Home Blog Page 91

21 हजार दीपों से झिलमिलाया मां गंगा का आंचल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के पांचालघाट पर मेला रामनगरिया के उद्घाटन समारोह में शनिवार शाम दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया|,21 हजार दीपों से माँ गंगा का किनारा जगमगा गया। गंगा में दीपदान कर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह सकुशल संपन्न कराने की मन्नत मांगी।
आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल द्वारा हबन पूजन विधि-विधान से मन्त्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराने के बाद अधिकारी गंगा घाट पर पंहुचे| गंगा तट पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया| जहाँ 21 हजार दीपों से एक भारत श्रेठ भारत, मेला रामनगरिया पांचाल घाट, गंगे तव दर्शनात

मुक्ति: लिखा गया| एक साथ हजारों दीपक जलने से अनुपम छटा बिखर गई। कल्पवासी महिलाएं व पुरुषों ने गंगा में दीपदान किया। इसके साथ ही भव्य रूप से विधिविधान के साथ गंगा आरती संपन्न कराई। इस दौरान मां गंगे के जयघोष से तट गूंज उठे। 
30 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी
मेला रामनगरिया के शुभारम्भ से पूर्व पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं नें गंगा में आस्था की डुबकी लगायी|
मेले में थाना व 11 चौकी स्थापित
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह नें जेएनआई को बताया की मेले की सुरक्षा को देखते हुए एक कोतवाली व 11 पुलिस चौकी स्थापित की गयीं है| इसके साथ ही 7 वाच टावर व आधुनिक यंत्र व शस्त्रों से लैस पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है| मेले में फायर ब्रिगेड, सीसीटीवी, खोया-पाया केंद्र आदि की विशेष व्यवस्था है| मेला सचिव व अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया मेले का श्रीगणेश किया हो गया है| सभी व्यवस्था दुरस्त की गयी|

महिलाओं के लिये शिक्षा की देवी थी सावित्रीबाई फुले

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए किए गए संघर्ष को याद किया।
गोष्ठी में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि जिस दौर में महिलाओं को शिक्षा का अधिकार नहीं था, उस समय माता सावित्रीबाई फुले ने न केवल स्वयं शिक्षा प्राप्त की, बल्कि अन्य महिलाओं को भी शिक्षित कर शैक्षिक क्रांति की नींव रखी। उन्होंने मात्र नौ बालिकाओं से शिक्षा की शुरुआत की थी, जो आज सामाजिक परिवर्तन का मजबूत आधार बन चुकी है। जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, अरविंद यादव, अमन सूर्यवंशी, नरेंद्र सिंह यादव, अजब सिंह आदि रहे|

शराब के नशे में हंगामा करने पर प्रधान गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) धीरपुर ग्राम प्रधान अमर सिंह को शराब के नशे में गाली-गलौज व हंगामा करने के आरोप में कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना धीरपुर चौराहे की है, जहाँ प्रधान अमर सिंह सड़क पर गाड़ी को गाड़ी से लगाकर उत्पात मचा रहे थे और राहगीरों से गाली-गलौज कर रहे थे।
कोतवाली मोहम्मदाबाद की पीआरबी पुलिस ने जब प्रधान को समझाने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद मामले की सूचना मदनपुर चौकी को दी गई। सूचना पर पहुंचे मदनपुर चौकी इंचार्ज प्रधान अमर सिंह को थाने लेकर आए, जहाँ उनके खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की गई।

हवन-पूजन के साथ मेला श्री रामनगरिया का शुभारंभ, देखें वीडियो

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) माघ मेला श्री रामनगरिया का शनिवार को विधिवत शुभारंभ हवन–पूजन के साथ हो गया। शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय लोग मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मेले का श्रीगणेश किया गया, जिससे पूरा मेला परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

