Home Blog Page 8

‘अभिव्यक्ति’ की काव्य गोष्ठी में गूंजी राष्ट्रीय भावधारा की रचनाएं

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) “प्रमुख साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था “अभिव्यक्ति” के तत्वावधान में नगर के बाग कूंचा स्थित डॉ. राजीव गुप्ता के आवास पर काव्य गोष्ठी एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि कृष्णकांत ‘अक्षर’ ने की, जबकि संचालन संस्था के संरक्षक एवं वरिष्ठ ग़ज़लकार नलिन श्रीवास्तव ने किया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है। कवि और साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से देश, काल और परिस्थितियों का यथार्थ चित्र प्रस्तुत करते हैं। साहित्य समाज की विसंगतियों को उजागर कर सुधार की दिशा भी प्रदान करता है। इस अवसर पर संस्था को और अधिक सक्रिय बनाने तथा नियमित साहित्यिक आयोजन करने पर बल दिया गया, ताकि समाज को सकारात्मक दिशा मिलती रहे।
बैठक के उपरांत आत्मीय वातावरण में आयोजित काव्य गोष्ठी में वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी चिकित्सक डॉ. राजीव गुप्ता, उपकार मणि ‘उपकार’, नलिन श्रीवास्तव, सत्यपाल सिंह सोमवंशी ‘प्रगल्भ’, श्रीमती रत्नेश पाल तथा अध्यक्ष कृष्णकांत ‘अक्षर’ ने राष्ट्रीय भावधारा से ओतप्रोत रचनाओं का काव्यपाठ किया। अंत में संस्था के राजीव गुप्ता ने उपस्थित सभी साहित्यकारों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा की। कार्यक्रम में मनोज शुक्ला, धर्मेंद्र गुप्ता एवं सर्वेश श्रीवास्तव सहित अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।

चाचूपुर जटपुरा में भारी फोर्स तैंनात, घरों में लटक रहे ताले, सड़क पर सन्नाटा

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते दिन थाना क्षेत्र के चाचूपुर जटपुरा में युवक का शव नाले में मिलने के बाद उग्र भीड़ नें पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर दी थीं, जिसके बाद पुलिस नें कड़ा रुख अपनाते हुए तकरीबन आधा सैंकड़ लोगों को हिरासत में लिया | फिलहाल गांव में पुलिस तैनात है और घरो में ताले लटक रहें हैं| थाना राजेपुर के ग्राम चाचूपुर निवासी ठेली दुकानदार 24 वर्षीय ब्रजेश पुत्र बालकराम का शव शराब ठेके से कुछ दूर नाले में मुँह के बल पड़ा मिला रहा था | जिसके बाद भीड़ नें हमला बोल कर कई पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया था | पुलिस के साथ मारपीट व थाना कादरी गेट की गाड़ी में तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस एक्शन में आ गयी | अब पुलिस के भय से गांव के अधिकतर घरो के दरवाज़े बंद है | बाजार व सड़को पर सन्नाटा है | गांव में पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गयी है | वहीं बेज़ुबान जानवर भूखे और प्यासे बंधे हुए हैं| अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश कुमार नें बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया गया है | पुलिस जाँच में जुटी है | दोषियों पर कार्यवाही की जायेगी|

इटावा-बरेली हाईवे पर दर्दनाक हादसा, साइकिल सवार वृद्ध की मौत

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) इटावा-बरेली हाईवे पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार 75 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार थाना जहानगंज क्षेत्र के नगला खुरु गांव निवासी बली सिंह (75) अपने पैतृक गांव गाजियांपुर से साइकिल द्वारा वापस घर लौट रहे थे। मोहम्मदाबाद क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर दीपक ढाबा के सामने सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात रोडवेज बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल बली सिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. जितेंद्र यादव ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।हादसे की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।बताया गया है कि मृतक बली सिंह खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में तीन बेटे — रामवीर, ओमवीर और सुनील हैं। वृद्ध की अचानक मौत से गांव में शोक का माहौल है।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार बस और चालक की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

महाराणा प्रताप जयंती पर प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने किया प्रतिमा का अनावरण

