फर्रुखाबाद:(धर्मिक डेस्क) गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में हर साल बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व 10 दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना से होती है। इस दौरान साधक भगवान गणेश को अपने घर लाते हैं और उनकी विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं, तो आइए इस दिन गणेश चतुर्दशी से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।
गणेश चतुर्थी 2025 शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 27 अगस्त को लदोपहर 03 बजकर 44 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त को शुरू होगा और इसी दिन गणेश स्थापना की जाएगी।
पूजा मुहूर्त
गणेश जी की स्थापना का सबसे शुभ समय मध्याह्न होता है, क्योंकि माना जाता है कि इसी समय भगवान गणेश का जन्म हुआ था। 27 अगस्त 2025 को मध्याह्न काल में गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:05 बजे से दोपहर 01:40 बजे तक रहेगा।
गणेश स्थापना पूजा विधि
गणेश जी को घर लाने से पहले पूजा स्थल को अच्छी तरह से साफ करें और उसे फूलों, रंगोली और अन्य सजावटी सामानों से सजाएं।
शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की प्रतिमा एक वेदी पर स्थापित करें।
वेदी पर लाल या पीला वस्त्र बिछाएं।
पूजा शुरू करने से पहले हाथ में जल, फूल और चावल लेकर व्रत या पूजा का संकल्प लें।
सबसे पहले ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करते हुए भगवान गणेश का आह्वान करें।
भगवान गणेश की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराएं।
स्नान के बाद उन्हें नए वस्त्र और आभूषण पहनाएं।
भगवान गणेश को उनका सबसे प्रिय भोग मोदक और लड्डू अर्पित करें।
इसके साथ ही उन्हें दूर्वा घास, लाल फूल और सिंदूर भी चढ़ाएं।
भगवान गणेश की स्थापना? जानें डेट और पूजा विधि
गौरी पुत्र के आगमन से पूर्व गुलजार बाजार
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में हर साल बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व 10 दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना से होती है। इस दौरान साधक भगवान गणेश को अपने घर लाते हैं और उनकी विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं| इस बार गणेश चतुर्दशी को 26 अगस्त से शुरू हो रही है| लिहाजा गणेश चतुर्दशी पर आयोजित होनें वाले महोत्सव को लेकर उत्साह है| बाजार भी प्रतिमाओ से सज गयें हैं|
गणेश चतुर्थी को लेकर घर एवं मंदिरों में तैयारियां होने लगी हैं। बाजार भी भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं से सज गए हैं। शहर में दो दर्जन से अधिक अस्थाई दुकानें सज गई हैं। इन पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं बिक रही हैं। मूर्ति विक्रेताओं एवं निर्माताओं को आर्डर भी मिल रहे हैं। इस बार लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसके चलते बाजारों में भी अभी से खरीदारी के लिए खासी भीड़ उमड़ रही है।
बाजारों में सजी दुकानों पर गणेश प्रतिमाओं की खरीदारी शुरू हो गई है। वहां लोग बड़ी प्रतिमाएं विराजमान करते हैं उन्होंने बाहर से प्रतिमाएं मंगाई हैं आर्डर भी करा दिए हैं। इस बार लोगों प्रथम पूज्य भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए पूरे मनोयोग से लगे हुए हैं। शहर में गणपति उत्सव के लिए में
तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठन सहित कॉलोनियों, मोहल्लों के बने संगठन रूपरेखा बनाने में लगे हैं। कई संगठन गणपति उत्सव के लिए आसपास के लोगों से चंदा एकत्रित कर रहे हैं। जिससे पंडालों में सुबह शाम की आरती के साथ प्रसाद वितरण, चौकी, झांकियां व जागरण जैसे आयोजन हो सके। 
