Home Blog Page 104

त्योहारों व परीक्षाओं को लेकर 11 फरवरी तक निषेधाज्ञा लागू

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)आगामी दिनों में लगातार पड़ रहे विभिन्न धार्मिक, राष्ट्रीय पर्वों तथा परीक्षाओं के मद्देनज़र जिले में कानून-व्यवस्था व साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के तहत पूरे जनपद में निषेधाज्ञा लागू करने के आदेश जारी किए हैं, जो 11 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेंगे। आदेश के अनुसार 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह जन्मदिवस, 24 दिसंबर को क्रिसमस ईव, 25 दिसंबर को क्रिसमस डे, 27 दिसंबर को गुरु गोविन्द सिंह जयंती, 1 जनवरी को नववर्ष, 3 जनवरी को हजरत अली जन्मदिवस, 14 जनवरी को मकर संक्रांति, 23 जनवरी को बसंत पंचमी, 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मदिवस, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 1 फरवरी को संत रविदास जयंती तथा 4 फरवरी को शबे-बरात सहित अन्य आयोजनों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता होगी।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि समय की कमी के चलते यह आदेश एकपक्षीय रूप से जारी किया गया है। यह निषेधाज्ञा जनपद में निवास करने वाले सभी नागरिकों तथा जिले में आने-जाने वालों पर लागू होगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध स्थानीय विधि के अनुसार दंडात्मक कार्रवाई व जुर्माना लगाया जाएगा। प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद करने को कहा है।


नेशनल हाईवे किनारे जली हालत में युवती का शव मिलने से सनसनी

0

कन्नौज:(जेएनआई ब्यूरों)छिबरामऊ क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब नेशनल हाईवे किनारे सर्विस रोड के पास पूरी तरह जली हुई एक युवती का शव बरामद हुआ। शव की हालत इतनी भयावह थी कि सिर्फ एक पैर ही सुरक्षित बचा था। पास में महिला की चप्पल मिलने से शव किसी युवती अथवा महिला का होने की आशंका जताई जा रही है। घटना छिबरामऊ के नेशनल हाईवे पर निगोह रोड के पास की बताई जा रही है। बुधवार तड़के टहलने निकले ग्रामीणों की नजर सर्विस रोड किनारे पड़े जले शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही छिबरामऊ पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। शव पूरी तरह जल चुका होने के कारण उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। घटनास्थल के पास मिली महिला की चप्पल ने मामले को और संदिग्ध बना दिया है। हत्या कर शव जलाने की आशंका स्थानीय लोगों का कहना है कि घने कोहरे का फायदा उठाकर किसी ने युवती की हत्या कर पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को आग के हवाले कर दिया। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि शव को मौके पर ही जलाया गया या कहीं और से लाकर यहां फेंका गया।पोस्टमॉर्टम और डीएनए जांच से खुलेगा राज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए जांच कराने की तैयारी की जा रही है। साथ ही आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से मिलान किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और घटना की सच्चाई का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल यह रहस्यमयी घटना पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रही है।




अवैध खनन पर प्रशासन की कार्यवाही, पोकलैंड मशीन सीज

फर्रुखाबाद;(अमृतपुर संवाददाता)अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत दिनांक 17 दिसम्बर की सुबह थाना अमृतपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आसमपुर स्थित खनन पट्टा क्षेत्र में खनन अधिकारी द्वारा औचक छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान मौके पर एक पोकलैंड मशीन अवैध खनन करते हुए पाई गई। जांच में सामने आया कि खनन कार्य ग्राम मांझा की मड़ई, ग्राम आसमपुर में किया जा रहा था, जो कि स्वीकृत खनन पट्टे से लगभग 420 मीटर की दूरी पर स्थित है। अवैध खनन पाए जाने पर संबंधित पोकलैंड मशीन को कब्जे में लेकर थाना अमृतपुर की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी के दौरान मौके पर एक पोकलैंड मशीन अवैध खनन करते हुए पाई गई। जांच में सामने आया कि खनन कार्य ग्राम मांझा की मढैया ग्राम आसमपुर में किया जा रहा था, जो कि स्वीकृत खनन पट्टे से लगभग 420 मीटर की दूरी पर स्थित है। अवैध खनन पाये जाने पर संबंधित पोकलैंड मशीन को कब्जे में लेकर थाना अमृतपुर की निगरानी में सौंप दिया गया है।



