Home Blog Page 219

कलयुगी माँ ने बोरे में लपेटकर फेंका नवजात का शव

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) कलयुगी माँ ने नवजात का शव बोरे में लपेटकर फेंक खेत में फेंक दिया| सूचना पर पंहुची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल की|
सोमवार लगभग दोपहर 12:30 बजे डायल 112 को सूचना मिली की ग्राम पकरिया निवासी चन्दन पुत्र अनंगपाल के खेत सितौली के खेत में एक नवजात का शव बोरे में रखा है| सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र पटेल व उपनिरीक्षक उदयसिंह फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र पटेल ने बताया कि शव के पंचनामा की कार्यवाही की गयी है| मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जायेगा|

प्राथमिक विद्यालय के गैस चूल्हे में लगी आग, रसोईया गंभीर

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) गैस चूल्हे में अचान आग लग गयी, जिससे भगदड़ मच गयी, आग की चपेट में आनें से एक रसोईया झुलस गयी उसे तत्काल सीएचसी लाया गया, जहाँ से उसे लोहिया अस्पताल रिफर किया गया|
विकास खंड कमालगंज के ग्राम महमदपुर अचला प्राथमिक विद्यालय में देवकी पत्नी चेत राम, सुखदेवी व लौंगश्री स्कूल के भोजनालय में खाना बना रहीं थी| उसी दौरान अचानक गैस चूल्हे में आग लग गयी| जिससे भगदड़ मच गयी| रसोईया सुखदेवी व लौंगश्री भागकर बाहर आ गयी लेकिन देवकी आग की चपेट में आ गयी जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी| उसे सीएचसी लाया गया | जहाँ हालत गंभीर होनें पर उसे लोहिया अस्पताल डा. विकास पटेल नें रिफर कर दिया|

घर के बाहर तालाब में उतराता मिला मजदूर का शव

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) घर के बाहर बने तालाब में मजदूर अचानक पैर फिसलनें से डूब गया, उसका शव तालाब में उतराते परिजनों नें देखा तो कोहराम मच गया| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी महावीर जाटव नें पुलिस को बताया कि उसका 27 वर्षीय पुत्र सुधीर बीते 13 जुलाई को घर के बाहर बने तालाब में पैर फिसलने से चला गया और डूब गया| जिससे उसकी मौत हो गयी| मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था औ उसका विवाह नही हुआ था| महावीर की सूचना पर मदनपुर चौकी इंचार्ज रमेश चंद ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |

प्राथमिक विद्यालय के कमरे में निकला कोबरा सांप

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) प्राथमिक विद्यालय में उस समय भगदड़ मच गयी जब कमरे में कोबरा सांप निकल आया| मौके पर वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पंहुची| वन विभाग ने कड़ी मसक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया |
विकास खंड राजेपुर के ग्राम रम्पुरा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 के कक्षा में सर्प निकल आया, जिससे भगदड़ मच गयी| प्रधानाध्यापक रमेश सिंह ने थाना पुलिस को सूचना दी| एसआई राघवेंद्र भदौरिया व दारोगा सूरज सिंह मौके पर पहुंचे| उन्होंने वन विभाग को सूचना दी| जिसके बाद रेंजर अनूप कुमार अपनी टीम के साथ पंहुचे| विद्यालय में कुल 113 छात्र अंकित थे जिसमे 90 छात्र मौके पर थे| गलीमत रही की कोबरा नें किसी बच्चे पर हमला नही किया | वन विभाग की टीम नें उसे पकड़ लिया| रेंजर अनूप कुमार नें बताया कि नाजा नाजा नस्ल का कोबरा सर्प था| जिसे पकड़ लिया गया| इस सांप के काटने पर एक घंटे के भीतर इलाज ना मिलने पर व्यक्ति की मौत हो जाती है|

संविलियन विद्यालय की दीवार भरभरा कर गिरी, बड़ा हादसा टला

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) तेज बारिश और हवा के चलते संविलियन विद्यालय की दीवार भरभरा कर गिर गयी| गलीमत रही की दीवार रविवार को गिरी, यदि दीवार किसी कार्यदिवस वाले दिन गिरती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था |
विकास खंड राजेपुर के ग्राम लीलापुर में संविलियन विद्यालय की बाउंड्री बाल गिर गयी, लेकिन रविवार होने के कारण स्कूल में कोई नही था| जिससे कि ग्रामीण बताते हैं कि अगर विद्यालय खुला होता तो बड़ा हादसा हो सकता था, प्रधानाध्यापिका प्रीति ने बताया है कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना दी गई की संविलियन विद्यालय की बाउंड्री बाल गिर गयी है, दीवार के पास में खेत हैं, ग्रामीण दीवार के पास खेत से मिट्टी खोदकर गहरे गड्ढे कर देते हैं, जिससे कि उसमें पानी भर गया और लगभग 200 मीटर दीवार गिर गयी| जानकारी के मुताबिक पांच साल पूर्व दीवार का निर्माण हुआ था|