लापरवाही के आरोप में सीएमएस अशोक प्रियदर्शी का जिला संयुक्त चिकित्सालय कन्नौज स्थानान्तरण
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद के डॉ. राम मनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल फर्रुखाबाद के सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी को लापरवाही के आरोप में पद से हटा दिया है। 
उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। डा़ अशोक प्रियदर्शी पर अस्पताल में अव्यवस्थाओं को दुरुस्त न करने,गंदगी का निस्तारण न होने,अधीनस्थों पर शिथिल नियंत्रण,प्रशासनिक दक्षता शून्य,मरीजों के इलाज में लापरवाही, बाहर से दवा खरीदने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने में भी प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाए गए हैं।इस कारण डॉ. प्रियदर्शी को कन्नौज स्थानांतरित कर दिया गया है और डॉ. जगमोहन शर्मा को डॉ. राम मनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल का नया सीएमएस बनाया गया है।
आरोपों की जांच चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के निदेशक प्रशासन करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थी सारथी सेन शर्मा ने एक माह के अंदर जांच रिपोर्ट शासन को सौंपने के निर्देश जारी किया है|
अंतिम संस्कार में शामिल होने आये वृद्ध की डूबने से मौत
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) अंतिम संस्कार में शामिल होनें आया वृद्ध की काली नदी में डूबने से मौत हो गयी| जिससे कोहराम मच गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम बिहार निवासी मनवीर सिंह के बड़े भाई रनवीर सिंह का बीमारी के चलते देहांत हो गया था l रनवीर सिंह के शव को लेकर परिवार व गाँव के लगभग 70 लोग अंतिम संस्कार करने के लिए काली नदी के किनारे स्थित चौखड़िया गांव के पास ले गये l अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी तभी मनवीर सिंह बाल्टी में पानी भरने के लिए काली नदी के पास गये l पानी भरते समय मिट्टी खिसकने से मनवीर सिंह काली नदी में डूबने लगे l अंतिम संस्कार में शामिल होने गए लगभग 70 लोगों में से कोई भी तैरना नहीं जानता था l मनवीर सिंह तेज बहाव में बह कर लगभग 200 मीटर दूर चले गए l पास में ही एक व्यक्ति ट्रैक्टर चला रहा चल रहा था l जिसने नदी में कूद कर मनवीर सिंह के शव को बाहर निकाला l शव को देखकर कोहराम मच गया l मृतक मनवीर सिंह के पुत्र अतुल कुमार ने थाने में सूचना दी l सूचना पर थाना पुलिस पंचनामा की कार्यवाही कर रही है l मृतक खेती करता था मृतक की पत्नी प्रेमलता देवी व स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
मुसीबत की बाढ़: सैलाब में 162 गाँवों की 10531 हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा खतरे के निशान से लगातार ऊपर चल रहीं हैं| जबकि रामगंगा खतरे के निशान से नीचे आ गयी हैं| अभी तक मुसीबत की बाढ़ से ग्रामीणों को निजात नही मिल पा रहा है| बाढ़ से तीनों तहसीलों को मिलाकर लगभग 10531 हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित है|
गं