खाद की 38 दुकानों पर छापा, 4 के लाइसेंस निलंबित

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)किसानों को गुणवत्तायुक्त यूरिया निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराने तथा टैगिंग व कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को जनपद भर में कृषि विभाग की टीमों ने व्यापक छापेमारी की। प्रमुख सचिव (कृषि) उ.प्र. शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी के आदेश से गठित संयुक्त टीमों ने तीनों तहसीलों में 38 उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच की, जिसमें 6 संदिग्ध नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए ग्रहण किए गए। जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 4 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए। जिला कृषि अधिकारी बी.के. सिंह ने बताया कि तहसील कायमगंज में उप कृषि निदेशक व अपर जिला कृषि रक्षा अधिकारी, तहसील सदर में जिला कृषि अधिकारी व सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता तथा तहसील अमृतपुर में उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर व अपर जिला कृषि अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। जांच में कुछ दुकानों के बिना सूचना बंद पाए जाने और समुचित अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई।जांच के दौरान जिन चार उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए उनमें मिथलेश खाद एवं बीज भंडार, अरसानी (मोहम्मदाबाद) द्वारा अभिलेख न दिखाने, अंकुर खाद भंडार, धीरपुर चौराहा (मोहम्मदाबाद), जय भोले कृषि सेवा केंद्र, नगला हूसा (राजेपुर) तथा बालाजी खाद एवं बीज भंडार, धीरपुर चौराहा (मोहम्मदाबाद) के बिना सूचना दुकान बंद कर गायब पाए जाने के मामले शामिल हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर लाइसेंस निरस्तीकरण के साथ विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि लिए गए 6 नमूनों को प्रदेश की प्रयोगशालाओं में जांच के लिए भेजा जा रहा है। यदि परीक्षण में नमूने अमानक पाए गए तो संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध लाइसेंस निरस्तीकरण सहित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनपद में यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता है। दिसंबर माह के लक्ष्य के सापेक्ष 106 प्रतिशत यूरिया उपलब्ध है। पीसीएफ के बफर गोदाम में आरक्षित 1350 मीट्रिक टन यूरिया समितियों एवं इफको केंद्रों पर लगातार भेजा जा रहा है, जबकि आने वाले तीन दिनों में इफको एवं सरदार यूरिया की रैक भी जिले को प्राप्त होगी। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे आवश्यकता के अनुसार ही यूरिया का प्रयोग करें। जनपद में कहीं भी यूरिया की कमी नहीं होने दी जाएगी और अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

विभागों की वसूली पर असंतोष, प्रवर्तन तेज करने के निर्देश

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेत्तर राजस्व की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें कई विभागों की वसूली लक्ष्य के सापेक्ष अत्यंत कम पाई गई, जबकि कुछ विभागों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा| समीक्षा के दौरान वाणिज्य कर विभाग की वसूली लक्ष्य से काफी कम पाई गई। इसी प्रकार स्टाम्प एवं निबंधन विभाग, आबकारी विभाग तथा मंडी समिति मोहम्मदाबाद और कायमगंज की मासिक वसूली भी अपेक्षा से कम रही। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभागों को प्रवर्तन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं परिवहन विभाग की वसूली लक्ष्य से अधिक पाई गई, जबकि खनन विभाग की वसूली भी संतोषजनक रही। जिलाधिकारी ने खनन अधिकारी को प्रवर्तन कार्य में और अधिक सख्ती व तेजी लाने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग की वसूली को भी ठीक बताया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि खनन विभाग, वाणिज्य कर विभाग, स्टाम्प एवं निबंधन विभाग तथा मंडी विभाग प्रवर्तन अभियान को और प्रभावी ढंग से संचालित करें। साथ ही सभी अधिकारियों को प्रतिदिन सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस के पैरामीटर नियमित रूप से चेक कर उनमें सुधार लाने के निर्देश दिए गए।