हवन–पूजन आचार्य प्रदीप शुक्ला द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिनेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा तथा महंत ईश्वर दास महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने हवन में आहुति देकर मेले के सफल आयोजन की कामना की। डीएम व बीजेपी जिलाध्यक्ष नें फीता खोलकर मेले का श्रीगwणेश किया |जिलाधिकारी ने मेला व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। माघ मेला श्री रामनगरिया के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में तेजी आ गई| इस दौरान विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, विमल कटियार, डीएस राठौर, सुरेन्द्र पाण्डेय, अभिषेक वाजपेयी, अभिषेक बाथम, अनुपम रस्तोगी, नरेंद्र सिंह राणा, नारायण दत्त द्विवेदी,एसडीएम सदर रजनी कांत पाण्डेय आदि रहे|

भीषण ठण्ड के बाद खुले मौसम से जनमानस को मिली संजीवनी

फर्रुखाबाद(नगर संबाददाता) विगत दिन भयंकर ठण्ड से पीड़ित आम-जनमानस के लिए आज मौसम साफ़ होने से निकली धूप किसी संजीवनी से कम नहीं है जब भी भीषण ठंड के बाद जब धूप निकलती है तो यह लोगों के लिए संजीवनी का काम करती है क्योंकि यह न सिर्फ शरीर को गर्माहट देती है बल्कि मानसिक रूप से भी ताजगी और ऊर्जा भर देती है आज लोग घरों से बाहर घरो से बहार निकले और जनजीवन सामान्य नज़र आया| लेकिन अभी भी धूप निकलने के साथ ठण्ड और भीषण गलन का प्रकोप जारी है|आज सुबह से निकली सूर्य की किरणों ने जनपद में गुुनगुनी धूप फैलाई तो आम जनमानस के साथ पशु पक्षियों ने भी राहत की सांस ली,सभी अपने अपने घरो से बाहर निकले और धूप का आनंद लेने से न चूके। मौसम विज्ञानियों की माने तो शनिवार तक ऐसा ही गुनगुना मौसम बना रह सकता है,रविवार से पुन: घना कोहरा छाने लगेगा,तापमान गिरेगा और बर्फीली पछुआ चलेगी और ठंड बढ़ जाएगी।

नगर प्रवेश यात्रा, जगह-जगह हुआ संतों का स्वागत

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मेला रामनगरिया के अवसर पर शुक्रवार को श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े की नगर प्रवेश यात्रा का शुभारंभ मेला क्षेत्र की 6 नंबर सीढ़ी से किया गया। यात्रा जूना अखाड़े से प्रारंभ होकर मेला क्षेत्र, पुल होते हुए ब्रह्मदत्त मूर्ति पांचाल घाट, पराग डेयरी, चांदपुर, खानपुर, कादरी गेट तिराहा, लिंजीगंज, साहिबगंज चौराहा, नाला मछरट्टा, सेनापति मोड़, खड़ीआई मोड़, पक्का पुल, तिकोना मंडी, बजरिया रोड, रेलवे स्टेशन तिराहा, चौक, नेहरू रोड, घुमना तिराहा, बस अड्डा, बढ़पुर और आवास विकास तिराहा सहित आदि जगह से यात्रा गुजरी जहां स्वागत किया गया|
नगर प्रवेश यात्रा में महंत सत्यगिरी महाराज के साथ सागर पुरी, विपिन गिरी, बलवंत गिरी, श्यामलपुरी, विपिन पुरी, झंझट गिरी, धर्मदेव उर्फ छोटे भैया, श्यामपुरी, जगदीश पुरी, सेवागिरी, हेमंत गिरी, चंद्रमा गिरी, शंकर गिरी, नाथ बाबा, कन्हैया दास, जयदेव गिरी आदि रहे|फर्रुखाबाद विकास मंच अध्यक्ष भइयन मिश्रा, कोमल पाण्डेय व धीरज पाण्डेय नें स्वागत किया|
सट्टा माफिया रहा चर्चा का विषय नगर प्रवेश यात्रा में एक सट्टा माफिया भीं नजर आया, जिसके घर से पुलिस नें भारी मात्रा में कई बोरी रुपया ऑन लाइन सट्टा का बरामद किया था,पुलिस नें उस पर बड़ी कार्यवाही की थी, वह यात्रा के मुख्य रथ पर सबार नजर आया, जो चर्चा का विषय रहा |

