फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी की घोषणा की गयी| जिसमे जिला कमेटी क साथ ही कस्बों के भी पदाधिकारी घोषित किये गये |
शहर के बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष प्रमोद जैन को मनोनीत किया गया| कार्यवाहक अध्यक्ष रविंदर सिंह उर्फ बंटी सरदार वरिष्ठ महामंत्री आलोक रायजादा व कोषाध्यक्ष
राकेश अग्रवाल को बनाया गया| वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवीश द्विवेदी, पुखराज डागा, सुशील गुप्ता, सुनील राठौर, संतोष गुप्ता, महामंत्री हरीश दुबे (टुनटुन) राजू शिवानी, अर्पित लांबा, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, शिवेंद्र गुप्ता को मनोनीत किया गया | वरुण त्रिपाठी को प्रवक्ता, उपाध्यक्ष रिजवान अहमद ताज, जितेन्द्र वर्मा, मल्लू यादव, लकी गुप्ता, राजीव कुमार वाजपेयी, मंत्री कपिल साध, निशांत साध, अमन तिवारी, गोपाल सारस्वत, सूरज वर्मा को बनाया गया| इसके साथ ही फैजबाग, कमालगंज, मोहम्मदाबाद, युवा नगर उद्योग व्यापार मंडल, फतेहगढ़, कायमगंज, शमसाबाद, कम्पिल आदि के पदाधिकारी भी घोषित किये गये|





जिला उद्योग व्यापार मंडल की कमेटी घोषित
पीडब्लूडी की भूमि पर बना अबैध धर्मिक निर्माण ध्वस्त, मुकदमा दर्ज
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अबैध रूप से लोक निर्माण विभाग की भूमि पर किये गये धार्मिक निर्माण को जिला प्रशासन की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया| मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं|
थाना कादरी गेट के पांचाल घाट पर पीडब्लूडी की भूमि पर नमामि गंगे घाट के निकट पीडब्लूडी की भूमि पर अबैध रूप से मजार का निर्माण किया जा रहा था| जिसकी सूचना हिन्दूवादी संगठनों को दी गयी| जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा, बजरंग दल के अभिषेक शाक्य, दुर्गा बहिनी
की जिला संयोजिका विधि मौके पर पंहुची| जानकारी होनें पर एसडीएम सदर रजनी कान्त पाण्डेय, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्यक्ष, अपराध निरीक्षक चन्द्रिका प्रसाद आदि पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे| जिला प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से अबैध मजार को ध्वस्त कर दिया गया| पीडब्लूडी एक्सियन
की तरफ से मामले में मुकदमा थाना कादरी गेट में दर्ज कराया गया| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं| एसडीएम सदर रजनी कान्त नें बताया कि अबैध रूप से किये गये निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है| अरोपियों के खिलाफ कार्यवाही होगी| 







पालिका की जद में दो पहिया वाहनों पर हेलमेट की अनिवार्यता हो समाप्त
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर उद्योग व्यापार मंडल नें बैठक कर संगठन विस्तार किया और कई मांगे भी प्रशासन से की| जिसमे नगर पालिका की परिधि में चलनें वाले दो पहिया वाहनों पर हेलमेट लगनें की अनिवार्यता समाप्त किये जानें की मांग प्रमुख है |
शहर के रेलवे रोड़ स्थित एक होटल में संगठन की बैठक हुई | जिसमे संगठन का विस्तार करते हुए नगर उद्योग मंच का अध्यक्ष अरुण कुमार अग्निहोत्री, चित्रांश दीक्षित महामंत्री , जयवीर सिंह कोषाध्यक्ष ,सुतहट्टी
व्यापार मंडल का अध्यक्ष राशिद सिद्दीकी, लईक सिद्दीकी व जीशान को कोषाध्यक्ष मनोनित किया गया| इसके साथ ही आईमंच का नगर अध्यक्ष अश्वनी राज, महामंत्री यशबाबू, कोषाध्यक्ष रितिक तिवारी, महिला
नगर महामंत्री प्रियंका ठाकुर को मनोनीत किया गया| इसके साथ ही बैठक में कहा गया कि शहर में इंटरनेट कनेक्शन जो उपभोक्ताओं को दिये जाते हैं वह जब बंद हो जाते है तो उनके तार खम्भों पर झूलते
रहते हैं| मुख्य मार्ग पर तार लटकने से दुर्घटना का खतरा रहता है| लिहाजा कनेक्शन बंद होनें के बाद तार को हटाया जाए| वहीं नगर पालिका क्षेत्र की जद में चलने वाले दो पहिया वाहनों पर हेलमेट व्यवस्था समाप्त की जाए| इस दौरान जिलाध्यक्ष सदानन्द शुक्ला,नगर अध्यक्ष इकलाख खान युवा नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, राकेश सक्सेना, मुन्ना गुप्ता आदि रहे |


