फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रापर्टी डीलर की कार में हमलावरों नें ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| जिससे अफरा-तफरी मच गयी| पुलिस नें मौके पर आकर जाँच पड़ताल की|
थाना जहानगंज के ग्रामरूनी निवासी सूरज ठाकुर प्रापर्टी डीलर है| वह अपनी कार से बेबर रोड ग्राम धन्सुआ के निकट शराब ठेके पर पंहुचे व अपनी कार से उतर कर आगे खड़ी अपने साथी की कार में बैठ गये| उसी दौरान आठ-दस हमलावर आये और सूरज की खड़ी कार पर ताबड़तोड़ लगभग आधा दर्जन फायर किये| जिसमे तीन गोली कार में लगी| एक गोली कर के शीशे में लगी| जिससे कार की खिड़की का शीशा टूट गया| गोली चले से भगदड़ मच गयी| हमलावर असलाह लहराते हुए फरार हो गये| सूचना मिलने पर कोतवाल फतेहगढ़ रणविजय सिंह, सेट्रल जेल चौकी प्रभारी किरन पाल नागर आदि पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और जांच पड़ताल की| पुलिस को मौके से तीन खोखे भी बरामद हुए है| कोतवाल रणविजय सिंह नें बताया कि गोली चलायी गयी है| जाँच की जा रही है| खोखे मिलने की उन्हें कोई जानकारी नही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| 



प्रापर्टी डीलर की कार में ताबड़तोड़ फायरिंग
बाढ़ के पानी में उतराता मिला बालिका का शव
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शौच गयी बालिका का शव बाढ़ के पानी में उतराता मिला| परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना मऊदरवाजा के विलावलपुर के ग्राम ढकेलापुर निवासी 8 वर्षीय कोमल राजपूत पुत्री अमर पाल मंगलवार शाम लगभग 3 बजे शौच करनें के लिए खेतों में गयी थी| काफी समय बाद जब वह घर नही लौटी तो परिजनों नें उसको तलाश किया, वह बाढ़ के पानी में उतराता मिला| परिजन उसको लेकर लोहिया अस्पताल में पंहुचाया जहाँ उसको मृत घोषित किया गया| मृतका की माँ रेखा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतका चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी| 


बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत
फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बाढ़ के पानी में युवक पैर फिसलनें से डूब गया| उसको कड़ी मसक्कत के बाद बाहर निकाला गया| जहाँ से उसे सीएचसी लाया गया, सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम अमैयपुर की सड़क व पुलिया क्षतिग्रस्त हो गयी है। 22 वर्षीय अजय राजपूत पुत्र विजेंद्र निवासी अमैयापुर पश्चिमी उस पुलिया के पास से निकल रहा था, उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया| सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी संजय सिंह मौके पर पंहुचे | ग्रामीणों की मदद से उसको बाहर निकाला गया और सीएचसी भेजा गया, जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया| मृतक की माँ बृजरानी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| सूत्रों की माने तो मृतक अपने साथियों के साथ बाढ़ के पानी में स्नान कर रहे थे, उसी दौरान अजय डूब गया| उप जिलाधिकारी संजय सिंह ने बताया कि मौत की जांच की जायेगी। नियमानुसार मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी। 

बड़ी खबर: सपा नेता जग्गू की पत्नी व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा नेता जग्गू यादव की पत्नी प्रीती यादव व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डीएन कालेज छोटे शुक्ला को पुलिस नें गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है| दोनों के ऊपर अपहरण, रंगदारी, मारपीट, झूठी शिकायत आदि का मामला पांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया है|
दरअसल थाना कादरी गेट के शिवाजी कालोनी मसेनी निवासी राहुल परमार पुत्र भंवर पाल नें मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे सपा नेता जग्गू यादव की पत्नी प्रीती यादव निवासी लोकोरोड़ व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व प्रधान पति भुडिया भेडा श्रवण कुमार शुक्ला उर्फ छोटे को पुलिस नें गिरफ्तार किया है| प्रीती की गिरफ्तारी बीओआई बैक फतेहगढ़ व छोटे शुक्ला की गिरफ्तारी सेंट्रल जेल याकूतगंज मार्ग से की गयी है| कोतवाल रणविजय सिंह नें बताया कि प्रीती यादव व छोटे शुक्ला को गिरफ्तार किया गया है| उन्हें जेल भेजा जा रहा है |