गा नदी में 20 अगस्त के शाम 4 बजे गंगा 137.30 मीटर पर दर्ज की गयीं| वहीं रामगंगा 137.00 मीटर पर दर्ज की गयीं| गंगा में 134584 क्यूसेक पानी नरौरा बांध से छोड़ा गया, वहीं खो-हरेली व रामनगर बैराज से रामगंगा में 15161 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| बाढ की चपेट में सर्वाधिक कायमगंज तहसील के सर्वाधिक 74 प्रभावित हैं, अमृतपुर तहसील के लगभग 65 व सदर तहसील के कुल 12 गाँव बाढ प्रभावित हैं| जिले के बाढ़ प्रभावित गाँवो में लगभग 19173 किसान प्रभावित है| वहीं कुल 149933 परिवार बाढ़ की चपेट में हैं| इसके साथ ही तीनों तहसीलों को मिलाकर कुल 57 सड़के बाढ़ में वह गयीं| 162 गाँव बाढ़ से प्रभावित हैं| 
मबेशी चराने गये पीआरडी जबान के पुत्र की हत्या, आक्रोशित परिजनों नें पुलिस के सामने की मारपीट
फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) मबेशी चराने गये युवक गंभीर हालत में खेतों में पड़ा मिला| परिजन उसे सीएचसी लेकर पंहुचे जहाँ उसे चिकित्सक नें मृत घोषित कर दिया| युवक की हत्या के शक में पुलिस के सामने की एक युवक के साथ मृतक के स्वजनों नें मारपीट कर दी| पुलिस ने कड़ी मसक्कत के बाद युवक को बचाया|
थाना क्षेत्र के ग्राम उमराय नगला निवासी 20 वर्षीय संजेश कुमार पुत्र रघुनंदन सिंह सुबह गाँव के लोगों के साथ ही अपने मबेशी चराने गया था| दोपहर बाद लगभग 3 बजे संजेश के मबेशी जब इधर-उधर भागने लगें तो अन्य लोगों नें परिजनों को सूचना दी| जिसके बाद परिजन मौके पर पंहुचे तो तलाश करनें पर
संजेश ग्राम नथुआपुर के रघुवीर के बाग में पड़ा मिला| मंजेश के माथे पर गहरा घाव मिला| परिजनों नें पुलिस को सूचना दी| प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच की| परिजन संजेश को लेकर सीएचसी पंहुचे तो चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया| सीएचसी में मौके पर मौजूद युवक पर हत्या करनें का शक जाहिर करते हुए पुलिस के सामने जमकर मारपीट कर दी| बचाने में पुलिस के साथ घक्का मुक्की हो गयी| पुलिस नें बमुश्किल युवक को बचाया| 



पुलिस दीवान की पत्नी व पुत्र को टीसी नें जबरन जंगल में ट्रेन से मारपीट कर उतारा, एफआईंआर
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ट्रेन की यात्रा कर रही पुलिस दीवान की पत्नी व उसके पुत्र के साथ टीसी से अभद्रता करनें और उनसे जबरन नकदी व मोबाइल लेकर उन्हें उनके स्टेशन पर ना उतारकर लगभग 80 किलोमीटर दूर जंगल में कहीं उतार दिया| मामले में एक नामजद व दो अज्ञात टीसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| विभागीय अधिकारी फिलहाल आरोपी टीसी को बचाने पर लगे हैं|
थाना कादरी गेट के निकट निवासी अरविन्द कुमार जनपद में दीवान के पद पर कार्यरत है| उनकी पत्नी रजनी अपने पुत्र लव के साथ कानपुर सेन्ट्रल से मथुरा छपरा ट्रेन से बैठकर 30 जुलाई 2025 को फर्रुखाबाद आ रहीं थी| माँ-बेटे के पास सामन्य श्रेणी की टिकट थी, ट्रेन में भीड़ अधिक होनें पर रजनी अपने पुत्र के साथ सामन्य श्रेणी के डिब्बे में चढ़ नही सकी, उसी दौरान ट्रेन चलने
लगी तो दोनों एस-1 डिब्बे में चढ़ गये और गेट के पास खाली जगह पर खड़े हो गये| ट्रेन फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर पंहुची| उसी दौरान डियूटी पर तैनात टिकट कलेक्टर (टीसी) अरबिंद जिसकी तैनाती सीपीए (कानपुर-अनवरगंज) में है आ गया| टीसी अरबिंद दरवाजे पर खड़ा हो गया और उतरने नही दिया और जब रजनी नें चीख पुकार मचायी तो दो अज्ञात टीसी और आ गये| आरोपी है कि तीनों टीसी नें मिलकर उनके पुत्र लव दुबे के साथ गली-गलौज किया और रजनी के साथ अभद्रता की| मां-बेटे को
फर्रूखाबाद स्टेशन से लगभग 80 किमी दूर रात में अँधेरे में जंगल में ट्रेन खड़ी कराकर मारपीट कर जबरन उतार दिया| वमुश्किल मोबाइल वापस किया| बाद में बमुश्किल महिला अपने पुत्र के साथ घर पंहुची| मुकदमा की जाँच दारोगा नरेश कुमार को दी गयी है|