हाई-वे का कट बंद होनें से कारोबार हो रहा चौपट, व्यापार मंडल नें कसी कमर
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) इटावा-बरेली नेशनल हाई-वे पर पूर्व से खुले कट बंद होनें से कारोबार चौपट हो रहा है| लिहाजा व्यापार मंडल नें बैठक कर कट खोले जानें को लेकर आंदोलन की रणनीति बनायी|
शहर के रिलायंस तिराहा स्थित मांझी रेस्टोरेंट में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन किया जिसमे सेन्ट्रल जेल व्यापार मंडल के अध्यक्ष योगेश गुप्ता नें कहा कि इटावा-बरेली नेशनल हाई-वे निर्माण के उपरांत डिवाइडर के कट बंद कर दिये गये| जिससे सेन्ट्रल जेल चौराहे से हाई-वे के दोनों तरफ सड़क के दुकानदार काफी प्रभावित है| ग्राहक को बीच का कट बंद होंने से काफी दूर का
चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे अधिकतर ग्राहक दूसरी जगह चले जाते हैं| लिहाजा कट ना खुलने से दुकानदार काफी समस्या में आ गया है| व्यापारी हित के लिएसंगठन जिला प्रशासन को अवगत करायेगा| जिससे व्यापारियों का अहित ना हो|

सेन्ट्रल जेल व्यापार मंडल के महामंत्री डा. संजीब त्रिपाठी नें बताया कि इटावा-बरेली हाई-वे पर लगीं लाइटे अभी तक शुरू नही हुई| जिससे रात में निकलने में तकलीफ होती है| हाई-वे की रोड़ लाइट दुरस्त की जाये| संगठन के जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा नें कहा कि व्यापार मंडल हर तरह से व्यापारियों के साथ है| जिला प्रशासन से काट खोले जानें की मांग की जायेगे,कट ना खुलने पर संगठन आगे की रणनीति
पर कार्य करेगा| जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा नें कहा कि हाई-वे पर सेन्ट्रल जेल चौराहे के आगे कट बंद करने
व्यापार पर काफी फर्क पड़ा है| मामले में सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जायेगा| यदि
कार्यवाही नही होती है तो धरना प्रदर्शन की रणनीति पर विचार किया जायेगा| इस दौरान वरिष्ठ महामंत्री अनूप गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. रवि राजपूत, संगठन मंत्री विपिन सिंह, उपाध्यक्ष अर्पित अग्निहोत्री, अवनीश कुमार, राहुल उपाध्याय, देवेन्द्र सक्सेना आदि रहे| संचालन शिवम दुबे नें किया|
अजय यादव व्यापार मंडल के संरक्षक मनोनीत
व्यापारी अजय यादव को सेंट्रल जेल व्यापार मंडल का संरक्षक मनोनीत किया है| अजय यादव नें कहा कि वह व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं| संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे|
मीट मिली बिरयानी वितरित करनें में मुकदमा दर्ज
फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) जन्माष्टमी के अवसर पर प्रधान द्वारा गाँव में मीट मिली बिरयानी का वितरण कर दिया| जिसकी जानकारी होनें पर ग्रामीण उग्र हो गये| मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया | जिससे मामला गर्म हो गया| मामले में प्रधान व उसके स्वजनों के खिलाफ तहरीर दी गयी| मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है |
थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर चिनहटपुर निवासी सुनील पुत्र लटूरी ने थाना पुलिस को तहरीर दी| तहरीर में कहा कि प्रधान मो. समी उर्फ मुस्तकीम व उनके पुत्र सैफ अली व तालिब अल निवासी काजी टोला नें 16
अगस्त को शाम लगभग 5 बजे मीट मिली बिरयानी का वितरण किया गया| आरोप है कि ग्राम की महिलाएं व बच्चे अनजानें में बिरयानी को खानें लगे| जिससे तमाम लोगों के साथ ही सुनील कुमार का भी व्रत खंडित हो गया| मामले का वीडियो वायरल होनें के वाद दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास महाराज नें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर मामले में मुकदमा दर्ज करनें की मांग की| अन्य सामाजिक संगठन भी उग्र हो गये| थानाध्यक्ष विश्वनाथ आर्य नें बताया कि मामले में जाँच की जा रही है| मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| 