कांशीराम कालोनी में भी घुसी मुसीबत की बाढ़
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बाढ़ का पानी शहर के काशीराम कालोनी हैबतपुर गढिया में दाखिल हो गया है| जिससे बाशिदों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है| पूरी कालोनी जलमग्न है| काशीराम कालोनी के लगभग 300 परिवार पलायन कर गये हैं|
गंगा का जलस्तर खतरे के निशान सेलगभग 20 सेमी. बढ़ने से बाढ़ के पानी का रुख शहर की हैबतपुर गढिया काशीराम कालोनी की तरफ हो गया है| गढिया मार्ग को पार कर बाढ़ का पानी काशीराम कालोनी में दाखिल हुआ है| जिससे पूरी कालोनी में लगभग दो फुट पानी आ गया है| जिससे पहली मंजिल पर
रहने वाले लगभग 300 परिवार पलायन कर गये हैं| कुछ परिवार जैसे-तैसे जलभराव में ही प्रथम तल पर रहने को मजबूर है| दरअसल काशीराम कालोनी में लगभग 7 हजार की आबादी है| 81 व्लाक में लगभग 1296 आवास हैं| लिहाजा बाढ़ से कालोनी के सभी बाशिंदों को समस्या खड़ी हो गयी है| बाढ़ के चलते बिजली विभाग नें सप्लाई काट दी है| जिससे लोगों को दिन में बिजली नही मिल पायेगी
पीने का पानी व मोबाइल शौचालय की दरकार
दरअसल काशीराम कालोनी में लगभग दो फुट जलभराव होनें से लोगों को पीने के पानी की काफी समस्या होनें लगी है| बाशिदों नें नगर पालिका से पानी के टेंकर व मोबाइल शौचालय की मांग की है| जिससे उनकी दिनचर्या फिलहाल चल सके| नगर पालिका अध्यक्ष के पति मनोज अग्रवाल नें बताया कि काशीराम कालोनी में जिन मूलभूत सुबिधाओं की दरकार है उनको मुहैया कराया जायेगा| 


शहादत दिवस पर क्रान्तिकारी प. रामनारायण आजाद को किया याद
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी’| शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरनें वालो का यही बांकी निंशा होगा| यह देश भक्ति से ओत-प्रोत पंत्तियां अमर शहीद क्रान्तिकारी प. रामनारायण आजाद के 78
वें शाहदत दिवस पर जीवंत हो गये| आजादी के मतवाले ‘आजाद’ की शहादत को लोगों एन नमन किया|
शहर के साहबगज चौराहा स्थित आजाद भवन पर प. रामनारायण आजाद के 78 वें शाहदत दिवस पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गयी| मुख्य अतिथि शहीद भगत सिंह के साथी, लाहौर षड्यंत्र केस के मुख्य आरोपी सुरेन्द्र पाण्डेय के पौत्र सुधीर पाण्डेय रहे| उन्होंने कहा कि प. आजाद देश के बड़े क्रातिकारी थे|
आज के युवा वर्ग को रामनारायण आजाद को समझनें की जररूत नही है| प. रामनारायण आजाद के पौत् बाबी दुबे नें कहा कि आजाद जी किसी व्यक्ति विशेष के लिए बल्कि पूरे देश के लिए लड़े| सुरेद्र पाण्डेय, रमेश चन्द्र त्रिपाठी, राजू भारद्वाज, विमलेश मिश्रा,सौरभ मिश्रा, धीरज पाण्डेय, नारायण दत्त द्विवेदी, सरल दुबे,अनिल तिवारी आदि रहे| 

राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करनें में युवक गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:मोहम्मदाबाद संवाददाता) राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करनें में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रैसेपुर में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार होनें की सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी जयसिंह पुत्र जयवीर सिंह निवासी भोगांव गिहार कलोनी को गुलैल के साथ दबोच लिया| वन दरोगा अमित कुमार के साथ हल्का इंचार्च उदय पाल सिंह राजावत आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आयी। राष्ट्रीय पक्षी मृत भोर को राजकीय पशु चिकित्सालय मोहम्मदाबाद में पोस्टमार्टम करवाया गया।



