फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया| जहाँ कारागार मंत्री नें ध्वजारोहण किया, इसके साथ ही उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया|
मुख्य अतिथि के रूप में सरकार द्वारा नामित किए गए कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय तिरंगे झंडे का ध्वजारोहण किया गया, उसके बाद फतेहगढ़ स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण और ध्वजारोहण किया गया ।
कलेक्ट्रेट परिसर में मंत्री द्वारा पांच दिव्यांग जनों को व्हीलचेयर प्रदान किया गया । उसके बाद एक सुपर सीडर, एक मल्टी क्रॉप सीड ड्रिल और और एक आलू खुदाई की मशीन की चाबियां तीन किसानों को प्रदान की गई । मंत्री जी द्वारा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और उद्योग विभाग द्वारा अपने उत्पादों
के लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया गया । कलेक्ट्रेट सभागार में भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम से कार्यक्रम की शुरुआत हुई । मंत्री ने कहा कि हमें इस आजादी को संभाल के रखना है और
ऐसे तत्वों से सावधान रहना है जो देश के बांटने की कोशिश कर रहे हैं और हमारे देश की एकता और अखंडता पर प्रहार करने की कोशिश कर रहे हैं । मंत्री ने सभागार में सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारजन उर्मिला देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया । इसके बाद ग्राम पंचायत और नगर पालिका में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 सफाई कर्मियों का भी सम्मान किया गया ।
मंत्री द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों जिसमें 10 लाभार्थियों
को टैबलेट, दो लाभार्थियों को आवास की चाबी ,5 लाभार्थियों को सीएम युवा योजना के अंतर्गत चेक दिया गया| उद्यान विभाग के चेक 5 लाभार्थियों को पिछड़ा वर्ग कल्याण शादी अनुदान की स्वीकृति पत्र और 5
लाभार्थियों ड्रिल को वृद्धावस्था पेंशन के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये| राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन
अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 329 समूह के सापेक्ष 19 करोड़ की सीसीएल धनराशि का चेक प्रदान किया गया| कोरोना महामारी के अंतर्गत मृतक हुए रोडवेज में परिचालक की विधवा सरिता
सिंह को 50 लाख के राहत का चेक प्रदान किया गया ।
राष्ट्रकवि व साहित्यकार डॉ. शिव ओम अंबर व इतिहासकार भूपेंद्र सिंह द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव व सांसद मुकेश राजपूत महोदय और जिलाधिकारी फर्रुखाबाद ने अपने विचार व्यक्त किया । जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष फतेह चद्र वर्मा, बॉबी दुबे आदि रहे| 

कलेक्ट्रेट में कारागार मंत्री ने किया ध्वजारोहण
बाढ़ में जिंदगानी, हर तरफ पानी-पानी
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा-रामगंगा में लगातार बाढ़ का सितम जारी है| गंगा जहाँ खतरे के निशान से 40 सेमी. ऊपर तो रामगंगा खतरे के निशान महज 05 सेमी दूर रह गयीं हैं | जिससे दूर-दूर तक पानी ही पानी नजर आ रहा है|
जनपद में लगभग 120 गाँव से अधिक बाढ़ प्रभावित हैं| जहाँ पानी घरों में घुसा है| लोग सूखी जमीन पर पैर रखनें को तरस रहें हैं| गंगा का जलस्तर 137.50 मीटरलोहिया सेतु पांचाल घाट से दर्ज किया गया| जो खतरे के निशान से 40 सेमी. ऊपर है | वहीं रामगंगा का जलस्तर सुबह 8 बजे 137.05 मीटर दर्ज
किया गया| गंगा नदी में नरौरा बाढ़ से 181902 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| वहीं रामगंगा में खो बैराज से 18570, हरेली बैराज से 333 क्युसेक, रामनगर बैराज से 13380 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| गंगा में पानी बढ़ने से सैलाब थाना राजेपुर के भीतर दाखिल हुआ है, वहीं रामगंगा से उफान में कड़क्का बाढ़ के निकट सैलाब आ गया है| जिससे ग्रामीणों के माथे पर बल है| 






कांग्रेस नें धर्म के आधार पर किया देश का विभाजन
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)शहर के आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर भारत विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन हुआ| भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय से आवास विकास स्थित लोहिया मूर्ति तक पैदल मार्च किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कानपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश राय ने कहा 1947 में भारत की आजादी के बाद कांग्रेस ने देश का विभाजन धर्म के आधार पर कर दिया। भारत का विभाजन भारत के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी साबित हुई। इस विभाजन के बाद लाखों लोगों को भारत से विस्थापित होना पड़ा। देश के क्रांतिवीरों ने देश को आजाद कराया लेकिन आजादी के बाद देश में कांग्रेस के नेताओं
