Home Blog Page 103

अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान व अधिकारों की मजबूती पर दिया जोर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) 18 दिसम्बर को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर फर्रुखाबाद जनपद के अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को बधाई देते हुए अल्पसंख्यक समुदायों के उत्थान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 1992 में अपनाई गई घोषणा तथा भारतीय संविधान के अंतर्गत अल्पसंख्यकों को प्रदत्त अधिकारों का उल्लेख करते हुए उन्हें और अधिक सशक्त बनाने की मांग की गई। कार्यक्रम में मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन एवं पारसी समुदायों के लोगों ने संयुक्त रूप से सुझावों का ज्ञापन प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब शिक्षा, रोजगार और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में ठोस कदम उठाए जाएं। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई कि अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में शिक्षा एवं कौशल विकास केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए तथा छात्रवृत्ति योजनाओं का प्रचार-प्रसार ग्रामीण स्तर तक सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही अल्पसंख्यक महिलाओं और युवाओं के लिए विशेष रोजगार एवं उद्यमिता कार्यक्रम शुरू करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा साम्प्रदायिक सद्भाव और अल्पसंख्यक अधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान को जिला स्तर पर और अधिक मजबूत किए जाने की आवश्यकता बताई गई। समुदाय के लोगों ने यह भी मांग रखी कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन जिला मुख्यालय पर किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। वहीं, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए ऑनलाइन पोर्टल को और अधिक प्रभावी बनाने की भी अपील की गई। अंत में प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि शासन-प्रशासन द्वारा इन सुझावों पर सकारात्मक पहल की जाएगी, जिससे अल्पसंख्यक समुदायों का सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक विकास सुनिश्चित हो सकेगा। यूनिस अंसारी, शाकिर अली मंसूरी, खालिद उस्मानी, रिजवान अहमद ताज, अनीस अहमद, शाबिर हुसैन आदि रहे |

सांसद खेल महोत्सव में सीपी इंटरनेशनल स्कूल उपविजेता

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सांसद खेल महोत्सव में सीपी इंटरनेशनल स्कूल, फर्रुखाबाद के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं खेल क्लबों की टीमों ने भाग लिया, जहां कड़े मुकाबलों के बीच सीपी इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने अनुशासन, टीम भावना और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देकर उपविजेता का स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश अग्रवाल ने खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को इस सफलता पर बधाई दी। निदेशक डॉ.मिथिलेश अग्रवाल ने इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का परिणाम बताया। उपनिदेशक अंजू राजे एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती ज्योत्सना अग्रवाल ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्रधानाचार्य संजय बिष्ट ने कहा कि खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। इस उपलब्धि में खेल प्रशिक्षक संजीव कुमार द्विवेदी एवं केके. वाजपेयी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी इसी प्रकार के उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की है।

फसलों में फफूंदी जनित रोगों एवं कीटों का प्रकोप बढ़ने की संभावना

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) वायुमण्डल में आर्द्रता बढ़ने तथा मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण बोई गई फसलों में फफूंदीजनित रोगों एवं कीटों का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार इस समय आलू और सरसों की फसलें माहू, थ्रिप्स एवं झुलसा जैसे रोगों से सर्वाधिक प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में किसानों को अपनी फसलों की निरंतर निगरानी करने की आवश्यकता है। इस समय आलू में अगेती एवं पिछेती झुलसा रोग का भी अधिक खतरा रहता है। अगेती झुलसा में पत्तियों पर कत्थई भूरे धब्बे बनते हैं, जबकि पिछेती झुलसा में पत्तियों व तनों पर भूरे धब्बों के साथ निचली सतह पर रूई जैसी फंगस दिखाई देती है।रोकथाम हेतु मैंकोजेब 75% डब्ल्यूपी 2.5 ग्राम प्रति लीटर पानी अथवा कार्बेन्डाजिम 12% + मैंकोजेब 63% डब्ल्यूपी 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। रोग के तीव्र प्रकोप पर मेटालेक्सिल + मैंकोजेब अथवा सायमोक्सानिल + मैंकोजेब अथवा कॉपर ऑक्सीक्लोराइड के प्रयोग की सलाह दी गई है।

