श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

0
470

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अपरा काशी में आषाण मास की गुरु पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा पाठ करते हुए गरीब लोगों को अन्न वस्त्र आदि का दान दिया। वहीं अपने अपने गुरुओं की चरण वंदना कर उनको सम्मानित किया।
पांचाल घाट पर गंगा में सुबह चार बजे से ही लोगों ने गंगा स्नान शुरू कर दिया था। हर हर गंगे, बोल गंगा मैय्या की जय के जयकारों से अपरा काशी गुंजायमान हुई। शंख एवं मंत्राेचार ध्वनि से आसपास में क्षेत्र में भक्ति रस का संचार हो रहा था। अनेक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद श्रीसत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण किया। मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की तथा गरीब एवं असहाय लोगों को अन्न, वस्त्र एवं धन आदि का सामर्थ्य अनुसार दान दिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल एवं गोताखोर तैनात किए गए थे।
प्रसाद एवं भंडारों का आयोजन
गुरु पूर्णिमा पर भक्तों द्वारा अनेक स्थानों पर अपने अपने गुरुओं की पूजा करने के बाद प्रसाद एवं भंडारों का आयोजन किया गया।
Kashvi Aesthetics Farrukhabad

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]