ने बटवारा करके भारत के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को धूमिल करने का कार्य किया| भारत की वर्तमान और भावी पीढ़ी को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गई यातना और वेदना का स्मरण दिलाने के लिए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मानती है।
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कांग्रेस ने देश को टुकड़ों में बताकर मां भारती के स्वाभिमान को चोट पहुंचाई| विभाजन के कारण हिंसा शोषण और अत्याचार हुए और करोड़ों लोगों ने विस्थापन झेला।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया, भाजपा युवा मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री शशांक शेखर मिश्रा नें विचार व्यक्त किया |
संचालन जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने किया| पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत,रूपेश गुप्ता, डीएस राठौर, सुनील रावत, भास्कर दत्त द्विवेदी, विमल कटियार, संजीव गुप्ता,अभिषेक त्रिवेदी, कृष्ण मुरारी राजपूत, विकास पांडेय,अभिषेक बाथम, प्रभाकर राजपूत आदि रहे| 
बाढ़ के सैलाब में डूबकर ग्रामीण की मौत
फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) घर से शौच के लिए निकला ग्रामीण बाढ़ के सैलाब में डूब गया| जिससे उसके परिजनों में कोहराम मच गया| गोता खोरो की मदद से शव को बाहर निकाला| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कुतलुपुर निवासी 55 वर्षीय छत्रपाल पुत्र कैलाशगाँव के निकट सड़क किनारे शौच करने गया था| कुछ देर वह बाढ़ के पानी में डूब गया| जिससे उसकी मौत हो गयी| जानकारी होनें पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुए| ग्रामीणों गोताखोरों की मदद से छत्रपाल को तलाश कराया| लगभग तीन घंटे के रेस्क्यू आपरेशन के बाद आखिर गोताखोरों नें छत्रपाल के शव को बरामद कर लिया| जिसके बाद ग्रामीण लगभग एक किलोमीटर तक शव को ट्रैक्टर में लादकर ग्राम इमादपुर सोमवंशी शव ट्रैक्टर में रखकर पंहुचे| कार्यवाहक थानाध्यक्ष कामता प्रसाद पुलिस के साथ मौके पर पंहुचे| उपनिरीक्षक अमित कुमार के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा| 
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद के सदस्य बनाने पर कौशलेंद्र यादव का जोरदार स्वागत
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताकौशलेन्द्र सिंह यादव को शीर्ष नेतृत्व नें कांग्रेस पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद के सदस्य के पद पर ताजपोशी की है| जिससे उनके समर्थकों में उत्साह है| लिहाजा उनका जोरदार स्वागत किया गया|
शहर के इटावा-बरेली हाई-वे पर स्थित कौशलेन्द्र यादव के प्रतिष्ठान रिलायंस पंप पर सिविक सोशल आउटरिच विभाग के प्रदेश सचिव डॉ. अरुण अग्निहोत्री अपने साथियों के साथ पंहुचे और कौशलेन्द्र यादव का जोरदार स्वागत किया| कांग्रेस नेताओं नें कहा कि कौशलेन्द्र यादव को कांग्रेस पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद के सदस्य बनाने से कद लगातार पार्टी में बढ़ रहा है| जिससे उनके समर्थकों में खुशी लहर है| कौशलेन्द्र यादव नें कहा कि पार्टी नें जो जिम्मेदारी उन्हें दी है उसका निष्ठा के साथ पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के हाथों को मजबूत करेंगे| यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, पूर्व नगर महामंत्री इमरान अंसारी, गौरव गुप्ता, फरमान हुसैन आदि रहे|



आजादी के जश्न पर दिखा जोश और जज्बा, पूर्व संध्या पर जमकर खरीदारी
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) हर साल 15 अगस्त को भारत एक नए उत्साह और उमंग के साथ अपनी आजादी का जश्न मनाता है। लाल किले से लेकर गांव की चौपाल तक, तिरंगे का मान और गौरव अपनी पूरी आभा के साथ लहराता है। यह दिन सिर्फ एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन लाखों शहीदों की कुर्बानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने हमें यह अमूल्य स्वतंत्रता दिलाई। लिहाजा बाजारों में जमकर
79वां स्वतंत्रता दिवस तिरंगे की खरीददारी हुई| बाजार गुलजार नजर आये|
