Home Blog Page 197

भाकियू टिकैत गुट नें निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

फर्रुखाबाद:भारतीय किसान यूनियन के टिकैत गुट ने बुधवार को ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में जिले भर ट्रैक्टर शामिल हुए। जिसमे किसानों के महत्वपूर्ण मांगे रखी गयीं| पुलिस नें यात्रा को कलेक्ट्रेट जानें से रोंक दिया और आलू मंडी में भाकियू नेताओं नें नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा |
भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर इटावा-बरेली हाई-वे पर ग्राम बाहिदपुर टोल प्लाजा के निकट एकत्रित हुए| उसके बाद ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुई| भारी पुलिस बल लगाया गया था| यात्रा को पुलिस नें कलेक्ट्रेट जाने से रोंक दिया और सातनपुर आलू मंडी में लेकर आये| जहाँ भाकियू नेताओं ने धरना प्रदर्शन कर अपनी बात रखी| जिलाध्यक्ष अजय कटियार नें ट्रैक्टर को दस वर्ष वाले नियम से बाहर करने, बाढ़ से प्रभावित किसानों की समस्याओं, जिले में तटबंध बनाने, हाई-वे निर्माण के लिए अधिग्रहित की जा रही किसानों की जमीन का सर्किल रेट के हिसाब से भुगतान की मांग रखी| इसके बाद जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल को सौंपा| प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी, मंडल सचिव अफरोज मंसूरी, महासचिव संजय सिंह, जिला सचिव संजय यादव, सतीश कठेरिया, अनीश सिंह, मुकेश शर्मा आदि रहे|

बीजेपी नें तिरंगा यात्रा की तैयारियों को परखा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में 14 व 15 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी बैठक एवं तिरंगा यात्रा की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कल 14 अगस्त विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी आयोजित होगी जिसमें कानपुर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश राय मुख्य वक्ता के रूप में रहेंगे| पार्टी मुख्यालय से सभी कार्यकर्ता मौन जुलूस के साथ पैदल मार्च आवास विकास तिराहे पर संपन्न होगा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी शक्ति केंद्रो पर झंडारोहण कार्यक्रम होंगे एवं जनपद में जहां भी महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित है वहां पर स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण कार्यक्रम किए जाएंगे। भाजपा जिला मुख्यालय पर भी झंडारोहण का कार्यक्रम होगा। विभाजन विभीषिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विभाजन के दौरान उत्पन्न हुए हिंसात्मक विषयों पर चर्चा की जाएगी एवं भारत के विभाजन के बारे में संपूर्ण जानकारी दी जाएगी। इन सभी कार्यक्रमों के लिए संयोजक नियुक्त किए गए हैं।
जिला महामंत्री डीएस राठौर, हिमांशु गुप्ता, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, अमरदीप दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला, विक्रांत तिवारी, अंकित गुप्ता, अंकित तिवारी पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय आदि रहे|

बाढ़ का पानी उपकेंद्र में घुसा,तहसील, थाना व सीएचसी सहित 300 गांवों की बिजली गुल

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) गंगा व रामगंगा में बाढ़ से त्राहि-त्राहि मच गयी है| बाढ़ का पानी विधुत उपकेंद्र में घुस जानें से थाना व सीएचसी सहित 300 गांवों की सप्लाई बंद कर दी गयी है| जिससे अब अमृतपुर,राजेपुर को रात अँधेरे में ही काटनी होगी| ग्रामीणों को सर्वाधिक समस्या मोबाइल चार्ज करनें को लेकर होगी|
दरअसल राजेपुर में 33/11 केवीए का उपकेद्र में यार्ड के भीतर 5 एमवीए के पावर परिवर्तक की प्लिंथ तक व कंट्रोल रूम के भीतर बाढ़ का पानी दाखिल हो गया है| लिहाजा सुरक्षा को देखते हुए उपकेंद्र की सम्पूर्ण सप्लाई बंद कर दी गयी है| जिससे तहसील अमृतपुर, थाना अमृतपुर व राजेपुर,पीएचसी अमृतपुर व सीएचसी राजेपुर के साथ ही व्लाक राजेपुर सहित कुल 300 गांवों की बिजली आपूर्ति अस्थाई रूप से काट दी गयी|
उपकेंद्र में साँपों का बसेरा
राजेपुर विद्युत उपकेद्र पर बाढ़ का पानी दाखिल होनें से सांपअपने बिलों से बाहर आ गये हैं| सांप उपकेन्द्रों के उपकरणों पर चढ़े नजर आये| जिससे बिद्युत कर्मी दहशत में रहे| अवर अभियंता हरिओम कुमार नें बताया कि बाढ़ का पानी उपकेंद्र में आनें से उपकेंद्र को पूर्ण रूप से अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है| जिससे लगभग 300 गाँव की सप्लाई बाधित है|

