Home Blog Page 221

विश्व जनसंख्या दिवस पर एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट में संगोष्ठी

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट पर शुक्रवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर छात्रों ने अपने विचार व्यक्त किये।
संस्थान की काउंसलर आंचल साध व सुपर्णा मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दुनिया पर जनसंख्या का अधिक दबाव है। अधिक जनसंख्या पूरी दुनिया के लिए हानिकारक है। इसकी वृद्धि से प्राकृतिक संसाधनों पर अधिक दबाव पड़ता है। स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, रोजगार और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में समस्याएं बढ़ती है। सतत विकास के लिए संतुलित जनसंख्या आवश्यक है। इस अवसर पर छात्रों ने जनसंख्या के संतुलन से संबंधित पोस्टर बनाकर जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया। अंशिका यादव, निधि, प्रियंका, रश्मि, श्वेता, सलोनी ने पोस्टर प्रदर्शित कर विचार व्यक्त किये। सुपर्णा मिश्रा, फाल्गुनी, राधिका सोमवंशी, रिया त्रिवेदी, शैलेन्द्र मिश्रा, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन फाल्गुनी भैरवानी ने किया।
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

किसानों को अधिक खाद बिक्री में चार उर्वरक दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) किसानों को तय मानक से अधिक खाद बिक्री करनें पर जिलाधिकारी के आदेश पर दोषी पाये गये चार उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर दिये गये हैं|
किसानों की कृषि भूमि की पुष्टि किये बिना ही उन्हें तय मानक से अधिक खाद बिक्री करने की शिकायत मिली| जिसकी जांच विभागीय अधिकारियों नें की| दोषी पाए जानें पर राजेपुर जैनापुर के मोहन ट्रेडर्स, यादव कृषि सेवा केंद्र अमृतपुर, कुशवाह खाद भंडार याकूतगंज, खुशीकृषि सेवा केंद्र राजपुर के लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त किया गया है| जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह नें बताया की चार दुकानों के लाइसेंस निरस्त किये गये हैं, जनपद के सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिये गये हैं कि रेट बोर्ड, भंडारण बोर्ड लगायें| इसके साथ ही जो दुकानदार अपना रजिस्टर प्रमाणित नही करायेंगे उनको थोक विक्रेताओं द्वारा उर्वरक की आपूर्ति नही की जायेगी| किसान को निर्धारित मूल्य पर पर ही खाद बिक्री करें |
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

सैलरी ना मिलने से बिजली की बिलिंग की बंद

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सैलरी ना मिलनें से मीटर रीडरों से शुक्रवार को बिलिंग नही की| इसके साथ ही सर्किल इंचार्ज को ज्ञापन सौंपा गया|
मीटर रीडरों ने दिये गये ज्ञापन में कहा कि मई और जून महीने की सैलरी व वालेट का जो रुपया काटा गया वह नही मिला है| वेतन ना मिलने से मीटर रीडर भूखमरी की कंगार पर है| जिससे मीटर रीडर विलिंग करनें में असमर्थ है| जिसका मीटर रीडरों नें कार्य बहिष्कार किया है| यदि वेतन नही मिला तो कार्य पूर्ण रूप से से बंद किया जायेगा| शिवा त्रिवेदी, सचिन दीक्षित, राहुल दीक्षित, अनुपम, आकाश सक्सेनाम राजन द्विवेदी आदि रहे|

डीसीएम की टक्कर से फालोअर की मौत

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) पुलिस थानें में तैनात बाइक सबार फालोअर को तेज रफ्तार डीसीएम नें कुचल दिया| जिससे वह गंभीर रूप से घायल फालोअर को सीएचसी लाया गया, जहाँ हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| लोहिया में उसे मृत घोषित कर दिया गया | परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम हरसिंहपुर काली मंदिर के पास लीलापुर निवासी 25 वर्षीय रमेश पुत्र ब्रजकिशोर थाना अमृतपुर में फालोअर के रूप में कार्यरत था| वह अपना मोबाइल घर से लेने थाने से बाइक से जा रहा था| काली मंदिर के निकट पहुंचते ही फर्रुखाबाद की ओर से आ रही डीसीएम ने रमेश के जोरदार टक्कर मार दी, जिससे रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे 108 एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती किया गया,जहाँ हालत नाजुक होनें पर लोहिया अस्पताल में रिफर किया गया| लोहिया अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया| बाइक को दौड़ाकर राजपुर के निकट पुलिस नें पकड़ लिया| थानाध्यक्ष मोनू शाक्या मौके पर आ गयीं| मृतक रमेश की पत्नी मालती देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| थानाध्यक्ष मोनू शाक्या नें बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad


प्रदेश में अगले हफ्ते जमकर बरसेगे बदरा,मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी

लखनऊ:प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा 16 जुलाई के बाद अच्छी बारिश की उम्मीद जताई गई है जिसको लेकर चेतावनी भी जारी की गई है।प्रदेश के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि राजधानी में अच्छी बारिश के लिए अभी दो-तीन दिन इंतजार करना पड़ेगा। 16 जुलाई के बाद लखनऊ समेत आसपास के जिलों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है।इस दिनों बादलों की आवाजाही से भीषण उमस से काफी राहत मिली है। दिन का तापमान 34.3 और रात का 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है|

