Home Blog Page 194

प्रसब के बाद प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप लगा हंगामा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अस्पताल में प्रसब के बाद महिला की मौत होनें से परिजन आक्रोशित हो गये| परिजनों नें गलत इंजेक्शन लगने से मौत होनें का आरोप लगाया| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल की|
कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम रामनगर कुटरा कर्बला निवासी गोविन्द ने बीते रविवार शाम अपनी 26 वर्षीय पत्नी हर्षिता को आवास विकास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार महिला का प्रसब ऑपरेशन से हुआ । डॉ.स्मिता शाक्य ने ऑपरेशन किया उसके बाद महिला ने शिशु को जन्म दिया था और माँ-बेटा दोनों स्वास्थ्य थे। सोमवार सुबह लगभग 4 बजे प्रसूता हर्षिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस पर जब परिजनों ने चिकित्सक बुलाने को कहा तो अस्पताल कर्मियों ने टाल-मटोल कर दी मात्र पानी पिलाने की बात कही। हर्षिता की हालत बिगड़ती चली गयी| आरोप लगाया कि स्टाफ द्वारा महिला को गलत इंजेक्शन लगाया गया, जिससे उसकी मौत हो गयी| हर्षिता की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया व गुस्साये स्वजनों नें अस्पताल में हंगामा कर दिया । हर्षिता की शादी को केबल एक साल हुआ था। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुँची व थाना कादरीगेट पुलिस मौके परे पंहुची और पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा| शव का पोस्टमार्टम पैनल से हुआ| मामले में पुलिस जाँच कर रही है| कार्यवाहक थानाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| तहरीर मिलने पर जाँच की जायेगी|


खतरे के निशान पर रामगंगा, गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से 20 सेमी. ऊपर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा के सैलाब में बीते दिन से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं रामगंगा खतरे के निशान पर आ गयीं हैं| जिससे रामगंगा की जद में आनें वाले गाँव प्रभावित होंगे| फिलहाल अभी तक लगभग 137 गाँव बाढ़ की चपेट में है|
दरअसल सुबह गंगा का जल स्तर 137.35 मीटर सुबह आठ बजे दर्ज किया गया था| जबकि शाम 4 बजे जल स्तर 137.30 मीटर पर आ गया, यानि गंगा का जल स्तर आठ घंटे में 5 सेमी. घट गया| वहीं रामगंगा में सुबह 8 बजे जल स्तर 137.00 मीटर पर दर्ज किया गया था| लेकिन शाम को 4 बजे जल का स्तर 137.10 मीटर पर आ गया| गंगा व रामगंगा का खतरे का निशान 137.10 मीटर पर दर्ज है| सोमवार को गंगा में नरौरा बांध से 128716 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| रामगंगा में खो-हरेली व रामनगर बैराज से 22441 क्यूसेक पानी छोड़ा गया|

संदिग्ध हालत में शिक्षक की पत्नी फांसी पर झूली

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शिक्षक की पत्नी संदिग्ध हालत में फांसी पर झूल गयी, गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| लोहिया अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया|
थाना कादरी गेट के मोहल्ला अंडीयाना निवासी राहुल मिश्रा प्राइवेट शिक्षक का कार्य करता है, राहुल कचेहरी में अधिवक्ता का कार्य भी करता है| राहुल का बीते लगभग 6 महीने पूर्व 25 फरवरी 2025 को जनपद एटा के नयागाँव सराय अगहत निवासी अनिल कुमार मिश्रा की 30 वर्षीय पुत्री क्षमा के साथ विवाह हुआ था| सोमवार क्षमा फांसी पर झूल गयी, राहुल नें पत्नी क्षमा को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में दोपहर 2 बजे भर्ती कराया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| मृतक क्षमा की माँ सुषमा मिश्रा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| रोड़बेज चौकी प्रभारी कपिल कुमार नें बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|

तहसील दिवस में 52 में मात्र दो का सम्पूर्ण समाधान

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया| जिसमे दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका|
संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 33,पुलिस की 04,विकास विभाग की 01,विद्युत विभाग की 02 व अन्य विभागों की 12 शिकायतें मिलाकर कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने द्वारा प्राप्त शिकायतों प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश दिये। इस अवसर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ,मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार रहे।

हाई-वे कट बंद करनें पर सड़क पर उतरा व्यापार मंडल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) इटावा-बरेली नेशनल हाई-वे पर बनाये गये कुछ कट बंद कर दिये गये| जिससे हाई-वे के दोनों तरफ के कट के दुकानदार प्रभावित हो गये| सैकड़ों दुकानदारों के व्यापार पर गंभीर असर पड़ा| लिहाजा उन्होंने कलेक्ट्रेट पंहुचकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा| निर्धारित मांग पर विचार ना होनें पर धरना प्रदर्शन शुरू करनें की चेतावनी दी है|
नेशनल हाई-वे इटावा-बरेली पर सेन्ट्रल जेल चौराहा है| जहाँ से लेकर ग्राम पपियापुर तक बीच के डिबाइडर में कट नही छोड़ा गया| जो कट छोड़ा गया था वह भी विगत दिन बंद कर दिया गया| लिहाजा व्यापार मंडल मामले में आक्रोशित हो गया| फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया सेन्ट्रल जेल व्यापार मंडल सोमवार को तकरीबन एक सैकड़ा व्यापारियों के साथ कलेक्ट्रेट पंहुच प्रदर्शन किया उसके जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम रविन्द्र कुमार को दिया| व्यापारियों नें कहा कि इटावा-बरेली हाई-वे पर सेन्ट्रल जेल चौराहे से बघार की तरफ हाई-वे निर्माण के समय एक कट जन सुबिधा के लिए बनाया गया था| जिसको बिना किसी पूर्व सूचना के ही बंद कर दिया, कट बंद करनें से व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है| सैकड़ों की संख्या में व्यापारी कट बंद होनें प्रभावित हुआ है| हाई-वे पर लगायी गयीं रोड़ लाइट अभी तक चालू नही हो पायी है| जबकि लाइटे 6 महीने लगे हो चुके है| हाई-वे के किनारे नालों का पटान ठीक से नही किया गया है, जो जगह-जगह खुले हैं, जिससे कुछ हादसा भी हो सकता है|
इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, जिला महामंत्री अनूप मिश्रा, जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा,सेन्ट्रल जेल व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश गुप्ता, महामंत्री डॉ. संजीब त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित मिश्रा, महामंत्री देवेन्द्र सक्सेना पिंटू, संगठन मंत्री विपिन सिंह, सेन्ट्रल जेल व्यापार मंडल के संरक्षक अजय यादव, मंत्री आशीष पाल, राहुल उपाध्याय, अवनीश कुमार, देवेन्द्र सक्सेना (मांझी) आदि रहे|