मामले के 21 दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर
दीवान की पत्नी व पुत्र का मामला होनें के बाद भी मुकदमा दर्ज होनें में लगभग 21 दिन का समय लग गया| वहीं जिम्मेदार अब जाँच के बाद कार्यवाही की बात कर रहें हैं|
क्या बोले जिम्मेदार
डीआरएम रेलवे पीआरओ संजीब शर्मा नें बताया कि मामला संज्ञान में है| मामले में एफआईआर दर्ज हुई है| जाँच के बाद ही कार्यवाही पर विचार होगा| 

राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान
लखनऊ: प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस का कहर लगातार जारी है जिससे जनजीवन बुरी तरह से परेशान है| इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में कल से बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है| यह बारिश 21 से 24 अगस्त तक प्रदेशभर में होने की सम्भावना है|इसके साथ ही 50 से अधिक जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।



प्रदेश ने वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 21 अगस्त को लखनऊ समेत मध्य और पूर्वी यूपी में तेज बारिश के पूर्वानुमान हैं। 22 अगस्त से इसमें और वृद्घि होगी जिसके परिणाम स्वरुप 23 व 24 अगस्त को पूरब से पश्चिम तक बादल जमकर बरसेंगे। जिससे आम जनमानस को उमस से रहत मिल सकती है|

खुली बीड़ी सिगरेट बेचने वालो पर लगेगा जुर्माना
फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में एनकोर्ड, एक युद्द नशे के विरुद्ध व एन्टी टैबको सेल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कही भी निकोटिन युक्त दवाओं की विक्री न हो, रेंडमली 100 दुकानों की जाँच की जाये, सारे विद्यालयों में चिल्ड्रेन क्लब प्रहरी बनाये जाये, सभी मेडिकल स्टोरों पर सी सीटीवी कैमरे लगाए जाये, सभी भाँग की दुकानों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए, खुली बीड़ी सिगरेट बेचने वालो पर जुर्माना लगाया जाये। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह आदि मौजूद रहे|

भ्रामक जाँच रिपोर्ट देनें में पैथोलॉजी सीज
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) भ्रामक जाँच रिपोर्ट देनें की शिकायत पर सीएमओ के निर्देश पर अबैध रूप से संचालित पैथोलॉजी को सीज कर दिया गया|
मोहम्मदाबाद के ग्राम बिहार में संचालित अवैध नमन पैथोलॉजी लैब को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव यादव ने गलत जांच की रिपोर्ट देने तथा फर्जी खून की जांच देकर ग्रामीणों को भ्रमित करने के मामले में सीज कर दी| डॉ. गौरव यादव के साथ चिकित्सा अधिकारी डा. सन्नी मिश्रा, फार्मासिस्ट मनोज यादव, लैब टेक्नीशियन महेश के साथ मौके पर पैथोलॉजी पहुंचे व नमन पैथोलॉजी लैब को सीज किया, स्वास्थ्य विभाग की टीम को आता देख पैथोलॉजी मलिक मौके से फरार हो गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी गौरव यादव ने बताया नमन पैथोलॉजी के नाम से संचालक द्वारा गलत तथा भ्रामक जांच की रिपोर्ट दी गयी है, जिससे ग्रामीणों में भय फैला हुआ था, चिकित्सा टीम ने वहां पर कैंप लगाकर 70 मरीजों को दिखा, जिसमें मामूली खांसी, जुकाम व फंगल इन्फेक्शन के मरीज पाये गए तथा
संभावित वायरल फीवर के मरीज मिले, जिन्हें उचित दवाइयां देकर
उनका सुचारू रूप से इलाज किया गया तथा ग्रामीणों की जांच की गई, जिसमे कोई भी डेंगू, मलेरिया से संक्रमित मरीज नहीं पाया गया|
सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार नें बताया की पैथोलॉजी लैब किया गया है| मामले की जाँच की जा रही है|