फर्रुखाबाद से लापता किशोर राजस्थान में लेडीज कपड़ों में मिला

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर ले लापता हुआ कथित किशोर राजस्थान में महिलाओं के कपड़ो में मिला| पुलिस उसे लेकर थाना कादरी गेट लेकर आयी| पुलिस उससे पूंछतांछ कर रही है|
थाना क्षेत्र के एक दुकान पर कार्य करने वाला कथित किशोर अचानक लापता हो गया| थाना कादरी गेट में परिजनों नें मुकदमा दर्ज कराया| पुलिस नें सर्विलांस की सहायता लापता कथित किशोर का सुराग लगाया| पुलिस को लापता किशोर अपने दोस्त के साथ महिलाओं के कपड़ों में मिला| वह चूड़ी के साथ ही सूट पहने था| इसके साथ और भी महिलाओं के जेबरात पहन रखे थे| पुलिस किशोर और उसके साथी को लेक्रर वापस आ गयी| महिलाओं के कपड़े पहने कथित किशोर का पुलिस नें मेडिकल के लिए लोहिया में भेजा| लोहिया में इमरजेंसी डियूटी पर तैनात ईएमओ डा. अभिषेक चतुर्वेदी नें कथित किशोर के लिंग को लेकर शंक होनें पर सीएमएस लोहिया को मेडिकल बोर्ड से मेडिकल करानें की सिफारिश की|
प्रभारी सीएमएस डा. प्रभात नें जेएनआई को बताया कि मेडिकल बोर्ड में एक ईएमओ, एक महिला चिकित्सक, एक सर्जन को रखा जायेगा| जिसके बाद मेडिकल होगा| जो लिंग जाँच करेगी|

सेन्ट्रल जेल व जसमई विधुत घर निर्माण को एमडी नें देखी भूमि

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शासन से स्वीकृत सेंट्रल जेल व जसमई विद्युत शव स्टेशनों के निर्माण प्रस्तावित है| लिहाजा बिजली विभाग के एमडी ने मौके पर जाकर भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया|
विद्युत विभाग के एमडी नितेश कुमार नें सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, एसी अजय कुमार आदि विभागीय अधिकारियों के साथ सेट्रल जेल अधीक्षक आवास के पीछे पड़ी ग्राम पंचायत विजाधरपुर की दो लगभग बीघा सरकारी भूमि को देखा| जिसका जिलाधिकारी के आदेश पर अधिग्रहण हो चुका है| इसके बाद एमडी नें जसमई जाकर भी प्रस्तावित 33/11 केवी नवींन उप केंद्र के निर्माण के लिए भूमि को देखा|
स्टोर व वर्कशाप का किया निरीक्षण
एमडी ने विभाग के स्टोर व वर्कशाप का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये| उन्होंने कहा कि विभाग का कार्य ससमय सम्पादित किया जाये|
कलेक्ट्रेट में बंद कमरे में ली बैठक
Kashvi Aesthetics Farrukhabadएमडी नितेश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद मुकेश राजपूत व जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की| उन्होंने जेई और लाइन मैंन कार्यों में सुधार के निर्देश दिये| कायमगंज विधायक डा. सुरभि ने कायमगंज में दो बिजली घरों की आवश्यकता बतायी | बस्ती के ऊपर से गुजरी हाई-टेंशन लाइन को हटाने की बात रखी है| सांसद मुकेश राजपूत ने भी विद्युत विभाग के अधिकारियों की कार्य प्रणाली में सुधार के निर्देश दिये| जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव रहीं|

सावन में घाटों पर भारी पुलिस बल होगा तैनात

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सावन की शुरुआत के साथ 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है| लिहाजा जिला प्रशासन नें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है| जिसमे बड़ी संख्या में पुलिस बल घाटों पर तैंनात किया गया है|
थाना कादरी गेट के पांचाल घाट पर एक सीओ, 15 दारोगा, 50 सिपाही , महिला सिपाही 20, डेढ़ सेक्शन पीएस, एक एनडीआरएफ की टीम, एक दमकल , थाना शमसाबाद के ढाई घाट पर एक सीओ, 10 दारोगा, सिपाही 40,महिला सिपाही 10, पीएसी डेढ़ सेक्शन, एनडीआरएफ टीम, दमकल,थाना कमालगंज के श्रंगीरामपुर घाट पर एक सीओ 12 दारोगा, सिपाही 45, महिला सिपाही 10, डेढ़ सेक्शन पीएसी व दमकल, थाना कंपिल के अटैना घाट पर एक सीओ, 5 दारोगा, 15 सिपाही व 5 महिला सिपाहियों की तैनाती की गयी है|

