फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ में भर्ती होनें के लिए छात्रों नें अपना नें अपना दमखम दिया | एनसीसी भर्ती परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले 74 छात्रों के सापेक्ष 71 छात्र मौजूद हुए, जिसमें से लगभग 7 छात्र फिजिकल परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके।
कर्नल अमरजीत सिंह मलिक व एडम अफसर कर्नल अमनदीप सिंह खारोड के निर्देशन में म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजा शंकर द्वारा बटालियन के सूबेदार मेजर नवीन सिंह तथा पीआई स्टाफ में सूबेदार दिनेश कुमार, बीएचएम बृजराज सिंह, हवलदार पुष्पेंद्र पांडेय के साथ एनसीसी लेने के इच्छुक कक्षा 11 के छात्रों की शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा लिखित परीक्षा एमआईसी कालेज में करायी गयी। परीक्षा सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुई । एनसीसी भर्ती परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले
74 छात्रों के सापेक्ष 71 छात्र उपस्थित हुए,जिसमें से लगभग 7 छात्र फिजिकल परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके। शेष छात्र ,जिन्होंने फिजिकल परीक्षा उत्तीर्ण की, उन्होंने लिखित परीक्षा दी। छात्रों का चयन परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों की मेरिट के आधार किया जाएगा।
म्युनिसिपल इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि विद्यालय में 52 एनसीसी कैडेट की वैकेंसी है, जिसमें से 26 एनसीसी कैडेट्स का प्रतिवर्ष बटालियन द्वारा चयन किया जाता है। इस बार भी प्रतिभागी छात्रों में से 26 एनसीसी कैडेट्स का चयन किया जाना है। परीक्षा परिणाम रक्षाबंधन के उपरांत दो ,तीन दिवस में आएगा। 
एनसीसी भर्ती में छात्रों ने दिखाया दम




