Home Blog Page 216

प्रधान पुत्र नें फांसी लगाकर की खुदकुशी

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) तनाव में आकर प्रधान पुत्र नें फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी 34 वर्षीय कुलदीप पुत्र रामविलास यादव शाम को घर के सामने पड़ी झोपड़ी में सोनें चला गया| रात को किसी समय उसने झोपड़ी में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | मृतक की माँ राजेश्वरी देवी वर्तमान में गाँव की प्रधान हैं| जानकारी में मुताबिक कुलदीप का पत्नी सुमन देवी से किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई| सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है|

टैम्पों पलटने से रिटायर्ड हेडमास्टर की मौत

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) टैम्पों पलटने से रिटायर्ड हेडमास्टर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी| टैम्पों के नीचे दबे रिटायर्ड हेडमास्टर को ग्रामीणों की मदद से निकाला गया| परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत नदसा के दाऊदपुर निवासी 70 वर्षीय कलक्टर सिंह रिटायर्ड प्रधानाचार्य थे| वह सिकन्दरपुर मोड़ पर खड़े थे| उसी दौरान ज्योता से शराब उतारकर आया रहे टैम्पों में वह बैठ गये| नान नगला मोड़ पर टैम्पों अनियंत्रित होकर पलट गया| जिससे कलक्टर सिंह उसके नीचे दब गये| ग्रामीणों नें बमुश्किल टैम्पों को सीधा कर उन्हें निकाला| लेकिन तब तक कलक्टर सिंह की मौत हो चुकी थी| कलक्टर सिंह की पत्नी सोनवती की पूर्व में ही मौत हो चुकी है| सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक उदय पाल मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| पुलिस नें टैम्पों कब्जे में लेकरचालक उमेश निवासी ढिलाबल मऊदरवाजा को हिरासत में ले लिया|

व्यापारी का नही लगा सुराग, थानें के भीतर पुलिस मुर्दाबाद के लगे नारे

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) व्यापारी रितेश पाल का सुराग ना लगने से परिजनों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है| शुक्रवार को सुबह कई संगठनों के लोग थानें पंहुचे और व्यापारी का पता ना लग पानें से आक्रोश व्यक्त किया| इसके साथ ही पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाये| पुलिस नें जल्द पता लगानें की बात कहकर मामले को शांत किया|
थाना राजेपुर के जमापुर निवासी व्यापारी रितेश पाल पुत्र स्वर्गीय मातादीन पाल लापता हैं| उसके कई साथियों को भी पुलिस ने उठाया है| लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ सफलता नही मिली| बीते दिन रितेश पाल की बाइक ग्राम तीसराम की मढैया स्थित पुलिया के नीचे खड्ड में भरे पानी से बरामद की थी| पुलिस सर्विलांस आदि के माध्यम से भी लापता रितेश का पता लगानें में जुटी है| लेकिन उसका पता नही चल पा रहा है|
शुक्रवार को अहले सुबह भी सीओ अजय वर्मा व थाना प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में तीसराम की मढैया में पंहुचकर खड्ड के पानी में तलाश करायी लेकिन उसका कोई भी सुराग नही मिला| इसके बाद विभिन्य संगठनों के पदाधिकारी भी थाना राजेपुर पंहुचे जहाँ पुलिस से वार्ता की| शिव शक्ति अखाड़ा के विशाल गंगवार नें थानें में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की| इसके साथ ही रीतेश का पता ना चलने पर ईंट से ईंट बजा देनें की बात कही| पुलिस नें जल्द अनावरण का भरोसा देकर मामले को शांत किया|
थानें के बाहर भी जमी भीड़
मामले के थानें के बाहर भी भीड़ जमी रही| लोग पुलिस के हर कार्यवाही को जाननें को उत्सुक दिखे| कुछ थानें के बाहर तो कुछ इधर-उधर दुकानों पर बैठे नजर आये| महिलायें भी मौजूद रही|
लापता रितेश की बहन थानें के बाहर बेहोश
लापता रितेश की बहन शिवानी थानें के बाहर भाई की याद में बेहोश हो गयी| मौके पर मौजूद परिजन उसे लेकर घर चले गये|
सीओ अमृतपुर अजय वर्मा नें बताया कि लापता रितेश को बरामद करनें का प्रयास किया जा रहा है| पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगीं है| पानी में भी उसकी खोज की गयी| जल्द रितेश का पता लगा लिया जायेगा |

बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के 50 हजार का ईनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बालिका का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार के बाद हत्या में फरार अभियुक्त 50 हजार के ईनामी को आखिर पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया| उसे गोली लगने के बाद लोहिया अस्पताल लाया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया|
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के एक ग्राम निवासी 8 वर्षीय बालिका अपनी बुआ के घर कोतवाली मोहम्मदाबाद के एक गाँव 3 जून को आयी थी| शुक्रवार 27 जून को सुबह 10 बजे बालिका अपनी बुआ की पुत्री के साथ नीव करोरी चौकी के पीछे सरकारी पानी टंकी के पास आम के बाग में आम खाने गयी थी| उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ चली गयी| 28 जून को उसकी लाश पड़ोसी जनपद मैनपुरी के भोगांव के ग्राम देवीपुर निवासी सर्वेश यादव में नहर किनारे पड़ी मिली| उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या करनें के बाद शव को फेंका गया था| पुलिस नें सीसीटीवी में एक कबाड़ी साइकिल से पैदल जाता दिखा| उसके पीछे बालिका जाती दिख रही थी| सीसीटीवी की जाँच के बाद मेरापुर थाना क्षेत्र के पखना गांव निवासी 55 वर्षीय मनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था| तकरीबन 18 दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक ने बलात्कारी मनू पुत्र लटूरी के ऊपर 25 हजार का ईनाम घोषित किया था| उसके बाद ईनाम की राशि को 50 हजार कर दिया गया था| मोहम्दाबाद थाना क्षेत्र के खटा ग्राम के पास बलात्कारी मनु के पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी और उसे लोहिया अस्पताल लाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| आरोपी के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है| एसपी आरती सिंह ने बताया कि आरोपी मानू पर हत्या, रेप और अपहरण के मुकदमे दर्ज थे और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी|उसकी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से मौत हो गयी| आरोपी मनू पर पहले से ही हत्या, रेप और अपहरण के मुकदमे पहले से दर्ज है|

व्यापारी का पता ना चलनें पर हाई-वे किया जाम, राहगीरों और पुलिस ने नोकझोंक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) व्यापारी का तीन से पता ना चलने से खफा परिजनों नें हिन्दू संगठन के नेताओं के साथ इटावा-बरेली हाई-वे जाम कर दिया| जाम खुलानें को लेकर पुलिस कर्मियों से झड़प हुई और निकलने के लिए राहगीरों से भी नोकझोंक ग्रामीणों नें की| कुछ बाइक सबारों से मारपीट भी ग्रामीणों नें कर दी| पुलिस नें कार्यवाही का भरोसा देकर जाम खुलवाया|
थाना क्षेत्र के ग्राम जमापुर निवासी रितेश पाल पुत्र स्वर्गीय मातादीन बीते दिन से लापता है| पुलिस कार्यवाही से असंतुष्ट परिजन लगभग दो सैकड़ा ग्रामीणों को लेकर पहले बदायूं मार्ग पर जाम लगाया उसके बाद इटावा-बरेली हाई-वे पर तख्त डालकर जाम लगा दिया| जिससे काफी लम्बा जाम लग गया| एम्बुलेंस व काबड यात्री भी फंसे रहे| सूचना पर सीओ अजय वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और उन्होंने 24 घंटे में रितेश की तलाश करनें का भरोसा दिया| नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरक्षा समिति ब्रह्म चेतन्य, प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह आदि नें किया| करणी सेना जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर भी पंहुचे|
सीओ के भरोसे के बाद जाम खोल दिया गया| सीओ अमृतपुर अजय वर्मा नें बताया कि कार्यवाही का भरोसा दिया गया है| युवक की बाइक बरामद हुई है| लापता की जल्द से जल्द तलाश की जा रही है| पुलिस की कई टीमें लगी हैं|

ट्रेन की चपेट में आनें से युवक की मौत

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) ट्रेन की चपेट में आनें से युवक की मौत हो गयी| सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची| पुलिस के काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त हो सकी|
थाना कमालगंज के शेखपुर के निकट पैसेंजर ट्रेन से एक अज्ञात युवक कट गया| काफी देर प्रयास के बाद मृतक की शिनाख्त 18 वर्षीय हिरदेश पुत्र देवराज राजपूत निवासी बिचपुरी के रूप में हुई|मिली जानकारी के मुताबिक शव के पास पुलिस को फोन की ईयर लीड मिली है| जिससे आशंका है कि लीड कान में लगाकर चलने से ट्रेन की जानकारी नही हो पायी और हिरदेश चपेट में आ गया| सूचना पर मृतक की चाची सुशील देवी आदि परिजन मौके पर पंहुचे| उन्होंने बताया कि मृतक दो भाई और दो बहन था| मजदूरी करता था |

