फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सावन की शुरुआत के साथ 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है| लिहाजा जिला प्रशासन नें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है| जिसमे बड़ी संख्या में पुलिस बल घाटों पर तैंनात किया गया है|
थाना कादरी गेट के पांचाल घाट पर एक सीओ, 15 दारोगा, 50 सिपाही , महिला सिपाही 20, डेढ़ सेक्शन पीएस, एक एनडीआरएफ की टीम, एक दमकल , थाना शमसाबाद के ढाई घाट पर एक सीओ, 10 दारोगा, सिपाही 40,महिला सिपाही 10, पीएसी डेढ़ सेक्शन, एनडीआरएफ टीम, दमकल,थाना कमालगंज के श्रंगीरामपुर घाट पर एक सीओ 12 दारोगा, सिपाही 45, महिला सिपाही 10, डेढ़ सेक्शन पीएसी व दमकल, थाना कंपिल के अटैना घाट पर एक सीओ, 5 दारोगा, 15 सिपाही व 5 महिला सिपाहियों की तैनाती की गयी है| 
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



