Home Blog Page 199

तिरंगा मेले में उमड़ी भीड़, लगाये स्टॉल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) हर घर तिरंगा अभियान के तहत ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में एक भव्य तिरंगा मेले का आयोजन किया गया ।
तिरंगे मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा मुख्य गेट पर फीता खोलकर किया गया,स्वयं सहायता समूह के महिलाओं द्वारा रोली,चंदन लगाकर व फूल बरसाकर के द्वारा जिलाधिकारी स्वागत किया किया गया । मेले में तिरंगे के रंगों पर आधारित वस्त्रों, श्रृंगार के सामानों, शॉल, कपड़े,बैंड ,टोपी , बैच के स्टॉल लगाएं गए, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा खाद्य सामग्री,तिरंगे झंडे, चूड़ियां,कड़े, सोलर लाइटिंग के समान, सोलर बल्ब, एलईडी बल्ब,पंखे व घरेलू सामान जैसे दाल, दलिया, बेसन,रिफाइंड, फिनायल, हार्पिक, सर्फ,, झाड़ू डस्टर आदि के स्टॉल लगाए गए, बांके बिहारी स्वयं सहायता समूह, महागौरी स्वयं सहायता समूह,नव ज्योति महिला स्वयं सहायता समूह,दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह एवं आदर्श महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए गए ।
एक जिला एक उत्पाद ओडीओपी के तहत जरी के वस्त्र, ब्लॉक प्रिंटिंग के सूट,साड़ियां, शॉलबआदि वस्त्रों के स्टॉल लगाये गये| मेले में काफी संख्या में लोगों ने पहुँचकर स्टॉल पर सामानों की खरीदारी की ।
मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अवनीद्र कुमार,जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी,परियोजना निदेशक कपिल कुमार , उद्योग विभाग के प्रबंधक जौहरी सहायक प्रबंधक आजम खान, जिला मिशन मैनेजर आजीविका मिशन महेंद्र नामदेव ब्लॉक मिशन मैनेजर बृजेंद्र कुमार आदि थे।

दवा खाकर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ में स्वयं दवा खाकर व कलेक्ट्रेट के अधिकारियो व कर्मचारियों को दवा खिलबाकर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया गया| जिलाधिकारी द्वारा सभी को फाइलेरिया उन्मूलन की शपथ भी दिलाई गई।
इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय पपीहापुर पहुँचकर बच्चों को फाइलेरिया की दवा खिलाकर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को गति प्रदान की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार आदि रहे।

तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के गगन भेदी नारे

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) योगी सरकार के निर्देश पर 2 अगस्त 2025 से 15 अगस्त 2025 तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है ।
इस अभियान के अंतर्गत 11 अगस्त 2025 को जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित स्वर्गीय ब्रह्मदत्त स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ से जिलाधिकारी फर्रुखाबाद आशुतोष कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में एक और विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई , इस रैली में जनपद के विभिन्न स्कूलों , कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भारी संख्या में शामिल हुए | मुख्य रूप से राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज ,रखा बालिका इंटर कॉलेज,सरस्वती विद्या मंदिर, सीपी अग्रवाल पब्लिक स्कूल आदि के छात्र-छात्राएं शामिल हुए| छात्र-छात्राओं के अलावा विभिन्न सरकारी विभागों के सभी अधिकारी व कर्मचारियों व काफी संख्या में अध्यापक, अध्यापिकाएं,स्काउट गाइड, एनसीसी कैडेट्स, पीआरडी के जवान होमगार्ड के जवान, पुलिस कांस्टेबल शामिल हुये।
भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारों से पूरा शहर गूंज उठा, आजादी के सेनानियों की याद में बैंड धुन बजाते हुए बच्चे रैली में सबसे आगे चले, ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखी गयी, रैली में बच्चों की भारी संख्या को देखते हुए चिकित्सा विभाग द्वारा दो एंबुलेंस लगाए गये जो रैली में साथ- साथ चली।
मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह,अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक कपिल कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह रहे|

अधिवक्ता राजीव वाजपेयी 5 सालों के लिए डिबार

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अधिवक्ता राजीव वाजपेयी को कदाचार का दोषी पाते हुए बार कौंसिल ऑफ उत्तर-प्रदेश नें पांच सालों के लिए डिबर किया है|
दरअसल न्यायालय फतेहगढ़ के अधिवक्ता राजीव वाजपेयी के खिलाफ बार कौंसिल ऑफ उत्तर-प्रदेश में मामला दायर किया गया था| सुनवाई के दौरान पाया गया कि अधिवक्ता द्वारा दोनों पक्षों की तरफ से वकालतनामे पर हस्ताक्षर किये गये| इसके साथ ही बार कौंसिल नें राजीव वाजपेयी को 5 साल के लिए विधि व्यापार से डिबार किया है|

