Home Blog Page 190

एक राष्ट्र-एक चुनाव को गति देंगे विद्यार्थी:धर्मपाल सिंह

0

लखनऊ:प्रदेश में भाजपा ने एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान को गति प्रदान करने की विस्तृत योजना तैयार की है।सबसे पहले प्रदेश स्तरीय छात्र नेता सम्मेलन इसी माह के आखिरी सप्ताह में लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।इसके बाद क्षेत्रीय स्तर पर छात्र नेता सम्मेलन होंगे।जिसको लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है|
भाजपा के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान समिति के प्रदेश के सहसंयोजक व सदस्य विधान परिषद अनूप गुप्ता व प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में आगामी दिनों में प्रदेश में छात्रों व युवाओं को एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के साथ जोड़ते हुए विभिन्न कार्यक्रम एवं अभियानों की योजना बनाई गई ।प्रदेश के विश्विद्यालयों, महाविद्यालयों,इंजीनिरिंग कॉलेजों सहित अन्य महावियालयों मे एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में छात्रों युवाओं के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भारत को वैभवशाली और विकसित राष्ट्र बनाने की इस मुहिम में जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।गांव, गली, शहरों, खेत, खलिहानों, दुकानों, प्रतिष्ठानों में चर्चा के साथ ही हमें बड़ी संख्या में युवाओं को भी जोड़ना है।

इसके लिए विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, कॉचिंग सेंटर, लाइब्रेरी सहित सभी शिक्षण संस्थानों, खेल के मैदानों में पहुंचकर हमें युवाओं को जोड़ना है और एक राष्ट्र-एक चुनाव के विषय को लोकव्यापी बनाना है। युवाओं से संवाद के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला तैयार की गई है। आप सभी अभियान की प्रदेश टोली के सदस्यों पर अभियान की सफलता की जिम्मेदारी है और आप सभी इस बड़ी जिम्मेदारी को निभाने में पूरी तरह सक्षम है।

आतंकियों ने धर्म पूछकर मारा था और हमने कर्म देखकर मारा:राजनाथ सिंह

0

नई दिल्ली:देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में आदर्श रक्षा एवं खेल अकादमी के उद्घाटन में ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। पहलगाम हमले का उल्लेख करते हुए आतंकवादियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने धर्म के आधार पर लोगों की हत्या की लेकिन भारतीय सेना ने आतंकवादियों को उनके कर्मों के आधार पर मारा।
पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आंतकी ठिकानों को नस्तेनाबूत कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत की ओर कई मिसाइल दागी दी थी। भारतीय सेना ने इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया था।

मऊदरवाजा व कंपिल को मिले नये थानाध्यक्ष, सेंट्रल जेल व सराह चौकी को भी मिले इंचार्ज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात पुलिस अधीक्षक आरती सिंह नें सेन्ट्रल जेल व सराह चौकी प्रभारी के साथ ही मऊदरवाजा व कम्पिल में नये थानाध्यक्ष तैनात किये हैं|
पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह की मऊदरवाजा व कपिल कुमार की थानाध्यक्ष कम्पिल के पद पर तैनात की है| पुलिस लाइन में ही प्रतीक्षारत दारोगा संदीप कुमार गौतम को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमालगंज बनाया गया है| दारोगा संतकुमार को सर्विलांस सेल का प्रभारी बनाया गया है| थाना मऊदरवाजा की रायपुर चौकी का प्रभारी दारोगा अरविन्द यादव को बनाया गया है| दारोगा दर्शन सिंह को कोतवाली फतेहगढ़ की सेन्ट्रल जेल चौकी का प्रभारी बनाया गया है| दारोगा नितिन कुमार को फतेहगढ़ की सराह चौकी का इंचार्ज बनाया गया है|

