फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन लगभग 12 घंटे में गंगा का जल स्तर 10 सेमी. बढ़ गया है| जिससे वह खतरे के निशान पर बहने लगीं हैं| गंगा के खतरे के निशान के ऊपर बहने से गंगापार क्षेत्र के लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक गाँव बाढ़ की जद में आ गये हैं|
गंगा का जल स्तर बीते दिन शाम 4 बजे 137 मीटर था| जबकि खतरे का निशान 137.10 मीटर पर दर्ज है| शुक्रवार को सुबह आठ बजे गंगा का जल स्तर खतरे के निशान यानी 137.10 मीटर पर आ गया है| जिससे अमृतपुर, कायमगंज, कमालगंज राजेपुर के लगभग कई गाँव बाढ़ की चपेट में हैं | सर्वाधिक बाढ़ से अमृतपुर व राजेपुर क्षेत्र के गाँव प्रभावित हैं| 
सावधान: खतरे के निशान पर पंहुची गंगा