स्वतंत्रता दिवस के जश्न के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोगों ने बाजार में दुकानों से सजावट के सामान की खरीदारी शुरू कर दी है। गुरुवार को सबसे अधिक तिरंगे व पर्व से जुड़ा सामान स्टेशनरी बेचने वालों की दुकानों पर सजा हुआ दिखा। तिरंगे में दुकानों पर सजा सामान लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। शहर में अनेक स्थान पर तिरंगे झंडे की दुकानें सज गई हैं। यहां छोटे-बड़े झंडे, तिरंगे
स्टीकर, टोपियां, पटुका, टेबल फ्लैग, पट्टियां और ब्रोच आदि की खूब खरीदारी हुई। आजादी का जश्न
मनाने के लिए लोग सफेद कुर्ता, हरी जींस और केसरिया पटुका की भी खरीद रहे हैं। शहर क्षेत्र में दुकानदार यश कुमार ने बताया कि वैसे तो 15 अगस्त पर हर साल लोग तिरंगा झंडा और अन्य आयटम खरीदते हैं, लेकिन इस बार युवाओं में जोश अधिक दिखाई दे रहा है। वे कलाई बैंड (रिस्ट बैंड), ब्रोच और वाहनों पर लगाने के लिए छोटे-छोटे तिरंगे झंडे की खरीदारी कर रहे हैं। 

एस बी स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कानपुर रोड स्थित एस बी स्कूल याक़ूतगंज में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी का भव्य आयोजन बड़े उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीकृष्ण वंदना से हुई।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगी पोशाकों में राधा-कृष्ण की झांकियों एवं नृत्य-नाटिकाओं के माध्यम से भगवान कृष्ण के बाल्यकाल की झलक प्रस्तुत की। मटकी सजाओ तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता ने उत्सव में खास आकर्षण जोड़ा और विद्यालय प्रांगण ‘हरे कृष्ण’ की गूंज से हो उठा।विद्यालय
के चेयरमैन विवेक सिंह यादव ने सभी शिक्षकों तथा छात्र छात्राओं को भगवान कृष्ण के जीवन से सीख लेकर सत्य, धर्म और प्रेम के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
मटकी सजाओ प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रथम आरव शर्मा – येलो हाउस ,
द्वितीय अस्मिता राजपूत – ग्रीन हाउस तथा तृतीय स्थान पर शंकर- ब्लू हाउस रहे l
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में प्रथम महिमा शर्मा – येलो हाउस, द्वितीय दिव्या यादव ब्लू हाउस एवं तृतीय स्थान पर शिवांशु यादव ग्रीन हाउस रहे l
विजेता छात्रा-छात्राओं का विद्यालय परिवार ने उत्साहवर्धन किया l
इस आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे l 

दवा प्रतिनिधि नें फांसी लगा दी जान
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) दवा प्रतिनिधि नें फांसी लगाकर जान दे दी| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की| परिजनों में कोहराम मच गया |
जनपद हरदोई के हरपालपुर नदौरा निवासी 23 वर्षीय सौरभ कश्यप पुत्र रामचरण कश्यप बीते कई सालों से मोहम्मदाबाद के काशीराम कालोनी में तीसरी मंजिल में रह रहा था| गुरुवार को सुबह लगभग 10 बजे उसने कमरे में छत के कुंडे से गमछा व साड़ी के सहारे फंदा लगाकर फांसी लगा ली| छोटी बहन राधिका नें सौरभ को फांसी पर झूलते हुए देखा| जिससे चीख पुकार मच गयी| डायल 112 को सूचना दी गयी| जिसके बाद डायल 112 व कोतवाली पुलिस मौका पर पंहुची और जाँच की| मृतक की माँ पूनम देवी का कई सालों पूर्व निधन हो गया| वह दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था| पिता रामचरण हलवाई का कार्य करता था|मृतक दवा का कारोबार करता था| उपनिरीक्षक विनोद कुमार नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| 
बाढ़ से त्राहिमाम: गंगा खतरे के निशान से 40 सेमी. ऊपर, रामगंगा 10 सेमी. दूर
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा में लगातार उफान जारी है| लिहाजा उसके साथ ही रामगंगा भी खतरे के निशान के करीब आ रही हैं| गंगा और रामगंगा की बाढ़ से तराई क्षेत्र में त्राहि-600त्राहि मची है| बड़ी संख्या में फसले बाढ़ के समा गयीं हैं|
गंगा में गुरुवार को शाम 4 बजे को गंगा का जलस्तर 137.50 पर आ गया है| गंगा व रामगंगा का खतरे का निशान 137.10 पर दर्ज है| रामगंगा का जलस्तर 137.00 मीटर शाम को दर्ज किया गया| वहीँ गंगा में
186672 क्यूसेक पानी नरौरा बाँध से छोड़ा गया| इसके साथ ही साथ रामगंगा में कुल 68580 क्यूसेक पानी खो, हरेली व रामनगर बैराज से छोड़ा गया| राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सड़क पर बाढ़ का पानी पहुंचा, वहीं पशु चिकित्सालय के अंदर बाढ दाखिल हो गयी, आंगनवाड़ी कार्यालय के अंदर बिजली उपकेंद्र में भी पानी पहुंच गया, प्राथमिक विद्यालय राजेपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय तिवारी के मार्केट के कस्बा में 50 दुकानों के अंदर पानी भर गया| तिवारी मार्केट पर 4 फीट पानी बहने से कई जगह पर सड़क पर गड्ढे हो गये, जिससे कई बाइक सवार भी पानी में गिर गये|
