Home Blog Page 218

दिलीप की मौत के बाद पत्नी नें कराया मेडिकल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)पुलिस पिटाई का आरोप लगाकर फांसी के फंदे पर झूले दिलीप की पत्नी नीरज नें अपना मेडिकल कराया है| मृतक की पत्नी की थाना मऊदरवाजा में भी तहरीर गयी थी और दिलीप की मौत के बाद उसने कमालगंज में तहरीर दी| जिसमे पुलिस नें बिना देर किये उसका मेडिकल भी करा दिया|
थाना मऊदरवाजा के ग्राम गुतासी निवासी दिलीप पुत्र रामरहिस का उसकी पत्नी नीरज से कुछ विवाद था| लिहाजा नीरज नें थाना मऊदरवाजा में शिकायत की थी| 14 जुलाई को हथियापुर चौकी पुलिस ने दिलीप को बुलाया था| दिलीप अपने पिता रामरहिस के साथ चौकी आया था| जहाँ रामरहिस नें आरोप लगाया था कि उसके पुत्र दिलीप को पुलिस नें उसकी पत्नी नीरज की शिकायत पर हिरासत में लिया था| चौकी ह्थियापुर में दिलीप के साथ पुलिस कर्मियों से मारपीट हुई| जहाँ आरोप है कि 40 हजार रूपये लेकर दिलीप को छोड़ा गया| पुलिस पिटाई से आहत होकर दिलीप नें फांसी लगा ली थी|
मृतक के पिता रामरहिस नें दिलीप के ससुर वानवारी लाल, साला राजू , रजनेश राजपूत के साथ ही हथियापुर पुलिस चौकी के सिपाही यशवंत यादव, सिपाही महेश उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था| दिलीप की मौत के बाद मंगलवार 15 जुलाई को दोपहर लगभग डेढ़ बजे सीएचसी कमालगंज में उसकी पत्नी नीरज का पुलिस नें मेडिकल कराया| थाना प्रभारी कमालगंज राजीव कुमार नें बताया कि नीरज ने तहरीर दी थी, जिसके चलते उसका मेडिकल कराया गया|
दिलीप की हैण्ड राईटिंग जाँच कर रही पुलिस
दिलीप ने मरने से पूर्व अपनी सफेद पेंट पर सुसाइट नोट लिखा| पुलिस अब पेंट पर लिखे सुसाइट नोट की जाँच की बात भी कर रही है| थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि पेंट पर लिखे सुसाइट नोट की जाँच की जा रही है|

पीएम मोदी का अगस्त में काशी दौरा संभावित, प्रशासनिक तैयारियां शुरू

लखनऊ:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त के दूसरे सप्ताह में वाराणसी आने की सम्भावना है जिसको लेकर प्रशासनिक टीम संभावित कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी है।इस दौरान पीएम मोदी कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं।कार्यक्रम और जनसभा के लिए उपयुक्त स्थल की तलाश जारी है|काशी आगमन पर पीएम मोदी जनसभा को भी संबाेधित कर सकते है और पूर्ण परियोजनाएं जनता के हवाले करने के साथ कई बड़ी परियोजनाओं की नींव रख सकते हैं।इसमें मुख्य रूप से फोरलेन रोड,सेतु,स्वास्थ्य विभाग,नगर निगम, जल निगम की कई परियोजनाएं शामिल होंगी।

हरियाणा व गोवा की तर्ज पर कोटेदारों को मिले लाभांश

फर्रुखाबाद:(जेएनआई व्यूरो) कम लाभांश मिलनें से खफा कोटेदार सड़क पर उतरे और उन्होंने मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन सौंपा| कोटेदारों नें हरियाणा व गोवा की तर्ज पर 200 रूपये कुंतल की मांग की है|
ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले जिले भर के कोटेदार जिलाधिकारी कार्यालय फतेहगढ़ में एकत्रित हुए| कोटेदारों नें ज्ञापन सौंपा| जिसमे कहा कि वर्तमान में फोन से फीडबैंक लिया जा रहा है, जिससे विरोधियों के पास फोन जानें से वह गलत जानकारी देते है| जिससे शोषण बढ़ता है| सरकार किसी एक विभाग से जाँच कराये|यूपी में कोटेदारों को 90 रूपये कुंतल का खाद्यान पर लाभांश व चीनी पर 70 रूपये ही मिलता है| जबकि हरियाणा, गोवा व दिल्ली में कोटेदारों को 200 रूपये कुंतल खाद्यान मिल रहा है| जबकि गुजरात में मिनिमम 20 हजार रूपये गारंटी दिया जाता है| लिहाजा यूपी में भी अन्य प्रदेशों जैसा लाभांश दिया जाये| पूर्व जा सभी प्रकार का बकाया भुगतान दिया जाये| इसके आलावा कुल 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया जाये| जिलाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी, विमला देवी, नीलेंद्र दुबे, सत्यभामा, राजेन्द्र दुबे, नितीश गुप्ता, वेद प्रकाश आदि कोटेदार रहे|