श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अपरा काशी में आषाण मास की गुरु पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा पाठ करते हुए गरीब लोगों को अन्न वस्त्र आदि का दान दिया। वहीं अपने अपने गुरुओं की चरण वंदना कर उनको सम्मानित किया।
पांचाल घाट पर गंगा में सुबह चार बजे से ही लोगों ने गंगा स्नान शुरू कर दिया था। हर हर गंगे, बोल गंगा मैय्या की जय के जयकारों से अपरा काशी गुंजायमान हुई। शंख एवं मंत्राेचार ध्वनि से आसपास में क्षेत्र में भक्ति रस का संचार हो रहा था। अनेक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद श्रीसत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण किया। मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की तथा गरीब एवं असहाय लोगों को अन्न, वस्त्र एवं धन आदि का सामर्थ्य अनुसार दान दिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल एवं गोताखोर तैनात किए गए थे।
प्रसाद एवं भंडारों का आयोजन
गुरु पूर्णिमा पर भक्तों द्वारा अनेक स्थानों पर अपने अपने गुरुओं की पूजा करने के बाद प्रसाद एवं भंडारों का आयोजन किया गया।
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

सावन के महीने में कांवड़ यात्रा क्यों निकाली जाती है, पढ़ें पूरी खबर

फर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला) कांवड़ यात्रा हर साल सावन के महीने में शुरू होती है और हर साल लाखों की संख्‍या में कांवड़ि‍ए अपने आराध्‍य भोलेबाबा का गंगाजल से अभिषेक करते हैं। केसरिया वस्‍त्र पहनकर हर साल शिवभक्‍त कांवड़ियों के रूप में कांवड़ उठाते हैं और हरिद्वार, गोमुख और गंगोत्री जैसे पवित्र स्थानों पर गंगा जल लेने जाते हैं। फिर वे उस जल से शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।  सावन का महीना शुरू हो रहा है| इस दौरान सावन सोमवार पर व्रत किया जाता है और सावन के महीने में सैकड़ों भक्त केसरिया रंग के वस्त्र पहनकर कांवड़ यात्रा निकालते हैं| कांवड़ में गंगा नदी का पवित्र जल भरते हैं और फिर भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाता है| लेकिन, हर साल सावन के महीने में कांवड़ यात्रा क्यों निकाली जाती है, इसके पीछे की वजह क्या है और वेद शास्त्रों में कांवड़ यात्रा को लेकर क्या पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं, जानें यहां. 
कांवड़ यात्रा की पहली कथा 
परशुराम थे पहले कावड़िया- कुछ विद्वानों का मानना है कि सबसे पहले भगवान परशुराम ने उत्तर प्रदेश के बागपत के पास स्थित ‘पुरा महादेव’ का कावड़ से गंगाजल लाकर जलाभिषेक किया था। परशुराम, इस प्राचीन शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए गढ़मुक्तेश्वर से गंगा जी का जल लाए थे। आज भी इस परंपरा का पालन करते हुए सावन के महीने में गढ़मुक्तेश्वर से जल लाकर लाखों लोग ‘पुरा महादेव’ का जलाभिषेक करते हैं। गढ़मुक्तेश्वर का वर्तमान नाम ब्रजघाट है
दूसरी कांवड़ यात्रा कथा 
अन्य मान्यताओं के अनुसार, कांवड़ यात्रा की शुरुआत श्रवण कुमार ने त्रेता युग में की थी| दरअसल, श्रवण कुमार ने अपने अंधे माता-पिता को कांवड़ में बिठाकर पैदल यात्रा की और उन्हें गंगा स्नान कराया और लौटते समय वहां से अपने कांवड़ में गंगाजल भरकर लेकर आए. फिर भगवान शिव का अभिषेक किया. माना जाता है कि तब से कांवड़ यात्रा की शुरुआत हुई थी|
तीसरी कांवड़ यात्रा कथा
कुछ अन्य मान्यताओं के अनुसार, कांवड़ यात्रा को लंकापति रावण से भी जोड़ा गया है| कहा जाता है कि रावण भगवान शिव का परम भक्त था और समुद्र मंथन से निकलने वाले विष का पान करने से भगवान शिव का गला जलने लगा, तब देवताओं ने तो जल अभिषेक किया ही इसके अलावा शिवजी ने अपने परम भक्त रावण को याद किया| रावण ने कांवड़ से जल लाकर भगवान शिव का अभिषेक किया जिससे शिवजी को विष के प्रभाव से मुक्ति मिली|
कांवड़ यात्रा (सावन) कब से कब तक होगी
सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है
इसी दिन से कांवड़ यात्रा भी शुरू हो रही है। यह यात्रा 23 जुलाई 2025 को सावन शिवरात्रि पर खत्म होगी। सावन के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 11 जुलाई को तड़के 2 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगी, इसलिए, इसी दिन से सावन का महीना शुरू हो जाएगा। साथ ही, कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाएगी। कांवड़ यात्रा 23 जुलाई 2025 को सावन शिवरात्रि के दिन खत्म होगी। इसका मतलब है कि इस साल कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई तक चलेगी। कांवड़ यात्रा का समापन 23 जुलाई 2025 को सावन शिवरात्रि को होगा और सावन शनिवार, 9 अगस्त 2025 समाप्त होंगे ।