फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) दो शातिर अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|
प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह नें अर्पित शाक्य पुत्र रामनरेश शाक्य टिलिया बीबीगंज मऊदरवाजा व नितिन यादव पुत्र अजय सिंह यादव निवासी खंदिया मऊदरवाजा के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है| 


दो के खिलाफ गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज
खबर का असर: पांचाल घाट पुल की रिपेयरिंग का कार्य शुरू
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) साबन मास के शुरू होनें से पांचाल घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है| कांवड़ यात्रा लेकर भी यात्री निकलेंगे लेकिन जिस रास्ते से वह नंगे पैर गुजरेंगे वह जगह-जगह खस्ता हाल है| लिहाजा दो दिन पूर्व जेएनआई नें प्रमुखता से खस्ता हाल पांचाल घाट पुल का समाचार खस्ताहाल गंगा पुल से गुजरेंगे गुरु पूर्णिमा के श्रद्धालु शीर्षक से प्रकाशित किया | जिसके बाद पुल की रिपेयरिंग का कार्य शुरू हो गया|
थाना कादरी गेट के पांचाल घाट पुल पर जगह-जगह ज्वाइंट खुले थे| रिपेयरिंग में ही जिम्मेदार लाखों रूपये का सीमेंट, मौरम, गिट्टी कागजों में ही लगा गये! नतीजन पुल रिपेयरिंग के बाद भी पूर्व की स्थित में आ गया| 2 मार्च 2025 को लगभग एक महीने तक पुल को बंद कर उसकी रिपेयरिंग की गयी थी| उस दौरान रूट भी डायवर्ट किया गया था| लेकिन पुल की रिपेयरिंग में लापरवाही की पोल खुल गयी| बीते 10 जुलाई को जेएनआई एन प्रमुखता से कांवड़ यात्रा लेकर खस्ताहाल पुल की खबर प्रकाशित की थी, शनिवार दोपहर बाद से पुल की रिपेयरिंग का कार्य शुरू हो गया| जिससे आगामी दिनों में पांचाल घाट आनें वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है |
दलित महिला से बिल माफ कराने के बहाने अश्लीलता करने वाला लाइन मैन हटा
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विद्युत वितरण खंड (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता कार्यालय द्वारा संविदा कर्मियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार जरारी, कमालगंज और याकूतगंज उपकेंद्रों पर तैनात पांच संविदा कर्मियों के तत्काल प्रभाव से तबादले किए गए हैं।
कंप्यूटर ऑपरेटर शिवदत्त शाक्य को करारी से कमालगंज, कमालगंज के लाइन मैन राजा को कमालगंज से जरारी, नरेंद्र वर्मा को जरारी से कमालगंज भेजा गया है। इसके अलावा लाइन मैन असलम को कमालगंज से याकूतगंज और रोहित को याकूतगंज से कमालगंज स्थानांतरित किया गया है। लाइनमैन असलम पर बिजली बिल माफ करने के नाम पर एक दलित महिला से अश्लील हरकत करने का आरोप
पहले ही लग चुका है। इसकी शिकायत महिला ने वो दाग के अलावा पुलिस अधीक्षक से की थी। वहीं लाइनमैन राजा को एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने की घटना से विभाग की छवि पर सवाल खड़े हो गए हैं। विभाग की छवि धूमिल करने वाले लाइन मैन को हटाने के बाद पुनः विभाग में रखना जिम्मेदारों कि कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। फिलहाल तबादले के बहाने लाइन मैन असलम को क्लीन चीट दी है| 
युवती का फोटो वायरल करनें की धमकी देनें में एफआईआर
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) युवती का फोटो वायरल करनें की धमकी देनें वाले मनचले पर कानून का डंडा चला है| आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है|
थाना कादरी गेट के एक गाँव निवासी युवती नें मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि पड़ोसी जनपद हरदोई के कोडरमऊ नौसाहरा मल्लावा निवासी वीरेंद्र पुत्र राजेश युवती के पास वीडियो काल कर परेशान कर रहा है| आरोपी गाली-गलौज कर जान से मारनें की धमकी देता है और ब्लैकमेल करनें कर फोटो वायरल करनें की धमकी दे रहा है|मुकदमा लकी जाँच दारोगा कृष्ण कुमार कश्यप को दी गयी है| 


काली नदी में डूबने से ग्रामीण की मौत
फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) काली नदी में मछली पकड़ने गये वृद्ध की डूबने से मौत हो गयी| सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पंहुची और शव की गोताखोरों से तलाश करायी| शव बरामद होनें पर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कैटहा निवासी 65 वर्षीय रमेश सिंह सेंगर गाँव के निकट काली नदी में मछली मारनें की लिए गये थे, अचानक वह गहरे पानी में चले गये और उनकी डूबने से मौत हो गयी| काफी देर बाद परिजनों को जब रमेश सिंह के नदी में डूबने की जानकारी हुई तो परिजनों नें पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पंहुची और शव को बरामद कराया| मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है जो विवाहित है| प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है| 

रिश्वत लेनें के आरोप में उपकेंद्र में घुसकर जेई व एसएसओ को लात-घूसों से प्रधान व महिलाओं नें पीटा
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) विद्युत उपकेंद्र में घुसकर अवर अभियंता व एसएसओ को प्रधान के साथ आयी महिलाओं नें प्रधान के साथ आयी महिलाओं नें जमीन पर गिराकर लात-घूसों से पीट दिया| इसके साथ ही अवर अभियंता पर महिला से रिश्वत लेनें का आरोप भी लगाया| मारपीट व जेई के रूपये हाथ में पकड़े होनें का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है| मामले में जेई नें कोतवाली पुलिस को उसके साथ मारपीट करनें व सरकारी कागजात फाड़ने, बिल जमा के रूपये लें जाने व गाली-गलौज आदि के मामले में तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है| 
मोहम्मदाबाद के गैसिंगपुर उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता विनोद कुमार पुत्र बच्चू लाल निवासी नौगाँव सेखपुर बकेबर इटावा ने कोतवाली में तहरीर दी| जिसमे कहा कि शनिवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे अवर अभियंता विनोद कुमार उपकेंद्र पर थे| उसी दौरान निसाई के प्रधान सतेन्द्र सिंह तीन-चार गाडियों से मनोज नागर व 25-30 महिलाओं व 10-15 लडकियों को लेकर आ गये| एसएसओ रधुवीर से पूंछा की अवर
अभियंता (जेई) कहा है| एसएसओ ने समस्या बतानें की बात की तो उन्होंने एसएसओ का फोन तोड़कर उसके दो-तीन थप्पड़ मार दिये, जिससे एसएसओ जमीन पर गिर गया| इसके बाद प्रधान के साथ भीड़ कंट्रोल रूम के भीतर आ गयी| जेई विनोद कुमार ने बताया कि भीड़ नें मोबाइल छीनकर लात-घूसों से पिटाई कर दी| महिलाओं नें भी लात-घूसों से मारपीट की| कंट्रोल रूम में रखे अभिलेख फाड़ दिये, जमा बिल के रखे रूपये जेई के हाथ पर रखाकर वीडियो बनाया, और बिल के रखे 15 हजार रूपये भी ले लिये| कल से बिजली घर में आने पर जान से मारनें की धमकी दी|दूसरे पक्ष से भी कई महिलाओं नें पुलिस को जेई व एसएसओ पर छेड़छाड करने और दस हजार की रिश्वत मांगने का आरोप तहरीर देकर लगाया | पुलिस ने जेई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है| कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि जेई के साथ मारपीट और अभिलेख फाड़नें की घटना हुई है| रूपये आरोपियों के द्वारा ले जानें का मामला असत्य है| जाँच की जा रही है| 
ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूर्ण, जल्द तय होगा आरक्षण
लखनऊ उत्तर प्रदेश में आने वाले वर्ष अप्रैल-मई में प्रस्तावित पंचायत चुनाव के लिए ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार 504 ग्राम पंचायतें घटी हैं।
आगामी वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर विभागीय स्तर पर शुरू कवायद के तहत ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन का काम पूरा हो चुका है। अगले चरण में अब ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत, जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित विभिन्न पदों का आरक्षण किया जाना है। हालांकि आरक्षण की प्रक्रिया सितंबर या