महिला को बेहोश कर 80 हजार रूपये व जेबरात पार

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) रोडबेज बस में जा रही महिला को बेहोश कर उसके पास से 80 हजार रूपये की नकदी और जेबरात पार कर दिये गये|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करथिया निवासी राजेश शर्मा की पत्नी बेबी देवी बीते 13 जुलाई 2025 को बेवर से शुगर की दवा लेकर शाहजहांपुर डिपो से वापस लौट रही थी, तभी टप्पेबाजों ने बेबी देवी को रुमाल सुघाकर कर बेहोश कर दिया और उसके पास से 80 हजार की नकदी और जेबरात लूट लिये गये| बस चालक ने कस्बा मोहम्मदाबाद के फर्रुखाबाद रोड पर शिव मंदिर के सामने उतार दिया। बेबी देवी को बेहोश हालत में देखकर गांव के ही ई-रिक्शा चालक ने घर पहुंचाया। तथा बेबी देवी ने 14 जुलाई को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिल गयी है| जांचकर कार्यवाही की जायेगी|

कौशल दिवस पर युवाओं को किया सम्मानित

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित हुनरमंद युवाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गय| जिसमे युवा उद्यमियों को सम्मानित किया गया|
शहर एक जोगराज स्थित एक कैफे के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का जिला मिशन प्रबन्धक उ.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रबन्धक डॉ. महेन्द्र कुमार नामदेव, अवनीश कुमार एवं संस्थान के निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन के साथ हुआ। कार्यक्रम में उन युवाओं को भी सम्मानित किया गया जो आज अपने हुनर के बल पर समाज में अपनी अलग पहचान बनाने के साथ-साथ युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी हैं। सम्मानित होने वाले हुनरमंद युवाओं में यू टूबर शिवम् मिश्रा जिन्होंने फ़र्रुखाबाद मेरी जान चैनल के माध्यम से फ़र्रुखाबाद कि पहचान को सभी तक पंहुचाया है, कीरतपुर फ़र्रुखाबाद निवासी अमिता दीक्षित रेडीमेड शर्ट तैयार करके समूह की 10 अन्य महिलाओं को भी रोजगार प्रदान कर रही हैं, नबाबगंज के सोना जानकीपुर गाँव की निवासिनी गीतांजलि चौहान चूड़ी, कंगन, पूजा थाली, पूजा वस्त्र तैयार कर रोजगार से जुडी है, कुटरा कालोनी फतेहगढ़ कि निवासिनी नमृता फूल झाड़ू निर्माण व आशादीप डिटरजेंट का निर्माण कर रहीं है इनके माध्यम से 50 महिलाये इस कार्य में लगी हैं। नमृता आज के युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत बनीं हैं। संस्था द्वारा सभी को अभिनंदन पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर निसबड के छात्रों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गए।
छात्रो को संबोधित करते हुए डॉ. महेन्द्र कुमार नामदेव ने कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति को स्वरोजगार से जुड़कर कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। जिला मिशन प्रबन्धक अवनीश कुमार ने कहा कि आज स्वरोजगार के लिए वातावरण सब प्रकार से अनुकूल है मुख्यमंत्री युवा उद्धमी योजना इसमें मील का पत्थर साबित हो रही है। इस अवसर पर संस्था सचिव व एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि संस्था का उद्देश्य सभी को रोजगार परक शिक्षा प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोड़ने एवं उसके कौशल का विकास करने का है । इसके लिए संस्थान समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता है। इस अवसर इंस्टीट्यूट द्वारा 23 वीं सामान्य ज्ञान परीक्षा का पोस्टर भी जारी किया गया यह परीक्षा 24 अगस्त को 4 केन्द्रों पर आयोजित होगी।
संस्थान द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया जिसमे केशव, नितिन, शुभम, यतेन्द्र, वैभव कुमार के द्वारा युवा जागरूकता पर नाट्य मंचन किया गया। केशव पाण्डेय ने “नमो नमो विशम्भरा, भोले नाथ संकरा……” भजन का गायन किया। अंकिता ने डांस किया विश्व युवा कौशल दिवस को सार्थक करते हुए प्रगति, याशिका व अंजलि वर्मा ने सुन्दर पोस्टर बनाये राधिका ने कौशल दिवस के सन्दर्भ में अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन आँचल साध व फाल्गुनी भैरवानी ने किया सभी छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्म्मानित किया गया। सुपर्णा मिश्रा, रिया त्रिवेदी, उज्जवल पाण्डेय आदि रहे|

