मोहल्ला रायदीप चंद व स्कूल प्रबन्धक अंजुम दुबे निवासी घारमपुर व दो अज्ञात लोग आये और उसके खेत में मिट्टी डलवा दी, जिसे बीते 11 दिसंबर को हटवा दिया गया| मिट्टी हटवाने से अंकुर रस्तोगी व अंजुम दुबे खफा हो गये और रंजिश मानते हुए 11 दिसंबर को शाम 04:54 बजे फोन पर गाली-गलौज कर अभद्रता की| इसके साथ ही 14 दिसंबर को आरोपी अंकुर व अंजुम दुबे व दो अज्ञात साथियों के साथ उसके खेत पर आये और गाली-गलौज कर मारपीट लातघूसों से करने लगे, और धमकी दी की यदि कहीं शिकायत की तो जान से मार देंगे| धमकी से शिकायत कर्ता व उसका परिवार डरा हुआ है| शिकायत कर्ता सुनील इटावा में बिजली कार्यालय में सहायक के पद पर कार्यरत है| मुकदमा दर्ज कर पुलिस नें जाँच दारोगा रामकेश सिंह को दी गयी है|
भाव गिरे, आमदनी घटी; मजबूरी में फसल खोदने को विवश किसान
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आलू मंडी सातनपुर में शुक्रवार 19 दिसम्बर को आलू की आवक कम रहने के बावजूद बाजार में मंदी का असर साफ नजर आया। मंडी में आलू 261 से 321 रुपये प्रति पैकेट के भाव पर बिका, जबकि खुला आलू 581 से 701 रुपये प्रति कुंटल में बिक्री हुआ। आज मंडी में कुल आवक लगभग 125 मोटर ही रही, जिससे व्यापार में अपेक्षित तेजी नहीं आ सकी। मंडी में मौजूद किसानों ने बताया कि लगातार बनी मंदी ने उनकी कमर तोड़ दी है। एक ओर
आलू के दाम संतोषजनक नहीं मिल रहे हैं, दूसरी ओर अगली फसल की तैयारी का दबाव बढ़ता जा रहा है। किसानों का कहना है कि गेहूं की बुवाई और दोबारा आलू की फसल लेने के लिए खेत खाली करना जरूरी है, इसलिए मजबूरी में आलू खोदना पड़ रहा है।किसानों के अनुसार यदि फसल देर से खोदी जाए तो अगली बुवाई प्रभावित होती है, जिससे आगे और नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसे में कम दामों पर आलू बेचने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है। कृषक संगठनों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि आलू के उचित समर्थन मूल्य और बाजार में स्थिरता के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम मिल सके।
‘दहकते’ दावों के बीच ‘कपकपा’ रही हकीकत
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर में कड़ाके की सर्दी के बीच अलाव व्यवस्था की स्थिति की जांच की गई। कई प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने के दावे किये जा रहे हैं | लेकिन लकड़ी गीली होनें व ठीक से उन्हें ना जलाने से कुछ ही देर में अलाव ठंडे पड़ रहे हैं| जिससे राहगीर ठंड में परेशान रहे। नगर पालिका की लापरवाही के कारण लोग राहत से वंचित हैं। जिम्मेदारों को तुरंत स्थिति सुधारने की आवश्यकता है। नगर पालिका क्षेत्र में लगभग 15 जगह पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है जिसमें फतेहगढ़ क्लब, टाउन हॉल तिराहा, पक्का पुल चौराहा, चौक चौराहा, रेलवे स्टेशन रेन बसेरा फर्रुखाबाद, लाल गेट फब्बारा, बस अड्डा रेन बसेरा, लोहिया इमरजेंसी पुरुष, इमरजेंसी महिला लोहिया, बड़ा चौराहा फतेहगढ़, कलेक्ट्रेट परिसर, वृद्ध आश्रम कादरी गेट, बालाजी हॉस्पिटल, बीबीगंज ठंड सड़क पेट्रोल पंप, लाइफ लाइन हॉस्पिटल फतेहगढ़ कों अलाव जलानें की व्यवस्था हैं| जिन पर पालिका द्वारा लकड़ी डालकर उसे विधिवत जलाने की व्यवस्था की गयी है, लेकिन पालिका कर्मियों की लापरवाही से एक तो गीली लकड़ी कई अलाव की जगह पर डाली जा रही है, जिसके परिणाम स्वरूप पालिका कर्मी लकड़ी में ज्वालनशील पदार्थ डालकर अलाव जलाकर फोटो खींच लेते है और उनके जाने के बाद कई जगह अलाव ठंडे पड़ जाते हैं| यही हाल कल लाल दरवाज़े के अलाव का था जो जलने के कुछ देर बाद है बुझ गया | जिससे राहगीर व रिक्शा चालक आदि ठिठुरते नजर आये | पालिका कर्मियों की माने तो एक अलाव के लिये लगभग 25 से 30 किलो लकड़ी दी जाती है लेकिन यहां मौके उतनी मात्रा भीं नजर नहीं आ रही है | ठिठुर रहे लोगों नें पालिका से सूखी लकड़ी का अलावलगाने की मांग की है, इसके साथ की लकड़ी की मात्रा भीं पर्याप्त डालने की बात कही, जिससे अलाव रात में ठंडे ना पड़े |



