Home Blog Page 193

चित्र ही जीवन की सर्वश्रेष्ठ यादगार है: विजय यादव

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) विश्व फोटोग्राफी दिवस पर मीडिया सेंटर द्वारा आयोजित छायाचित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन एशियन कंप्यूटर इंस्टिट्यूट जोगराज फर्रुखाबाद पर किया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया व मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प चढ़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
विजय यादव कला मित्र एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य का माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ देकर अनुराग पांडेय ने स्वागत किया| अंतरराष्ट्रीय विश्व फोटोग्राफी दिवस 2025 की थीम रोज मर्रा की जिंदगी में समाज के विभिन्न चित्र प्रदर्शित किये गये| छाया चित्रो के माध्यम से नगर की समस्याएं तो कहीं उनकी चुनौतियों को उनका समाधान मीडिया के प्रेस फोटोग्राफर ने छायाचित्रों के द्वारा अपने-अपने कैमरा के द्वारा अभिव्यक्त की आजादी का जुनून, प्राकृतिक आपदा, वर्ष एवं बाढ़, संस्कृतिक ऐतिहासिक धरोहर, इतिहास एवं कला दर्शन के छायाचित्रों ने सभी को आकर्षित किया वरिष्ठ पत्रकार एवं छायाकार रविंद्र भदोरिया मीडिया सेंटर से अनुराग पांडेय के साथ वरिष्ठ एवं युवा प्रेस फोटोग्राफर अंशुल गंगवार,जितेंद्र दीक्षित, दीपक शुक्ला ,प्रमोद द्विवेदी, गौरव तिवारी शिपू, भानु शंकर वर्मा, लक्ष्मीकांत भारद्वाज आदि छायाकारों ने भाग लिया
साल 2025 का स्वर्गीय रामनारायण पाण्डेय की स्मृति में कलाश्री सम्मान प्रमोद द्विवेदी उर्फ भोले को दिया गया
छायाचित्रों की प्रदर्शनी में सहयोगिता करने वाले प्रेस फोटोग्राफरों एवं पत्रकारों को अनुराग अग्रवाल भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा भी सभी पत्रकारों एवं छायाकरो को सम्मानित किया गया
संगोष्ठी में साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण राजपूत ने कहा युग परिवर्तन के साथ चले विज्ञान सभी के लिए वरदान बने| समाजसेवी संजय गर्ग ने बचपन की यादें मेला में अपनी मां से कैमरा लिया था कैमरा मेरा बचपन का शौक है| पत्रकार राजेश निराला ने कहा अतीत में वर्तमान तक की फोटो यात्रा मे मोबाइल फोटोग्राफी का क्रेज बड़ा है वरिष्ठ छायाकार रविंदर भदोरिया ने कहा की तकनीक से मानवता को बचाने की आवश्यकता है|
कला मित्र पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने कहा की फोटो के महत्व पर प्रकाश की प्रतिक्रिया नेत्र दृष्टि से हमने चित्र देखें जीवन में नेत्र और प्रकाश की भूमिका फोटोग्राफी के ज्ञान को अध्यात्म एवं भौतिक विज्ञान के द्वारा समाज और देश का निर्माण में सहयोग दें| उन्होंने कहा की चित्र की जीवन की सर्वश्रेष्ठ यादगार है|समाजसेवी संजय गर्ग, आदेश अवस्थी, प्रशांत सिंह, .गुड्डू पंडित,धीरज अग्निहोत्री, अनुराग अग्रवाल, सोनेलाल एडवोकेट, अजीत अग्निहोत्री, आदर्श मिश्रा, सुशील मिश्रा ,सुरेश गुप्ता, मोहनलाल गौड़, दीपक सिंह, भानु शंकर वर्मा आदि| कार्यक्रम का संचालन संस्कार भारती के प्रान्तीय महामंत्री सुरेंद्र पांडेय ने किया|

