फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) रोड़बेज बस के भीतर से मिले पार्सल में पुलिस को अबैध असलह मिलने से हड़कंप मच गया| पुलिस नें रोड़बेज व उसके चालक परिचालक को हिरासत में ले लिया| चालक और परिचालक से एसओजी ने भी पूछताछ की।
मिली जानकारी के मुताबिक हरदोई डिपो की बस दिल्ली के लिए आ रही थी| पुलिस को सूचना मिली की बस के भीतर अबैध असलाह आ रहे हैं| राजेपुर थाना पुलिस नें बस की घेराबंदी कर डबरी पर रोंक लिया| पुलिस ने रोड़बेज बस से एक पार्सल बरामद किया, पार्सल में पुलिस को अबैध असलह मिले| असलहे मिलने के बाद पुलिस रोड़बेज के दो चालक व परिचालक
साथ ही बस को भी थानें ले आयी, बस की सबारियों को भी दूसरी गाड़ी से गन्तव्य की तरफ भेजा गया| सूचना मिलने पर एआरएम हरदोई भुवनेश कुमार, एआरएम फर्रुखाबाद राजेश कुमार थाना राजेपुर पंहुचे व हिरासत में बैठे पाली के गांव निजामपुर निवासी चालक पवनेश कुमार, कस्बा पाली निवासी चालक अजय कांत व परिचालक संदीप मिश्रा से पूंछतांछ की|
पुलिस को मूंगफली विक्रेता की तलाश
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बस जब हुल्लापुर पंहुची तो एक कथित मूंगफली विक्रेता नें जनपद हरदोई थाना पाली के गांव साजनपुर निवासी परिचालक संदीप मिश्रा को पार्सल देकर फर्रुखाबाद पंहुचानें के लिए दिया| जिसके पुलिस नें डबरी के बस दबोच लिया| थाना पुलिस मुंगफली विक्रेता की तलाश में हुल्लापुर चौराहे पर कई बार दबिश मार
चुकी है| लेकिन फिलहाल अभी वह पुलिस के हाथ नही लगा| पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है|
सीओ अमृतपुर संजय कुमार वर्मा नें जेएनआई को बताया की पार्सल से पुलिस को तीन तमंचे बरामद हुए हैं| पुलिस अभी मामले की जाँच कर रही है| जाँच के बाद ही पता चलेगा की तमंचे कैसे रोडबेज में पंहुचे| 


रोड़बेज बस में पार्सल के भीतर मिले अबैध असलह
पांचाल घाट रामनगरिया मेला रोशनी से जगमगाया, 3 जनवरी को होगा श्रीगणेश
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर लगने वाला ऐतिहासिक रामनगरिया मेला अब पूरी तरह से सज-संवर कर तैयार हो गया है। मेला क्षेत्र में आकर्षक लाइटों से जगमगाहट दिखाई दे रही है, जिससे श्रद्धालुओं और आने वाले श्रधांलुओं में उत्साह का माहौल है। मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने रामनगरिया मेले का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेला व्यवस्थापक संजय मिश्रा व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, सड़क और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर
विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए थे जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद मेला व्यवस्थापक द्वारा व्यवस्थाओं को और अधिक दुरुस्त किया गया। मेला क्षेत्र में पर्याप्त लाइटों की व्यवस्था की गई है, ताकि रात्रि में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शौचालयों की साफ-सफाई, पेयजल और सड़क व्यवस्था को भी बेहतर किया गया है। जिलाधिकारी नें बताया की 3 जनवरी को रामनगरिया मेले
का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी
न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।



अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना अमृतपुर क्षेत्र के तौफीक की मढ़ैया निवासी 35 वर्षीय सचिन कुमार पुत्र दिनेश कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गुरुवार शाम करीब 8 बजे अपनी
मोटरसाइकिल से फर्रुखाबाद से घर लौट रहा था। जैसे ही वह अमृतपुर रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा, पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी वाहन से सीएचसी राजेपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है तथा लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्याअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत नहीं है।
किराये के मकान में महिला का शव मिलने से हड़कंप
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक 50 वर्षीय महिला का शव उसके किराए के मकान में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महिला की पहचान मालती पत्नी स्वर्गीय राकेश शाक्य के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मालती कुईया बूट मोहल्ले में प्रमोद मिश्रा के मकान में किराए पर रहती थीं। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनकी बेटी रवीना ने बताया कि मकान मालिक ने उन्हें सूचना दी कि उनकी मां का कमरा अंदर से बंद है। मौके पर पहुंचकर जब दरवाजा खोला गया तो मालती चारपाई पर लेटी मिलीं और उनके मुंह से खून निकल रहा था। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
रवीना ने बताया कि उनके पिता राकेश की मृत्यु करीब 15-16 वर्ष पूर्व
हो चुकी है। उनके ताऊ बृजपाल पिछले करीब 10 वर्षों से मालती के साथ रहकर उनका खर्च उठा रहे थे। वहीं, कल्लू सक्सेना नामक व्यक्ति भी पिछले दो-तीन महीनों से उनके साथ रह रहा था, जो हाल ही में अपने गांव भरेडी चला गया है और उसका मोबाइल फोन दो-तीन दिन से बंद आ रहा है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजब सिंह, एसआई वीरेंद्र सिंह, एसआई रामकेश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसआई रामकेश ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही|