‘वन्देमातरम यात्रा’ कों लेकर विभिन्न संगठनों नें भरी हुंकार

0

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) विगत वर्षो की तरह इस वर्ष भीं वन्देमातरम यात्रा कों निकालने की तैयारी नें जोर पकड़ लिया है| कई संगठनों नें यात्रा में भीड़ जुटाने और सफल बनाने की हुंकार भरी है| फतेहगढ़ के इटावा बरेली हाई-वे पर स्थित मांझी रेस्टोरेंट में हिन्दू महासभा के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा नें कहा की सभी कों एक जुट होकर यात्रा में प्रतिभाग करना है | जब सब एक जुट होंगे तो यात्रा भीं सफल होंगी | यात्रा प्रति वर्ष की भांति पाण्डेश्वर नाथ मंदिर रेलवे रोड़ से निकलेगी| जिसमे भारत माता की झाँकी शामिल रहेगी | पूरी यात्रा देश भक्ति से ओतप्रोत होंगी| इस बार यात्रा 23 जनवरी कों निकालनें में असमंजस है, क्योंकि बसंत पंचमी के कारण लोग त्यौहार में व्यस्त होंगे, लिहाजा यात्रा की तारीख पर अभी फैसला होना बांकी है| प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा नें भीं सभी से एक जुट होनें का आवाहन किया | सेन्ट्रल जेल व्यापार मंडल महामंत्री नें कहा की देश के प्रति समर्पित इस यात्रा में व्यापारी वर्ग भीं बड़ी संख्या में भाग लेगा| अध्यक्ष योगेंश गुप्ता नें कहा की वन्देमातरम यात्रा कों लेकर अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का प्रयास होगा| इस बार यात्रा कों ऐतिहासिक बनाने के लिये सभी जुटेंगे| इस दौरान पंकज दीक्षित, अजय दुबे अज्जू, पवनेश कुमार पिंकू, पाल सेना जिलाध्यक्ष पंकज पाल, राजन मिश्रा, गोविन्द दुबे, गोविन्द अग्निहोत्री, राहुल उपाध्याय, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अर्पित अग्निहोत्री, डॉ. रवि राजपूत, सेन्ट्रल जेल व्यापार मंडल महामंत्री देवेंद्र सक्सेना पिंटू, कोषाध्यक्ष आशीष यादव, देवेंद्र सक्सेना मांझी रेस्टोरेंट,प्रवेन्द्र उपाध्याय, डॉ राघवेंद्र अग्निहोत्री रहे| संचालन शिवम दुबे नें किया|

फतेहगढ़ केंद्रीय कारागार से डॉन सुभाष ठाकुर कों साथ ले गयी मुंबई पुलिस

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी बताए जा रहे कुख्यात गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर को बिल्डर्स की हत्या में संलिप्त पाये गये जाने पर मुंबई पुलिस अपने साथ ले गयी| मुंबई पुलिस की पूरी कार्यवाही गुपचुप तरिके से हुई| मिली जानकारी के मुताबिक 26 फरवरी 2022 को मुंबई के विरार के मनवेलपाड़ा इलाके में दोपहर के समय बिल्डर समय चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने गहन जांच शुरू की, जिसमें कुल 13 आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस जाँच में यह भी स्पष्ट हुआ कि हत्या की साजिश सुभाष सिंह ठाकुर के इशारे पर रची गई थी। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश की जेल में बंद रहते हुए भी सुभाष सिंह ठाकुर वसई–विरार क्षेत्र के बिल्डरों से खंडनी वसूली कर रहा था। मृतक समय चौहान विरार में 11 इमारतों का निर्माण करा रहा था। ठाकुर ने प्रत्येक प्रोजेक्ट के लिए लाखों रुपये की मांग की थी, जिसे ठुकराने पर उसने चौहान की हत्या करवा दी। ठाकुर जेजे हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा था और वर्ष 2019 से इलाज के नाम पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती था। वर्ष 2024 में दोबारा फतेहगढ़ सेन्ट्रल जेल भेजे जाने के बाद पुलिस ने उसे वसई लाने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की। सोमवार रात को अपराध शाखा की टीम उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ सेन्ट्रल जेल पंहुची और रवाना सुभाष सिंह ठाकुर को हिरासत में लेकर विमान से मुंबई ले गयी| पता चला है की मंगलवार सुबह उसे पुलिस नें ठाणे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने आरोपी को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ के जेलर करुणेन्द्र कुमार नें बताया की बंदी सुभाष ठाकुर कों मुंबई पुलिस ले गयी है|

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से निर्माणाधीन मकान के मालिक की मौत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) निर्माणधीन मकान के मालिक की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, तेज आवाज होने से मौके पर सैंकड़ो की संख्या में भीड़ लग गयी | शहर कोतवाली के रेलवे रोड़ नबाब न्यामत खान बेस्ट निवासी 40 वर्षीय विशाल मिश्रा पुत्र कैलाश मिश्रा कोतवाली फतेहगढ़ के रखा तिराहे पर अपने मकान का निर्माण करा रहे थे | मकान में महरूपुर निवासी मिस्त्री