बीआरसी कार्यालय के पास गिरा कथित ड्रोन, ग्रामीणों नें पुलिस को सौंपा

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) बीती रात कायमगंज बीआरसी कार्यालय के निकट अचानक एक ड्रोन की तरह दिखने वाला इलेक्ट्रानिक उपकरण गिर गया| जिसको देखने के लिए भीड़ उमड़ी| ग्रामीणों नें उसे पुलिस को सौंप दिया| पुलिस के जब जाँच की तो पता चला की जमीन में गिरे ड्रोन में कैमरा नही था| वह ड्रोन की तरह दिखने वाला उपकरण किसी बच्चे ने अपने मनोरंजन के लिए उड़ाया था|
दरअसल विगत कई दिनों से जनपद में रात में ड्रोन देखे जानें की अपवाह जोरों पर है| जिससे लोगों में दहशत बढ़ रही है| इसी बीच बीती रात लगभग 10:30 बजे अचानक एक ड्रोन सा दिखनें वाला इलेक्ट्रानिक उपकरण बीआरसी कार्यालय के निकट जमीन पर गिरा, जिससे लोग उसे देखने दौड़े| उसमे रंग बिरंगी लाइटे लगी थी| मंडी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार मौके पर पंहुचे तो उन्होंने उस उपकरण को कब्जे में ले लिया| चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा को जानकारी दी। मंडी चौकी प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि बरामद ड्रोन बच्चों का खिलौना है। उसमें कैमरा भी नहीं है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर गौर न करने की अपील की|
बिना अनुमति उड़ाया ड्रोन तो लगेगा गैंगस्टर
बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने वाले पर ड्रोन नीति 2023 के तहत सख्त प्राबधान हैं| यदि बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाते हुए कोई पकड़ा जाता है तो नये कानून के हिसाब से उस पर पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करनें की कानून में व्यवस्था है| ड्रोन नीति 2023 के तहत अब किसी भी व्यक्ति, संस्था या संगठन को ड्रोन उड़ाने से पहले स्थानीय थाने से लिखित अनुमति लेनी होगी। यह नियम सर्वेक्षण, धार्मिक या सामाजिक आयोजनों जैसे सभी प्रकार के कार्यों पर लागू है।
क्या बोले जिम्मेदार
क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी नें बताया कि ड्रोन को लेकर अपवाहों पर ध्यान ना दें| किसी प्रकार की समस्या होनें पर पुलिस को सूचना दें| बीआरसी कार्यालय के पास गिरा उपकरण बच्चो का खिलौना था| जिसकी जाँच की गयी है|



डीएम को एनआरसी बार्ड के एसी मिले खराब

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय पहुँचकर एनआरसी बार्ड का निरीक्षण किया गया| जहाँ उन्हें एसी खराब मिले| जिससे तत्काल ठीक करानें के निर्देश दिये|
जिलाधिकारी द्वारा एनआरसी बार्ड में भर्ती एक दर्जन बच्चों को फलों व बिस्किट का वितरण किया गया व बच्चों की माताओ से बातचीत कर उनको मिल रहे इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये कि एनआरसी बार्ड में तैनात पुरुष स्टाफ नर्स को बदलकर केवल महिला स्टाफ नर्स की ही ड्यूटी लगायी जाये व खराब पड़े एसी ठीक कराये जाये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार आदि रहे|

कलयुगी मां ने मातृत्व को किया कलंकित, सड़क किनारे फेंकी नवजात बच्ची

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) एक बार फिर कलयुगी मां ने अपनी ममता का गला घोंटने का कुकृत्य कर डाला। मातृत्व को कलंकित करते हुए उसने नवजात बच्ची को सड़क किनारे मरने के लिए फेंक दिया। शुक्र है कि ग्रामीणों को समय से भनक लगने से शिशु की जान बच गई।
थाना क्षेत्र के डबरी तिराहा के निकट एक नवजात (बच्ची) को कलयुगी माँ-बाप सड़क किनारे कपड़े में लपेटकर फेंक गये| बच्ची के चेहरे पर चींटी आदि लग गयी| जिससे वह जोर-जोर से रोनें लगी, मौके से गुजर रहे ग्रामीण वीरपाल पुत्र रामदीन निवासी डबरी रामगंगा किनारे अपने खेत देखने जा रहे थे तभी नवजात बच्चे की रोने की आवाज सुन रुक गये| वीरपाल नें देखा तो कपड़े में नवजात बच्ची लिपटी पड़ी थी| जिसके बाद वीरपाल बच्ची को अपने घर ले आये और थानाध्यक्ष राजेपुर को सूचना दी| सूचना मिलने पर कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद मौके पर पंहुचे और बच्ची को लाकर सीएचसी में भर्ती कराया| जहाँ नवजात को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया|
कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद ने बताया कि सम्बन्धित विभाग को सूचना दी गयी है| जाँच की जा रही है| नवजात को लोहिया अस्पताल रिफर किया गया है|