प्रदेश में फिर रफ़्तार पकड़ेगा मानसून,आगामी 24 घन्टे में भारी बारिश की सम्भावना

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून होने वाला है।आगामी 24 घंटों में पूर्वी यूपी समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही पश्चिमी यूपी के मेरठ शामली सहारनपुर में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
आंचलिक मौसम केंद्र के विशेषज्ञ डॉ अतुल कुमार ने बताया कि निम्न वायुमंडलीय दाब का क्षेत्र जो अभी बंगाल की ओर है वह जल्द ही प्रदेश के ऊपर से गुजरेगा। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलो में भारी वर्षा होने की संभावना है। इससे पहले भी हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने का अनुमान है। इससे गर्मी से परेशान लोगों को और अधिक राहत देगी।

जहावीर गोगाजी महाराज के उठाये 85 निशान

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जाहरवीर गोगाजी महाराज की जयंती वाल्मीक समाज के लोगों ने धूमधाम से मनायी। हर वर्ष जाहरवीर गोगा महाराज का मेला कानपुर रोड फतेहगढ़ में भादो पढ़वा को लगाया जाता है। इस मेले में वाल्मीक समाज के भक्त एक माह में तैयार किए गए निशान का प्रदर्शन करते हैं।

एसडीएम रजनीकांत ने फतेहगढ़ कोतवाली के निकट फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। समाज के संरक्षक श्याम वाल्मीक ने बताया इस वर्ष 85 निशान उठाए गए। सभी निशानो को फतेहगढ़ कोतवाली के निकट से उठाकर भक्तलोग पैदल सीएमओ कार्यालय के निकट जाहरवीर होगा मंदिर तक ले गये, सभी निशान वाले भक्तों का कमेटी के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया। वाल्मीक समाज के यह लोग अलीगंज, एटा, सौरिख, छिबरामऊ, गुरसहायगंज, कन्नौज, अल्लाहगंज, जलालाबाद से निशान बनाकर पैदल लेकर आते हैं। प्रत्येक निशान पर 30 हजार से एक लाख रूपये लागत आती हैं। कमेटी महासचिव सुनील कुमार ने बताया कि निशान बनाने वाले भक्त पूरे सावन घर पर ही गोगाजी महाराज की पूजा पाठ करते हैं। बिना प्याज, बिना मीट का सात्विक भोजन बनाकर सादा भोजन करते और जमीन पर सोते हैं। मेले में हजारों की भीड़ के साथ कमेटी अध्यक्ष श्रीकृष्ण वाल्मीक,कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार,दिलीप कुमार,सुनील कुमार रहे|

गंगा खतरे के निशान से 15 सेमी ऊपर, डीएम-एसपी नें किया दौरा

फर्रूखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा तहसील अमृतपुर के बाढ़ से प्रभावित का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ प्रभावित कंचनपुर, सबलपुर, आशा की मड़ैया, चित्रकूट डिप तहसील अमृतपुर फर्रूखाबाद गाँवो में पहुँचकर सभी ग्रामीणों से वार्ता कर उनसे बाढ़ से होने बाली समस्याओं व कटान की जानकारी प्राप्त की गयी, जिलाधिकारी द्वारा गाँवो में पशुओं का टीकाकरण कराने के निर्देश दिये गये, उपजिलाधिकारी संजय सिंह को गाँवो में नाव व नाविकों की व्यवस्था करने व बाढ़ राहत शरणालय व चौकियों पर आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये| चिकित्सा विभाग को संवंधित गाँवो में आवश्यक दवाएं व डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये, जिलाधिकारी द्वारा चित्रकूट डिप पर बेरिकेडिंग करने के लिये निर्देशित किया गया। सबलपुर में पहुंचकर राहत सामग्री के बारे में जानकारी तथा आशा की मढैया में डॉक्टर नेहा गुप्ता के द्वारा 53 मरीजों को दवा वितरण की गयी|
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अमृतपुर, तहसीलदार अमृतपुर , अधिशाषी अभियंता सिंचाई,खंड विकास अधिकारी राजेपुर, जिला आपदा विशेषज्ञ आयुषमेंद्र परिहार मौजूद रहे।
गंगा खतरे के निशान से 15 सेमी. ऊपर, रामगंगा में भी उफान
जनपद की गंगा व रामगंगा में लगातार बाढ के पानी में बढ़ोत्तरी हो रही है| गंगा खतरे के निशान 137.10 मीटर से 15 सेमी. ऊपर हैं| यानी गंगा का जलस्तर 137.25 पर शाम 4 बजे दर्ज किया गया| गंगा में न्रौरा बांध से 305041 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| वहीं रामगंगा में भी उफान दर्ज की गयी| जिसमें 136.35 मीटर दर्ज किया गे| रामगंगा में 1011 क्यूसेक पानी छोड़ा गया|

