Home Blog Page 30

सीएम व पीएम पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालने में केस

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।
शिकायतकर्ता रूद्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम दारापुर ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के ही युवक पंकज यादव पुत्र ओंकार उर्फ जालिया द्वारा फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र एवं अश्लील भाषा का प्रयोग किया गया है।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी पूर्व में भी इस प्रकार के विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर डालता रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। प्रार्थी ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच निरीक्षक कमता प्रसाद को सौंपी गई है। पुलिस आवश्यक साक्ष्य जुटाकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखा जा सके।

ओमवीर हत्याकांड: मास्टरमाइंड गिरफ्तार, आठ माह बाद खुला राज

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बहुचर्चित ओमवीर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के सख्त निर्देश पर बहादुर थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस जघन्य वारदात के मुख्य साजिशकर्ता देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, ओमवीर पुत्र पेशकार का पहले अपहरण किया गया था। आरोप है कि इसके बाद उसे हाथ-पैर बांधकर जिंदा जमीन में दफना दिया गया। घटना के बाद लंबे समय तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका, जिससे परिजन न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे।
करीब आठ माह बाद पुलिस जांच के दौरान ओमवीर का शव आरोपियों के ही खेत से बरामद हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से लगातार दबिश देकर मुख्य साजिशकर्ता देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिलाया था। देवेंद्र यादव पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में हत्या, मारपीट, धमकी समेत कई गंभीर मामले भी दर्ज बताए जाते हैं।
पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद जहां परिजनों में न्याय की उम्मीद जगी है, वहीं क्षेत्र में अपराधियों के बीच भय का माहौल है।

फर्रुखाबाद में गहराया पेयजल संकट, महादेव नगर के लोग परेशान

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 37 स्थित महादेव नगर में पेयजल संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। क्षेत्र के लोगों को साफ और पीने योग्य पानी के लिए रोजाना जूझना पड़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार मोहल्ले में लगे कई हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिसके चलते लोगों को पानी के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ रहा है। नलासूम स्मॉल सरकारी स्कूल के पास, ऊंचा भवानी दास क्षेत्र में राजीव अग्निहोत्री के घर के आसपास समेत कई स्थानों पर लगे हैंडपंप या तो बंद हैं या उनका पानी पीने योग्य नहीं है।
समस्या से परेशान लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर जल्द समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते हैंडपंपों की मरम्मत और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले गर्मी के दिनों में हालात और भी बिगड़ सकते हैं|मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि खराब पड़े हैंडपंपों को तत्काल ठीक कराया जाए और क्षेत्र में साफ पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

टूटा नाली जाल बना हादसों का सबब, मरम्मत की उठी मांग

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर पालिका क्षेत्र में अव्यवस्थित जल निकासी व्यवस्था और टूटे हुए नाली जाल (ढक्कन/ग्रिल) के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला अंगूरी बाग पुलिया के पास का है, जहां कई हफ्तों से जाल टूटा पड़ा है और लगातार हादसों को न्योता दे रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक इस स्थान पर रोजाना छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। ई-रिक्शा, टेंपो और यहां तक कि बैलगाड़ी भी टूटे जाल में फंस चुकी हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों में इस समस्या को लेकर खासा आक्रोश है।
बताया गया कि यह जाल काफी पुराना है और करीब दो वर्ष पहले भी इसी स्थान पर टूट चुका था। उस समय कई लोग इसमें गिरकर घायल हो गए थे। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका ने मरम्मत कराई थी, लेकिन अब फिर वही स्थिति बन गई है। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जाल की मरम्मत नहीं कराई गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और जल्द ही जाल को ठीक कराया जाएगा।

स्कूल चलो अभियान” का शुभारंभ, फर्रुखाबाद में भी हुआ कार्यक्रम का प्रसारण

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शत-प्रतिशत नामांकन एवं विद्यार्थियों के ट्रांजिशन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “स्कूल चलो अभियान” का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय, शिवपुर से किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निपुण विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इसी क्रम में जनपद फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्कूली बच्चों को पाठ्य-पुस्तकों का वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया| मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ रहे। ईओ विनोद कुमार नें बताया की जानकारी कर जल्द नलों को ठीक कराया जायेगी|

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 75 शिकायतें, 2 का मौके पर निस्तारण