ससुराल में पिटाई से आहत ट्रक चालक नें फांसी लगा दी जान

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) ससुराल में पत्नी को बुलाने गये ट्रक चालक के साथ पत्नी के स्वजनों नें मारपीट कर बाइक भी ले ली| किसी तरह घर आये ट्रक चालक नें अपमानित महसूस करनें पर फांसी लगा ली| परिजनों में कोहराम मच गया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला पंचम निवासी 24 वर्षीय शिवकुमार यादव ट्रक चलानें का कार्य करता था| उसका विवाह ग्राम अवापुखरी निवासी राजेश्री के साथ एक साल पूर्व विवाह हुआ था| शादी के बाद से ही दोनों में मनमुटाव चल रहा था l जिस कारण राजेश्री अपने मायके में रह रही थी l लगभग 15 दिन पूर्व राजेश्री ने शिवकुमार के विरुद्ध आईजीआरएस पर शिकायत की थी l जिसके बाद पुलिस की मध्यस्ता हुई और शिवकुमार 18 अगस्त को राजेश्री को बुलानें उसके मायके गया था| आरोप है कि शिव कुमार को उसकी ससुराल में जमकर मारपीट की गयी और उसकी बाइक भी ले ली| जिसके बाद शिव कुमार अपने घर पंहुचा और बहन पूनम से खाना बनानें की कहकर घर से बाहर निकल गया| जिसके बाद कुछ देर बाद भैंस चराने खेतों में गए ग्रामीणों ने घर पर सूचना दी कि उसका भाई कंज के पेड़ से लटका हुआ है l सूचना पर घर में कोहराम मच गया l मृतक शिव कुमार के दो माह की एक पुत्री है| ग्रामीणों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी l सूचना पर चौकी मदनपुर तथा प्रभारी निरीक्षक ने जांच पड़ताल की तथा फील्ड यूनिट को सूचना दी| उपनिरीक्षक रमेश सिंह ने पंचनामा भरकर शव मोर्चरी भेजा।




छत पर सो रही किशोरी की सर्पदंश से मौत

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) छत पर सो रही युवती की सर्पदंश से किशोरी की हालत बिगड़ गयी, परिजनों नें उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहाँ से उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया, लोहिया अस्पताल में चिकित्सकों नें किशोरी की मौत होनें की पुष्टि कर दी|
थाना क्षेत्र के ग्राम भुडिया भेड़ा निवासी 13 वर्षीय मीना पुत्री नितेश अपने घर की छत पर लेटी थी, उसी दौरान बाढ़ के कारण सर्प छत पर चढ़ आया और उसने मीना की पर पर काट लिया| जिसके बाद परिजन पहले उसे सीएचसी व उसके बाद लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे लोहिया में मीना को मृत घोषित कर दिया गया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|मृतका सात भाई बहन में तीसरे नम्बर की थी| मीना के पिता मजदूरी का कार्य करते हैं|