समय आलू में अगेती एवं पिछेती झुलसा रोग का भी अधिक खतरा रहता है। अगेती झुलसा में पत्तियों पर कत्थई भूरे धब्बे बनते हैं, जबकि पिछेती झुलसा में पत्तियों व तनों पर भूरे धब्बों के साथ निचली सतह पर रूई जैसी फंगस दिखाई देती है।
रोकथाम हेतु मैंकोजेब 75% डब्ल्यूपी 2.5 ग्राम प्रति लीटर पानी अथवा कार्बेन्डाजिम 12% + मैंकोजेब 63% डब्ल्यूपी 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। रोग के तीव्र प्रकोप पर मेटालेक्सिल + मैंकोजेब अथवा सायमोक्सानिल + मैंकोजेब अथवा कॉपर ऑक्सीक्लोराइड के प्रयोग की सलाह दी गई है।
सरसों की फसल में नियंत्रण के उपाय वायुमण्डल में आर्द्रता बढ़ने तथा मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण बोई गई फसलों में फफूंदीजनित रोगों एवं कीटों का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार इस समय आलू और सरसों की फसलें माहू, थ्रिप्स एवं झुलसा जैसे रोगों से सर्वाधिक प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में किसानों को अपनी फसलों की निरंतर निगरानी करने की आवश्यकता है| कृषि विभाग से लें परामर्श किसान भाइयों को सलाह दी गई है कि किसी भी फसल मेंसरसों की फसल में माहू कीट के नियंत्रण हेतु एजाडिरैक्टिन 0.15 प्रतिशत ईसी (नीम ऑयल) 2.5 लीटर अथवा डाइमेथोएट 30 प्रतिशत ईसी 1 लीटर मात्रा को 600–750 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर छिड़काव करें।किसान भाइयों को सलाह दी गई है कि किसी भी फसल में रोग-कीट की अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी, प्राविधिक सहायक या विकास खण्ड स्तर की राजकीय कृषि रक्षा इकाई से संपर्क करें।




जिला जज नें डीएम-एसपी के साथ किया जेलों का निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला जल नीरज कुमार ने जिला अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के साथ केंद्रीय कारागार का निरीक्षण किया जहां उन्होंने बंदीयों को ठंड से बचाव के लिए बेहतरीन इंतजाम करने के निर्देश जेल अधीक्षक को दिए हैं| अधिकारियों के केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में पहुंचने से विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया जिला जज के नेतृत्व में पहुंचे अधिकारियों ने जेल के विभिन्न बैरको का निरीक्षण कर अस्पताल आज की व्यवस्थाओं को देखा, इसके साथ ही बंदियों को सर्दी से बचाने के किए गए उपायों की जानकारी ली, बंदीयों को पर्याप्त कंबल और कपड़ों का इंतजाम करने के निर्देश भीं दिये है, इसके साथ ही अधिकारियों ने बंदीयों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के निर्देश भी दिये| सेन्ट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक आशीष तिवारी आदि रहे |

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी कार्यालय घेराव का ऐलान, पुलिस ने रोका

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बहुचर्चित नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत से कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और सोनिया गांधी को राहत मिलने के बाद कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को राजनीतिक साजिश करार दिया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि ईडी की पूरी कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर की गई। फर्रुखाबाद में भी कांग्रेस ने बीजेपी कार्यालय के घेराव की घोषणा की। गुरुवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा के आवास पर कांग्रेसी एकत्रित हुए और बीजेपी कार्यालय घेराव का ऐलान किया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा ईडी की

चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इंकार किया जाना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस नेतृत्व को बेवजह परेशान किया जा रहा था। घेराव की सूचना मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस फोर्स कांग्रेस नगर अध्यक्ष के आवास पर पहुंची और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर से कुछ दूर चलने के बाद आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस ने किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए नगर अध्यक्ष के आवास पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। नाराज कांग्रेसी शहर अध्यक्ष के आवास के बाहर ही सड़क पर बैठ गये| अर्चना राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा आदि रहे| जिलाध्यक्ष सहित कई प्रमुख पदाधिकारी नदारद कांग्रेस के प्रदर्शन केदौरान जिलाध्यक्ष शकुंतला गौतम नजर नहीं आयी| शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा नें इस मामले में कुछ भीं कहने से मना कर दिया| कांग्रेस नेता शुभम तिवारी का आवास शहर अध्यक्ष के आवास के निकट है वह भीं नजर नहीं आये| कांग्रेस नेता वरुण त्रिपाठी भीं नदारद रहे | जिन्होंने पार्टी की आपसी खींचतान कों उजागर किया|




अनियंत्रित बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय बालिका की मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता)थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम बलीपुर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं मां का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार ग्राम बलीपुर निवासी रमाकांत की 5 वर्षीय पुत्री दिव्या सड़क के किनारे खड़ी थी। इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद परिजन दिव्या को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां सरोजनी देवी ने बताया कि उनके तीन बेटियां और एक बेटा हैं। दिव्या कक्षा एक की छात्रा थी और बच्चों में तीसरे नंबर की थी। मां ने रोते हुए बताया कि जब दिव्या सड़क के किनारे खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

सोता रहा बीएसएनएल! रेलवे रोड से आधा सैंकड़ा टेलीफोन के खंभे गायब, बिजली विभाग का वीडियो वायरल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रेलवे रोड निर्माण कार्य के चलते सड़क किनारे लगे विद्युत पोलों को हटाने का काम बिजली विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इसी बीच केंद्र सरकार के उपक्रम बीएसएनएल के रेलवे रोड पर लगे लगभग आधा सैकड़ा पोल रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। हैरानी की बात यह रही कि बीएसएनएल लंबे समय तक इस मामले से अनजान बना रहा और जब पोल हटाने की बात सामने आई, तब मौके पर निरीक्षण के दौरान मात्र 7 बीएसएनएल के पोल ही पाए गए। इस पूरे मामले में बिजली विभाग द्वारा पोल हटाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विद्युत पोलों के साथ-साथ बीएसएनएल के पोल भी ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदे हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है।