तहसील परिसर व एसडीएम आवास में घुसा बाढ़ का पानी

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बाढ़ से लगातार गंगा व रामगंगा में उफान है| गंगा के खतरे के निशान से 35 सेमी. ऊपर बहने से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है| हाल यह ही कि अब तहसील व एसडीएम आवास में भी पानी घुस गया है| जिससे तहसील अमृतपुर की प्रक्रिया संचालन में भी दिक्कत हो रही है|
अमृतपुर तहसील में बाढ़ का पानी दाखिल होनें से अधिवक्ताओं नें चेंबर में भी पानी भर गया है| अधिवक्ता तख्त के ऊपर बैठकर कार्य कर रहे हैं| फरियादियों को भी पानी में घुसकर गुजरना पड़ रहा है| तहसील में हर जगह बाढ़ का पानी होनें से फरियादियों का आना भी कम हुआ है|

बाढ़ से त्राहिमाम: डीएम नें बांटी राहत सामग्री

फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया| इसके साथ ही बाढ़ पीड़ितों के हाल जान उन्हें राहत सामग्री का वितरण किया| इसके साथ ही सभी बाढ पीड़ितों को समुचित व्यवस्था करानें के निर्देश जिम्मेदारों को दिये|
डीएम नें कायमगंज तहसील के कंपिल क्षेत्र के ग्राम बहवलपुर पहुँचकर अहिवरन नगला व धीमन नगला गाँव के 400 बाढ़ प्रभावित परिवारों को नि:शुल्क बाढ़ राहत सामिग्री वितरित की व 750 पैकेट पका भोजन वितरित किया, बाढ़ पीड़ितों के लिये लगाये गये मेडिकल कैम्प का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा कंपिल काशीराम कालोनी पहुँचकर वहाँ रह रहे बाढ़ पीड़ितों को पका हुआ भोजन वितरित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी कायमगंज,तहसीलदार कायमगंज, अधिशासी अभियंता सिचाई, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, तहसीलदार कायमगंज, खंड विकास अधिकारी कायमगंज आदि मौजूद रहे।

पीएसी के फालोअर को इंसास राइफल व कैश बाक्स चोरी मामले में मिली जमानत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पीएसी कैम्प के भीतर से इंसास राइफल व बाक्स चोरी के मामले में जिला जेल में निरुद्ध पीएसी फालोअर को न्यायालय नें जमानत दे दी है|
दरसल पुलिस लाइन फतेहगढ़ में एटा की 43 वीं वाहिनी पीएसी कैम्प कर रही थी| उसी दौरान शिविर से इंसास राइफल व कैश बाक्स चोरी हो गया था| मामले में पीएसी एच दल के प्रभारी सुबोध कुमार नें मुकदमा दर्ज कराया था| जांच के दौरान कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस नें राइफल व कैश बाक्स बरामद कर पीएसी के फालोअर सतेद्र कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी दरियागंज पटियाली कासगंज को 27 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था|
मामले में आरोपी फालोअर की पैरवी अपर सत्र न्यायालय में अधिवक्ता डॉ. दीपक द्विवेदी नें की| अपर सत्र न्यायाधीश सतेन्द्र सिंह वर्मा नें जमानत के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की| न्यायालय नें जमानत का पर्याप्त आधार पाते हुए फालोअर को जमानत दे दी| अभियुक्त सतेन्द्र को 50,000 के निजी बंधपत्र व समान धनराशि के दो-दो प्रतिभू सम्बधित मजिस्ट्रेट की सतुष्टि का दाखिल करनें पर जमानत पर रहा करनें के आदेश दिये हैं|

