फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे का शव तालाब में उतराता मिला| परिजनों ने हत्या का आशंका जाहिर की|
थाना क्षेत्र के करनपुर दत्त का मजरा भुडिया निवासी रामरतन का 9 वर्षीय पुत्र हिमांशु बीते दिन शाम 3 बजे कोचिंग पढ़कर वापस आया था, उसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ खेलने चला गया| लेकिन शाम को जब वह घर नही आया तो शाम को परिजनों नें उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नही चला| परिजनों नें उसकी सूचना थाना पुलिस को दी| पुलिस नें फतेहगढ़ से ड्रोन कैमरे की टीम बुलायी| ड्रोन की मदद से लगभग एक घंटे बाद हिमांशु का शव तालाब (चापर) में उतराता मिला| मां रामकली का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मां रामकली नें हत्या का आरोप लगाया| मृतक चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। थाना प्रभारी मोनू शाक्य ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| रिपोर्ट आनें के बाद कार्यवाही अमल में लायी जायेगी| 



तालाब में उतराता मिला बच्चे का शव
बंद घर का ताला तोड़कर नकदी व जेबरात साफ
फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बीती रात चोर बंद पड़े घर का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए और नकदी जेबरात साफ कर दिये| सुबह जब गृह स्वामी घर आये तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई| मौके पर पंहुची पुलिस नें दो युवक को शक के आधार पर हिरासत में लिया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर रुस्तमपुर नगला भिस्ती निवासी मुफीद पुत्र लतीफ़ का परिवार दिल्ली गया हुआ था| घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लटका था| बीती रात चोर ताला तोड़कर घर भीतर दाखिल हुए और घर में रखे 1.30 लाख रूपये की नकदी व जेबरात साफ कर दिये| सुबह 5:30 बजे मुफीद का पुत्र रिजवान अन्य स्वजनों के साथ घर आया तो दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था| भीतर जाकर देखा तो नकदी व जेवरात गायब थे| मामले की सूचना रिजवान नें थाना पुलिस को दी| सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| प्रभारी निरीक्षक नें बताया कि मामले की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी| 


सड़क पर गड्डे के चक्कर में बाइक से गिरी महिला, मौत
फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) भाई के साथ बाइक पर जा रही महीला अचानक उछल कर सड़क पर गिर गयी, उसे गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया जहाँ उसे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर किया गया| लोहिया अस्पताल से हायर सेंटर रिफर किया गया| जहाँ बीती रात उसकी मौत हो गयी|
जनपद शाहजहाँपुर के ग्राम चौरा निवासी 26 वर्षीय पप्पी पत्नी कुलभूषण अपने भाई रामजी निवासी जरियनपुर के साथ दबा लेनें फर्रुखाबाद बाइक से जा रही रही थी उसी दौरान थाना अमृतपुर के ग्राम चाचूपुर के निकट अचानक मुख्य मार्ग पर गड्डे में बाइक का पहिया चला गया जिससे पीछे बैठी पप्पी उछल कर सड़क पर मुंह के बल गिर गयी जिससे उसके गंभीर चोट लग गयी| परिजन उसे उपचार के लिए हायर सेंटर कानपुर लेकर गये, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| 