उधर, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ने बीएसएनएल के पोल रेलवे रोड से हटाए जाने को लेकर जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा के नेतृत्व में बीएसएनएल के डीजीएम राम शरण को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद बीएसएनएल के अधिकारियों ने रेलवे रोड का निरीक्षण किया, जहां केवल 7 पोल ही मौजूद मिले, जबकि शेष सभी पोल गायब पाए गए।बीएसएनएल अधिकारियों के अनुसार ये पोल वर्ष 1980 के आसपास रेलवे रोड पर लगाए गए थे। जानकारी के मुताबिक बीएसएनएल के पोल जीआई (जस्ती लोहा) से बने होते हैं, जिनमें जंग नहीं लगती और ये सामान्य लोहे के पोल की तुलना में अधिक कीमती होते हैं। डीजीएम बीएसएनएल राम शरण ने बताया कि यह सर्वे कराया जा रहा है कि किन-किन स्थानों से बीएसएनएल के पोल बिना अनुमति के हटाए गए हैं। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामला सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर हड़कंप मचा हुआ है।

फर्रुखाबाद में पेंशनर्स दिवस का आयोजन, 30 अति वरिष्ठ पेंशनरों का हुआ सम्मान

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं अम्बरीष बाजपेई, वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं उद्बोधन सेवानिवृत्त सहायक कोषाधिकारी अखिलेश चन्द्र अग्निहोत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अखिलेश मुरारी पाण्डेय ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से संबंधित पेंशनरों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति में आ रही समस्याओं को उठाया। वहीं सेवानिवृत्त वीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने पेंशनरों की राशिकरण कटौती 15 वर्ष के स्थान पर 10 वर्ष 11 माह किए जाने का अनुरोध किया, जिस पर वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि माननीय न्यायालय के निर्णय, विभागीय निर्देशों एवं शासनादेश के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सेवानिवृत्त सुखदेव दीक्षित ने पेंशनरों के परिचय पत्र जारी किए जाने का विषय उठाया, जिस पर जिलाधिकारी ने अविलम्ब परिचय पत्र जारी करने के निर्देश दिए। सेवानिवृत्त विनोद कुमार उपाध्याय ने प्रधानाध्यापक पद के सापेक्ष वेतनमान न दिए जाने तथा बेसिक शिक्षा विभाग में सेवापुस्तिका गायब होने और लिपिकों की उदासीनता की शिकायत रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पेंशनर राजीव बाजपेई द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की मासिक बैठक हेतु स्थान आवंटन सहित 5 सूत्रीय प्रस्ताव जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर राजेश निराला, प्रभूदयाल, नन्दकिशोर शर्मा, विजय बहादुर यादव एवं विष्णु भगवान कटियार ने कोषागार फर्रुखाबाद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुए जिलाधिकारी को सहयोगात्मक रवैये के लिए धन्यवाद दिया तथा नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं। सभा के अंत में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु के 30 अति वरिष्ठ पेंशनरों को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया।

कमालगंज के खुदागंज में ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) खुदागंज क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक से कुचलकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान 44 वर्षीय पूजा पुत्र सुरजीत निवासी ग्राम अमरौली, कोतवाली गुरसहायगंज, जनपद कन्नौज के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार पूजा अपने पुत्र सुरजीत के साथ मोटरसाइकिल से किसी कार्य से खुदागंज आई थीं। इसी दौरान सड़क पर ट्रक की चपेट में आ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना में शामिल ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

कैश पिकअप कर्मी से गोली मारकर लूट में पुलिस ने कई संदिग्धों को उठाया

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कैश पिकअप कर्मी के साथ लूट के मामले में पुलिस अभी तीसरे दिन भी खुलासा नही कर पायी है| उधर घायल को कानपुर रिफर कर दिया था| जिसकी अभी तक गोली नही निकाली जा सकी है| फिलहाल पुलिस नें लूट के मामले में कई संदिग्धों को उठाया है, जिनसे पड़ताल कर रही है|
कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम सकवाई निवासी कैश पिकअप कर्मी राजेश शर्मा के साथ गोली मारकर घायल कर 7 लाख की नकदी लूट ली गयी थी| पुलिस नें घायल के भाई रवि शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था| घटना के तीन दिन गुजर गये, पुलिस को सीसीटीवी व बदमाशों के मोबाइल से पुलिस को अहम सुराग लगे| मिली जानकारी के अनुसार पुलिस नें चार संदिग्धों को उठाया है| जिनसे पुलिस पूंछतांछ कर रही है| थानाध्यक्ष कपिल चौधरी नें बताया की अभी जाँच की जा रही है| जल्द खुलासा होगा| अभी किसी को भी हिरासत में नही लिया गया है|