बाढ़ शरणालय का डीएम नें किया निरीक्षण
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जमापुर मोड़ पर बने बाढ़ राहत सामिग्री के स्टोर का निरीक्षण किया| बाढ़ प्रभावित अमृतपुर तहसील के गोटिया पहुँचकर रामपुर-जोगराजपुर गाँव के 382 बाढ़ प्रभावित परिवारों को सरकार की तरफ से निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही बाढ़ राहत सामिग्री प्रदान की गई।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अर्रा पहाड़पुर मंडी स्थित बाढ़ शरणालय पहुँचकर वहाँ पर रह रहे कटरी धर्मपुर के 210 बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हाल जाना व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डॉ. अवनींद्र कुमार को उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिये व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका
विनोद कुमार को फॉगिंग कराने के लिये निर्देशित किया| उनके बच्चों को पढ़ाने के लिये आंगनवाड़ी व स्कूल के टीचरों को लगाने के निर्देश दिये व सभी बाढ़ पीड़ितों के लिये पके हुये भोजन की व्यवस्था करने व उनके जानवरों के लिये चारे की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
डीएम-एसपी नें रहमानिया गर्ल्स इंटर कालेज में बनाये गये बाढ़ शरणालय का निरीक्षण किया व वहाँ रह रहे 158 लोगो से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की व उनके लिये समुचित व्यवस्था कराने व उनको पका भोजन उपलब्ध कराने के लिए उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया,इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए लगाए गए मेडिकल कैम्प का भी निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने धारा नगरी पहुँचकर कटरी धर्मपुर के 285 बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत सामिग्री प्रदान की। उपजिलाधिकारी रजनीकान्त,तहसीलदार सनी कनौजिया आदि रहे।
राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सड़क पर बाढ़ का पानी पहुंचा, वहीं पशु चिकित्सालय के अंदर तक पानी भर गया आंगनवाड़ी कार्यालय के अंदर, प्राथमिक विद्यालय राजेपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय तिवारी के मार्केट के कस्बा में 50 दुकानों के अंदर पानी भर गया तिवारी मार्केट पर 4 फीट पानी बहने से कई जगह पर सड़क पर गड्ढे हो गए जिससे कई बाइक सवार भी पानी में गिर गए
पीडीए मतलब ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’!सीएम योगी ने सपा पर कसा तंज
लखनऊ:प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानथ ने आज सदन में समाजवादी पार्टी के PDA पर निशाना साधा,सीएम ने अपने संबोधन की शरुआत एक श्लोक के साथ की जिसके जरिए उन्होंने सपा पर हमला बोला उन्होंने कहा कि यावज्जीवेत सुखं जीवेद ऋणं कृत्वा घृतं पिवेत,भस्मीभूतस्य देहस्य पुनरागमनं कुतः॥‘
इस श्लोक का अर्थ है कि जब तक जीवन है सुख पूर्वक जीना चाहिए ,चाहे इसके लिए ऋण लेकर भी घी पीना पडें तो पीना चाहिए। जब मरने के पश्चात शरीर नष्ट हो कर राख बन जाता है तो मनुष्य का फिर से आना (पूनर्जन्म) कैसे संभव हो सकता है।
विधान सभा में ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ के विजन डाक्यूमेंट पर 24 घंटे की चर्चा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास का खाका पेश करने के साथ विपक्ष पर प्रहार भी किया। 
मुख्यमंत्री ने विपक्ष के ‘पीडीए’ नारे को ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ करार देते हुए उनकी सीमित सोच पर तंज कसा।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास को ध्येय में रखकर हमारी सरकार ने वर्ष 2047 तक उप्र को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया। उनके विजन पर हमने प्रदेश की आर्थिक प्रगति, सामाजिक न्याय, पर्यावरण संरक्षण और बुनियादी ढांचे के विकास का खाका खींचा है।
2027 में आने का सपना मत देखिए,आपको गोमाता का श्राप ले डूबेगा:
सीएम ने सदन में विपक्षियों पर हमला करते हुए कहा कि आप लोग गौ माता को धोखा दे सकते हैं तो किसको छोड़ेंगे| दूध पीकर गाय को सड़कों पर छोड़ देते थे, बुचड़खाने में दे देते हैं| आपको गोमाता का श्राप ले डूबेगा|इसलिए 2027 में आने का सपना मत देखिए क्योंकि आपका ये सपना सपना ही रहेगा|



