Home Blog Page 201

कांवडियों में जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) जलाभिषेक कर लौट रहे कांवडियों के दो पक्षों में विवाद हो गया, जिससे जमकर आपस में मारपीट हुई|
थाना क्षेत्र के कस्बा तिराहे पर गोला से जलाभिषेक कर लौट रहे चार बाइक सवार कबाड़ियो का किसी बात को लेकर विवाद हो गया| जिससे दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी| आपस में लाठी-डंडे भी चल गये| आसपास के दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई वहीं दुकानदारों ने बीच बचाव कर मामला रफा दफा कर दिया| मौके पर पुलिस नजर नही आयी|

मुसीबत की बाढ़: गंगा खतरे के निशान को छूनें को बेताब

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा नदी के उफान से गंगापार क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। गांवों में भी बाढ़ का पानी घुस चुका है। जिससे ग्रामीण सुरक्षित स्थान की तलाश में जुटे हैं| गंगा खतरे के निशान से महज 10 सेमी. दूर हैं|
गंगा किनारे के गांवों में पानी आबादी के बीच पहुंच गया है। तहसील अमृतपुर के माखन नगला, कुडरी सारंगपुर, करनपुर घाट, भावपुर चौरासी, आशा की मडैया, जगतपुर,नगरिया जबाहर, रामपुर जोगराजपुर, तीसराम की मडैया, अम्बरपुर, गाजीपुर आदि एक दर्जन से अधिक गाँव बाढ के पानी की चपेट में आ गया है|
दरअसल गंगा के पानी में बीते 24 घंटे में लगभग 05 सेमी. बढ़ गया है| दरअसल बीते दिन शाम 4 बजे गंगा का जल स्तर 136.95 मीटर था| जबकि गुरुवार को शाम 4 बजे गंगा का जल स्तर 137 मीटर पर पंहुच गया| अब गंगा खतरे के निशान से 10 सेमी. दूर वह रहीं हैं| गंगा का खतरे का निशान 137.10 मीटर पर अंकित है| गंगा में नरौरा बाँध से 1,72,128 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| जबकि रामगंगा में खो,हरेली व राम नगर बैराज से कुल 54396 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है| राम गंगा का जल स्तर 134.75 पर दर्ज किया गया| रामगंगा का खतरे का निशान भी 137.10 मीटर पर अंकित है|

छात्राओं को ड्राफ्टिंग एवं पैटर्न मेकिंग की दी जानकारी

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को ड्राफ्टिंग एवं पैटर्न मेकिंग की जानकारी व्याख्यान दिवस में दी गयी|
अतिथि शिक्षिका के रूप में कुमारी मुफीदा बानो ने कक्षा 9 व 10 के बच्चों को ड्राफ्टिंग एवं पैटर्न मेकिंग के बारे में बताया व वहां पर प्रधानाचार्या रिचा यादव व व्यावसायिक शिक्षिक के रूप में शिवम दीक्षित व सहयोगी शिक्षिका चांदनी मौर्य रही। बच्चों ने व्याख्यान दिवस में काफी कुछ सीखा जो कि उनके भविष्य में बहुत लाभदायक रहेगा।

राखियों की खरीददारी को उमड़ी बहनों की भीड़

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाई बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन को लेकर बाजार में रौनक छाई हुई है। रक्षा सूत्र से लेकर मिठाई और गिफ्ट गैलरियों तक की दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भीड़ लग रही है।
शनिवार को मनाए जाने वाले रक्षा बंधन के लिए लोग खरीदारी में व्यस्त हैं। इस बार शनिवार को रक्षा बंधन का पर्व है। अगले दिन रविवार का अवकाश होने के कारण दूर दराज के क्षेत्रों में जाने वाले लोग त्योहार मनाने के लिए शुक्रवार को निकल जाएंगे। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। अपने भाईयों की कलाई को रंगबिरंगी राखियों से सजाने को उत्साहित बहनों के बाजार में पहुंचने से दुकानदार भी उत्साहित है। इस पावन पर्व के चलते शहर के मुख्य बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में दुकानों में रौनक देखने को मिलने लगी है। ज्यादातर दुकानदारों ने इस मौके पर महिलाओं व युवतियों को आकर्षित करने के लिए अपने काउंटरों को अलग-अलग डिजाइनों की खूबसूरत राखियों से सजा दिया है।
इस बार बाजार में ऑपरेशन सिंदूर से लेकर मोदी राखी के साथ-साथ ‘थीम बेस्ड’ राखियां धूम मचा रही हैं। राखी के त्यौहार की खरीदी को लेकर भारी भीड़ दिखाई दे रही है जिससे चारों तरफ उत्साह और ऊर्जा का माहौल है। 