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ऑफीसर्स क्लब फतेहगढ़ में तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं।
प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 39, पुलिस विभाग की 16, विद्युत विभाग की 5, विकास विभाग की 3 तथा अन्य विभागों की 12 शिकायतें शामिल रहीं। इनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा में किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनिन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नाबालिक से अश्लीलता करने में आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता ) कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला नें नाबालिक पुत्री से अश्लीलता किये जाने का आरोप लगाया, मामले में पुलिस नें मुकदमा दर्ज किया है | दर्ज कराये गये मुकदमे में पीड़िता की मां नें आरोप लगाया की बीते 1 अप्रैल 2026 की शाम लगभग 4 बजे के आस-पास मेरी 7 वर्षीय पुत्री पडोस मे रहने वाले राकेश के यहां उसका बच्चा खिलाने जा रही थी जैसे ही उसके घर के पास पहुंची थी कि गांव का ही एक व्यक्ति जिसका नाम तुकमान पुत्र रघुवीर है। मेरी बच्ची को पकड कर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा । मोहल्ले के कुछ लोग देखा तो वह व्यक्ति मेरी बच्ची को छोडकर भाग गया था, मेरी बच्ची डर की वजह से मुझको नही बताई। 3 अप्रैल 2026 को शाम को समय लगभग 4 वजे बताई । पुलिस नें मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया|कोतवाल प्रमोद शुक्ला नें बताया की जाँच की जा रही है|

फर्रुखाबाद में न्यूरो व कार्डियो परामर्श सेवा शुरू, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद के मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ द्वारा वेदांता हॉस्पिटल, फर्रुखाबाद में न्यूरो एवं कार्डियो परामर्श सेवा का शुभारंभ किया गया है।
इस नई सुविधा के तहत अब प्रत्येक माह के पहले शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को परामर्श देंगे। इससे जनपद के लोगों को बड़े शहरों की भागदौड़ से राहत मिलेगी और समय पर इलाज संभव हो सकेगा।
इस सेवा का विशेष लाभ गरीब एवं असहाय मरीजों को मिलेगा, जिनके लिए परामर्श निःशुल्क रखा गया है। साथ ही जरूरतमंद मरीजों के उपचार की व्यवस्था विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत सुनिश्चित की जाएगी। मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ की इस पहल को क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे स्थानीय मरीजों को अपने ही जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. आशुतोष यादव (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. विपिन साहू (न्यूरो विशेषज्ञ) एवं डॉ. विपुल अग्रवाल (निदेशक, वेदांता हॉस्पिटल) उपस्थित रहे। इसके अलावा मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के सीनियर मैनेजर आनंद सिंह चौहान भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

अचानक तबीयत बिगड़ने से सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल का देहांत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल का शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे आकस्मिक देहांत हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे प्रशासनिक तंत्र में शोक का वातावरण व्याप्त हो गया और अधिकारी-कर्मचारियों में गहरा दुख देखा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय बंसल लंबे समय से उच्च रक्तचाप की समस्या से ग्रसित थे। गुरुवार दोपहर के बाद वे अवकाश लेकर फर्रुखाबाद से बाहर गए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें नोएडा स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार शाम करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर मिलते ही जिला प्रशासन में शोक की लहर फैल गई। अपने कार्यकाल के दौरान वे जन समस्याओं के निराकरण के प्रति अत्यंत संवेदनशील रहे और आम लोगों के बीच उनकी सुलभ एवं सकारात्मक छवि थी। संजय बंसल के असमय निधन से प्रशासनिक कार्यों पर भी प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। आगामी 30 अप्रैल को उनके पुत्र का विवाह था | जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी नें बताया की नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल का निधन हो गया है | उनके परिजनों से वार्ता हुई है | उनके लिये शोक संवेदना हैं |

प्रदेश में 16 घंटे बाधित रहेगी बिजली बिल के बिलिंग से जुडी सेवाएँ

0

लखनऊ:प्रदेश में स्मार्ट और प्रीपेड मीटर से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए 3 अप्रैल शाम 5 बजे से 4 अप्रैल सुबह 9 बजे तक 16 घंटे के लिए बिजली बिलिंग प्रणाली बंद रहेगी।इस दौरान बिलिंग प्रणाली, आनलाइन उपभोक्ता पोर्टल, यूपीपीसीएल कंज्यूमर एप काम नहीं करेगा।जिससे 16 घंटे तक बिजली उपभोक्ता बिलिंग भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जनरेशन, भार वृद्धि जैसे काम भी नहीं हो सकेंगे।