विभागों की बसूली कम होनें पर डीएम सख्त

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में कर करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई| जिसमे बसूली कम मिलने पर डीएम सख्त हो गये उन्होंने बसूली बढ़ानें के निर्देश दिये|
समीक्षा में वाणिज्य कर विभाग की बसूली लक्ष्य से कम पाई गई, स्टाम्प एवं निवन्धन विभाग की राजस्व प्राप्ति कम पाई गई ,आबकारी विभाग की बसूली कम पाई गई,परिवहन विभाग का बसूली कम पाई गई,खनन विभाग की बसूली कम पाई गई, मंडी फर्रूखाबाद की बसूली कम पाई गई, विद्युत विभाग की बसूली कम पाई गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि खनन विभाग, वाणिज्य कर विभाग, परिवहन विभाग, विद्युत विभाग, स्टाम्प व निबंधन विभाग प्रवर्तन का कार्य बढ़ाये, जिन विभागों की बसूली कम है वह बढ़ाये, जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि सभी अधिकारी प्रतिदिन सीएम डैशबोर्ड के पैरामीटर चेक करेंगे व उसमे सुधार लायेंगे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी कायमगंज, उपजिलाधिकारी अमृतपुर आदि रहे|

चार ओवरलोड वाहन सीज, एक का चालान, 3.19 लाख जुर्माना

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर अधिकारियों नें चार ओवरलोड वाहन सीज एक का चालान कर 3.19 लाख जुर्माना लगाया|
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा राजेपुर तथा मोहम्मदाबाद क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया । राजेपुर थाना क्षेत्र में चार ओवरलोड वाहनों को थाना राजेपुर में सीज कर दिया गया व उन पर 2.10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया । मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में यातायात प्रभारी के साथ चेकिंग करते हुए एक ओवरलोडेड डंपर को चालान कर उसे पर 1.09 लाख का जुर्माना तथा 70,000 का टैक्स लगाया गया ।

डबल डेकर बस में मिले पेट्रोल पम्प कर्मी की मौत का नही खुला राज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)डबल डेकर बस में मिली पेट्रोल पम्प कर्मी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया | पोस्टमार्टम में उसकी मौत के कारण का पता ना चलने पर उसका बिसरा सुरक्षित किया गया|
पड़ोसी जनपद हरदोई के हरपालपुर नयागाँव निवासी 45 वर्षीय रामवरन यादव पुत्र मुलायम सिंह यादव गुडगाँव के हीरोहोंडा चौराहे स्थित एक पेट्रोल पम्प पर सेल्समैंन का कार्य करता था| वह गुडगाँव से डबल डेकर बस में सबार होकर फर्रुखाबाद के लिए निकला था| बस थाना कादरी गेट के सातनपुर गाँव के सामने अड्डे पर पंहुची तो रामवरन मृत पड़ा था| उसके सिर में चोट थी और जीभ भी बाहर निकली थी | आईटीआई चौकी प्रभारी विशेष कुमार नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| शव का पोस्टमार्टम किया गया| जिसमे उसके सिर में लगी चोट की पुष्टि हुई| लेकिन मौत का कारण साफ ना होनें से उसका विसरा सुरक्षित कर दिया गया|

व्लाक में पूर्व प्रधान नें बीएमएम को जमीन पर गिराकर लात-घूसों से पीटा

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) खंड विकास कार्यलय में घुसकर दबंगों नें समूह की महीलाओं के साथ मिलकर कुछ दबंगों ने व्लाक मिशन मैनेजर (बीएमएम) को जमीन पर गिराकर जमकर लात-घूसों से पिटाई कर दी|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिमरुआ निवासी नरेंद्र सिंह नें पुलिस से शिकायत कर कहा कि वह विकास खंड कायमगंज में व्लाक मिशन मैनेजर के पद पर कार्यरत है| गुरुवार को वह व्लाक कार्यालय में ही राशन उठान में लगे समूह की मीटिंग ले रहा था, उसी दौरान पूर्व प्रधान विपुल राठौर उर्फ पपला अपने चार साथियों के साथ आया और जाति सूचक गाली-गलौज कर मारपीट करनें लगा| दबंगों नें मीटिंग हाल में ही गिराकर मारपीट की| उसके बाद घसीटते हुए बाहर लाये और मारपीट कर जान से मारनें की धमकी दी| मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है| पुलिस नें मामले में दो समूह संगिनी का शांति भंग में चालान कर दिया| प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा नें बताया कि अभी बीएमएम की तरफ से कोई तहरीर नही आयी है| तहरीर आनें पर कार्यवाही की जायेगी|