फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने रविवार को फोटोयुक्त विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत बद्री विशाल स्नातकोत्तर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ लेबिल अधिकारियों (बीएलओ) से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी लेकर मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और संशोधन की प्रक्रिया की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान डीएम ने फार्म-6, 7 और 8 के वितरण, प्राप्ति तथा उनके डिजिटाइजेशन की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि घर-घर जाकर सर्वे करें, जिससे कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। विशेष रूप से 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को चिह्नित कर उनका अधिक से अधिक पंजीकरण कराया जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है। बीएलओ युवाओं सहित अन्य पात्र लोगों को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक करें और उनके आवेदन प्राप्त करें। प्राप्त फार्मों का डिजिटाइजेशन भी तत्काल कराया जाए, जिससे आवेदनों का समय से निस्तारण हो सके।उन्होंने सुपरवाइजर को निर्देशित किया कि बूथों पर ईपी रेशियो (मतदाता-जनसंख्या अनुपात) में वृद्धि के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। मतदाता सूची को समावेशी, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के साथ ही अपात्र प्रविष्टियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार न्यायिक सदर रंजीत सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
18 से 19 वर्ष के युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण कराएं
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