बाढ़ पीड़ितों को वितरित की 26 प्रकार की राहत सामग्री
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा में उबाल के चलते पानी ही पानी नजर आ रहा है| तहसील सदर के आधा दर्जन गाँव बाढ़ से प्रभावित हैं| लिहाजा जिला प्रशासन उन तक आवश्यक सुबिधाओं को पंहुचा रहा है| लिहाजा बाढ़ पीड़ितों को 26 प्रकार की राहत सामग्री वितरित की गयी|
तहसील सदर के कटरी शिकारपुर, कटरी गंगपुर, कटरी भीमपुर, कटरी धर्मपुर, कटरी बिलाबलपुर व कटरी कुबेरपुर बाढ़ प्रभावित है| सोमवार को तहसील सदर सनी कनौजिया व कानून-गो अजीत द्विवेदी, राजस्व निरीक्षक श्याम बाबू, क्षेत्रीय लेखपाल संजय कुमार के साथ बाढ़ प्रभावित गाँव कटरी शिकारपुर पंहुचे| जहाँ 550 ग्रामीणों को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण कर हाल-चाल लिये|
26 प्रकार की राहत सामग्री का किया वितरण
इस वर्ष की बाढ़ राहत किट में विविध सामग्री शामिल है। इसमें 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 2 किलो अरहर दाल, 2 किलो भुना चना और 1 किलो नमक है। साथ ही 1 लीटर रिफाइंड तेल, 10 पैकेट बिस्कुट, 1 किलो चीनी, एक मग भी दिया गया है। किट में 200 ग्राम हल्दी, 100 ग्राम मिर्च, 200 ग्राम सब्जी मसाला, मोमबत्ती और माचिस का एक-एक पैकेट भी शामिल है। इसके अतिरिक्त नहाने का साबुन, कपड़े धोने का साबुन, 20 पीस सेनेटरी पैड, 20 पीस डिस्पोजेबल बैग और 100 एमएल डिटॉल या सावलान भी दिया गया है। राहत सामग्री में 1 मीटर सूती कपड़ा, एक तौलिया, 10 किलोग्राम आलू, 18 लीटर की ढक्कन वाली बाल्टी और ढाई किलो लइयाँ भी शामिल है।