गंगा खतरे के निशान से 10 सेमी. ऊपर

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) गंगा खतरे के निशान से 10 सेमी. ऊपर पंहुच गयी| जिससे बाढ़ दर्जनों गांवों में दाखिल हो गयी है|
गंगा सुबह 8 बजे 137.10 मीटर पर दर्ज की गयीं थीं| लगभग आठ घंटे बाद शाम 4 बजे गंगा का जल स्तर शाम 137.20 मीटर पर दर्ज किया गया| राजेपुर के कस्बा चित्रकूट 2 फीट सड़क पर पानी बह रहा है लेकिन अभी तक प्रशासन ने डिप को बंद नहीं कराया है| बरुआ, चित्रकूट, अंबरपुर, सबलपुर, गोटिया, कंचनपुर, रामपुर, तीसराम की मडैया, भुड़िया भेड़ा, अलीगढ़, भावपुर चौरासी, कुबेरपुर कुतलूपुर आदि गांव में बाढ़ का पानी पहुंच गया है|

जेल में राखी बांधने पहुंची बहनों ने बंदी भाईयों से मांगा अपराध ना करनें का वचन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाई-बहनों के अटूट स्नेह का प्रतीक कहलाने वाले रक्षाबंधन पर्व की एक अलग ही तस्वीर जिला जेल व सेंट्रल जेल से सामने आई है, जहां राखी बांधने पहुंची बहनों ने अपने भाइयों से रक्षा के वचन की जगह अपराध की दुनिया से दूरी बनाने का वचन लिया।
दरअसल, यह नजारा जिला जेल व सेंट्रल जेल फतेहगढ़ का है, जहां रक्षाबंधन पर्व को लेकर जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच खुशनुमा माहौल बना दिया था। यहां सैकड़ों की संख्या में पहुंची बहनें अपने बंदी भाइयों से मिलकर भावुक हो गईं। पहले उनकी कुशलक्षेम पूछी, फिर माथे पर तिलक लगाकर हाथ में राखी बांधी और मिठाई खिलाई। उपहार के स्थान पर उन्होंने अपने भाइयों से वादा लिया कि वे अपराध की दुनिया से दूरी बनाकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ेंगे। इसके बाद सभी बहनों को सुरक्षित जेल से बाहर निकाला गया। जिला जेल में बंद भाई को राखी बांधने पहुंची बहन रेखा की आंखें, भाई दिनेश को देखते ही नम हो गईं। गहन स्तर की सुरक्षा जांच पार कर वह अपने भाई तक पहुंचीं और रक्षाबंधन का पर्व मनाया। दोनों के बाहर बहनें अपनी बारी के इंतजार में कतार में नजर आयीं|
जिला जेल अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर बंदी भाइयों और बहनों की मुलाकात के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे| इसके साथ ही जेल में 16 महिला बंदियों को भी उनके भाईयों से मिलवाया गया|


रक्षाबंधन पर ट्रेनों व रोडवेज बसों में रही भारी भीड़

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनों ने सफर में जोखिम उठाने से भी गुरेज नहीं किया। बसों में भारी भीड़ के चलते जैसे-तैसे बहनें भाइयों के घर पहुंची। रक्षाबंधन पर्व के चलते ट्रेनों और रोडवेज बसों में खचाखच भीड़ रही। शनिवार की सुबह से ही रेलवे स्टेशन व रोडवेज स्टैंड पर भीड़ पहुंचनी शुरू हो गईं। रेलवे स्टेशन पर यह आलम था कि ट्रेनें पीछे से ही फुल होकर आ रही थी। उतरने वालों की संख्या कम थी और चढ़ने वाली की तादाद दस गुना। ट्रेन में जगह न मिलने पर कुछ बहनें व भाई सफर नहीं कर सके। यही हाल रोडवेज बस स्टैंड का था। सवारियों की भीड़ के चलते बसें ही कम पड़ गई। रोडबेज की जो बस पहुंच रही थी उसमें चढ़ने के लिए भीड़ उमड़ रही थी। आलम यह था कि लोग बसों की खिड़कियों से अन्दर घुस रहे थे। महिलाएं ड्राइवर की साइड से बसों में चढ़ते देखी गईं। मुख्यमंत्री द्वारा रोडवेज बसों में बहनों के लिए नि:शुल्क यात्रा का तोहफा दिए जाने के कारण भी महिलाओं की संख्या बढ़ गई।
डग्गामार वाहनों की कटी चांदी: ट्रेनों व रोडवेज बस में भीड़ का फायदा डग्गामार वाहनों ने जमकर उठाया। आलम यह था कि डग्गामार वाहन ओवरलोड सवारियां भरकर दौड़ते रहे। उन्होंने सवारियों से मनचाहा किराया वसूला। कुछ जगहों पर किराये को लेकर झड़प भी हुईं। मगर भाइयों के यहां पहुंचने की जल्दी में बहनों ने ज्यादा किराया देने में भी गुरेज नहीं किया।