बड़ी खबर: पांचाल घाट पुल 29 दिनों तक होगी रिपेयरिंग, रूट होगा डायवर्जन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) खस्ता हो रहे पांचाल घाट पुल की पुन: रिपेयरिंग का कार्य होना है| लिहाजा पुला का रूट डायवर्जन करनें का निर्णय जिला प्रशासन नें लिया है| पुल पर रिपयेरिंग के लिए 25 अगस्त से 29 दिनों के लिए रूट डायवर्जन का आदेश जारी किया गया है|
(1) कन्नौज से कानुपर रोड होते हुये फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को गुरसहायगंज जनपद कन्नौज से छिवरामऊ की तरफ डायवर्जन किया जाये तथा रात्रि 09:00 बजे से समस्त वाहन छोडे जायेगें।
(2) छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को छिवरामऊ जनपद कन्नौज से बेवर जनपद मैनपुरी की तरफ डायवर्जन किया जाये तथा रात्रि 09:00 बजे से समस्त वाहन छोडे जाये।
(3) बेवर जनपद मैनपुरी की ओर से फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को बेवर जनपद मैनपुरी में रोका जाये तथा रात्रि 09:00 बजे से समस्त वाहन छोडे जाये।
(4) जनपद एटा की ओर से फतेहगढ़ को आने वालें माल वाहनों यथा ट्रक, टेंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि को बिराहिमपुर अलीगंज बार्डर जनपद एटा पर रोका जाये तथा रात्रि 09:00 बजे से समस्त वाहन छोडे जाये।

एशियन कंप्यूटर स्कॉलरशिप परीक्षा में 4118 छात्र हुए शामिल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित 23 वीं एशियन स्कॉलरशिप परीक्षा में 4118 छात्र सम्मलित हुए|
श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संचालित एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट द्वारा 4 केंद्रों पर सामान्य ज्ञान परीक्षा में कुल 4118 छात्रों ने भाग लिया। फर्रुखाबाद में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्याम नगर केंद्र पर सीनियर वर्ग में 1457 व जूनियर वर्ग में 934 राजपुर में अमर ज्योति इण्टर कॉलेज में सीनियर वर्ग में 280 व जूनियर वर्ग में 304 शाहजहांपुर भरगंवा में अवंतीबाई इंटर कॉलेज केंद्र पर सीनियर वर्ग में 432 में जूनियर वर्ग में 252 नवाबगंज में जे एस इंटर कॉलेज में सीनियर वर्ग में 209 व जूनियर वर्ग में 250 छात्र छात्राओं ने प्रतिभा किया परीक्षा दो वर्गों में आयोजित हुई जूनियर वर्ग कक्षा 6 से 9 प्रातः 9 से 10:00 बजे तक तथा सीनियर वर्ग कक्षा 10 से परास्नातक तक प्रातः 11:00 से 12:00 तक। छात्रों ने छात्रवृत्ति व पुरस्कार पाने के लिए खूब मेहनत की।
परीक्षा में समसामयिक, राजनीति, खेलकूद, तार्किक योग्यता, भूगोल इतिहास, गणित, विज्ञान, हिन्दी आदि के प्रश्नों को सम्मलित किया गया। संस्था के निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि यह प्रतियोगिता 23 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही है। इसके माध्यम से छात्रों का बौद्धिक विकास होता है एवं संस्थान द्वारा छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया जाता है। सामान्य ज्ञान परीक्षा का परिणाम सीनियर वर्ग 27 व 27 अगस्त 2025 एवं जूनियर वर्ग 30 अगस्त 2025 को एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की शाखाओं पर घोषित होगा।
प्रबंध निदेशक आकांक्षा सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से विजेता छात्र को मेगा पुरस्कार के रूप में साईकिल, प्रथम पुरुस्कार मिक्सी, द्वितीय पुरुस्कार इलेक्ट्रिक केटल, सांत्वना पुरुस्कार दीवाल घडी एवं 50% व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा साथ ही उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से छत्रों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। वर्तमान में सरकार की योजना कौशल विकास में छात्रों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण भी उपलब्ध है। छात्र ओ लेवेल, डी. आई.टी., बीसीए , एडीसीए, डिजिटल मार्केटिंग आदि कोर्स में प्रवेश ले सकते है।
संस्था के निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि हमारा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक कंप्यूटर शिक्षा पहुचे आज हर ओर प्रतिस्पर्धा बढती जा रही है इसलिए यदि सफल होना है तो मेहनत के साथ साथ कंप्यूटर ज्ञान अति आवश्यक है जिसके माध्यम से हम अपने आप को आगे बढ़ा सकते है। संस्था में आईटी और नॉन आईटी दोनो तरह के कोर्स उपलब्ध है। छात्र अपनी सुविधानुसार कोर्स का चयन कर सकते है।
परीक्षा में सुपर्णा, रक्षपाल, रियाज, जितेन्द्र यादव, प्रमोद कुमार, राजेन्द्र दीक्षित, नवीन मिश्र, नरेन्द्र पाण्डेय,अभय, पंकज पाण्डेय, डॉo समरेन्द्र शुक्ल, आँचल साध, रवीन्द्र भदौरिया, अनुराग पाण्डेय, सिंघिका वर्मा, अनुज दीक्षित राधिका सोमवंशी, दीपक मिश्रा, सुमित सिंह, अरविन्द दीक्षित, शैलेन्द्र मिश्रा, उज्जवल पाण्डेय, कुलभूषण श्रीवास्तव, शरद मिश्रा, रत्नेश सक्सेना, आदेश अवस्थी, राधारमण सुमित अवस्थी, सोनेलाल, पवन गुप्ता, प्रांजल शुक्ला, गौरव मिश्रा, रुद्रांश द्विवेदी, आदि ने सहयोग किया।