अक्तूबर में शुरू होने की संभावना है, लेकिन संबंधित विभागीय अधिकारियों ने आरक्षण को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। बता दें कि पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन का कार्य पूरा कर लिया है। इसमें 504 ग्राम पंचायतें कम हुई हैं और अब ग्राम पंचायतों की संख्या घटकर 57695 हो गई है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सीटों के आरक्षण का निर्धारण पुरानी नियमावली से वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर ही किया जाना है। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल अब वार्डों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी औ्र इसके लिए जल्द ही आपत्तियां और सुझाव मांगे जाएंगे। चूंकि
पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण निर्धारित करने से पहले पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन होना बाकी है और इसके गठन में और समय लग सकता है। गठन के बाद भी आयोग को आरक्षण तय करने में तीन महीने से अधिक समय लगने की संभावना है। इसलिए संभावना है अक्तूबर तक ही आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। सूत्रों का कहना है कि वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में आरक्षित सीटों का भूगोल बदल जाएगा। ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत, एससी के लिए 20.69 प्रतिशत व एससी श्रेणी के लिए 0.56 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी। आरक्षित सीटों में संबंधित वर्ग की महिलाओं के लिए भी 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाएंगी।

पंचायत चुनाव का बिगुल: 14 अगस्त से मतदाता सर्वेक्षण
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। पंचायत चुनाव के लिए मतदाताओं का सर्वे 14 अगस्त से राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों को संशोधित करने के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।
प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैयारियों का बिगुल बज चुका है। घर-घर जाकर मतदाताओं की गणना, सर्वेक्षण और हस्तलिखित ड्राफ्ट तैयार करने का काम 14 अगस्त से 29 सितंबर के बीच होगा। 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले सभी पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों को संशोधित करने के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के किसी अन्य ग्राम पंचायत या नगरीय निकाय में शामिल होने की स्थिति में समाप्ति एवं मतदाता सूची के प्रिंट करने की
कार्यवाही 18 जुलाई से 13 अगस्त के बीच होगी। इसी अवधि में बीएलओ और पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन, प्रशिक्षण और स्टेशनरी बांटने का काम पूरा किया जाएगा। मतदाता सूची में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि 14 अगस्त से 22 सितंबर रहेगी। ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जांच 23 सितंबर से 29 सितंबर के बीच की जाएगी। मतदाता सूची में बदलाव के
लिए तैयार हस्तलिखित पांडुलिप सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में 30 सितंबर से 6 अक्तूबर तक जमा होंगे। ड्राफ्ट की कंप्युटर से पाडुंलिपि तैयार करने का काम 7 अक्तूबर से 24 नवंबर के बीच किया जाएगा।
आपत्तियों का निस्तारण 13 दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच
25 नवंबर से 4 दिसंबर तक मतदान केंद्र व स्थलों को क्रम देने, वार्डों की मैपिंग आदि देने का काम पूरा होगा। अनंतिम मतदाता सूची का ड्राफ्ट 5 दिसंबर को प्रकाशित होगा। अनंतिम मतदाता सूची का मुआयना 6 दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां 6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक ली जाएंगी। खास बात यह है कि 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र व्यक्तियों के दावे एवं आपत्तियां स्वीकार किए जाएंगे। इन दावों और आपत्तियों का निस्तारण 13 दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच किया जाएगा। निस्तारण के बाद इनके ड्राफ्ट 20-23 दिसंबर के बीच सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करने होंगे। मूल सूची में इन्हें 24 दिसंबर से 8 जनवरी के बीच शामिल किया जाएगा। मतदाता केंद्रों व मतदाता सूची को क्रम देने, वार्डों की मैपिंग आदि का काम 9 जनवरी से 14 जनवरी के बीच किया जाएगा। जनसामान्य के लिए अंतिम सूची का प्रकाशन 15 जनवरी को होगा।
अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे संबंधित कार्यालय
मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। अधिसूचना में कहा गया है कि किसी भी स्थिति में समयसीमा नहीं बढ़ाई जाएगी।
थाना कादरी गेट का 6 करोड़ 60 लाख में बनेगा नया भवन
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) चौकी कादरी गेट से थाना कादरी गेट में तब्दील हुए इस थानें के दिन बहुरने की तैयारी हो गयी है | जल्द ही थाना कादरी गेट के नये भवन का निर्माण किया जायेगा| जिसकी तैयारी शुरू हो गयी है| थाना के भवन निर्माण के लिए लगभग 6 करोड़ 60 लाख रूपये का बजट स्वीकृत किया गया है |
दरअसल चार अप्रैल 2023 को कादरी गेट चौकी थानें में तब्दील हुई थी| जिसके बाद उसे पुराने भवन को रंगरोगन कर संचालित किया जा रहा था| लिहाजा पुलिस कर्मियों के रहने के लिए बना भवन भी जर्जर हालत में है | लिहाजा पीडब्लूडी से इसे निस्प्रियोज्य घोषित किया जा चुका है| लिहाजा कादरी गेट के निश्प्रियोज्य भवन को ध्वस्त करनें को अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नें एसपी को 15 मई 2025 को ही पत्र भेजा था| आवासीय भवन भवन में रह रहे पुलिस कर्मियों को भवन खाली करनें को लेकर नोटिस देनें की तैयारी भी चल रही है| प्रभारी निरीक्षक आमोद कुमार सिंह नें बताया कि भवन निर्माण को वजट मिला है| आवासीय भवन खाली करानें को नोटिस देनें की तैयारी है| 

धर्मांतरण मामले में जा रहे हिन्दू नेताओं को पुलिस नें रोंका, समरसता भोज की बनी रणनीति
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)धर्मांतरण के मामले में पीड़ित पक्ष से भेट करनें के लिए विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के नेताओं नें कमालगंज जानें की तैयारी की| लेकिन पुलिस नें फतेहगढ़ में ही उन्हें रोंक दिया| केबल आधा दर्जन नेताओं को ही जानें की अनुमति मिली, उनके साथ भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा|
दरअसल थाना कमालगंज के मोहल्ला इंदिरा नगर में धर्मांतरण करानें का आरोप लगने के बाद पुलिस नें
डा. पी कुजूर व उनके दो सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया| पुलिस मामले में जाँच पड़ताल कर रही| उधर शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल आदि के नेता फतेहगढ़ में एकत्रित हुए और कमालगंज पीड़ित पक्ष से भेट करनें की रणनीति बनायी| भनक लगते ही पुलिस बल सीओ सिटी ऐश्वर्य उपाध्याय के नेतृत्व में एकत्रित हो गया और उन्हें जानें से रोंक दिया| बाद में मौके से मौजूद हिन्दू नेताओं से वार्ता हुई | पुलिस ने आधा दर्जन नेताओ को ही कमालगंज जानें की अनुमति दी| जिसमे विश्व हिन्दू
परिषद के जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा, बजरंग दल के विभाग संयोजक अभिषेक शाक्य, विश्व हिन्दू परिषद के जिला सहमंत्री सिद्धांत सिंह, बजरंगदल के सह-संयोजक रोहन मिश्रा, सुदीप कुमार सहित लगभग आधा दर्जन नेता मौके पर पंहुचे| जहाँ सीओ अमृतपुर अजय वर्मा भी सीओ सिटी ऐश्वर्य उपाध्याय के साथ पुलिस बल के साथ रहे | जहाँ हिन्दू नेताओं नें पीड़ित पक्ष से भेट की| जिसके बाद उन्होंने समरसता भोज व पूजन आदि की योजना बनायी| बजरंग दल के विभाग संयोजक अभिषेक शाक्य नें बताया कि समरसता भोज करानें की योजना बनायी गयी है| अभी तिथि घोषित नही की गयी है| सीओ अमृतपुर अजय वर्मा ने बताया कि हिन्दू परिषद नेताओं नें समरसता भोज की चर्चा की है| अभी तिथि नही दी है| पुलिस मौके पर मौजूद रही|