केशराम पुत्र पाती राम के साथ ही मजदूर अशोक पुत्र राम सिंह मिठाई गली कमालगंज कार्य कर रहा था, मिली जानकारी के अनुसार विशाल मिश्रा दवा प्रतिनिधि थे, उनके निर्माणाधीन मकान में जीने पर लेंटर का कार्य चल रहा था, विशाल छत पर खडे होकर सरिया खींच रहा था, उसी दौरान मकान के सामने से निकली हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से विशाल गंभीर रूप से घायल हो गये | सूचना पर परिजन मौके पर पंहुचे और विशाल कों निजी वाहन से लेकर जिला जेल चौराहे पर एक निजी अस्पताल लेकर पंहुंचे | जहाँ मृत घोषित कर दिया |

मेला रामनगरिया: गंगा तट पर बसने लगा तंबुओं का शहर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रयागराज की तर्ज पर फर्रुखाबाद के गंगा तट स्थित पांचाल घाट (प्राचीन नाम घाटियाघाट) पर लगने वाले मेला रामनगरिया की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 3 जनवरी से शुरू होने वाले इस माघ मेले को लेकर मेला समिति ने भूमि के समतलीकरण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू करा दिया है। मेला 3 फरवरी तक चलेगा| गंगा किनारे साधु-संत अपने-अपने क्षेत्र निर्धारित कराने के लिए पहुंचने लगे हैं। 10 दिसंबर के बाद संतों का आगमन शुरू हो जाएगा। मेला रामनगरिया को ‘मिनी कुंभ’ भी कहा जाता है। यह प्रदेश के प्रसिद्ध मेलों में शुमार है, जहां देश के विभिन्न शहरों से श्रद्धालु एक माह के कल्पवास के लिए पहुंचते हैं और गंगा तट पर तंबू गाड़कर निवास करते हैं। मान्यता है कि कल्पवास से साधक का कायाकल्प हो जाता है। इसके लिए 21 कठोर नियमों का पालन आवश्यक बताया गया है, जिनमें सत्य बोलना, क्रोध व नशे से दूर रहना, दान करना, सूर्योदय से पूर्व उठना, नित्य प्रातः गंगा स्नान, एक समय भोजन और भूमि पर शयन प्रमुख हैं। हर वर्ष लगभग 20 हजार कल्पवासी मेले में आते हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए सर्कस, नौटंकी, मौत का कुआं जैसे आकर्षण रहते हैं। ग्रामीण बाजार में दैनिक उपयोग की सभी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध होती हैं। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच सजता है, जहां सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाओं के कार्यक्रम, कवि सम्मेलन और मुशायरे आयोजित किए जाते हैं। कुंभ की तरह यहां भी साधु-संत अपने अखाड़ों के साथ आते हैं। पंडालों में धार्मिक प्रवचन होते हैं, जिनमें श्रोता भाव-विभोर हो उठते हैं। मेले में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा के साथ सरकारी राशन दुकानों से अनाज वितरण की भी समुचित व्यवस्था की जाती है। मेला रामनगरिया न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह फर्रुखाबाद जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है।

पालिका नें ‘फैम’ व्यापार मंडल कों दिया सप्ताह भर में रेलवे रोड़ निर्माण शुरू करने का आश्वासन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर पालिका परिषद में फैम व्यापार मंडल कों सप्ताह भर में रेलवे रोड़ पर निर्माण कार्य शुरू करने का भरोसा दिया है| निर्माण के प्रथम चरण में सड़क पर पहले पैचिंग की जायेगी| फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष महामंत्री विमलेश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी ने नगर पालिका फर्रुखाबाद के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सिंह कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें सड़क निर्माण को लेकर मांग पत्र सौंपा | जिसमें व्यापार मंडल पदाधिकारी ने कहा कि विगत 26 जुलाई 2025 को व्यापार मंडल के द्वारा चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया था उसे दौरान नगर पालिका ने लिखित रूप में दिया था| लिखित आश्वासन के बाद भी अभी तक रेलवे रोड का निर्माण अधर में पड़ा है जिससे व्यापार मंडल व व्यापारियों में रोष है लिहाजा लिखित आश्वासन के तहत निर्माण जल्द शुरू किया जाये| नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी विनोद कुमार नें जेएनआई कों बताया की लगभग सप्ताह भर में कार्य शुरू कराया जायेगा| पहले पैचिंग का कार्य शुरू होगा| मौसम सही होने पर आगे का कार्य शुरू कराया जायेगा| सौरभ मिश्रा, मनोज दीक्षित, संजीब वर्मा, मस्कूर अंसारी,अनूप कुमार आदि रहे|