रक्षाबंधन: बहनों के लिए रोडबेज में मुफ्त यात्रा, सुबह 6 बजे से शुरू होगी सेवा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रक्षाबंधन पर योगी सरकार ने बहनों को बड़ा उपहार दिया है। तीन दिन तक बहनें उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडबेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गये हैं। शुक्रवार 8 अगस्त को बहनों के लिए नि:शुल्क बसों की सेवा चालू हो जायेगी|
दरअसल फर्रुखाबाद डिपों में 130 रोडबेज की बसें हैं, जिसमे से कुल 26 बसें अनुबंधित हैं| सरकार के फरमान के बाद से रोडबेज बस अड्डे से बहनों को उनके गन्तव्य तक ले जानें की व्यवस्था तैयारी की गयीं हैं| रक्षाबंधन पर बहनों के लिए 8 से 10 अगस्त तक परिवहन निगम की बसों में यात्रा फ्री रहेगी। उनको कोई टिकट नहीं लेना होगा। 
एआरएम रोडबेज राजेश कुमार ने जेएनआई न्यूज को बताया कि रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा। शासन की मुफ्त बस यात्रा योजना का लाभ बहनें 8 अगस्त सुबह 6 बजे से और 10 अगस्त रात्रि 12 बजे तक ले सकती हैं। नगरीय के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में बसें चलाई जाएंगी। महिलाओ को जीरो टिकट दी जायेगी|

विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, दहेज हत्या का आरोप

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विवाहिता को गंभीर हालत में ससुराली लोहिया अस्पताल में लेकर पंहुचे, चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया गया| मृतका के स्वजनों नें दहेज हत्या का आरोप लगाया है | मामले की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस नें मृतक के पति को हिरासत में ले लिया|
कोतवाली मोहम्मदाबाद के नीव करोरी की मूल निवासी पंकज पुत्र हरीराम वर्तमान में कोतवाली फतेहगढ़ के तीन तालाब तिर्वा के निकट मकान बना कर रह रहा है| उसका विवाह बीते 2016 को 27 वर्षीय नीलम निवासी सिकन्दरपुर कन्नौज के साथ हुआ था| गुरुवार को दोपहर लगभग दो बजे लोहिया अस्पताल में पंकज नें नीलम को गंभीर हालत में भर्ती कराया| जहाँ उसे ईएमओ अभिषेक चतुर्वेदी नें मृत घोषित कर दिया| मृतका के चाचा प्रवीन कुमार नें बताया कि ससुराली नीलम के साथ आये दिन मारपीट करते थे| उसने इसकी जानकारी अपने मायके में फोन से दी थी| सुबह 10 बजे नीलम के भाई के पास पंकज नें फोन पर जानकारी दी की नीलम की हालत ठीक नही है| जिसके बाद उसकी मौत की सूचना मिली| स्वजन लोहिया अस्पताल पंहुचे, पुलिस नें लोहिया अस्पताल से ही मृतका के पति पंकज को हिरासत में ले लिया|

कोटा चयन के दौरान विवाद, व्लाक में धरना

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) कोटा चयन के दौरान ग्रामीण आक्रोशित हो गये | चयन प्रक्रिया प्रधान के ना आनें पर पूर्ण नही हो सकी, जिससे उचित दर विक्रेता (कोटा) की प्रत्याशी व उनके समर्थक आक्रोशित हो गये| लेकिन बात नही बनी| कोटा चयन प्रक्रिया को पूर्ण करानें गये सचिवों को ग्रामीणों नें बैठा लिया| जिसके बाद पुलिस को मौके पर आना पड़ा| कोटा प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ व्लाक पंहुची और धरना प्रदर्शन कर शिकायत दी|
विकास खंड राजेपुर के ग्राम डबरी के कोटेदार रमेश चन्द्र का बीते लगभग 2 साल पूर्व निधन हो गया था| जिससे गाँव में ये कोटेदार का चयन होना था| जिसकी चयन प्रक्रिया के लिए सचिव शिव सिंह, राजीव सुमन, मानेन्द्र , राघवेन्द्र आदि पंहुचे| कोटेदार प्रत्याशी रेखा पत्नी जयवीर सिंह थी| लेकिन प्रधान निधि राजपूत को बुलाया गया लेकिन वह मौके नही आयीं| जिससे चयन प्रक्रिया पूर्ण नही हो सकी| कोटेदार प्रत्याशी रेखा व उनके समर्थक ग्रामीण नें सभी सचिवों को बैठा लिया और कहा कि जब तक प्रधान मौके पर नही आती है तब तक वह नही जायेंगे| जिसके बाद सचिव नें खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार जयसबाल को सूचना दी| जिसके बाद कार्यवाहक थाना प्रभारी मौके पर पंहुचे और सचिवों को वहां से निकाला| जिस पर कोटेदार प्रत्याशी रेखा अपने समर्थकों के साथ विकास खंड कार्यालय में धरने पर बैठ गयीं | काफी देर बाद डीआई अमित कुमार को प्रार्थना पत्र प्रत्याशी रेखा की तरफ से दिया गया|

