फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) महिला द्वारा लूट किये जानें की सूचना पर पुलिस एलर्ट मोड़ में आ गयी| लूट की घटना मिर्जापुर थाना क्षेत्र में हुई| इसकी जानकारी होनें पर पुलिस नें संघन चेकिंग अभियान चलाया | जनपद हरदोई के सवायजपुर तालग्राम रोहिला निवासी ओम प्रजापति अपनी पत्नी पूनम प्रजापति के साथ ससुराल जा रहे थे| थाना मिर्जापुर शाहजहाँपुर के ढाई गाँव मिर्जापुर में रुक गया| इसी दौरान एक काली पल्सर से बदमाश आये और उसके पास पूनम प्रजापति के कान के झाले लूट ले गये| पीड़ित को घटना के बाद पुलिस नही मिली तो वह राजेपुर थानाध्यक्ष के पास पंहुचा और अपनी गुहार लगायी| जिसके बाद कार्यवाहक थानाध्यक्ष कामता प्रसाद नें बताया कि घटना पड़ोसी जनपद में हुई है, लिहाजा मिर्जापुर पुलिस कार्यवाही जा सकता है|




दरअसल शहर के लाल दरबाजे से ठंडी सड़क मार्ग पर फब्बारे के निकट ही अबैध रूप से सड़क किनारे टैम्पों खड़े कर सबारियां भरी जाती है| जिससे स्थानीय दुकानदार सड़क किनारे व उनकी दुकान के आगे टैम्पों खड़े होनें से कारोबार नही कर पाते| आये दिन सबारियां भरने को लेकर टैम्पों चालकों में जूतमपैजार होती है| जिससे व्यापारियों में रोष है|
दुकानदार शकील नें कहा कि पुलिस डियूटी नही करती, यदि ठीक से पुलसिंग हो तो टैम्पों सड़क किनारे खड़े ही नही होंगे| टैम्पों खड़े होनें से व्यापार प्रभावित होता है| व्यापारी रिजवान नें कहा कि अबैध टैम्पों खड़े होनें से व्यापार तो प्रभावित होता ही है साथ ही साथ आये दिन मारपीट होती है, जिससे ग्राहक कम
हो रहे हैं| व्यापारी लईक नें बताया कि अगर टैम्पों अड्डा लाल दरवाजे से ठंडी सड़क मार्ग से नही हटाया गया तो अधिकारियों से शिकायत की जायेगी| व्यापारी पवनेश कुमार (पिंकू) नें बताया कि गलत तरह से टैम्पों आदि वाहन खड़े करने से ग्राहक नही आ पाते और जाम भी लगता है| व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा नें बताया कि लाल दरवाजासबसे व्यस्त रहता है| अबैध टैम्पों सड़क पर आड़े तिरछे खड़े होनें से निकलने में समस्या होती है, इसके साथ जिन दुकानों के सामने खड़े होते हैं उनका व्यापार प्रभावित होता है| यदि अबैध टैम्पों अड्डा नही हटाया गया तो व्यापारी मंडल संज्ञान लेगा| 
थाना कमालगंज के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी रिटायर्ड ग्राम विकास अधिकारी यदुनाथ सिंह सोमबंशी के साथ बीते 5 अगस्त तीन दिन पूर्व कुतबपुर बघार भोजपुर कमालगंज में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था| पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी| शनिवार सुबह लगभग 5:30 बजे पुलिस कुतबपुर बघार पर