अस्पताल में निर्माण स्थल पर गिरने से मजदूर की मौत

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)कादरी गेट थाना क्षेत्र के बिर्राबाग निवासी 56 वर्षीय मजदूर कालेश्वर मिश्रा की शुक्रवार को निर्माण कार्य के दौरान गिरने से मौत हो गई। वह कादरी गेट स्थित वेदांता हॉस्पिटल में निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे।
बताया गया है कि काम के दौरान अचानक पैर फिसलने से कालेश्वर मिश्रा नीचे गिर गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अस्पताल स्टाफ द्वारा उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। रेफर किए जाने के कुछ समय बाद ही उन्हें पुनः लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कादरी गेट थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया कि मजदूर मकान से गिरकर घायल हुआ था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मेला रामनगरिया: अपार श्रद्धा, सद्कर्म व आध्यात्मिकता का संगम

फर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला) अपार श्रद्धा व आध्यात्मिकता के उत्सव रामनगरिया में भक्ति के अलग-अलग रंग बिखर रहे हैं। माघ मकरगति रवि जब होई, तीरथ पतिहि आव सब कोई। देव दनुज किन्नर नर श्रेणी, सादर मज्जहि सकल त्रिवेणी।। गोस्वामी तुलसीदास महाराज ने माघ माह में कल्पवास की जिस महिमा का जिक्र रामचरित मानस के बालकांड में किया है, वह पांचाल घाट गंगा तट पर मेला रामनगरिया में माघ पूर्णिमा स्नान से पहले ही साकार हो रहा है। जप-तप व ध्यान के प्रतीक कल्पवास में संतों के सानिध्य से कल्पवासियों को आध्यात्मिक ऊर्जा मिलेगी। मन में श्रद्धा लिए गंगा मइया की भक्ति में गोता लगा रहे। हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं, मैनपुरी, एटा, इटावा, कन्नौज आदि जिलों से भी बड़ी संख्या में कल्पवासी पहुंच गये हैं।
माघ मेले के महापर्व का साक्षी बनने के लिए दूर-दूर से आये गंगा मइया के भक्त कल्पवास करने आ गये है| माया-मोह से दूर रहकर श्रद्धालुओं की दिनचर्या धार्मिक कार्यों में गुजरेगी। 3 जनवरी को मेला शुभारम्भ से लेकर 3 फरवरी मेला समापन तक पूरे माह क्षेत्र में गंगा व ज्ञानगंगा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा| वैष्णव, नागा संप्रदाय के संतों के समागम से भक्ति भाव की गंगा प्रभावित होगी| भांति भांति के अनुष्ठानों से रामनगरिया देव भूमि बनेगी। सभी प्राकृतिक नियमों के बंधन में बंधे रहे। गंगा की उठती लहरें व कलकल ध्वनि सभी को आर्शीवाद देगी। मंहगी कारों से घूमने वालों से लेकर सामान्य गृहस्थ यहां तंबुओं में रहकर सांसारिक माया से मुक्त हो वैराग्य जीवन का पालन करेंगे। इस अवधि में काया तो नहीं बदलती, लेकिन उनके अंतर्मन का कायाकल्प जरूर होगा। रामनगरिया में कल्पवासी तीन बार स्नान, एक बार सात्विक भोजन व दिन भर भजन पूजन में लीन रहगें हैं। एक माह में पांच शाही स्नान होंगे, जिससे इसे इसे मिनी कुंभ भी कहा जाता है| इस मेले में प्रदेश के अलग अलग जिलों से भी आकर लोग कल्पवास करते हैं| यह सद्कर्म श्रद्धालुओं को मुक्ति प्रदान करता है।
स्वामी श्रद्धानंद के प्रस्ताव से माघ मेले को मिला रामनगरिया नाम
इतिहास की मानें तो शमसाबाद के खोर में प्राचीन गंगा के तट पर ‘ढाई घाट का मेला’ लगता चला आ रहा है। यह मेला काफी दूर होने के कारण कुछ साधू-संत साल 1950 से माघ के महीने में कुछ दिन कल्पवास कर अपनी साधना करते थे, लेकिन आम जनता का इनसे कोई सरोकार नहीं होता था। साल 1955 में पूर्व विधायक स्वर्गीय महरम सिंह ने इस तरफ अपनी रुचि दिखाई। उन्होंने कल्पवास के दौरान पंचायत सम्मलेन, शिक्षक सम्मेलन, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन तथा सहकारिता सम्मेलन का आयोजन कराया, जिसमें लोगों की दिलचस्पी बढ़ गयी। साल 1956 में विकास खंड राजेपुर तथा पड़ोसी जनपद शाहजंहांपुर के अल्लागंज क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने माघ मेले में गंगा के तट पर मड़ैया डाली व कल्पवास शुरू किया। देखते ही देखते मेले की चर्चा दूर-दूर तक होने लगी। साल 1965 में आयोजित हुए माघ मेले में पंहुचे स्वामी श्रद्धानंद के प्रस्ताव से माघ मेले का नाम रामनगरिया रखा गया। साल 1970 में गंगा तट पर पुल का निर्माण कराया गया|