निष्क्रिय व अनुशासनहीन पदाधिकारियों का हटना तय

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा जिला संगठन की मासिक बैठक आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे निष्क्रिय व अनुशासनहीन पदाधिकारियों को हटानें पर विचार किया गया|
जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी अनुशासन में रहकर ही पार्टी को आगे बढ़ा सकते हैं, कुछ लोग हैं जिनका काम ही है अनुशासन हीनता करना वो खुद भी काम करते नहीं व जो कर रहा है उसे करने भी नहीं देते इसलिए अब ये तय हो चुका है निष्क्रिय और अनुशासनहीन पदाधिकारी संगठन में किसी भी कीमत पर नहीं रहेंगे।
जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि हर पदाधिकारी अपने बूथ की कमेटी का खुद जिम्मेदार है, और सभी पदाधिकारी निर्धारित अवधि में अपने-अपने बूथ की कमेटी बनाकर जिला कार्यालय को सौंप दें।
पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि लड़ाई बड़ी है और बड़ी लड़ाई को जीतने के लिए संघर्ष भी बड़ा करना पड़ेगा। पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव ने कहा कि पदाधिकारी पद लेने के बाद अपनी जिम्मेदारी भी समझें, संघर्षशील और मिशनरी लोग ही संगठन में काम कर पाते हैं। सच्चिदानंद लोधी और रामवीर सिंह राजपूत को सपा की सदस्यता दिलायी गयी|
सर्वेश अंबेडकर, शिराजुल आफाक मुन्ना, रामशरन कठेरिया, नरेन्द्र सिंह यादव, उदय प्रताप सिंह भोला यादव, राधेश्याम सविता, केके यादव, आलोक यादव, शिवशंकर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव, साजिद अली खान, इजहार खां आदि ने विचार रखे| बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष मुन्ना यादव एडवोकेट ने किया| मनोज यादव, पवन गौतम, धीरज मिश्रा, नीलम सिंह चौहान, सुनीता शाक्य, दीक्षा शाक्य, रमेश चन्द्र कठेरिया, विनीत परमार, निजाम अंसारी, विमल प्रताप सिंह, जितेन्द्र यादव, सन्तोषा यादव, अरविंद पाल, संदीप यादव, अरविंद यादव, ब्रजेश यादव, अंकुर शाक्य, अमित कठेरिया, समरदीप चौहान आदि रहे |

कारपेंटर नें तनाव में फांसी लगाकर की आत्महत्या

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कारपेंटर नें मकान के बटवारे के विवाद में तनाव में आकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली| सूचना पर परिजनों में चीत्कार मच गयी| पुलिस ने मौके पर आकर जाँच पड़ताल की|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम बहादुर तराई निवासी 35 वर्षीय दिलीप शर्मा कारपेंटर का कार्य करता था|
वह तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था| बीती रात उसने दुपट्टे का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| छोटे भाई विकास की पत्नी रोली नें जब देखा तो दिलीप फांसी के फंदे पर झूल रहा था| दिलीप को फंदे पर लटका देख परिजनों में चीख-पुकार मच गयी| माँ उर्मिला देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के परिजनों के अनुसार दिलीप की पत्नी अपने मायके पंचगामा शाहबाद में ही रहती है| मृतक अपना मकान बिक्री करना चाहता था| लेकिन मकान में उसके भाईयों का हिस्सा होनें के चलते वह बिक्री नही कर पा रहा था| वह शराब पीने का आदी था| वह मकान की बिक्री को लेकर विवाद करता था| माँ उर्मिला नें बताया कि पुत्र दिलीप ने उससे मकान के कागजात मांगे जब कागजात देनें से मना कर दिया तो दिलीप नें आवेस में आकर फांसी लगा ली| सूचना पर डायल 112 व थाना पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की|

जर्जर विद्यालय भवन नीलाम करनें के निर्देश

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जनपद के जर्जर विद्यालयों के भवनों के मूल्यांकन करने, नये जर्जर भवन चिंहित करने व विद्यालयों के ऊपर से निकली विद्युत लाइनों के शिफ्टिंग करने के लिये बैठक का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जो भी विद्यालय भवन जर्जर घोषित है उनके भवनों का मूल्यांकन कर जल्द नीलामी कराई जाये, सभी विद्यालयों का नये सिरे से निरीक्षण कर जो भवन जर्जर है और जर्जर घोषित नही है उन्हें जर्जर घोषित किया जाये, जिन विद्यालयों के उपर से विद्युत लाइने निकली है उन्हें तत्काल शिफ्ट किया जाये। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अधीक्षण अभियंता अजय कुमार, बीएसए अनुपम अवस्थी आदि रहे|