प्रदेश में अगले हफ्ते जमकर बरसेगे बदरा,मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी

0
456

लखनऊ:प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा 16 जुलाई के बाद अच्छी बारिश की उम्मीद जताई गई है जिसको लेकर चेतावनी भी जारी की गई है।प्रदेश के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि राजधानी में अच्छी बारिश के लिए अभी दो-तीन दिन इंतजार करना पड़ेगा। 16 जुलाई के बाद लखनऊ समेत आसपास के जिलों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है।इस दिनों बादलों की आवाजाही से भीषण उमस से काफी राहत मिली है। दिन का तापमान 34.3 और रात का 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]