फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ऑफीसर्स क्लब फतेहगढ़ में तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं।
प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 39, पुलिस विभाग की 16, विद्युत विभाग की 5, विकास विभाग की 3 तथा अन्य विभागों की 12 शिकायतें शामिल रहीं। इनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के
आधार पर तय समय सीमा में किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनिन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 75 शिकायतें, 2 का मौके पर निस्तारण