पुलिस पिटाई से आहत पूर्व बीडीसी के पुत्र नें लगायी फांसी,40 हजार लेकर छोड़ा, दो सिपाहियों सहित पांच पर एफआईआर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस पिटाई से झुब्ध युवक नें फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| जानकारी होनें पर परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस की परिजनों से शव उठानें को लेकर झड़प हुई| परिजन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर करानें की मांग कर रहे थे| लेकिन बाद में विरोध अधिक बढने पर दो पुलिस कर्मियों सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम छेदानगला गुतासी निवासी रामरहिस पुत्र भरत सिंह नें बताया कि उसके पुत्र दिलीप का उसकी पत्नी नीरज से कुछ विवाद था| लिहाजा पुत्रबधू नीरज नें थाना मऊदरवाजा में शिकायत की थी| 14 जुलाई को हथियापुर चौकी पुलिस ने दिलीप को बुलाया था| लिहाजा पुत्र दिलीप के साथ रामरहिस भी चौकी पर गये थे, रामरहिस ने बताया कि सिपाही यशवंत यादव नें कहा की 50 हजार रूपये तो छोड़ देंगे, कुछ देर बाद दूसरा सिपाही महेश उपाध्याय दिलीप को भीतर ले गया और रजनेश राजपूत निवासी आलूपुर के कहने पर दिलीप के साथ मारपीट की| जब रामरहिस ने विनोद वर्मा से फोन पर बात तो उन्होंने बताया कि रजनेश राजपूत ही यह मारपीट करा रहें हैं | सिपाही महेश उपाध्याय ने 40 हजार लेकर समझौता करा दिया| जिसके बाद रामरहिस बेटे दिलीप को लेकर घर आ गये| जिससे आहत होकर दिलीप ने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया| मृतक नें जो पेंट पहनी थी उसी पर सुसाइड नोट लिखा| सुबह लगभग 5 बजे परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया| परिजनों नें मुकदमा दर्ज कराने की मांग की| पुलिस कमरे से शव को उठाने का प्रयास करने लगे तो परिजनों नें हंगामा किया| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह, अपराध निरीक्षक चन्द्रिका प्रसाद, थानाध्यक्ष बलराज भाटी आदि मौके पर आ गये| जानकारी होनें पर सांसद मुकेश राजपूत के भतीजी भाजयुमों जिला महामंत्री राहुल राजपूत मौके पर पंहुचे और परिजनों को सांत्वना देकर पुलिस को कार्यवाही के लिए कहा| पुलिस नें मृतक दिलीप के ससुर वानवारी लाल, साला राजू , रजनेश राजपूत के साथ ही हथियापुर पुलिस चौकी के सिपाही यशवंत यादव, सिपाही महेश उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है|
आरोपी दोनों सिपाही लाइन हाजिर
चौकी में युवक से मारपीट करने के मामले में 40 हजार रूपये लेनें वाले दोनों सिपाहियों महेश उपाध्याय, यशवंत यादव को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह नें लाइन हाजिर किया गया है| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है| दोनों पुलिस कर्मियों को एसपी नें लाइन हाजिर किया है|