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री एवं फर्रुखाबाद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने रोडवेज बस स्टेशन परिसर में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक मौजूद रहे।अपने संबोधन में मंत्री जयवीर सिंह ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, त्याग और देशभक्ति का प्रतीक है तथा प्रदेश सरकार ऐतिहासिक महापुरुषों के सम्मान और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।प्रतिमा अनावरण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक से पूर्व विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को सहायता सामग्री एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।कृषि विभाग द्वारा एक किसान को ट्रैक्टर और दूसरे किसान को रोटावेटर प्रदान किया गया। उद्योग विभाग ने 10 लाभार्थियों को टूल किट वितरित की, जबकि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के स्वयं सहायता समूहों को 51.90 लाख रुपये का रिवॉल्विंग फंड दिया गया।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत दो लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। दिव्यांग कल्याण विभाग ने दो लोगों को हियरिंग मशीन वितरित की। मुख्यमंत्री बाल सहायता योजना के अंतर्गत दो लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए, वहीं श्रम विभाग द्वारा मातृत्व एवं शिशु हितलाभ योजना में दो लाभार्थियों को 31-31 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए।मत्स्य विभाग की मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत एक लाभार्थी को 1.47 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाभार्थियों को पांच-पांच लाख रुपये के चेक वितरित किए गए तथा पांच लोगों को घरौनी प्रमाण पत्र सौंपे गए।समीक्षा बैठक में मंत्री जयवीर सिंह ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता जांच और औचक निरीक्षण कराने के निर्देश भी दिए।एनएचएआई द्वारा बनाई जा रही बेवर–फर्रुखाबाद सड़क परियोजना के अधूरे कार्यों पर भी मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की और परियोजना निदेशक को जिलाधिकारी के साथ बैठक कर लंबित कार्य जल्द पूरा कराने को कहा। साथ ही मडैयन घाट पुल के पहुंच मार्ग के लिए बाईपास सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को विधानसभा वार विकास कार्यों की सूची तैयार कर जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि विकास कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके।कार्यक्रम में फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत , अमृतपुर विधायकसुशील शाक्य, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि , भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, जिलाधिकारी डॉ. अंकुर , पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ रहे।

प्रभारी मंत्री विधायक से बोले,अब डॉ. युवराज बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद के दौरे पर आए योगी सरकार के पर्यटन व जिले के प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने वरिष्ठ चिकित्सक उदयराज सिंह के जेष्ठ पुत्र कैंसर सर्जन डॉ.युवराज सिंह को उनके घर जाकर बीजेपी में शामिल कर दिया | दरअसल डॉ. युवराज सिंह अमृतपुर क्षेत्र में काफी समय से सक्रिय बने हुए हैं किसी के बीच शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के साथ सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, विधायक डॉक्टर सुरभि, अमृतपुर के विधायक सुशील शाक्य व हरदोई के सवायजपुर के विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रानू आदि पंहुचे | उसके बाद मंत्री डॉ. युवराज के परिजनों से मिले और जलपान किया| इसी बीच मंत्री नें विधायक सुशील शाक्य की तरफ पटका बढ़ाते हुए कहा की अब डॉ. युवराज पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हो गये हैं | प्रभारी मंत्री नें कहा की डॉ. युवराज सिंह को बीजेपी में शामिल किया गया है | उनके सम्मान का भी ध्यान रखा जायेगी|

बड़ी खबर: युवक का शव मिलने पर बबाल, पुलिस टीम पर पथराव, मारपीट, गाड़ियों में तोड़फोड़, कई पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) ग्रामीण युवक का सब पुलिया के नीचे नाले में मिलने से बवाल हो गया, मौके पर पहुंची पुलिस की ग्रामीणों के साथ तीखी जादा हो गई ग्रामीणों ने पुलिस पर ईंट पत्थर और लाठी डंडों से हमला बोल दिया| जिससे कई पुलिस कर्मी के चोटे आयीं हैं | पुलिस नें शव को तो कब्जे में लेकर भेज दिया लेकिन ग्रामीण बेकाबू हो गये, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया| दरअसल थाना राजेपुर के ग्राम चाचूपुर निवासी ठेली दुकानदार 24 वर्षीय ब्रजेश पुत्र बालकराम शराब पीने का आदी था, वह बीती रात वीडियो देखें- ://youtu.be/tA6Crjw5wO8?si=sRZHNHPZmxPecaZz लगभग 9 बजे गांव के कुछ दूर एक शराब देशी शराब के ठेके पर शराब पीoने गया था, परिजनों की माने तो उसके बाद वह घर वापस नही लौटा| परिजन उसकी तलाश करते रहे, शनिवार सुबह उसका शव ठेके के कुछ दूर पुलिया के नीचे सिर के बल पड़ा मिला | जिससे परिजनों में हड़कप मच गया, परिजनों नें ठेका कर्मचारी पर आरोप लगाया | सूचना मिलने पर नवागांतुक थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, निरीक्षक स्वदेश कुमार आदि पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच शुरू की | जाँच के दौरान परिजन ई-रिक्शा पर शव लेकर शराब ठेके पर रखने के लिये ले जा जाने लगे, जिसका पुलिस नें विरोध किया तो परिजनों के साथ ग्रामीण आक्रोशित हो गए, ग्रामीणों नें शराब ठेके पर जाकर जमकर तोड़फोड़ कर दी | इसी दौरान थानध्यक्ष का फोन ग्रामीण नें छीन लिया, ठेके के देखें-://youtu.be/Nf6LQdnhSys?si=Vw6trsjwqbNxRJ3 निकट ही पुलिस व ग्रामीणों की झड़प हो गयी, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की मारपीट व पथराव शुरू कर दिया ग्रामीणों की संख्या देखकर पुलिसकर्मी मौके से भाग खड़े हुए ग्रामीणों ने पीछे से पुलिस कर्मियों पर पथराव दिया, जिसमे कई पुलिस कर्मियों के चोट आयीं हैं | बमुश्किल पुलिस नें शव को पिकअप में लादकर भेजा | सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश कुमार , सीओ अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्यायआदि मौके पर आ गये | ग्रामीणों नें थाना कादरी गेट की गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी | मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, पुलिस हालात को काबू में करने का प्रयास कर रही है| एसपी आरती सिंह नें बताया की मामले की जाँच की जा रही है| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|