गंगा का रौद्र रूप, बाढ़ की चपेट में लगभग 79 गाँव, कायमगंज सर्वाधिक प्रभावित
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा का दिन प्रतिदिन रौद्र रूप होता जा रहा है| गंगा की जद में आनें वाले लगभग तीन दर्जन गाँव बाढ़ की चपेट में हैं| जिससे बाढ़ प्रभावित गाँवों में लोगों को खाने-पीने, बैठने और पशुओं के चारे तक की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है| बिजली भी बाढ़ प्रभावित गांवों की काटी गयी है| गंगा में पानी का जल स्तर लगातार बढ़नें से ग्रामीणों के साथ ही साथ जिला प्रशासन के माथे पर भी बल है| 24 घंटे में 5 सेमी.और गंगा का जल स्तर बढ़ गया है| गंगा खतरे के निशान से 20 सेमी ऊपर आ गयीं हैं|
कायमगंज तहसील के सर्वाधिक गाँव प्रभावित
गंगा में उफान से जनपद की तीनों तहसील प्रभावित हो रही हैं| लिहाजा सर्वाधिक गाँव कायमगंज तहसील के प्रभावित हुए हैं| तीनों तहसीलों को मिलाकर जनपद में कुल 79 गाँव बाढ़ की चपेट में हैं| जिसमे तहसील सदर में 6, अमृतपुर में 26 व कायमगंज तहसील के कुल 47 गाँव शामिल हैं| बाढ़ से 79 गांवों की 80047 जनसख्या प्रभावित है|
जिला प्रशासन के आंकड़ो के अनुसार जनपद में बाढ पीड़ितों के लिए दो दर्जन शरणालय स्थापित किये गये हैं| इसके साथ ही अभी तक 237 पशुओ का उपचार व 7430 पशुओ का टीकाकरण किया गय है| जपपद में 16,500 रुपये की खाद्य सामग्री के पैकेट की डिमांड भेजी गयी है| वहीं 9052 परिजनों का स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उपचार किया गया है|
राजेपुर कस्बा तिराहा, निबिया रोड पर गंगा का अचानक जल स्तर बढ़ने से पानी आ गया है, वहीं पट्टी दारापुर, चाचूपुर, भरखा के आसपास के गांव में बाढ़ प्रभावित हुए हैं, ग्रामीण सड़क किनारे ही झोपड़ी डालकर रहने पर मजबूर हैं| चाचूपुर से सलेमपुर सड़क पर कई जगह बाढ़ का पानी बह रहा है| जमापुर, चाचूपुर, तीसराम की मढैया में संपर्क मार्ग टूट गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है| जमापुर, चित्रकूट, राजेपुर तिराहा व बदायूं रोड बंद कर दिया गया| चित्रकूट डीप पर 4 फीट पानी बह
रहा है| गोटिया, अमरपुर, सबलपुर, कंचनपुर, कुसमपुर, कुतलूपुर, भुड़िया भेडा, अलीगढ़ के आसपास के गांव में बाढ़ का पानी पहुंच गया है| एक दर्जन गांवों में नाव की व्यवस्था आवागमन के लिए की गई है|
राजेपुर के ग्राम भुडिया भेड़ा में प्रधान पति श्रवण कुमार शुक्ला के साथ दो दर्जन ग्रामीण पहुंचे| उन्होंने
अलीगढ़ संपर्क मार्ग भुड़ियां भेड़ा सड़क टूटने को लेकर प्रदर्शन किया| कहा कि अगर टूटी सड़क पर मिट्टी नही डाली गयी तो इमादपुर सोमवंशी, सबलपुर, बमियारी, कुबेरपुर, जवाहरपुर, सबलपुर कंचनपुर, बरुआ सबसे ज्यादा गांव बाढ़ प्रभावित होगे| प्रधान पति ने बताया कि श्रवण कुमार ने अगर मिट्टी की बोरी प्रशासन ने नहीं डलवायी दो उग्र प्रदर्शन होगा| अमृतपुर उप जिलाधिकारी संजय सिंह ने बताया की
पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा गया है| भुड़िया भेड़ा में मंगलवार को बालू डलवाकर पानी का बहाव रोक दिया जाएगा|
गंगा व रामगंगा का जल स्तर
गंगा का जल स्तर बीते सोमवार को सुबह 8 बजे सिचाई विभाग द्वारा 137.25 मीटर पर दर्ज किया गया थ| जबकि खतरे का निशान 137.10 पर गंगा व रामगंगा दोनों का दर्ज है| वहीं सोमवार को शाम 4 बजे यानी आठ घंटे में हो गंगा का जलस्तर 137.30 मीटर पर दर्ज किया गया| यानी 8 घंटे में 5 सेमी गंगा का जल स्तर बढ़ गया| वहीं रामगंगा का जल स्तर 137.65 शाम को 4 बजे दर्ज किया गया| जबकि रामगंगा भी सुबह 8 बजे 136.60 पर दर्ज की गयी थी| रामगंगा भी 8 घंटे में 5 सेमी. बढ़ गयीं| 

चार केन्द्रों पर होगी सामान्य ज्ञान परीक्षा, विनर को मिलेगी साइकिल
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट 24 अगस्त रविवार को सामान्य ज्ञान परीक्षा आयोजित करायेगा। परीक्षा में सीनियर व जूनियर वर्ग के छात्र, छात्रायें प्रतिभाग करेंगे। फास्ट विनर को सा इकिल दी
इंस्टीट्यूट के निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि 24 अगस्त को आयोजित होने वाली परीक्षा सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज श्याम नगर, जे. एस. इंटर कॉलेज नवाबगंज, एसआरआरएस इंटर कॉलेज राजपुर, अवन्ती बाई पब्लिक इंटर कॉलेज भरगवां शाहजहाँपुर सहित कुल चार केन्द्रों पर आयोजित होगी। जूनियर वर्ग की परीक्षा प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक होगी जिसमें कक्षा 6 से 9 तक के छात्र एवं सीनियर वर्ग की परीक्षा प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी जिसमें कक्षा 10 से ऊपर के छात्र छात्रायें परीक्षा देंगे। प्रबन्ध निदेशक आकांक्षा सक्सेना ने बताया कि विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया जायेगा। मेगा पुरस्कार साइकिल, प्रथम पुरस्कार मिक्सी, द्वितीय पुरस्कार इलेक्ट्रिक केटल, सांत्वना पुरस्कार दीवाल घड़ी आदि प्रदान करने के साथ ही 10 से 50 प्रतिशत तक कि छात्रवृत्ति भी प्रदान की जायेगी।