घर के ताले तोड़कर 25 लाख के जेबरात व नकदी पार
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बीती रात चोरों नें चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है| एक ही घर में रह रहे तीन भाईयों के घर के ताले तोड़कर लगभग 25 लाख रूपये के जेबरात व नकदी पार हो गये| मामले की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया| पुलिस नें मौके पर आकर जाँच की|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला गुलाब निवासी अवधेश सिंह यादव अपने छोटे भाई राजपाल सिंह व राजेश सिंह के साथ सामूहिक एक ही घर में रहते है| अवधेश व राजपाल का परिवार खेती करता है और गाँव में ही हैं, जबकि सबसे छोटा भाई राजेश सिंह देहरादून में एक निजी कम्पनी में कार्य करता है, लिहाजा उसका परिवार साथ में ही रहता है| बीती रात अवधेश व उसके भाई राजपाल का परिवार सो रहा था|उसी दौरान चोर मौका देखकर घर के पीछे से चढकर मकान में दाखिल हुए| चोरों तीन कमरों के कुंडे तोड़कर भीतर दाखिल हो गये| उन्होंने कमरे में रखे अलमारी बक्सा खोलकर उसमे रखे जेबरात व रूपये
चोरी कर फरार हो गये| अवधेश नें बताया कि सुबह लगभग 5 बजे उनकी पत्नी रागिनी उठी तो कमरे का गेट खुला था और तीन कमरो में रखे जेबरात व नकदी गायब मिले व सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था|अवधेश ने बताया कि लगभग 23 लाख के सोने-चांदी के जेबरात व दो लाख की नकदी चोरी हुई हुई| जिसकी
जानकारी रागिनी नें परिजनों को दी| मामले की सूचना अवधेश ने प्रधान प्रमोद कुमार को दी| प्रमोद नें कोतवाली पुलिस को जानकारी दी| पखना चौकी प्रभारी रामप्रकाश ने मौके पर आकर जाँच की| कोतवाल विनोद शुक्ला नें बताया कि चोरी हुई है लेकिन 23 लाख का जेबरात व 2 लाख रूपये की नकदी की बात संदिग्ध प्रतीत हो रही है| जाँच की जा रही है| जाँच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा| 
बीजेपी कार्यकर्ता की बाइक सीज कर की मारपीट! आक्रोशित कार्यकर्ताओं का पुलिस चौकी के बाहर धरना
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीजेपी कार्यकर्ताओं नें साथी की बाइक का चालान करनें के दौरान उसके साथ पुलिस द्वारा मारपीट करनें का मामला संज्ञान में आते ही हंगामा कर दिया| जमकर नारेबाजी करनें के बाद बीजेपी कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने पुलिस चौकी के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू किया| बाद में कोतवाल के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ|
भोलेपुर निवासी भाजयुमो पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित कटियार अपने साथी भोलेपुर निवासी अभिषेक राजपूत के साथ बाइक से भोलेपुर के पास सब्जी लेनें आये थे| उसी समय कर्नलगंज चौकी प्रभारी बलवीर सिंह पुलिस के साथ अन्य पुलिस कर्मी वाहन चेकिंग कर रहे थे| चेकिंग के दौरान ही अभिषेक जिस बाइक को चला रहा था उसे पुलिस नें
सीज कर दिया| आरोप है कि चालान के बाबजूद भी पुलिस नें बाइक सबारों के साथ अभद्रता कर मारपीट कर दी| जानकारी होनें पर नगर महामंत्री रोहित कटियार, पूर्व नगर महामंत्री सुमित कटियार, आदि दर्जनों समर्थक मौके पर आ गये| रोहित व सुमित के साथ अन्य पदाधिकारी पुलिस चौकी के
कर्नलगंज के बाहर धरनें पर बैठ गये| पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी| नगर मंडल अध्यक्ष नें जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा से कार्यकर्ताओं की बात करायी| उन्होंने भी जल्द चौकी प्रभारी कर्नलगंज बलवीर सिंह को हटवाने का भरोसा दिया| कोतवाल रणविजय सिंह नें भी कार्यवाही कराने का भरोसा दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ| कोतवाल रणविजय सिंह ने बताया कि वार्ता के बाद मामला शांत कर दिया गया| जाँच करायी जा रही है| 