सातनपुर आलू मंडी में उछाल: आमद दोगुनी, फिर भी 100 रुपये प्रति क्विंटल बढ़े भाव

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) एशिया की प्रसिद्ध सातनपुर आलू मंडी में शनिवार 9 मई को आलू के दामों में अचानक तेजी देखने को मिली। खास बात यह रही कि मंडी में आलू की आमद लगभग दोगुनी होने के बावजूद कीमतों में करीब 100 रुपये प्रति क्विंटल तक का उछाल दर्ज किया गया।
पिछले करीब एक महीने से मंडी में आलू के भाव लगभग स्थिर बने हुए थे। सफेद हाईब्रिड आलू 201 से 401 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा था, जबकि लाल हालैंड आलू के दाम 501 से 601 रुपये प्रति क्विंटल के बीच चल रहे थे। लेकिन शनिवार को मौसम में बदलाव और बाहरी मंडियों से बढ़ी मांग के चलते भाव अचानक चढ़ गए।
आज मंडी में सफेद हाईब्रिड आलू 301 से 501 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका, जबकि लाल हालैंड आलू 601 से 751 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया। व्यापारियों के अनुसार हाल की बारिश से भीषण गर्मी में राहत मिली है, जिससे आलू की मांग बढ़ी है। साथ ही अन्य जिलों और बाहरी मंडियों से खरीद बढ़ने का असर भी कीमतों पर साफ दिखाई दिया। मंडी में पिछले दिनों जहां 30 से 40 मोटर आलू की आवक हो रही थी, वहीं शनिवार को करीब 80 मोटर आलू पहुंचा। इसके बावजूद खरीददारों की संख्या अधिक रहने से बिक्री तेज रही और मंडी में आए सभी आलू की नीलामी करीब एक घंटे के भीतर पूरी हो गई।
व्यापारियों का मानना है कि यदि बाहरी मांग इसी तरह बनी रही तो आने वाले दिनों में आलू के दामों में और तेजी देखने को मिल सकती है।

