फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस चौकी के भीतर युवक को पीटने के बाद 40 हजार की रिश्वत लेनें के बाद उसे छोड़नें में आरोप दो सिपाहियों पर लगा था| पुलिस की पिटाई से आहत युवक नें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी| मामले में दोनों सिपाहियों व तीसरे लोधी समाज के नेता का पुलिस नें न्यायालय के लिए चालान कर दिया| न्यायालय नें तीनों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया|
दरअसल 14 जुलाई को थाना मऊदरवाजा के ग्राम गुतासी निवासी दिलीप पुत्र रामरहिस का उसकी पत्नी नीरज से कुछ विवाद था| लिहाजा नीरज नें थाना मऊदरवाजा में शिकायत की थी| 14 जुलाई को हथियापुर चौकी पुलिस ने दिलीप को बुलाया था| दिलीप अपने पिता रामरहिस के साथ चौकी आया था| जहाँ रामरहिस नें आरोप लगाया था कि उसके पुत्र दिलीप को पुलिस नें उसकी पत्नी नीरज की शिकायत पर हिरासत में लिया था| चौकी ह्थियापुर में दिलीप के साथ पुलिस कर्मियों से मारपीट हुई| जहाँ आरोप है कि 40 हजार रूपये लेकर दिलीप को छोड़ा गया| पुलिस पिटाई से आहत होकर दिलीप नें फांसी लगा ली
थी| मृतक के पिता रामरहिस नें दिलीप के ससुर वानवारी लाल, साला राजू , लोधी नेता रजनेश राजपूत के साथ ही हथियापुर पुलिस चौकी के सिपाही यशवंत यादव, सिपाही महेश उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था| गुरुवार को थाना मऊदरवाजा पुलिस नें सिपाही यशवंत यादव, सिपाही महेश उपाध्याय व पुलिस सत्ता का दबाब बनाकर पिटाई करानें वाले लोधी नेता रजनेश राजपूत को न्यायालय के लिए चालान कर दिया| पुलिस तीनों को सीजेएम न्यायालय में लेकर पंहुची| जहाँ आरोपियों की तरफ से दिये गये रिमांड खारिज करनें के प्रार्थना पत्र को निरस्त करते हुए तीनों आरोपियों को न्यायालय नें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया| 
चौकी में युवक को पीटने के मामले में दो सिपाही व लोधी नेता को भेजा जेल
तीन दिन से लापता व्यापारी का नही लगा सुराग, खड्ड के पानी में मिली बाइक, अनहोनी की आशंका
फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते लगभग तीन दिन से लापता व्यापारी का कोई सुराग नही मिला है| परिजनों में चित्कार मची है| पुलिस व्यापारी की तलाश में जुटी है| लेकिन अभी तक कोई पता नही चला है| परिजन अनहोनी की आशंका जाहिर कर रहे हैं|
थाना क्षेत्र के ग्राम जमापुर निवासी अंगूरा देवी पत्नी स्वर्गीय मातादीन नें बताया किउसके पुत्र रितेश पाल व पुत्री शिवानी जमापुर में ही कपड़े व जूतों की दुकान चलाते हैं| बीते 15 जुलाई को देर शाम लगभग 8:30 बजे उसकी दुकान पर पिंकू पुत्र रंगीले आया और उसने गाँव बदनपुर बाइक से छोड़नें को कहा| जिसके बाद रितेश बाइक से पिंकू को छोड़ने चला गया| शिवानी ने रितेश को पिंकू को छोड़ने की जानें की बात अपनी माँ अंगूरा देवी को बतायी|
उसके बाद रितेश का फोन नही उठा| उसके बाद रितेश के दोस्त अभय नें रितेश की माँ अंगूरा देवी के पास फोन कर बताया कि रितेश का उसके पास फोन आया था, रितेश नें बताया कि उसके साथ प्रंजुल पुत्र विनोद , करन पुत्र लुखट्टू व एक अज्ञात ने मारपीट की है| जब अंगूरा देवी रात ही आरोपी पिंकू के घर गयी तो ना वहां पुत्र रितेश मिला और ना ही उसकी बाइक व मोबाइल का भी पता नही चला| अंगूरा
देवी नें पुत्र रितेश की हत्या किये जानें की आशंका जाहिर की है| अंगूरादेवी का आरोप है कि उसने 16 जुलाई को ही थाना राजेपुर में शिकायत की लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज करने को तैयार नही हुई| पुलिस गुमशुदगी दर्ज करनें की बात कर रही थी| जिसके बाद पीड़ित अंगूरा देवी नें गुरूवार को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया | पीड़िता अंगूरा देवी थानें के गेट पर दहाड़े मार-मार कर रोती रही| मृतक रितेश गौमाता सेवा मंच का उपाध्यक्ष भी था|
खड्ड में भरे पानी में बाइक बरामद
