सख्ती के बावजूद खतरा बनकर दौड़ रहे ई-रिक्शा, ढो रहे मौत का सामान

0
491

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रशासन के तमाम प्रयास व सख्ती के बाद भी ई-रिक्शा जनपद में सड़कों पर खतरा बनकर दौड़ रहे हैं। यही नहीं चालक ई-रिक्शे का प्रयोग सवारी से ज्यादा माल ढोने का काम कर रहे हैं। सामान में भी लोहे के नुकीले सरिया लेकर सड़क पर निकलते है| दिन भर में कई बार एआरटीओ कार्यालय के सामने से गुजरते हुए भी देखा जा सकता है, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता है।कभी-कभी तो चालक ई-रिक्शा में लंबाई से दो गुना ज्यादा सरिया या लोहे के पाइप लाद लेते हैं। जो राहगीरों के लिए कभी भी मुसीबत बन सकते हैं।
शहर की सड़कों पर सरिया लेकर दौड़ रहे ई-रिक्शा हादसे को दावत दे रहे है। जीं हां इन रिक्शाओं में ओवरलोड सामान तो ढोया ही जा रही है। वहीं कुछ ई रिक्शाओं पर लोहे की सरिया लाधकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाई जा रही है। ऐसे में बाइक सवार लोग इन सरियों की चपेट में आकर घायल हो जाते है। डर रहता है कि कहीं कोई अपनी जान न गवां बैठे। ई-रिक्शाओं की वजह से शहर में जाम के हालात बने रहते है। मुख्य बाजार में इन ई रिक्शाओं की लंबी कतारें लगी रहती है। कुछ ई रिक्शाओं पर इतना सामान लाध दिया जाता है कि हादसा होने का डर बना रहता है। वहीं ई रिक्शाओं में लोहे की सरिया व ऐसी वस्तु भी ले जाई जा रही है, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा रहता है। अगर कोई बाइक सवार नजर बचा ले तो वह सरिया में टकरा जाता है।
ज्यादा भार से पलट जाते हैं ई-रिक्शा
गुरुवार को ई रिक्शा में लदे लोहे के पाइप और एंगल ने सबका ध्यान खींचा। बैटरी से चलने वाली ये गाड़ियाँ कई फीट पीछे तक लोडिंग कर रही थीं, जिससे सामने से आने वाले वाहनों को कम दिखाई देने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। कम वजन वाले ई रिक्शा अक्सर अधिक भार से अनियंत्रित होकर पलट भी जाते हैं
यातायात प्रभारी सतेन्द् कुमार नें जेएनआई न्यूज को बताया कि ई-रिक्शा पर सरिया आदि लेकर जानें की अनुमति नही है | ट्राफिक पुलिस लगातार कार्यवाही करती है| आगे इस मामले में और अधिक सख्ती की जायेगी| जो भी लोहे की सरिया या गाटर या लोहे के लम्बे पाइप आदि लेकर निकलेगा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही और भारी जुर्माना किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]