सातनपुर मंडी में आलू के भाव में उछाल, किसानों को राहत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सातनपुर मंडी में 2 जनवरी को आलू के भाव में 30 रुपये प्रति कुंतल की तेजी दर्ज की गई। मंडी में आलू की ज्यादातर खरीदारी 451 से 611 रुपये प्रति कुंतल के बीच हुई, जिससे किसानों के चेहरों पर कुछ राहत नजर आई। बीते दिनों की तुलना में भाव बेहतर रहने से मंडी में आवक भी संतोषजनक रही।
मंडी सूत्रों के अनुसार आज भी आलू की आमदनी 80 मोटर से अधिक रही। हालांकि आवक अधिक होने के बावजूद मांग बनी रहने से दामों में गिरावट नहीं आई। व्यापारियों का कहना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा और आवक इसी तरह नियंत्रित रही तो आने वाले दिनों में भाव स्थिर रहने की संभावना है, जिससे किसानों को और लाभ मिल सकता है।

मेला रामनगरिया के श्रद्धालुओं से नम्र व्यवहार करे पुलिस: डीआईजी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) माघ मेला रामनगरिया का 3 जनवरी से श्री गणेश हो है| तैयारी लगभग अंतिम चरण में है| मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेनें कानपुर क्षेत्र के डीआईजी हरिश्चंद्र व अपर आयुक्त कानपुर मंडल पंहुचे और निरीक्षण कर व्यवस्था को परखा|
डीआईजी हरिश्चंद्र पंहुचे घाटों का निरीक्षण करने के साथ ही संतों से भी भेट कर उनकी समस्याओं को सुना| पांटून पुल का जायजा लिया, नावों के बीच में लगभग 100 मीटर की जगह रखने के भी निर्देश दिये| डीआईजी ने अधिकारियों कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा की मेला रामनगरिया में आने वाले 99 प्रतिशत लोग गरीब होते हैं, उनके प्रति हमारा व्यवहार ठीक होना चाहिए, पुलिस व अन्य मेला कर्मी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से नम्र व्यवहार करें उनसे हाथ जोड़कर नमस्कार करें| उन्होंने कहा की पिछली बार जो हुआ वह इस बार ना हो, उन्होंने पार्किंग, गोताखोर, सुरक्षा को बेहतर तरीके से परखा| इस बार सुरक्षा के लिए पुलिस बल अधिक मात्रा में रखा गया है| डीआईजी नें कहा की आग को लेकर भी पुलिस एलर्ट रहे, लगभग एक से डेढ़ लाख श्रद्धालु कल्पवास करता है, लिहाजा अगर कोई आग की सूचना
आती है तो उसका पंहुचने का रिस्पांस टाइम भी निर्धारित किया जाये| उन्होंने कहा की ट्राफिक व्यवस्था को लेकर भी पुलिस सजग रहे, जाम ना लगे, इसके लिए यातायात सीओ को भी लगाया गया है| इस बार मेला रामनगरिया व ढाई घाट मेले में प्रयागराज जैसी व्यवस्था देखनें को मिलेगी| मेला में 5-6 स्नान होते है, स्नान होने पर पुलिस समय से अपनी डियूटी पर पंहुचे|गंगा तट पर बैरिकेटिंग मजबूत की जाये| जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी,एसपी आरती सिंह आदि प्रमुख रूप से रहे|