थानाध्यक्ष नवीन कुमार नें पांचाल घाट से गोता खोर बुलाये और तीसराम की मढैया में पुलिया के नीचे खड्ड में भरे बरसात के पानी से बाइक को काफी देर मसक्कत के बाद बरामद कर लिया| फिलहाल गोताखोर उसी पानी में ही रितेश पाल की तलाश भी कर रहे हैं| क्योंकि उसने दोस्त के फोन पर कहा था कि उसके साथ मारपीट हुई है अब वह तालाब में कूदकर जान दे देगा| सीओ अजय वर्मा ने बताया कि मामले में बाइक बरामद हुई है| पुलिस रितेश की तलाश में लगी है| जल्द उसकी तलाश कर कार्यवाही की जायेगी|
सख्ती के बावजूद खतरा बनकर दौड़ रहे ई-रिक्शा, ढो रहे मौत का सामान
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रशासन के तमाम प्रयास व सख्ती के बाद भी ई-रिक्शा जनपद में सड़कों पर खतरा बनकर दौड़ रहे हैं। यही नहीं चालक ई-रिक्शे का प्रयोग सवारी से ज्यादा माल ढोने का काम कर रहे हैं। सामान में भी लोहे के नुकीले सरिया लेकर सड़क पर निकलते है| दिन भर में कई बार एआरटीओ
कार्यालय के सामने से गुजरते हुए भी देखा जा सकता है, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता है।कभी-कभी तो चालक ई-रिक्शा में लंबाई से दो गुना ज्यादा सरिया या लोहे के पाइप लाद लेते हैं। जो राहगीरों के लिए कभी भी मुसीबत बन सकते हैं।
शहर की सड़कों पर सरिया लेकर दौड़ रहे ई-रिक्शा हादसे को दावत दे रहे है। जीं हां इन रिक्शाओं में ओवरलोड सामान तो ढोया ही जा रही है। वहीं कुछ ई रिक्शाओं पर लोहे की सरिया लाधकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाई जा रही है। ऐसे में बाइक सवार लोग इन सरियों की चपेट में आकर घायल हो जाते है। डर रहता है कि कहीं कोई अपनी जान न गवां बैठे। ई-रिक्शाओं की वजह से शहर में जाम के हालात
बने रहते है। मुख्य बाजार में इन ई रिक्शाओं की लंबी कतारें लगी रहती है। कुछ ई रिक्शाओं पर इतना सामान लाध दिया जाता है कि हादसा होने का डर बना रहता है। वहीं ई रिक्शाओं में लोहे की सरिया व ऐसी वस्तु भी ले जाई जा रही है, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा रहता है। अगर कोई बाइक सवार नजर बचा ले तो वह सरिया में टकरा जाता है।
ज्यादा भार से पलट जाते हैं ई-रिक्शा
गुरुवार को ई रिक्शा में लदे लोहे के पाइप और एंगल ने सबका ध्यान खींचा। बैटरी से चलने वाली ये गाड़ियाँ कई फीट पीछे तक लोडिंग कर रही थीं, जिससे सामने से आने वाले वाहनों को कम दिखाई देने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। कम वजन वाले ई रिक्शा अक्सर अधिक भार से अनियंत्रित होकर पलट भी जाते हैं
यातायात प्रभारी सतेन्द् कुमार नें जेएनआई न्यूज को बताया कि ई-रिक्शा पर सरिया आदि लेकर जानें की अनुमति नही है | ट्राफिक पुलिस लगातार कार्यवाही करती है| आगे इस मामले में और अधिक सख्ती की जायेगी| जो भी लोहे की सरिया या गाटर या लोहे के लम्बे पाइप आदि लेकर निकलेगा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही और भारी जुर्माना किया जायेगा|
फूड पॉइजनिंग से छात्रा की मौत, दो भाई-दो बहनें गम्भीर
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फूड पॉइजनिंग से छात्रा की मौत हो गयी| जबकि उसके दो भाई व दो बहनों की हालत भी नाजुक हो गयी| उन्हें गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया| जहाँ उनको भर्ती किया गया|
कोतवाली कायमगंज के ग्राम लखनपुर निवासी राम सिंह जाटव की 10 वर्षीय पुत्री सुनीता, 11 वर्षीय अंशुल, 14 वर्षीय रीता, 8 वर्षीय गुलशन, 12 वर्षीय पुत्री गीता की हालत अचानक फूड पॉइजनिंग के चलते बिगड़ गयी| राम सिंह की पत्नी मनिका देवी नें बताया कि उसने नमक के पराठे बनाये थे| जिसको सबने खाया| जिसके बाद अचानक सुनीता के साथ सभी बच्चो की हालत बिगड़ गयी| सुबह सुनीता की घर पर ही मौत हो गयी| परिजनों नें अंशुल, रीता, गुलशन, गीता आदि को कायमगंज सीएचसी में भर्ती
किया| सूचना मिलने पर एसडीएम कायमगंज रविन्द्र कुमार, तहसीलदार विक्रम सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी नागेन्द्र सिंह, एसीएमओ रंजन गौतम आदि राम सिंह के घर पंहुचे| रामसिंह नें बताया कि उसने सीपी स्कूल के निकट गोविन्द की दुकान से 1 लीटर सरसों का तेल खुला लिया था| उसकी पत्नी नें पराठे बनाये थे| जिसको खानें के बाद हालत बिगड़ गयी| मामले में सरसों के तेल का नमूना जाँच के लिए भेजा गया
