फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा लगातार खतरे के निशान से 25 सेमी. ऊपर वह रहीं है| जबकि रामगंगा खतरे के निशान से नीचे की तरह रुख कर गयीं हैं| बाढ के कटान से हजारों परिवारों को नुकसान हुआ है| कटान लगातार बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीणों के माथे पर बल है| ग्रामीणों नें सरकार से बाढ़ रोंकने के लिए बाँध बनाये जानें की मांग की है|
दरअसल मंगलवार को शाम 4 बजे सिचाई विभाग के गंगा का जलस्तर 137.35 मीटर पर दर्ज किया गया| रामगंगा का जलस्तर 135.70 मीटर दर्ज किया गया| गंगा में 143514 क्यूसेक नरौरा बाँध से छोड़ा गया| बाढ़ नें कटान शुरू कर दिया है| तीनो तहसीलों कायमगंज, अमृतपुर व सदर में कुल 29 मक्के मकान बाढ़ के कटान में गंगा में समा गये, वहीं बाढ़ में ही 11 झोपड़ी भी कटान में चली गयीं| सरकारी आंकड़ो के अनुसार अभी तक बाढ़ पीड़ितों को 37715 पैकेट राहत सामग्री का वितरण किया जा चुका है| राजेपुर में बदायूं मार्ग पर बाढ़ का पानी बहने से रास्ता बंद है| राजेपुर तिराहे पर भी बाढ़ का पानी वह रहा है| 

कटान में 29 पक्के मकान, 11 झोपड़ी बाढ़ में वहीं , गंगा खतरे के निशान से 25 सेमी. ऊपर
जन्म दिवस पर डॉ. भूपेंद्र नाथ सरीन को किया याद
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के लोहाई रोड़ स्थित डॉ. रजनी सरीन नर्सिंग होम पर डॉ. भूपेंद्र नाथ सरीन का 79 वां जन्म दिवस सर्व धर्म गुरुओं के साथ मनाया गया| कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन पुष्पांजलि के साथ धर्म सभा के साथ प्रारंभ हुआ|
पंडित सुरेंद्र पांडेय, जयराम पादरी, ज्ञानी मंगल सिंह ,सूफी संत पप्पन मियां सभी धर्म गुरुओं ने अपने-अपने ढंग से प्रार्थना करके लोक कल्याण समृद्धि की कामना की| सुरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. सरीन बहुत ही सरल स्वभाव के साधारण व्यक्तित्व वाले बड़े व्यक्ति थे, समाज सेवा उन्होंने कभी दिखाकर नहीं की बल्कि गुप्त रूप से समाज सेवा करने में उनका कोई शानी नहीं रहा। उन्हीं के बताए रास्ते पर
चलकर उनकी धर्मपत्नी समाज सेवी चिकित्सक रजनी सरीन साहित्य और समाज की सेवा में लगी हुई हैं उनके बेटे और बेटी देश और विदेश में चिकित्सा में अपने आयाम स्थापित कर रहे हैं
धर्म गुरुओं को सम्मानित किया गया| डॉ. भूपेन सरीन के जीवन की यादों को लेकर उनकी स्मृतियों को
याद किया व पुष्पांजलि अर्पित की डॉ. भूपेन नाथ सरीन अच्छे संगीतकार भी थे| डॉ. अंजली,डॉ प्रिया, उदय पाल,अजय ,विजय ,अनिल ,रजत, गौरव, छोटू ,राहुल, अनुभव सारस्वत राधा ,नेहा भूपेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. राजकुमार सिंह, जवाहर सिंह गंगवार, समरेंद्र शुक्ला, अनुराग पांडेय रिंकू, गुंजा जैन, शीश मल्होत्रा आदि साहित्यकार रहे| कार्यक्रम का संचालन संजय गर्ग ने किया|
नवजात सहित एक ही परिवार में तीन मौतों से मातम
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) प्रसब के दौरान अपनी भतीजी को देखने आयी महिला बस से गिरकर घायल हो गयी| जिसको लोहिया से सैफई ले जाने समय मौत हो गयी| जानकारी से सदमे में आयी प्रसूता नें भी प्रसब के दौरान दम तोड़ दिया| प्रसूत नें जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया, जिसमे से एक नवजात की भी मौत हो गयी, जिससे एक ही परिवार के तीन की मौत से मातम पसर गया|
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी इमरान की पत्नी मुस्कान को प्रसब के लिए बघार मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया था| मुस्कान को देखने के लिए उसकी बुआ 50 वर्षीय सुनीता पत्नी नसीम निवासी शास्त्री नगर मोहम्मदाबाद चौराहे से रोडबेज की आगरा फोर्ट डिपो की बस से घार पंहुची जहाँ वह
बस से उतरने के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयीं| बघार चौकी प्रभारी अजय यादव ने घायल सुनीता को लोहिया अस्पताल भेजा, हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रेफर कर