हिन्दू धर्म पर आपत्ति जनक टिप्पणी में एफआईआर

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) हिन्दू धर्म के प्रति आपत्ति जनक भाषा का प्रयोग करनें के मामले में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम माडल शंकरपुर निवासी शिव नारायण पुत्र कुंवर सिंह राठौर ने मुकदमा दर्ज कराया| दर्ज किये गये मुकदमें में कहा कि गाँव की ही महिला विनीता पत्नी देवपाल जाटव ने फेसबुक पर हिन्दू धर्म के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया| जिसका वीडियो वायरल कर दिया| जाँच दारोगा लक्ष्मी नारायण को दी गयी|


बाढ़ पीड़ितों को मंत्री ने वितरित की राहत सामग्री

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनपद आकर बाढ़ से प्रभावित अमृतपुर तहसील के जमापुर मोड़ व कायमगंज तहसील के शमसाबाद मंडी में बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत सामिग्री वितरण की गई| जमापुर में 250 परिवारों को व शमसाबाद में 300 परिवारों को बाढ़ राहत किट प्रदान की गई।
मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की| बाढ़ पीड़ितों द्वारा मंत्री से गंगा पर तटबंध बनबाने की मांग की गयी, मंत्री को अधिशासी अभियंता सिचाई द्वारा बताया गया कि तटबंध का सर्वे हो गया है, मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि आगे की आवश्यक कार्यवाही कर जल्द से जल्द तटबंध बनबाने की कार्यवाही की जाये। मंत्री द्वारा नेकपुर खुर्द गौशाला का भी निरीक्षण किया गया व गायों को गुड़ केले का सेवन कराया गया।
विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक भोजपुर नागेन्द्र राठौर, विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि, जिलाध्यक्ष भाजपा फतेहचन्द्र वर्मा, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह आदि रहे|

पुलिस नें होटल संचालक को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस नें होटल कारोबारी खालिद उर्फ रज्जू खान को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|
विदित है कि कोतवाली फतेहगढ़ के सिबिल लाइन निवासी खालिद उर्फ रज्जू खान,जुबैर पुत्र लड्डन निवासी गढ़ी इज्जत खां कायमगंज, रामनरेश पुत्र रामचन्द्र निवासी गुड मंडी कायमगंज व तालिब के खिलाफ मुकदमा रंजित पुत्र रामचन्द्र निवासी गढ़ी इज्जत खां कायमगंज नें साल 9 जून 2023 को दर्ज करायी थी| मिली जानकारी में मुताबिक पुलिस नें उसी मामले में रज्जू खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है| कोतवाल रणविजय सिंह नें बताया कि मामले में आरोपी रज्जू की गिरफ्तारी की गयी है|


नाजायज शस्त्र फैक्ट्री सहित दो गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) पुलिस नें नाजायज शस्त्र फैक्ट्री सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है| आरोपियों के पास से अबैध असलहे आदि बरामद हुआ है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गिरीरामपुर जाने वाले पर सड़क किनारे झोपड़ी में आरोपी मोहम्मदाबाद के दुर्गुपुर निवासी रनवीर शाक्य पुत्र भीकम सिंह व भरतपुर रसूलपुर निवासी रनपाल पुत्र रविन्द्र सिंह को अबैध असलहे फैक्ट्री के साथ गिरफ्तार किया गया है| आरोपियों के पास से 2 पौनिया, चार अधिया 315 व 12 बोर, 13 देशी तमंचा 315 व 12 बोर, 5 असलहे बनाने के लिए नाल बरामद की| अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह नें बताया कि दो आरोपियों को असलहे फैक्ट्री के साथ गिरफ्तार किया गया है|

जान लेवा फायरिंग में दो आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जानलेवा फायरिंग करनें में पुलिस नें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा कालोनी लोको रोड़ निवासी आशीष सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह नें मुकदमा दर्ज कराया था| जिसमे कहा कि उनके ऊपर जानलेवा फायरिंग की गयी| मामले नामजद आरोपी प्रताप सिंह चौहान पुत्र अरुण कुमार निवासी अपर दुर्गा कालोनी भोलेपुर व दिनेश सिंह रा ठौर उर्फ दिन्नी निवासी लोको रोड़ भोलेपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया| आरोपियों के पास से एक बंदूक 12 बोर, 6 जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किये| अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि दो जानलेवा हमले के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है|