रोजगार मेले में आठ सैकड़ा युवा चयनित

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को शहर के ठंडी सड़क स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आई०टी०आई० एवं कौशल विकास मिशन के द्वारा पं० दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 804 युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया गया|
मुख्य अथिति सांसद मुकेश राजपूत के द्वारा मेले का उ‌द्घाटन फीता काटकर किया गया| बीजेपी जिलाध्यक्ष फतेह चन्द्र वर्मा,डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी , सीडीओ अरविन्द कुमार मिश्र के द्वारा सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर रोजगार मेले का शुभारम्भ किया गया। रोजगार मेला में 34 कम्पनियाँ जैसे हीरो मोटर, महेन्द्रा एण्ड महेन्दा, श्री राम पिस्टन, वी०ई० कार्मशियल, व्हीकल (वाल्वो आयशर), विलंक्टि, माहले, स्वाराज इंजन लि०, न्यू होलेण्ड ट्रैक्टर, हेली कल स्प्रिंग, एशियन, हायर एप्लाइंस, सोलर पावर प्रोजेक्ट हेलीकल स्प्रिंग जैसी अन्य और कम्पनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें लगभग 2100 रिक्तियों के सापेक्ष लगभग 1064 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कुल-804 प्रशिक्षार्थी रोजगार के लिये चयनित किये गये। जिसमें से सोलर पावर प्रोजेक्ट (आडानी ग्रुप ऑफ कम्पनी) कच्छ, गुजरात में 158 का चयन किया गया। जिसका फाइनल सेलेक्शन सभी चयनित अभ्यर्थियों को कॉल/मेल द्वारा सूचना दी जायेगी। कार्यक्रम का संचालन सच्चिदानन्द सागर के द्वारा किया। मेले की व्यवस्था में प्रमुख रूप से बृजेश कुमार (कार्यदेशक), रंजीत कुमार सुमन अप्रेन्टिस प्रभारी, सुनील प्लेसमेन्ट प्रभारी, विजेन्द्र सिंह, राज किशोर महतो, बृजेश यादव रहे|

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा सैलाब, हर-हर महादेव की गूंज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सावन महीने के पहले सोमवार को शहर के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया और जय जयकार के नारों के साथ ‘ओम नमः शिवाय’ के उद्घोष से मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया।
शहर के प्रमुख मंदिरों रेलवे रोड़ पांडेश्वर नाथ मंदिर, घुमना कोतवालेश्वर महादेव, सेन्ट्रल जेल पाल नगला विजाधरपुर श्री शिव शक्ति महाकाल मन्दिर, रत्नेश्वर महादेव कादरी गेट, भूतेश्वर महादेव आवास विकास, गंगेश्वर महादेव रोबेज बस अड्डा, मोटे महादेव अंगूरी बाग, नर्मदेश्वर महादेव माधौपुर आदि में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्त जन प्रातःकालीन बेला में ही मंदिरों में पहुंच गए और दूध, दही, शहद, गंगाजल और फूल-पत्तों से शिवलिंग का विधिपूर्वक अभिषेक किया। महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई भक्तों ने उपवास रखकर भगवान शिव से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिरों के बाहर भंडारे लगाए गए और कतारबद्ध श्रद्धालुओं को सुचारु ढंग से दर्शन करवाने के लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गईं।
शाम को मंदिरों में रुद्राभिषेक, शिव स्तुति, भजन-कीर्तन जैसे विविध धार्मिक आयोजन होंगे। पुलिस और स्वयंसेवकों ने मंदिरों के आसपास सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाल रखी है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। सावन सोमवार की इस पावन शुरुआत ने शहर में आध्यात्मिक उल्लास की लहर दौड़ा दी है। कोतवालेश्वर महादेव घुमना में भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर ने व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा के साथ आरती की|