मोडिफाइड साइलेंसर और हूटर के खिलाफ चला अभियान, तीन बुलेट बाइक सीज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर शुक्रवार को नगर क्षेत्र में मोडिफाइड साइलेंसर एवं प्रेशर हार्न/हूटर के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तीन बुलेट मोटरसाइकिलों को मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करते पाए जाने पर थाना कादरीगेट में सीज कर दिया गया। साथ ही संबंधित वाहनों पर कुल 48 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत एवं यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में अधिकारियों ने बताया कि मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित किए जाने की कार्रवाई भी की जाएगी।अधिकारियों के अनुसार जिन वाहनों में मोडिफाइड साइलेंसर या ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले उपकरण लगे पाए जाएंगे और जिनका चालान किया जा चुका है, उनके खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत पंजीयन प्रमाण पत्र (आरसी) निलंबन की कार्रवाई भी प्रस्तावित है।परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर 7 मई से 13 मई 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रेशर हार्न, हूटर और मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।परिवहन विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग होता दिखाई दे तो इसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1800-1800-151 एवं 149 पर की जा सकती है। विभाग द्वारा शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।इसी क्रम में एआरटीओ प्रशासन कृष्ण कुमार यादव द्वारा एआरटीओ कार्यालय फर्रुखाबाद में वाहन डीलरों, मोटर गैराज एवं वर्कशॉप संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्देश दिए गए कि वाहनों में मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हार्न अथवा हूटर लगाने वाले डीलर और वर्कशॉप संचालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत प्रति प्रकरण एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण एवं उनकी गुणवत्ता की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा शिकायतों के निस्तारण की स्थिति, शिकायतकर्ताओं से संवाद, साक्ष्य अपलोड तथा फीडबैक की गुणवत्ता की गहन समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सक्षम अधिकारी स्वयं निस्तारण आख्या का परीक्षण कर उसे पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि केवल औपचारिक निस्तारण पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यपरक समाधान होना चाहिए।उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक निस्तारण आख्या के साथ शिकायतकर्ता से वार्ता, स्थलीय निरीक्षण रिपोर्ट तथा शिकायतकर्ता की अनुपस्थिति में दो पड़ोसियों के बयान सहित आवश्यक साक्ष्य अनिवार्य रूप से संलग्न किए जाएं।बैठक में शिकायतकर्ताओं से संपर्क न करने वाले अधिकारियों पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित न करना गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। सभी अधिकारियों को प्रत्येक शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत रूप से वार्ता कर समस्या समझने और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न अधिकारियों की जांच आख्या पढ़कर उसकी गुणवत्ता परखी। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में गुणवत्ताहीन अथवा तथ्यहीन निस्तारण पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि सहित कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने पिछले एक माह में प्राप्त असंतोषजनक फीडबैक वाले मामलों को चिन्हित करते हुए पुनः जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग की शिकायतों के पुनरीक्षण की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तथा अन्य विभागीय शिकायतों की जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी गई।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी प्रतिदिन कार्यालय पहुंचते ही सबसे पहले IGRS पोर्टल का अवलोकन करें और लंबित शिकायतों का निस्तारण अपनी निगरानी में सुनिश्चित करें। यदि कोई शिकायत संबंधित अधिकारी के कार्यक्षेत्र से संबंधित नहीं है तो उसे उसी दिन अथवा अधिकतम अगले दिन संबंधित विभाग को स्थानांतरित किया जाए।उन्होंने कहा कि किसी भी संदर्भ को डिफाल्टर श्रेणी में जाने से कम से कम पांच दिन पहले स्पष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड कर दी जाए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि जिन अधिकारियों की लापरवाही से शिकायतकर्ताओं का फीडबैक खराब होगा और जनपद की रैंकिंग प्रभावित होगी, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), उपजिलाधिकारी सदर सहित आदि रहे।

आजीवन कारावास के मामले में वांछित वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जा

फर्रुखाबाद:( मोहम्मदाबाद संवाददाता) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर निवासी 82 वर्षीय वृद्ध नरेंद्र सिंह चंदेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार नरेंद्र सिंह पुत्र बड़े सिंह चंदेल का वर्ष 1992 में गांव के ही महेश सिंह के परिवार से विवाद हो गया था। 17 फरवरी 1992 को हुए इस विवाद में महेश सिंह की मृत्यु हो गई थी। मामले में मोहम्मदाबाद थाने में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें नरेंद्र सिंह का नाम भी शामिल था। पुलिस कार्रवाई के बाद नरेंद्र सिंह समेत अन्य आरोपियों ने जेल की सजा काटी थी। बताया गया कि मामले के चार अन्य आरोपी साथियों की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।मृतक के पुत्र उदय प्रताप ने बताया कि उनके पिता को आजीवन कारावास की सजा हुई थी और वर्ष 2015 में हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिली थी। कुछ दिन पूर्व हाईकोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद वह पुलिस से बचते हुए अपनी पुत्री रेखा के यहां जनपद मैनपुरी चले गए थे। गुरुवार रात करीब 9 बजे ग्रामीणों ने उन्हें दाऊदपुर गांव में देखे जाने की सूचना दी थी। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे जब ग्रामीण शौच के लिए खेतों की ओर गए तो नरेंद्र सिंह का शव गांव के बाहर जामुन के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी मीना देवी, पुत्र उदय प्रताप व आदित्य मौके पर पहुंचे और शव देख बिलख पड़े।बताया गया कि नरेंद्र सिंह छह भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार के चार भाइयों की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने डायल-112 पर कई बार फोन मिलाने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। बाद में मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।