टूटा नाली जाल बना हादसों का सबब, मरम्मत की उठी मांग

0
254

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर पालिका क्षेत्र में अव्यवस्थित जल निकासी व्यवस्था और टूटे हुए नाली जाल (ढक्कन/ग्रिल) के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला अंगूरी बाग पुलिया के पास का है, जहां कई हफ्तों से जाल टूटा पड़ा है और लगातार हादसों को न्योता दे रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक इस स्थान पर रोजाना छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। ई-रिक्शा, टेंपो और यहां तक कि बैलगाड़ी भी टूटे जाल में फंस चुकी हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों में इस समस्या को लेकर खासा आक्रोश है।
बताया गया कि यह जाल काफी पुराना है और करीब दो वर्ष पहले भी इसी स्थान पर टूट चुका था। उस समय कई लोग इसमें गिरकर घायल हो गए थे। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका ने मरम्मत कराई थी, लेकिन अब फिर वही स्थिति बन गई है। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जाल की मरम्मत नहीं कराई गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और जल्द ही जाल को ठीक कराया जाएगा।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]