दिया| सैफई ले जाते समय सुनीता की मार्ग में ही मौत हो गयी| वहीं उधर मुस्कान को प्रसब के दौरान जुड़वाँ बच्चो का जन्म हुआ| प्रसब के बाद मुस्कान नें भी दम तोड़ दिया और उसके एक नवजात बच्चे की भी मौत हो गयी| मुस्कान की शादी की 10 महीने ही हुए थे| उसका पति सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है| मृतका सुनीता का पति नसीम पल्लेदारी का कार्य करता है| परिजनों नें पुलिस को सूचना दी|
सपा के पूर्व व्लाक प्रमुख सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के पूर्व व्लाक प्रमुख सुबोध यादव सहित आठ के खिलाफ रंगदारी मांगने, भूमि पर कब्जा ना देनें व बंधक बनानें के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है|
थाना मऊदरवाजा के ग्राम सरैया निवासी सौरभ चौहान नें जेएनबी रोड फतेहगढ़ निवासी राजेपुर के पूर्व
व्लाक प्रमुख व वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य सुबोध यादव, ग्राम परखिरिया निवासी पंकज यादव, उदयपाल यादव उर्फ भोला व पांच अज्ञात के खिलाफ थाना कादरी गेट में मुकदमा दर्ज किए गया है| पंजीकृत करायी गयी एफआईआर में कहा कि साल 2023 में जनपद कन्नौज के तालग्राम निवासी राजेश वर्मा के यहाँ उनकी मसेनी चौराहा स्थित भूमि का सौदा किया था| राजेश वर्मा नें सौरभ को भरोसा दिया था कि कुछ दिन बाद
भूमि का बैनामा करा लेंगे| कुछ दिन बाद फरवरी में वह निर्माण करने के लिए पंहुचे निर्माण के लिए भवन सामग्री उतरवाने लगे तो मौके पर मौजूद पंकज यादव नें कहा कि सुबोध यादव मेरे मालिक है उनकी अनुमति के बिना कोई कार्य नही होगा| सौरभ ने कहा कि सुबोध यादव भू-माफिया है| सौरभ नें कहा कि 7 अप्रैल को वह अपने मित्र पवन वीर के साथ फतेहगढ़ जा रहे थे, लोको रोड मनोरंजन गृह के निकट
सुबोध यादव, पंकज यादव व तीन अज्ञात लोगों नें घेर लिया और रंगदारी 50 लाख की मांगी और जान से मारनें की धमकी दी| 19 अप्रैल को जब वह निर्माण करानें की रूप रेखा बना रहे थे तो उसी दौरान सुबोध व अन्य तीन आरोपी वहां आये सौरभ व उसके दोस्त पवनवीर के साथ मारपीट की| मुकदमा थाना कादरी गेट में दर्ज किया गया| मुकदमा की विवेचना पांचाल घाट क चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा को दी गयी है|
बालिका से अश्लील हरकत करनें में आरोपी गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बालिका से अश्लील हरकत करनें के मामले में पुलिस नें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया|
बीते दिन बालिका के साथ अश्लील हरकत करनें का मामला प्रकाश में आया| पीड़िता के परिजनों की तरफ से थाना पुलिस को शिकायत की गयी| पुलिस नें मामले में आरोपी समरपाल पुत्र रामचरन निवासी श्रंगीरामपुर सरैया कमालगंज को गिरफ्तार कर लिया| आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट आदि के तहत कार्यवाही की गयी है| प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार नें बताया कि पास्को के तहत आरोपी को गिरफतार किया गया है| 



वीरांगना अवंतीबाई लोधी का बलिदान सम्मान योग्य: बीएल वर्मा
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध महासभा के द्वारा शहर के ठंडी सड़क स्थित नवभारत सभा भवन में वीरांगना अवंतीबाई लोधी की 194 वीं जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया| जिसमे वीरांगना अवंतीबाई लोधी के देश के लिए किये गये बलिदान को याद किया गया| अध्यक्षता रामगोपाल वर्मा ने की|
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे| हम सभी को धर्म सम्प्रदाय को छोड़कर दूसरे बलिदानियों की तरह ही उनकी भी जयंती मनाई जानी चाहिए| उन्होंने समाज के लोगों से डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर्व की तरह मनाने के
लिए संकल्पित किया| मंत्री बोले कि पीएम मोदी ने कहा कि आप अपनी ऊर्जा लकीर को छोटी करने में न लगाकर लकीर को बड़ी करने में लगाओ, सोच को बदलो सितारे बदल जायेंगे नज़र को बदलो नज़ारे बदल जायेंगे, उन्होंने वीरांगना अवंतीबाई लोधी, गुलाब सिंह लोधी की शौर्य पराक्रम और बलिदान को याद किया| इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह के द्वारा समाज के लिए किये गये कार्यों को भी याद किया|उन्होंने कहा कि सभी नशामुक्ति अभियान चलाकर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलायें, तभी विकास सम्भव है| राष्ट्रीय अध्यक्ष लोधी महासभा व सदर एटा विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि
600भारतभूमि की आजादी में लोधी समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है, उन्होंने बंथलशाहपुर में लोधी समाज के सगे भाइयों की हत्या पर कहा उस मामले में बहुत चूक हुई है आगे सर्तक रहना ताकि ऐसी घटनाओं पर सटीक कार्यवाही हो सके| शाहजहांपुर महापौर अर्चना वर्मा ने कहा रानी अवंतीबाई लोधी के
बलिदान को इतिहास को छुपाया गया है। विधायक बिधूना रेखा वर्मा ने नारी सशक्तिकरण पर महिलाओं को अवंतीबाई लोधी की तरह सशक्त साहसी बनने को प्रेरित किया| प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चंद राकेश लोधी ने कहा कि जनपद फर्रुखाबाद से एक लोधी विधायक होना चाहिए, पूर्व सांसद प्रो. रामबक्स सिंह वर्मा ने कहा सर्व समाज को साथ लेकर व समाज की एकजुटता पर बल दिया| प्रदेश महामंत्री परशुराम वर्मा को आज प्रदेश कार्यकारिणी का अध्यक्ष बनाया गया | 250 मेधावी विद्यार्थियों को मेडल प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया।
अयोध्या में कल्याण सिंह, साक्षी, उमाभारती का नामोनिशान नही: उर्मिला राजपूत
सपा की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा लोधी समाज की कई दूकानें चल रही हैं, समाज का एक संगठन होना चाहिए, कहा अयोध्या आप लोग जाओ वहां देखो कि मंदिर निर्माण में अग्रणी रहे समाज के बाबू कल्याण सिंह , साक्षी महाराज , उमाभारती का कोई नामोनिशान आया है| समारोह में प्रदेश प्रभारी हरिपाल सिंह लोधी , महिला मोर्चा क्रांति लोधी, जितेन्द्र लोधी, राकेश लोधी, जिलाध्यक्ष महेशचंद्र राजपूत , रामलड़ैते राजपूत,डा. धर्मेन्द्र राजपूत,पंकज राजपूत एडवोकेट, अजय सिंह फौजी, प्रेमपाल सिंह एडवोकेट, अरविन्द राजपूत, रामसेवक राजपूत आदि रहे| संचालन मातादीन लोधी ने किया|
सांसद मुकेश राजपूत व साक्षी महाराज नही आये नजर
लोधी समाज के कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत,उन्नाव सांसद साक्षी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा के नजर ना आनें की चर्चा रही|
सराफा व्यापारी का पुत्र ही निकला चोरी का आरोपी, तीन साथियों सहित गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) चोरी के मामले में पुलिस नें चार बाल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है| उनके पास से पुलिस नें चोरी का माल बरामद होनें का दावा किया है|
शहर कोतवाली के मोहल्ला पक्कापुल नाला सिम्तसुमाल निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता पुत्र सूरज प्रसाद ने 26 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे बताया कि 20 अगस्त को सुबह 10:55 पर उसके पुत्र ने अपने तीन साथियों के साथ राजेपुर कस्बा स्थित उसकी सराफा दुकान का ताला तोड़कर जेबरात व 10
हजार रूपये चोरी कर लिए थे| पुलिस नें सराफा व्यापारी के नाबालिक पुत्र सहित चार को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया| पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 अंगूठी, 1 नथ, 12 कानो के टोप्स, 1 गले की चेन, 2 नग मांग टीका, 1 सफेद ब्रेसलेट, 1 नाक फूल, 3000 हजार रूपये व मोबाइल आदि बरामद हुए| अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह नें बताया कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है| चोरी का माल बरामद हुआ है| 

बाढ़ पीड़ितों का आईएमए नें स्वास्थ्य शिविर लगा बांटा दर्द
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा व रामगंगा में आयी बाढ़ से जनमानस बेहाल है| ग्रामीण विभिन्य स्वाथ्य समस्याओं से जूझ रहें हैं| उनकी स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नें नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर बाढ़ पीड़ितों को दवा उपलब्ध करा राहत सामग्री भी वितरण की गयी।
