फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) वाल्मीकि समाज के लोगों को ईसाई मशीनरी द्वारा धर्म परिवर्तन करानें के मामले में डॉ.पी कुजूर सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|
थाना कमालगंज के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी बंसत पुत्र रामबाबू वाल्मीकि नें दर्ज करायी एफआईआर में कहा कि डॉ. पी कुजूर ईसाई धर्म को माननें वाले हैं| वह धर्म परिवर्तन के लिए पहले लोगों को नौकरी और रूपये का लालच देते हैं , लालच में ना आनें पर जान से मारने की धमकी देते हैं| डॉ. कुजूर का सहयोगी सोनू मास्टर व महेश पुत्र कालीचरन निवासी इंदिरा नगर भी 30 जून को आये और धमकी दी|
थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया आरोपी चिकित्सक पर मुकदमा दर्ज किया गया है| उसके गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं| 




जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कमालगंज में स्थित राम जानकी मंदिर में पुजारियों का सम्मान किया।
निर्देश पर पूरे जनपद में गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम को मनाने का निर्णय लिया गया, जनपद में स्थापित प्रसिद्ध मंदिरों की देखरेख करने पुजारी एवं महतं को सम्मानित करने का कार्य किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया खुदागंज में स्थित सिद्ध गुफा में स्थापित हनुमान मंदिर के पुजारी रतिराम दास जी महाराज कथा वाचक राजू बमबम चतुर्वेदी ,काव्य रामायणी राजन अवस्थी, पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास जी महाराज का सपरिवार पंहुच सम्मान किया|
सांसद मुकेश राजपूत ने पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम पहुंचकर महंत ईश्वर दास जी महाराज एवं गुरुदेव मौनी महाराज जी का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में गायों को गुड़ खिलाया। उनके साथ उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सौभाग्यवती राजपूत आदि परिजन भी रहे|