पिज्जा मशीन से भड़की आग,देखते ही देखते बनी शोला
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के रेलवे रोड़ वीआईपी पिज्जा दुकान में लगी भीषण आग से इलाके में भगदड़ मच गयी | आग पिज्जा बनानें वाली मशीन के शार्ट सर्किट से भड़की | दरअसल शहर के खतराना निवासी प्रवीन जैन व भोपतपट्टी सातनपुर निवासी अदवित वर्मा की संयुक्त रूप से वीआईपी पिज्जा की दुकान रेलवे रोड़ होरीलाल मार्केट के सामने हैं | पिज्जा की दुकान तलघर में हैं और उसके ऊपर आईसीआईसीआई बैंक हैं | शाम लगभग 5:45 बजे जब ग्राहक पिज्जा दुकान में बैठे थे, उसी दौरान मिली जानकारी के मुताबिक पिज्जा मशीन में शार्ट सर्किट से आग लग गयी, दुकानदार नें आग बुझाने वाले सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नही बुझी उसके बाद दमकल को सूचना दी | जिसके बाद अधिकारी पंहुंचे, दुकान से काफी देर बाद गैस सिलेंडर सकुशल निकाले गये | सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय भीं पुलिस बल के साथ मौके पर आ गयीं, दमकल नें कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया| पुलिस की मौजूदगी में बैंक भीं खोलकर चेक की गयी |
शॉर्ट सर्किट से पिज़्ज़ा हाउस में भीषण आग, लाखों का नुकसान, दमकल न पहुंचने से बढ़ी अफरा-तफरी
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर के रेलवे रोड स्थित वीआईपी पिज़्ज़ा हाउस में गुरुवार को अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दुकान के अंदर रखा फर्नीचर, बिजली के उपकरण, किचन का सामान और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। इस हादसे में पिज़्ज़ा हाउस को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पिज़्ज़ा हाउस से उठती ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई। आग बुझाने के लिए आसपास के लोगों ने बाल्टी, पाइप और अन्य साधनों से काफी प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल साबित हुआ।फायर ब्रिगेड को फोन किया गया, लेकिन आग लगने करीब एक घंटा बीत जाने के बावजूद खबर लिखे जाने तक कोई भी दमकल गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। दमकल विभाग की देरी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना था कि समय पर दमकल आ जाती तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था।आग की लपटें फैलती देख आसपास के दुकानदारों ने एहतियातन अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दीं। रेलवे रोड पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया। लोगों को आशंका थी कि यदि आग और फैल गई तो पास की दुकानों और प्रतिष्ठानों को भी नुकसान पहुंच सकता है।फिलहाल आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को ही वजह माना जा रहा है। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है। स्थानीय लोग प्रशासन से दमकल व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।(जारी पूरी खबर के लिये जुड़े रहे)
कस्तूरबा विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश न होने से छात्राएं ठिठुर रहीं, परियोजना कार्यालय के आदेश की अनदेखी
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में कड़ाके की सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और इसका सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर दिखाई दे रहा है। ठंड को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय एवं बोर्ड के विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसके बावजूद जनपद में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राएं सर्दी में ठिठुरने को मजबूर हैं, क्योंकि इन विद्यालयों में अब तक शीतकालीन अवकाश घोषित नहीं किया गया है।
राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक निर्धारित किया गया है। इसी आदेश के अनुपालन में जनपद के परिषदीय विद्यालयों में अवकाश लागू कर दिया गया है, लेकिन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में इस आदेश की अनदेखी किए जाने से सवाल खड़े हो रहे हैं। ठंड के मौसम में छात्राओं को सुबह-शाम की ठिठुरन में नियमित दिनचर्या निभानी पड़ रही है।अभिभावकों का कहना है कि अत्यधिक सर्दी में आवासीय विद्यालयों में छात्राओं की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। कई अभिभावकों ने इस संबंध में शिक्षा विभाग से अवकाश घोषित करने की मांग की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश को लेकर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा और आवश्यकतानुसार अवकाश घोषित किया जाएगा।
बीएसए कार्यालय परिसर में निकली नागिन, कर्मचारियों में मचा हड़कंप
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बढ़पुर के पास स्थित पीपल के पेड़ पर एक नागिन चढ़ती हुई दिखाई दी। कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों की नजर जैसे ही नागिन पर पड़ी, वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए और इधर-उधर भागने लगे।