चोर होनें के शक में युवक को बंधक बनाकर ग्रामीणों नें पीटा
फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) चोर होनें के शक में ग्रामीणों नें एक युवक को दबोच लिया, इसके बाद उसे बंधक बनाकर जमकर पिटाई कर दी| पुलिस नें मौके पर आकर युवक को सीएचसी भेजा, जहाँ दौराने उपचार आरोपी फरार हो गया| मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|
थाना क्षेत्र के ग्राम बिरसिंगपुर में बीती देर रात के युवक गाँव में आ गया, जिसे ग्रामीणों नें चोर होनें के शक में रस्सी से बांधकर पीटा| जमकर मारपीट करनें के बाद पुलिस को सूचना दी गयी, सूचना पर निरीक्षक अपराध कामता प्रसाद मौके पर पंहुचे और आरोपी युवक को ग्रामीणों के साथ सीएचसी उपचार के लिए भेजा| उपचार के दौरान ही आरोपी सीएचसी से फरार हो गया| अपराध निरीक्षक कामता प्रसाद नें बताया पकड़ा गया युवक दिमाग से कमजोर था| वह सीएचसी से कही चला गया|



मुसीबत की बाढ़: गंगा खतरे के निशान से 25 सेमी. ऊपर, रामगंगा धड़ाम
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा खतरे के निशान से नीचे आनें का नाम नही ले रही हैं| लिहाजा तराई क्षेत्रों में ना घरों में पैर रखने की जगह है और ना खेतों में पर रख पा रहे हैं| लगभग 57 से अधिक सड़के बाढ़ के सैलाब में समा गयीं हैं| मुसीबत की बाढ़ कम होनें का नाम नही ले रही है|
शुक्रवार को शाम 4 बजे पांचाल घाट पुल पर जल स्तर 137.35 दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 25 सेमी. ऊपर है| जबकि सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 137.30 मीटर दर्ज किया गया| वहीं रामगंगा का जल स्तर 136.60 दर्ज किया गया| सुबह 8 बजे रामगंगा 136.65 पर प्रवाहित हो रही थी|

लूट का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) 15 अगस्त के दिन लूट करने के आरोपी को पुलिस नें तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया| पुलिस नें उसका न्यायालय के लिए चालान किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया|
जनपद एटा के नयागाँव के ग्राम कलुआटीलपुर निवासी आकाश कुमार राठौर की पत्नी अलका राठौर 15 अगस्त की रात 8 बजे अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से अपने मायके मसेनी फतेहगढ़ जा रही थी, तभी रास्ते में माउंट लिटेरा मोड स्कूल रतनपुर पर पहुंचते ही पीछे से मोटरसाइकिल अपाचे पर दो अज्ञात लोगों ने पीछे से तमंचा लगाकर छपट्टामार कर सोने की चेन लूट ली| मामले में पुलिस नें तहरीर मिलने पर
पुलिस जाँच में जुट गयी| सीसीटीवी भी पुलिस नें खंगाले| जनक जाँच के दौरान प्रकाश में आये इंद्रजीत उर्फ मनीष पुत्र मुन्नू उर्फ़ दशरथ यादव निवासी पिपरगांव को गिरफ्तार किया| आरोपी के पास 8640 रूपये मिले| आरोपी मनीष का साथी गोविंद पुत्र सुरेश यादव निवासी पिपरगांव अपाचे मोटरसाइकिल और तमंचा कुछ रुपए लेकर फरार हो गया है| कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है| जल्द उसे भी गिरफ्तार किया जायेगा| 