आईएमए के अध्यक्ष डॉ. विपुल अग्रवाल व सचिव डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में गंगापार के बाढ़ प्रभावित गाँव कुंवरपुर,सलेमपुर आदि गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगा दवा वितरण के साथ ही राहत सामग्री का वितरण भी किया गया| डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव नें बताया कि स्वास्थ्य शिविर में अधिकतर जुखाम,खांसी, खुजली, दस्त व बुखार के मरीज मिले, जिनको दवा वितरण की गयी| लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए मौसम बदलने के साथ अलर्ट रहने के भी निर्देश दिए गए।


खबर का असर: चोरी के शक में युवक को बांधकर पीटने में एनसीआर गंभीर धाराओं में तरमीम
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन युवक को चोरी के शक में बंधक बनाकर पीटने के मामले में पुलिस नें केवल एनसीआर दर्ज कर मामले को रफा-दफा किया था| मामले में जेएनआई न्यूज नें मामले में मानवाधिकार तार-तार: युवक को बंधक बनाकर पीटने में केबल एनसीआर शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था| मामले में खबर प्रकाशित होनें के बाद पुलिस हरकत में आयी और मामले को मानवाधिकार का हनन मानते हुए एनसीआर को गंभीर धाराओं में तरमीम कर लिया|
थाना राजेपुर के ग्राम बीते 22 अगस्त की रात लगभग एक बजे राजेपुर थाना के ग्राम वीरसिंहपुर में मानसिक रूप से दिव्यांग युवक अंकुर पुत्र सुरेन्द्र निवासी बिरियाडेरा कुरावाई विदिशा मध्य प्रदेश को
पकड़ लिया गया| ग्रामीणों नें चोर होनें के शक में उसे पकड़ा और बिजली पोल में उसे रस्सी से बांधकर जमकर मारपीट कर दी| जिसका बाकायदा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है| जिसमे एक ग्रामीण बंधक बनाये गये युवक की गर्दन पर चाकू रखे भी दिखा है| मजे की बात है कानून के जानकर पुलिस कर्मी भी बंधक बनाये गये युवक के साथ डंडे से मारपीट करते और युवक के पैर पर पैर रखते नजर आये| पुलिस नें खबर के प्रकाशन के बाद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है| प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार नें बताया कि एनसीआर को गंभीर धाराओं में तरमीम किया है| आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जायेगी| 
एक राष्ट्र-एक चुनाव को गति देंगे विद्यार्थी:धर्मपाल सिंह
लखनऊ:प्रदेश में भाजपा ने एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान को गति प्रदान करने की विस्तृत योजना तैयार की है।सबसे पहले प्रदेश स्तरीय छात्र नेता सम्मेलन इसी माह के आखिरी सप्ताह में लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।इसके बाद क्षेत्रीय स्तर पर छात्र नेता सम्मेलन होंगे।जिसको लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है|
भाजपा के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान समिति के प्रदेश के सहसंयोजक व सदस्य विधान परिषद अनूप गुप्ता व प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में आगामी दिनों में प्रदेश में छात्रों व युवाओं को एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के साथ जोड़ते हुए विभिन्न कार्यक्रम एवं अभियानों की योजना बनाई गई ।प्रदेश के विश्विद्यालयों, महाविद्यालयों,इंजीनिरिंग कॉलेजों सहित अन्य महावियालयों मे एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में छात्रों युवाओं के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भारत को वैभवशाली और विकसित राष्ट्र बनाने की इस मुहिम में जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।गांव, गली, शहरों, खेत, खलिहानों, दुकानों, प्रतिष्ठानों में चर्चा के साथ ही हमें बड़ी संख्या में युवाओं को भी जोड़ना है।
इसके लिए विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, कॉचिंग सेंटर, लाइब्रेरी सहित सभी शिक्षण संस्थानों, खेल के मैदानों में पहुंचकर हमें युवाओं को जोड़ना है और एक राष्ट्र-एक चुनाव के विषय को लोकव्यापी बनाना है। युवाओं से संवाद के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला तैयार की गई है। आप सभी अभियान की प्रदेश टोली के सदस्यों पर अभियान की सफलता की जिम्मेदारी है और आप सभी इस बड़ी जिम्मेदारी को निभाने में पूरी तरह सक्षम है।