गंगा खतरे के निशान से 35 सेमी.ऊपर, राम गंगा में भी उफान, 87 गाँव पानी-पानी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा में लगातार उफान जारी है| लिहाजा बुधवार सुबह गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से 35 सेमी. ऊपर पंहुच गया, वहीं रामगंगा खतरे के निशान से महज 20 सेमी. दूर रह गयीं हैं| दोनों नदियों में बाढ़ से निचले इलाकों में पानी ही पानी नजर आ रहा है|
दरअसल गंगा में बीते मंगलवार शाम को जल स्तर 137.30 मीटर पर दर्ज किया गया था| लगभग 16 घंटे में ही गंगा में यानी बुधवार सुबह जल स्तर 137.45 मीटर पर पंहुच गया है| यानी 16 घंटे में गंगा में 15 सेमी. का उछाल आ गया| गंगा व रामगंगा में खतरे का निशान 137.10 पर दर्ज है| गंगा में 191442 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| वहीं बात करें तो रामगंगा की तो राम गंगा का जल स्तर सुबह 136.90 मीटर पर दर्ज किया गया है| राम गंगा में 14939 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| बाढ़ से राजेपुर कस्बे में भी सडकों पर पानी चल रहा है| पुलिस ने राजेपुर निबिया मार्ग को फिलहाल बंद करा दिया है| राजेपुर तिराहे पर दो फिट पानी है| जिला आपदा विशेषज्ञ आयुषमेंद्र परिहार नें बताया की अभी तक बाढ़ की चपेट में लगभग 87 गाँव आ चुके है| सभी गांवों में राहत व बचाव कार्य जारी है|

संदिग्ध हालत में महिला के पैर में लगी गोली

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) महिला के संदिग्ध हालत में पैर में गोली लग गयी | उसे गंभीर हालत में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम खिनमिनी निवासी 30 वर्षीय अरसी खान पत्नी अजीब खान के संदिग्ध हालत में बाएं पैर घुटने के नीचे गोली लग गयी, गोली लगने से उसकी पैर की हड्डी के 10 टुकड़े हो गये| परिजन परिजन उसे गंभीर हालत मे नाला मछरटटा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है| मामले की सूचना पुलिस को दी गयी|

बाढ़ पीड़ितों को वितरित की राहत सामग्री

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए जनपद में कई जगह बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया| जिससे ग्रामीणों के चेहरे खिले नजर आये|
राजेपुर के चित्रकूट रामनिवास विद्यालय में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व एसपी आरती सिंह, उप जिलाधिकारी अमृतपुर संजय सिंह आदि ने चित्रकूट के 205 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की| जिलाधिकारी ने बताया कि सभी तहसीलों में अभी तक 3 हजार पैकेट बाढ़ राहत सामग्री वितरित की गयी है|
एसडीएम नें वितरित की बाढ़ राहत सामग्री
तहसील सदर के ग्राम कटरी गंगपुर में उप जिलाधिकारी रजनीकांत द्वारा राजस्व टीम के साथ 295 परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री किट वितरित की गयी| राजस्व निरीक्षक श्याम बाबू, प्रभारी राजस्व निरीक्षक अजीत द्विवेदी, लेखपाल संजय कुमार आदि रहे|

सपा नेता चन्नू यादव व छोटे शुक्ला सहित 5 के खिलाफ यह दर्ज की एफआईआर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस नें युवक का अपहरण कर उससे असलहों के दम पर मुकदमें में समझौता लिखाने के मामले में सपा नेता चन्नू यादव, छोटे शुक्ला सहित चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है|
थाना कादरी गेट के मसेनी निवासी राहुल कुमार पुत्र भंवर पाल सिंह परमार निवासी शिवाजी कालोनी मसेनी नें मुकदमा दर्ज कराया है| दर्ज कराए गये मुकदमे में राहुल नें पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष श्रवण कुमार शुक्ला उर्फ छोटे निवासी भुडिया भेड़ा राजेपुर, सपा नेता देवेन्द्र उर्फ जग्गू यादव की पत्नी प्रीती यादव निवासी भुडिया भेड़ा, सिद्ध कुमार, योगेन्द्र उर्फ चन्नू यादव सहित कुल चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| राहुल का कहना है कि उसने साल 2022 में मुकदमा देवेन्द्र उर्फ जग्गू यादव के खिलाफ लिखाया था | जिसमें समझौता के लिए जग्गू की पत्नी प्रीती यादव फोन पर दबाब बना रही थी| आरोपियों नें जबरन मुकदमा में समझौता का दबाब बनाया| आरोपी कार डालकर कमर में दोनों तरफ पिस्टल लगाकर राहुल को ले गये और न्यायालय में ले जाकर जबरदस्ती हस्ताक्षर करा लिये और कोर्ट में उसी से दिलवा दिये|