संस्कार भारती ने गुरुपूर्णिमा पर किया कला साधकों का सम्मान

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) संस्कार भारती का गुरुपूर्णिमा पर आयोजित कला साधक सम्मान समारोह रविवार को संपन्न हुआ| श्रीमती दीप्ति वत्स क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी पौराणिक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करके राष्ट्र के मानचित्र पर स्थापित करने को कार्यरत । धरोहर कला साधक सम्मान
कुमारी राना हिज़ाब संसद में उद्बोधन दिया राष्ट्रीय बालश्री पुरस्कार से सम्मानित कुशल वक्ता मंच और नुक्कड़ नाटक कलाकार मंचीय कला साधक सम्मान सत्यपाल सिंह सोमवंशी प्रगल्भ वरिष्ठ कवि साहित्य कला साधक सम्मान अजय सिंह चौहान ब्लॉक मेकर और प्रिंटिंग में परिवार लगभग 80 बर्ष से जुड़ा है ।राज्यपाल द्वारा सम्मानित । निफ्ट रायबरेली और दिल्ली के छात्र शोध हेतु आते हैं । लोक कला साधक सम्मान अर्पण शाक्य ,शिक्षक अनेक पुरस्कारों से सम्मानित चित्रकार दृश्य कला साधक सम्मान से सम्मानित किया गया|
मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रामबाबू पाठक ने गुरु की महत्वता का वर्णन रामचरितमानस के प्रसंग के साथ दिया| श्री राम के मर्यादा पुरुषोत्तम बनने के पीछे उनके गुरुओं का योगदान रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि भाई-भाई का प्रेम और गुरुओं का योगदान सदैव प्रेरणादायक है । डॉ. शिव ओम अम्बर ने कहा कि गुरु सदैव गुरु रहता है, आज समाज मे मूल्यों का क्षरण हो रहा है, ऐसे में मात्र गुरु ही पथप्रदर्शक बन सकते है । प्रत्येक व्यक्ति जो कुछ सिखाता है गुरु है जो अंधकार से उजाला दिखाता है गुरु है । कार्यक्रम में संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय, प्रांतीय कोषाध्यक्ष समरेंद्र शुक्ल , जिला अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह जी, रविंद्र भदोरिया , डॉ रविंद्र यादव अनुभव सारस्वत ,निमिष टंडन अरविंद दीक्षित, अभिनव सक्सेना, भूपेन्द्र प्रताप सिंह अनुराग पांडेय ,संजय गर्ग ,डॉ नवनीत गुप्त, गौरव मिश्रा बंटी ,आदेश अवस्थी, सुमन त्रिपाठी, रजनी लौंगवानी ,चित्रा अग्निहोत्री, शिवम दीक्षित आदि रहें।
संचालन महेश पाल सिंह उपकारी ने किया|

गंगा में उफान, खतरे के निशान से 50 सेमी. दूर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा में उफान जारी है| पिछले 24 घंटे में 10 सेमी पानी बढ़ गया| जिससे निचले इलाकों में बाढ़ नें दशतक दे दी है|
शनिवार 4 बजे शाम को गंगा का जल स्तर 136.50 मीटर था| वहीं जब रविवार सुबह जलस्तर की मांप हुई तो जलस्तर 10 सेमी. बढ़कर 136.60 पर पंहुच गया| जिससे गंगा की जद में आने वाले कई गाँवो में पानी पंहुच गया है| जबकि रामगंगा रविवार सुबह 134.05 मीटर पर दर्ज की गयीं| नरौरा बाँध से 62053 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया| जबकि रामगंगा में खो-हरेली बैराज से 1100 लीटर पानी छोड़ा गया| गंगा का पानी अमृतपुर तहसील राजेपुर ब्लॉक के गांव तीस राम की मडैया, भावपुर चौरासी, कुसमापुर, कुबेरपुर, सबलपुर, आशा की मडैया, गोटिया के साथ लगभग एक दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है| जिससे किसानों की खेतों में हजारों बीघा मक्का की मूंगफली की फसल खराब हुई है| तीसराम की मडैया में पानी बढ़ने से ग्रामीण की धड़कनें तेज हो गयी थी, लेकिन तीसराम की मडैया के रास्ता में बालू डालकर जो सड़क बनायी गई थी, उस सड़क किनारे कटान हो रहा है| अधिक कटान हुआ तो तीसराम की मड़ैया का संपर्क मार्ग टूट है| तीसराम की मडैया के प्राथमिक विद्यालय के पास पानी भरने से बच्चों की जानें समस्या हो रही है|