थानाध्यक्ष मेरापुर की तैनाती, चार इंस्पेक्टर भी इधर से उधर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) थानाध्यक्ष मेरापुर क्वे पद पर नई तैनाती की गयी है| वहीं चार पुलिस इंस्पेक्टर भी इधर से उधर किये गये हैं|
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक अजय सिंह की थानाध्यक्ष मेरापुर के पद पर तैंनाती की है| यूपी डायल के प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार को थाना साइबर क्राइम का प्रभारी बनाया गया है|कोतवाली कायमगंज के अपराध निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को थाना कादरी गेट का निरीक्षक अपराध की जिम्मेदारी दी गयी है| फर्रुखाबाद कोतवाली के अपराधा निरीक्षक मो. कामिल खान को कायमगंज का निरीक्षक अपराध बनाया गया है| निरीक्षक आमोद कुमार सिंह को जन शिकायत प्रकोष्ट के प्रभारी पद से हटा यूपी 112 का प्रभारी बनाया गया है|

रानी आबंतीबाई लोधी की जयंती पर मेधावी होंगे सम्मानित

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रानी आबंतीबाई लोधी की 194 वीं जयंती पर मेधाबी छात्र-छात्राओं को सम्मानित होंगे| कार्यक्रम की तैयारी लगभग अंतिम चरण में हैं|
शहर के नव भारत सभाभवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय लोधी, लोधा, लोध महासभा के प्रदेश महामंत्री परशुराम वर्मा नें बताया की रानी आबंतीबाई लोधी की जयंती 26 अगस्त को है| जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा| सम्मान समारोह में केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा, योगी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद उन्नाव साक्षी महाराज,फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत आदि प्रमुख रूप से शामिल होंगे| इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश राजपूत, रामलडैते वर्मा, अजय सिंह, प्रेम पाल वर्मा, पंकज सिंह आदि रहे|