सुदेश कुमार को थाना राजेपुर का चार्ज, दो निरीक्षक व चार दारोगा इधर से उधर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) निरीक्षक सुदेश कुमार को थाना राजेपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है| इसके साथ ही दो निरीक्षक व चार दरोगाओं को इधर से उधर किया गया है|
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह नें अपने पीआरओ उपनिरीक्षक शंकरानंद को 31 जुलाई को थानाध्यक्ष राजेपुर बनाने का आदेश जारी किया था| लेकिन उनका आदेश बाद में वापस ले लिया गया| लिहाजा लगभग चार सप्ताह से थाना राजेपुर को नये थानाध्यक्ष का इंतजार था| बीती रात पुलिस अधीक्षक नें कोतवाली फतेहगढ़ के निरीक्षक अपराध सुदेश कुमार विश्वकर्मा को थाना राजेपुर का प्रभारी निरीक्षक बना दिया| वहीं पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत निरीक्षक तेज सिंह को कोतवाली फतेहगढ़ का निरीक्षक अपराध बनाया गया है| महिला थाना के दारोगा कमलेश कुमार को थाना कमालगंज, पुलिस लाइन से दारोगा महेंद्र प्रताप सिंह को थाना मेरापुर पुलिस लाइन से दारोगा सर्वेश कुमार महिला थाना व वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) गौतम सिंह को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना नवाबगंज बनाया गया है|

उज्जवल व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोनीत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष पद पर उज्जवल गुप्ता की ताजपोशी कर दी गयी है| उन्हें संगठन को मजबूत करनें का जिम्मा भी दिया गया है|
कमालगंज के किराना व्यापारी उज्जवल गुप्ता को जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता नें नगर अध्यक्ष कमालगंज की जिम्मेदारी दी है| इसके साथ ही व्यापारी हित में कार्य करनें की नसीहत भी संगठन ने दी है| उज्जवल ने बताया कि वह व्यापारियों के साथ खड़े रहेंगे| व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नही किया जायेगा|

संभागीय शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के लोहिया पुरम आवास विकास स्थित एक डिग्री कालेज में संभागीय शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया|
प्रतियोगिता के शुभारंभ में शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता की प्रदेश संयोजिका रेनू श्रीवास्तव केन्द्र संयोजक सुरेन्द्र पाण्डेय, अनुराग यादव ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम में दयाल बाग विश्वविद्यालय आगरा की दरश अघारी ने गायन व डॉ. शिव शंभू कपूर ने वादन व लखनऊ की रंजना श्रीवास्तव ने नृत्य में निर्णायक की भूमिका निभाई। बाल वर्ग कथक में नव्या गुप्ता ने प्रथम स्थान, प्रतीक्षा सिंह ने द्वितीय स्थान, अनन्या गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में तबला में गौरी पाण्डेय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा नित्य रस्तोगी ने कथक में तृतीय स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग भजन गायन में आकाश तिवारी ने प्रथम स्थान व स्वयं दीक्षित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। युवा वर्ग में वैभव मिश्रा ने गजल गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग में स्निग्धा ने भजन गायन में द्वितीय स्थान सिंजा ने ख्याल गायन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। युवा वर्ग में पार्थ मिश्रा ने भजन गायन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रदेश संयोजिका रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों की प्रतियोगिता संगीत नाटक अकादमी लखनऊ में आयोजित होगी जो कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता होगी। इस दौरान अरविंद दीक्षित, अनुभव सारस्वत, दीपक दीक्षित, सूक्ष्मा पाण्डेय, डॉ अरिमर्दन सिंह, डॉ रेजिना शहर, ममता यादव राजीव कुमार रहे।

झाड़ियों में पड़ी मिली युवक की लाश

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) सोमवार देर शाम झाड़ियों में युवक की लाश पड़ी मिली| जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गयी| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और पड़ताल की| फिलहाल खबर लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नही हो सकी|
थाना क्षेत्र के ग्राम डबरी मार्ग पर सड़क के किनारे झाड़ियों में एक युवक की लाश पड़ी मिली| मृतक के सिर में चोट लगी थी लिहाजा पट्टी बंधी थी| ग्रामीणों नें डायल 112 पर फोन किया, डायल 112 नें फोन कर थाना पुलिस को जानकारी दी| पुलिस के पंहुचने के बाद भी मृतक की शिनाख्त नही हो सकी| पुलिस मृतक की पहचान करनें का प्रयास कर रही है|