यात्रा में 251 कांबडीयों को शामिल करनें का लक्ष्य

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अखिल भारत हिंदू महासभा व जय भोले बाबा कमेटी द्वारा विगत वर्षों की तरह इस बार भी कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है| कांवड़ यात्रा 20 जुलाई दिन रविवार को निकाली जायेगी| जिसमे 251 कांबडीयों को शामिल करनें का लक्ष्य लिया गया है|
शहर के रेलवे रोड़ पांडेश्वर नाथ मंदिर हाल में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया| बैठक में विभिन्न जिम्मेदारियां दी गयीं| संजय मिश्रा को व्यवस्थापक,अजय दुबे अज्जू को संयोजक, हरिओम वाल्मीकि को सह सयोजक, गौरक्षा टीम को यातायात व व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गयी| कांवड़ यात्रा में न्यूनतम 251 कावड़ का लक्ष्य तय किया गया| कांवड़ कमेटी द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी| कावड़ का शुल्क 251 रुपये रखा गया है, आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति को मात्र 1 रूपये में कांवड़ उपलब्ध होगी| जलाभिषेक के बाद प्रसाद की व्यवस्था मंदिर में रहेगी| कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रमोद दीक्षित ने कहा परिवार सहित हम सभी उपस्थित रहे, जिससे कि सनातन की अलख जगी रहे, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, ब्राह्मण जन सेवा समिति के अध्यक्ष नारायण दत्त द्विवेदी, ब्रह्म मंच के जिलाध्यक्ष अमन दुबे ने सभी को कांवड़ यात्रा में सम्मिलित होंने की अपील की| विमलेश मिश्रा ने कहा की यात्रा में सभी के विचार सर्वमान्य है|विधि विधान के साथ कावड़ यात्रा का आयोजन किया जायेगा| जय भोले बाबा कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि अपनी टीम के साथ उपलब्ध रहेंगे| अभिषेक वाजपेयी, हिंदू महासभा कार्यकारी जिलाध्यक्ष हरिओम वाल्मीकि,संजय शर्मा मनोज दीक्षित संजू मिश्रा भान प्रताप सिंह ,भानु वर्मा, राधिका, श्रेया, संजीव वर्मा,गोविंद अवस्थी, शिवम अवस्थी,राहुल जैन अमन जैन, मोनू तिवारी, नंदिनी शर्मा रहे| संचालन सौरभ मिश्रा के द्वारा किया गया|

मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी के पैर में लगी गोली, एक फरार

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गौकशी के आरोपी के पैर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लग गयी| जिससे पुलिस नें उसे गिरफ्तार कर लिया| पुलिस को चकमा देकर एक आरोपी मौके से फरार हो गया |घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|
बीते 25 जून 2025 की शाम समेचीपुर चितार शमसाबाद में गौकशी की घटना को अंजाम दिया गया था| पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था| पुलिस उनकी तलाश कर रही थी| बीती रात थानाध्यक्ष कंपिल विश्वनाथ आर्य, स्वाट टीम प्रभारी सचिन चौधरीसर्विलांस प्रभारी दीपक भाटी थाना कम्पिल के बरखेड़ा नगर पुलिया चौराहे पर खड़े थे| उसी दौरान सोतपुर गाँव की तरफ से नहर पटरी पर तेजी से बाइक आती दिखी| जिसे रोंकने का प्रयास किया गया लेकिन वह रुके नही उनकी बाइक स्लीप हो गयी| जिससे एक आरोपी भागा और दूसरे ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी| पुलिस की जबाबी फायरिंग में गौकशी के आरोपी इब्राहीम पुत्र वऊआ बबलू निवासी समेचीपुर चितार शमसाबाद के पैर में गोली लगी| जिससे वह घायल हो गया, पुलिस ने उसे दबोच लिया| पकड़े गये आरोपी नें फरार साथ का नाम वसीम पुत्र जमालुद्दीन बताया| पुलिस नें घायल आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस, एक तमंचे की नाल में फंसा हुआ खाली कारतूस,एक बाइक और 200 रूपये बरामद किये| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें बताया कि एक आरोपी के पैर में गोली लगी है| उसका इलाज चल रहा है| जबकि एक आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है|

थानाध्यक्ष कादरी गेट आमोद कुमार का तबादला

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक आरती सिंह में बीती रात कादरी गेट थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह का तबादला कर दिया|
तकरीबन 10 माह पूर्व कोतवाल फतेहगढ़ से तबादला करके निरीक्षक आमोद कुमार सिंह को थानाध्यक्ष कादरी गेट का चार्ज दिया गया था| आमोद सिंह नें माफिया अनुपम दुबे के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही को अंजाम दिय़ा| उनका तबादला कादरी गेट से जन शिकायत प्रकोष्ठ के लिए किया गया है|