मानवाधिकार तार-तार: युवक को बंधक बनाकर पीटने में केबल एनसीआर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को चोर होनें के शक में बिजली पोल में रस्सी से बांधकर मारपीट की गयी थी| जिसमे मानवाधिकारों का हनन हुआ| मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है| लेकिन मामले में केबल और केबल एनसीआर दर्ज की गयी|
बीते 22 अगस्त की रात लगभग एक बजे राजेपुर थाना के ग्राम वीरसिंहपुर में मानसिक रूप से दिव्यांग युवक अंकुर पुत्र सुरेन्द्र निवासी बिरियाडेरा कुरावाई विदिशा मध्य प्रदेश को पकड़ लिया गया| ग्रामीणों नें चोर होनें के शक में उसे पकड़ा और बिजली पोल में उसे रस्सी से बांधकर जमकर मारपीट कर दी| जिसका बाकायदा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है| मारपीट के बाद मौके पर अपराध निरीक्षक कामता प्रसाद मौके पर पंहुचे पीटे गये युवक को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया| युवक सीएचसी से बिना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के ही चला गया| सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होनें के बाद चर्चा का विषय बना है| थाना राजेपुर के ग्राम शेराखार निवासी बिजनेश पुत्र सूरज पाल नें वीरसिंहपुर के अर्जुन पुत्र वीर बहादुर सिंह, कुलदीप पुत्र कन्हैया बक्श, तेज प्रताप पुत्र श्याम पाल सिंह, हरेन्द्र पुत्र राम सिंह नें के खिलाफ एनसीआर दर्ज करायी| लेकिन मानवाधिकार के तहत कोई मामला दर्ज नही किया गया| फतेहगढ़ न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. दीपक द्विवेदी नें बताया कि मामला वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह से मानव अधिकारों को तार-तार कर बंधक बनाकर मारपीट की जा रही है| मामले में बीएनएस की धारा 352 (सार्वजनिक रूप से अपमानित करना) व बीएनएस 127 (बंधक बनाने) की धारा में मुकदमा दर्ज होना चाहिए था| मामला संगीन है| एफआईआर दर्ज होनी चाहिए था| अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पाण्डेय नें बताया कि वायरल वीडियो में जिस तरह से युवक को मारापीटा जा रहा है यह अमानवीय कृत्य है, मानवाधिकार का खुला उलंघन है, पुलिस को इसमे सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करना चाहिए था| किसी के साथ मारपीट का अधिकार कानून में नही दिया गया है| पुलिस मामले को गंभीरता से ले| अपराध निरीक्षक राजेपुर कामता प्रसाद नें बताया कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी नही है| जिस समय एनसीआर लिखी गयी वह बाहर थे, लेकिन वह घटना के समय मौके पर गये थे, यह कैसे लिखा गया उन्हें पता नही| मानवाधिकारों का उलंघन तो है| जाँच करायी जायेगी |

विधानसभा संगठन मजबूत करने को सपा ने कसी कमर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी नें संगठन की ओवर हालिंग शुरू कर दी है| जहाँ बूथ कमेटियों का गठन नहीं हुआ वहां कमेटियों का गठन नही हुआ है वहां संगठन को मजबूत करनें का कार्य करने पर जोर दिया जा रहा है|
सपा के जिला महासचिव इलियास मंसूरी नें ग्राम सोता बहादुरपुर में पहुँचकर बूथ कमेटियों का गठन किया जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने बताया कि जिले का कोई बूथ ऐसा नहीं रहेगा जहाँ हमारी कमेटी न हो, हर बूथ पर बूथ कमेटी बनेगी व जरूर बनेगी। जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश पाल, जिला सचिव निजाम अंसारी, विमल प्रताप सिंह चौहान, मुख्तार आलम, वसीम अंसारी, जियाउल हक, ब्रिगेड अकलीम खाँ आदि रहे|

विधायक पूजा पाल के सपा से निष्कासन पर पाल सेना आक्रोशित

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा विधायक पूजा पाल के निष्कासन पर जय माँ अहिल्याबाई होल्कर पाल सेना आक्रोशित हुई है| पाल सेना नें कहा कि सपा सुप्रीमों माफियाओं के संरक्षण दाता है|
दरअसल सीएम योगी की अपराधियों के खिलाफ की गयी कार्यवाही की तारीफ़ कौशम्बी की चायल विधान सभा से विधायक पूजा पाल ने कर दी थी, जिसके बाद सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव नें उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया| पाल सेना जिलाध्यक्ष पंकज पाल नें कहा कि पूजा पाल को सपा से निष्कासित करना पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मानसिकता को प्रदर्शित करता है| पूजा पाल के अपमान से समूचा पाल समाज आहत है और आगामी चुनाव में इसका खामियाजा भी सपा पार्टी को भुगतना पड़ेगा| जिलाध्यक्ष ने कहा कि अतीक अहमद जैसे माफिया को अतीक यादव बनाने का कार्य सपा ने किया| अखिलेश पीडीए की बात करते है यदि पीडीए से पाल समाज ही हट गया तो कहेका पीडीए| विधायक पूजा पाल का अपमान व राजू पाल की हत्या सपा को पीडीए का विरोधी दर्शाती है|
विधान सभा चुनाव में सपा का विरोध करेगी पाल सेना
जिलाध्यक्ष पाल सेना पंकज पाल नें कहा की जिस तरह से सपा लगातार पाल समाज का अपमान कर रही है, उसके जबाब में आगामी विधान सभा चुनाव में पाल सेना सपा का विरोध करेगी|