है| हालत खराब होनें पर मृतका सुनीता के भाई-बहनों को अंशुल, रीता, गुलशन, गीता को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| सभी बच्चे गाँव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे| मृतका सुनीता कक्षा 4 की छात्रा थी| पहले परिजनों ने स्कूल से लायी गयी तहरी खानें से हालत खराब होनें और
सुनीता की मौत होनें की चर्चा की| लेकिन बाद में पता चला कि बच्चे स्कूल नही गये थे|
सूचना मिलने पर सांसद मुकेश राजपूत, सीएमओ डा. अवनींद्र कुमार, बीएसए अनुपम अवस्थी, भाजयुमो जिला महामंत्री राहुल राजपूत आदि लोहिया अस्पताल पंहुचे और हाल-चाल लिये| बीएसए अनुपम अवस्थी नें बताया कि मामले में स्कूल के मिड-डे मील से कोई लेना देना नही है| बच्चे स्कूल ही नही आये थे| 

डबल-डेकर बस में मिली पेट्रोल पम्प कर्मी की लाश
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)डबल डेकर बस से घर आ रहे पेट्रोल पम्प कर्मी की लाश सीट पर मिली, उसके सिर पर चोट थी और जीव भी बाहर निकली थी| पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी भेजा|
पड़ोसी जनपद हरदोई के हरपालपुर नयागाँव निवासी 45 वर्षीय रामवरन यादव पुत्र मुलायम सिंह यादव गुडगाँव के हीरोहोंडा चौराहे स्थित एक पेट्रोल पम्प पर सेल्समैंन का कार्य करता था| रामवरन की बहन सत्यवती निवासी सितुवनपुर नवाबगंज ने बताया कि बीते बुधवार को रात लगभग 9:30 बजे वह डबल डेकर बस से गुंडगाँव से फर्रुखाबाद आनें के लिए बैठा| सुबह जब बस गुरुवार को 9:30 बजे थाना कादरी गेट फर्रुखाबाद के ग्राम सातनपुर मन्दिर के सामने अड्डे पर पंहुची| जिसमे सभी सबारियां उतर गयीं| जब चालक विवेक पुत्र हबलदार व परिचालक चंन्दन पुत्र वीर सिंह निवासी भरपुर अलीगंज एटा नें
गाड़ी को देखा तो रामवरन का शव सीट पर पड़ा था| उसके सिर में चोट लगी थी| चालक विवेक नें डायल 112 पर फोन किया| जिसके बाद कार्यवाही थानाध्यक्ष कादरी गेट कामता प्रसाद, आईटीआई
चौकी प्रभारी विशेष कुमार फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुची उर जाँच पड़ताल की | पुलिस नें मृतक के पास मिले मोबाइल से सम्पर्क किया तो परिजन मौके पर आये| मृतक रामवरन का विवाह नही हुआ था| वह तीन भाईयों में दूसरे नम्बर का था| आईटीआई चौकी प्रभारी विशेष कुमार नें बताया कि अभी जाँच की जा रही है| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|

गृह कलह में महिला फांसी के फंदे पर झूली
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) गृह कलह के चलते महिला का पति से विवाद हो गया| जिससे उसनें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटिन्ना मानिकपुर निवासी करण पुत्र रमेश चन्द्र का विवाह बीते लगभग 4 साल पूर्व जनपद कन्नौज के छिबरामऊ नौगाँव निवासी कृपाल सिंह की पुत्र अंजली के साथ हुआ था| करण दिल्ली में किसी फैक्ट्री में मोटरसाइकिल के पार्ट्स निर्माण कम्पनी में कार्य करता था| मृतका के ससुर रमेश चन्द्र नें बताया कि अंजली का फोन पर करण से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया| साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है| मृतका के दो पुत्री हैं| पुलिस ने जाँच पड़ताल की|

भू-जल संरक्षण के लिए निकाली गई प्रभात फेरी
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) “जल सुरक्षित तो कल सुरक्षित” थीम पर आधारित “भूजल सप्ताह 16 जुलाई से 22 जुलाई” के मध्य मनाया जा रहा है, जिसके परिपेक्ष्य में जल संरक्षण हेतु प्रचार वाहन को सीडीओ अरविन्द मिश्रा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया,जो आम जन मानस को जल संरक्षण को लेकर प्रेरित करेगा।
कवायद में जनमानस को जागरूक किया जाएगा। जागरूकता के लिए लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने का कार्य प्रमुख रहेगा| अभियान चलाकर ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों को जल के संरक्षण, संचयन एवं संवर्धन तथा विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में जानकारी दी जायेगी। सीडीओ नें कहा कि वर्षा जल संरक्षण की जिम्मेदारी आमजनमानस के साथ-साथ हमारी भी है। इसे एक आंदोलन के रूप में एक-एक बूंद को संरक्षित किया जाना चाहिए।