खनन के गड्डे में डूबा बालक, मौत
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) खनन के गड्डे में डूब जाने से बालक की मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस ने पड़ताल की|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दाउदपुर नगला बाग राठौरा निवासी 10 वर्षीय प्रवीन यादव पुत्र विपिन यादव अपने चाचा के पुत्र आरजू के साथ ग्राम की गौशाला के पीछे स्थित तालाब के पास गया था| उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह लगभग 20 फीट गहरे खनन में चला गया| भाई प्रवीन यादव के डूब जाने की जानकारी दोस्त आरजू ने आकर परिजनों को दी| जिसके बाद परिजन मौके पर आ गये| मामले की जानकारी डायल 112 को दी गयी| जिसके बाद पुलिस मौके पर आ गयी| पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल की| मृतक ग्राम में ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा 3 का छात्र था| 









गंगा खतरे के निशान से 40 सेमी. ऊपर, रामगंगा में 5 सेमी. गिरावट
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा खतरे के निशान से 40 सेमी. ऊपर वह रही है, वही रामगंगा के उफान में 5 सेमी. गिरावट दर्ज की गयी| लेकिन गंगा में बाढ़ की समस्या से निजात ही मिला है|
गंगा खतरे के निशान से 40 सेमी. ऊपर वह रही है| गंगा का जल स्तर शाम 4 बजे 137.50 मीटर पर दर्ज किया गया| गंगा में 150798 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| वही रामगंगा में 5 सेमी.गिरावट दर्ज हुई| रामगंगा में जल स्तर 136.95 मीटर पर दर्ज किया गया | रामगंगा में 14,909 क्युसेक पानी छोड़ा गया|




सामूहिक राष्ट्रगान में दिखा देश भक्ति का जज्बा
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) साहस इंडिया ग्रुप द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मातृशक्ति को समर्पित सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम ‘जननी की जय गाथा’ शहर के चौक पर किया गया|
कार्यक्रम लखनऊ की वर्षा वर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। प्रीति तिवारी ने वंदे मातरम का गायन किया। कार्यक्रम के संयोजक अमन अवस्थी ने संस्था का परिचय प्रस्तुत किया। श्वेता दुबे, राणा हिजाब, 
आदृजा जौहरी ने स्वतंत्रता दिवस पर एवं नारी शक्ति पर अपने विचार रखें| नवीन मिश्रा नब्बू, अन्नू दुबे ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। संस्था अध्यक्ष सुबोध शुक्ल ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के अंत
में झंडारोहण कर सभी ने सामूहिक राष्ट्रगान गया एवं एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई कार्यक्रम में
बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। वीना जालान, सिमरन सिंधी, सुबोध शुक्ला, ज्ञानेश अरोड़ा, आदित्य राठौर नंदू, सोमेश गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, केशव मिश्रा, ब्रह्माकुमारी शोभा आदि ने वर्षा वर्मा को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा सक्सेना व सुरेन्द्र पाण्डेय ने किया।
व्यापार मंडल नें किया सामूहिक ध्वजारोहण
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल की तरफ से जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा के नेतृत्व में सामूहिक झंडारोहण का आयोजन किया गया| जिसके संगठन के सभी पदाधिकारी बड़600 में मौजूद हुए| कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रवक्ता लाखन सिह के प्रतिष्ठान गुरुगाव देवी के पास आयोजित किया गया| जिला वरिष्ठ महामत्री अनूप गुप्ता, जिलामहामत्री विमलेश मिश्रा, सेट्रल जेल व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित मिश्रा,महामत्री डॉ. सजीब त्रिपाठी, देवेद्र सक्सेना, मत्री आशीष पाल आदि रहे| 








तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भारत माता की जय से गूंजा शहर
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की तरफ से शहर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया| जिसमे देश भक्ति के जज्बे के साथ बड़ी मात्रा में लोग शामिल हुए| सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता व्यवस्था की गयी थी| तिरंगा यात्रा में भिन्न-भिन्न संगठनों ने सहभागिता की|
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार पांडेय के नेतृत्व में यात्रा गाजे-बाजे के साथ हाथों में तिरंगा लेकर निकली| देश भक्ति के तरानों पर युवा थिरकते नजर आये| यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया| हिंदू, मुस्लिम, सिख ईसाई आपस में है भाई भाई का नारा बुलंद किया गया|
युवा तिरंगा झंडा लेकर लहराते हुए चल रहे थे। इस दौरान वंदे मातरम, भारत माता के जोरदार नारे भी लगाए गए। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में समाज के सभी लोगों ने प्रतिभाग किया। मुख्यमार्गों से होती हुई यात्रा तिकोना, पक्का पुल, चौक, नेहरु रोड़,घुमना, लाल सराय,
लाल दरवाजा होते हुए बद्री विशाल डिग्री कालेज में समाप्त हुई| यात्रा में भारत माता का स्वरूप रथ पर निकाला गया जो आकर्षण का केंद्र रह|
इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव कुमार यादव, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण सक्सेना, बीजेपी नेता शैलेद्र सिह राठौर, बॉबी दुबे, हिमांशु भारद्वाज, संस्कार भारती के सुरेंद्र पांडेय,क्रांति पाठक, नारायण दत्त दुबे,प्रदेश सचिव संजय कटियार, प्रदेश महामंत्री सत्यम पाठक, अमित पाण्डेय, अखिलेश मिश्रा अतुल मिश्रा, मुनीश मिश्रा, भाकियू जिलाध्यक्ष अजय कटियार आदि रहे|
शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल व कॉलेज के शिक्षक व छात्र पहुंचे। झंडा फहराने के बाद सलामी दी। झंडा फहराने के बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित गीत, कविता, नृत्य आदि पेश किए। शिक्षक व स्टाफ ने एक-दूसरे का राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी।
सीपी इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
सीपी इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर एक भव्य, रोमांचक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रिटायर्ड कैप्टन अजयपाल सिंह राठौर (सेना मेडल प्राप्त) एवं विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड कैप्टन धर्मेंद्र सिंह चौहान (थल सेनाध्यक्ष प्रशस्ति पत्र प्राप्त), सीपी विद्यालय समूह की
निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, उपनिदेशक अंजू राजे एवं प्रधानाचार्य संजय बिष्ट ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण कर इस गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने कई
मनमोहक सांस्कृतिक नाटकों का मंचन किया गया| संचालन कविता पांडेय ने किया। एमडी ज्योत्सना अग्रवाल प्रधानाचार्य संजय बिष्ट, प्राइमरी विंग की हेड शिवानी दीक्षित आदि रहे|
एसबी पब्लिक स्कूल में शान से फहराया तिरंगा
कानपुर रोड स्थित एसबी पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय के अध्यक्ष विवेक सिंह यादव एवं चेयरपर्सन स्नेहा यादव ने ध्वजारोहण किया। स्पोर्ट्स कोच मोहित कुमार ने छात्रों से देशभक्ति के जोशीले नारे लगवाए। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने
सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति पर आधारित नाट्य प्रस्तुति में छात्रों ने भगत सिंह को फांसी दिए जाने का दृश्य प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे देखकर उपस्थित अभिभावक, छात्र और स्टाफ भावुक हो
उठे। विद्यालय चेयरमैन विवेक सिंह यादव ने कहा कि हमें आज़ादी का असली अर्थ समझना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने अपनी जान की बाजी लगाकर यह देश आज़ाद कराया, और अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम आपसी नफरत, जात-पात और धर्म के विभाजन से ऊपर उठकर “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना अपनाएं।
स्वामी विवेकानन्द कॉलेज ऑफ नर्सिंग में दिखा स्वतंन्त्रता दिवस का उत्साह
स्वामी विवेकानन्द कॉलेज ऑफ नर्सिंग फर्रूखाबाद में 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती, मां भारती एवं महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी। प्रबन्धक अनुराग दुबे सहित सभी के द्वारा ध्वजरोहण कर राष्ट्रगान किया गया।
विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक देशभक्ती नृत्य, राष्ट्रगान एवं नाटक के माध्यम से राष्ट्र के प्रति देशभक्ती भावनाएं प्रस्तुत की गयी। डायरेक्टर डॉ. सचिन दुबे ने कहा देश आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 2025 को भारत को आजादी मिले 78 साल पूरे हो गये हैं। इस अवसर पर हम अपने घरों, दफ्तरों, सार्वजनिक स्थल, स्कूल, कॉलेज और सरकारी भवनों आदि जगहों पर स्वतंत्रता का जश्न मना रहे
हैं। स्वतंत्रता दिवस हमें ब्रिटिश शासन के 200 वर्षों के बाद मिली आजादी और उन शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की खातिर अपना बलिदान दे दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विनोद कुमार अग्निहोत्री ने की। आदित्य मिश्रा, शिवस्वरूप पाठक, अभिषेक मिश्रा रहे |
एमडीएस शिक्षण संस्थान में उत्साह के साथ मना स्वतंत्रता दिवस
एमडीएस शिक्षण संस्थान रमन्ना गुलजार बाग में भी धूमधाम के साथ 15 अगस्त मनाया गया| छात्र-छात्राओं नें रंगारंग कार्यक्रम पेश किये गये| जिससे माहौल देशभक्तिमय हो गया| रंगारंग कार्यक्रमों नें सभी का मनमोह लिया| इसके बाद मिष्ठान वितरण किया| इस दौरान प्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा, अध्यक्ष हर्षित मिश्रा, प्रिंसिपल वीना मिश्रा आदि रहे|