बुजुर्ग महिला के साथ टप्पेबाजी, लाखों के जेबरात साफ

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) रिश्तेदारी में जा रही महिला के साथ रेलवे स्टेशन पर टप्पेबाजी शिकार हो गयी| उसका लाखों के जेबरात साफ हो गये| मामला अब जीआरपी व सिबिल पुलिस के बीच सीमा विवाद का फंस गया| जिसमे पीड़ित को चकरघिन्नी बनी रही|
थाना क्षेत्र के मोहल्ला इस्माइलगंज निवासी रेखा वर्मा सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे कमालगंज के गढ़िया गांव अपनी रिश्तेदारी में जा रही थीं। जब वह रेलवे स्टेशन के निकट पंहुची तो उसे दो टप्पेबाज मिल गये, उन्होंने महिला से रेखा वर्मा से कहा कि वह परेशान लग रही है| महिला की परेशानी दूर हो जायेगी यदि वह अपनें जेबरात अपने रुमाल में रखे और घर पर जाकर रुमाल का ही पूजन करें उसके बाद जेबरात धारण करे| महिला रेखा वर्मा का कहना है कि उन्होंने अपनी सोने की जंजीर, अंगूठी व कान के कुंडल रुमाल में रख दिए। जब उन्होंने घर जाकर रुमाल खोला तो उसमें जेवरों की जगह कंकड़ निकले। रेखा वर्मा ने थाना कमालगंज पुलिस को सूचना दी, थाना पुलिस नें महिला को जीआरपी टरका दिया| जीआरपी थानाध्यक्ष शैलेश निगम नें बताया कि जीआरपी नें जाँच की है| महिला नें जेबरात अपनी बेटी के घर देखे| लेकिन जिस जगह टप्पेबाज मिले वह जगह थाना कमालगंज की जद में आती है| महिला का प्रार्थना पत्र लेकर जाँच की जायेगी| थानाध्यक्ष कमालगंज राजीव कुमार नें बताया कि मामला उनके थाना क्षेत्र क का नही है| लिहाजा जीआरपी ही देखेगी|

जनपद में 468 स्कूल वाहन, 118 की फिटनेस व 231 का परमिट समाप्त

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्कूल बस संचालकों की बैठक सम्पन्न हुयी।
एआरटीओ ने कहा कि जनपद में 468 स्कूल वाहन पंजीकृत है, जिनमे से 118 वाहनों की फिटनेस समाप्त हो गई है, जिनमे से 40 वाहन 15 वर्ष पुराने है, जबकि स्कूली वाहनों की उम्र 15 वर्ष है, 231 वाहनों के परमिट समाप्त हो गए है, 01जुलाई से 15 जुलाई तक स्कूली वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है, जिसमे 62 वाहनों का चालान तथा 26 वाहनों को सीज किया गया है।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने निर्देशित किया कि जो वाहन 15 वर्ष पुराने है उनका पंजीकरण एक सप्ताह में निरस्त कराये व जिनकी फिटनेस खत्म हो गई है उनकी फिटनेस एक सप्ताह में कराये न कराने पर विधिक कार्यवाही की जाये, सभी विद्यालयों में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति का गठन किया जाए, सभी ड्राइवरों का आईटेस्ट व पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाये, सभी वाहनों में जीपीएस व गति मापक यंत्र लगवाया जाये, वाहनों को 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ज्यादा न चलाया जाये, सभी वाहनों पर स्कूल प्रिंसिपल का नंबर लिखा हो, बस में फर्स्ट एड बॉक्स हो, प्रत्येक सीट पर सीट बेल्ट लगी हो, वाहन में अग्निशमन यंत्र लगे हो,स्कूल वाहन के ड्राइवर व परिचर वर्दी में रहे व आईकार्ड उनके पास हो, विद्यालय में सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई जाये, विद्यालय में कोई भी नाबालिग बच्चा वाहन लेकर ना आये, सभी विद्यालयों में बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाये।
नाबालिग छात्रों द्वारा दो पहिया वाहन चलाने के संबंध में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा बताया गया कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199 क के अनुसार मोटर यान के स्वामी को दोषी मानते हुए 3 वर्ष तक कारावास तथा 25000 के जुर्माने का प्रावधान है| इसके अतिरिक्त वाहन का पंजीयन 1 वर्ष की अवधि के लिए निरस्त कर दिया जायेगा तथा नाबालिग का ड्राइविंग लाइसेंस 25 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरांत ही बन सकेगा| जिलाधिकारी द्वारा सभी स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए कि विद्यालय के मुख्य द्वार पर इस आशय के होर्डिंग लगाए जाए तथा नाबालिग से वाहन चलाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए । एआरटीओ प्रवर्तन तथा यातायात विभाग ऐसे वाहनों पर कार्यवाही करने के साथ-साथ विद्यालयों के विरुद्ध भी कार्यवाही करें| जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी रहे।