तीनों तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदारों सहित 23 अधिकारियों का एक माह का वेतन रोंकने के आदेश
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शासन स्तर से जारी की गयी माह जून 2025 की आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश में जनपद का स्थान 65 वां प्राप्त हुआ और जनपद की तीनों तहसील, तहसील सदर को 349 वां तहसील कायमगंज का 343 वां व तहसील अमृतपुर को 257 वां स्थान प्राप्त हुआ है। लिहाजा तीनों तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदारों सहित 23 अधिकारियों का एक माह जुलाई का वेतन रोंकने के आदेश दिये गये हैं |
मासिक मूल्याकंन रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 10 जुलाई को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में आईजीआरएस संदर्भ की समीक्षा की गयी। समीक्षा बैठक में जिन अधिकारियों का आईजीआरएस संदर्भों के निस्तारण में स्थिति संतोषजनक नहीं है उनका माह जुलाई का वेतन अवरूद्ध करते हुए सुसंगत स्पष्टीकरण मय साक्ष्यों के उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देश निर्गत किये गये।
माह जून 2025 की रैंकिंग के अनुसार उप जिलाधिकारी सदर, कायमगंज, अमृतपुर, तहसीलदार सदर, कायमगंज, अमृतपुर, अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय, ग्रामीण, कायमगंज, जलनिगम ग्रामीण, अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लो0नि0वि0 फतेहगढ, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
फर्रूखाबाद, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, उप निदेशक कृषि, खण्ड विकास अधिकारी नवाबगंज, कायमगंज, शमसाबाद, जिला युवा कल्याण अधिकारी फर्रूखाबाद एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत शमसाबाद की स्थिति आईजीआरएस संदर्भों के निस्तारण में संतोषजनक नहीं पायी गयी। जिस कारण अधिकारियों का माह जुलाई 2025 का वेतन अवरूद्ध करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
आतिशबाजी व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सीएम योगी से मिले सरदार तोषित प्रीत
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आतिशबाजी व्यापारियों की समस्याओं को लेकर बीजेपी नेता सरदार तोषित प्रीत सीएम योगी से मिले| सीएम योगी नें आतिशबाजी व्यापारियों की समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारित करानें का भरोसा दिया|
फायर वर्क डीलर बेलफेयर एसोसिएशन (एफडीडब्लूए) के सचिव सरदार तोषित प्रीत अपने संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले| उनके साथ बैठक में भाग लिया| और बैठक में सीएम योगी के सामने आतिशबाजी व्यापारियों के सामने आ रही समस्याओं को प्रमुखता से रखा| उन्होंने भरोसा दिया कि सरकार की तरफ से आतिशबाजी व्यापारियों को आनें वाली समस्याओं को प्रमुखता से खत्म किया जायेगा| व्यापारियों को किसी प्रकार की कोई समस्या नही होनें दी जायेगी| महेश गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, सतीश मिश्रा, अम्बरीश अग्रवाल आदि रहे| 

सड़क किनारे बैठे किसान को पिकअप नें कुचला, मौत
फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) सड़क किनारे बैठे किसान को एक पिकअप नें कुचल दिया| परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल आये जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना जहानगंज के ग्राम जैतपुर निवासी 50 वर्षीय नवीन चन्द्र जाटव नें पुत्र नितेश नें बताया कि बुधवार को वह सातनपुर मंडी से मक्का का पैसा लेकर पिता के साथ बघार मेडिकल कालेज इटावा-बरेली हाई-वे पर आया| जहाँ बैंक में काम होनें पर उसनें पिता नवीन चन्द्र को बैंक ऑफ इंडिया सिंगनपुर शाखा के सामने उतार दिया और अपनी माँ माया देवी को लेनें घर चला गया| उसी दौरान नवीन चन्द्र सड़क किनारे पेंड के नीचे बैठ गये| नितेश का कहना है कि एक भूसा लदी हुई पिकअप नें उसे कुचल दिया और मौके से फरार हो गया | पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|