समाज के रक्षक होते हैं वरिष्ठ नागरिक
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भारतीय पाठशाला इण्टर कालेज में सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स संगठन द्वारा विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे कहा गया कि वरिष्ठ नागरिक समाज के रक्षक होते हैं|
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर रंगाल मिश्रा ने 80 वर्ष से ऊपर के सेवानिवृत शिक्षकों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान करते हुये कहा कि यह हम सभी के लिये गौरव का पल है कि हम आज सार्वजनिक रूप से विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों पर अपना योगदान देने वाले सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक परिवार, समाज व राष्ट्र के गुर्जर होते हैं, उनके अनुभव बड़ी से
बड़ी समस्याओं को सुलझाने में काम आते हैं। वरिष्ठ नागरिक समाज के रक्षक भी हैं, उनके साथ रहने से परिवार, समाज और राष्ट्र का वजन बढ़ता है। सेवानिवृत के पश्चात् प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक कार्यों और आध्यात्म के क्षेत्र में अपना सहयोग करना चाहिये। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिये उनके द्वारा जो भी सहयोग होगा, वे अवश्य करेंगे।
वरिष्ठ कोषाधिकारी अम्बरीष बाजपेयी ने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारियों और शिक्षकों की जो भी समस्यायें होगी, उनका प्रमुखतः के साथ निस्तारण किया जायेगा, कोषागार में अगर कोई समस्या आती है तो सेवानिवृत शिक्षक एवं कर्मचारी मुझसे सीधे सम्पर्क अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। सेवानिवृत संयुक्त निदेशक होम्योपैथिक डॉ० मधूरंजन सक्सेना ने कहा कि बुढ़ापे का शेष जीवन शान्तिपूर्ण आत्मचिन्तन तथा भगवान का भजन करने के लिये होता है, समय बदल रहा है, वरिष्ठ नागरिकों को समाज में सम्मान की जगह उपेक्षा मिल रही है। सभी को एक दिन वरिष्ठ नागरिकों की श्रेणी में आना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सम्बन्धी अगर कोई समस्या है तो वह मुझसे परामर्श ले सकते हैं। प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने कहा कि माता-पिता की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। परिवार में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन अति आवश्यक है। अध्यक्षता करते हुये
सेवानिवृत प्रधानाचार्य रामकिशोर शर्मा ने कहा कि बच्चों को पढ़ाइये-लिखाइये, खिलाइये-पिलाइये लेकिन बुढ़ापे में उनसे सहयोग की आशा बिल्कुल न करें। बुढ़ापे में स्वस्थ्य रहने का प्रयास करें, आज का समय बदल चुका है। आज के युग में अपनी गांठ का पैसा ही बच्चों से ज्यादा काम आता है। जिलाध्यक्ष विष्णु भगवान कटियार ने सेवानिवृत कर्मचारियों से जुड़े कई मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाते हुये कहा कि सेवानिवृत कर्मियों की उपेक्षा सरकार को मंहगी पड़ेगी। कार्यकारी अध्यक्ष राजेश निराला ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का समाज के प्रति दायित्व और बढ़ जाता है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० प्रभूदयाल, जिलामंत्री राजीव बाजपेयी, उपाध्यक्ष नन्दकिशोर शर्मा, सुभाषचन्द्र गुप्ता, विनोद उपाध् याय, मुनीश दीक्षित, राजेश बंसल, अखिलेश मुरारी पाण्डेय आदि ने विचार रखे। संचालन राजेश निराला एवं राजीव वाजपेयी ने किया।
रेलवे कर्मी 10 माह से लापता, नही लग रहा सुराग
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रेलवे कर्मी बीते 10 माह से लापता प्वाइंट मैंन चल रहा है| विभाग काफी दिनों से कागजी घोड़े दौड़कर उसको खोजनें का प्रयास कर रहा है, लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा है|
जनपद बरेली के रेलवे कालोनी निवासी अंकुर यादव बधारी कलां स्टेशन पर प्वाइंट मैंन के पद पर कार्यरत है| मिली जानकारी के मुताबिक वह बीते 30 अक्टूबर 2024 से लापता है| विभाग नें अंकुर के
पते पर नोटिस जारी कर 2 अगस्त को तलब किया लेकिन अंकुर कका कोई पता नही चला| वहीं अब 26 अगस्त को लापता अंकुर को तलब होनें का दोबारा नोटिस जारी किया गया| जिसमे आकर अपना पक्ष रखनें को भी कहा गया है|
स्टेशन अधीक्षक फर्रुखाबाद मनोज कुमार नें बताया की प्वाइंट मैंन लापता है| विभागीय जांच की जा रही है| विवेचना यातायात निरीक्षक राजीव कुमार झा नें बताया कि प्वाइंट मैंन को अभी तक चार बार नोटिस भेजे गये हैं, लेकिन कोई जबाब नही आया और नोटिस वापस आ गये| अब यदि वह ससमय उपस्थित नही होता है तो अधिकारियों को पत्राचार किया जायेगा| 