घटना की सूचना तत्काल सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों को दी गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास के कमरों में कार्य कर रहे कर्मचारियों को बाहर निकलने से रोक दिया गया और परिसर में आवाजाही सीमित कर दी गई। कुछ देर के लिए कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित रहा।
नागिन को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए आवास विकास क्षेत्र से एक युवक को बुलाया गया, जो सांप पकड़ने में दक्ष बताया गया। युवक ने काफी मशक्कत के बाद पेड़ पर चढ़ी नागिन को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया और अपने साथ ले गया। नागिन के पकड़े जाते ही कार्यालय परिसर में मौजूद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
कर्मचारियों का कहना है कि परिसर में घने पेड़ और झाड़ियां होने के कारण अक्सर सांप निकलने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से परिसर की नियमित सफाई और झाड़ियों की कटाई कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
नए साल पर दर्शन को मंदिरों में उमड़ा जनज्वार
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नव वर्ष की शुरुआत आस्था और श्रद्धा के बीच हुई। नए साल 2026 का पहला दिन भक्ति और उत्साह से भरा रहा। लोगों ने मंदिरों का रुख भी किया। सुबह से ही प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं।
हर कोई नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन और पूजा से करना चाहता है। ठंड के बावजूद आस्था का यह जोश देखते ही बनता था। लोग परिवार के साथ आए, प्रार्थना की और आने वाले साल के लिए सुख-
समृद्धि की कामना कर रहे हैं। शहर के पांडेश्वर नाथ मन्दिर, गुरुगाँव देवी मन्दिर, बढ़पुर शीतला देवी मन्दिर, भोलेपुर हनुमान व वैष्णो देवी मंदिर, गमा देवी व विजाधरपुर पाल नगला स्थित शिव शक्ति महाकाल मन्दिर के साथ अन्य जगह भी मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ा। दर्शन के लिए लोग
लाइन में खड़े होकर इंतजार करते दिखे हैं। मंदिर में भक्तों ने सिर झुकाकर नए साल की खुशियां मांगी है। सुबह की पहली आरती में शामिल होने वालों की संख्या बहुत ज्यादा थी। भक्तों ने प्रसाद चढ़ाया, घंटियां बजाईं व मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। कई लोग तो दूर-दूर से आए थे|




बेसिक शिक्षा विभाग में जबरन समायोजन पर बवाल, नियमों और न्यायालय के आदेशों की अनदेखी का आरोप
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग में एक बार फिर शिक्षकों के जबरन समायोजन को लेकर गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। सरप्लस सूची में नाम न होने, विद्यालय के कम्पोजिट होने और छात्र-शिक्षक अनुपात पूरी तरह अनुकूल होने के बावजूद कनिष्ठ शिक्षकों का समायोजन किए जाने के आरोप लगे हैं। पीड़ित शिक्षकों का कहना है कि यह कार्रवाई न केवल बेसिक शिक्षा नियमावली के विपरीत है, बल्कि माननीय न्यायालय के स्पष्ट आदेशों की भी अवहेलना है।
कमालगंज विकासखंड के जहानगंज स्थित कम्पोजिट विद्यालय (कक्षा 1 से 8) में कार्यरत सहायक अध्यापक कुलदीप यादव ने बताया कि उनके विद्यालय को पोर्टल पर सही तरीके से दर्ज किए जाने के कारण कभी भी सरप्लस घोषित नहीं किया गया। विद्यालय में पहले ही वरिष्ठता के आधार पर एक अध्यापिका का समायोजन किया जा चुका है। वर्तमान स्थिति में न तो कोई पद रिक्त है और न ही कोई शिक्षक सरप्लस है। इसके बावजूद बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के तहत
उनका जबरन समायोजन कर दिया गया, जो पूरी तरह नियमविरुद्ध है।
इसी तरह राजेपुर विकासखंड के कम्पोजिट विद्यालय नगला हूसा में भी छात्र-शिक्षक अनुपात की अनदेखी का मामला सामने आया है। यहां कार्यरत शिक्षक रामसनेही ने आरोप लगाया कि विद्यालय में प्राथमिक
और उच्च प्राथमिक दोनों स्तरों पर छात्र संख्या काफी अधिक है, जबकि शिक्षकों की संख्या पहले से ही कम है। इसके बावजूद समायोजन आदेश जारी कर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरटीई एक्ट के अनुसार यहां एक भी शिक्षक सरप्लस नहीं है, फिर भी बिना किसी ठोस आधार के समायोजन कर दिया गया।
शिक्षकों का कहना है कि हाल ही में माननीय न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि शिक्षक की सहमति के बिना किसी भी परिस्थिति में समायोजन नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद विभाग द्वारा बिना
सहमति पत्र लिए ही कनिष्ठ शिक्षकों का समायोजन कर दिया गया। इससे शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। पीड़ित शिक्षकों ने पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी फर्रुखाबाद से की है और समायोजन आदेशों को निरस्त कराने की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि यदि नियमों के विरुद्ध की गई इस कार्रवाई को वापस नहीं लिया गया तो वे न्यायालय की शरण लेने को मजबूर होंगे। 




