बाढ़ पीड़ितों का आईएमए नें स्वास्थ्य शिविर लगा बांटा दर्द

0
503

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा व रामगंगा में आयी बाढ़ से जनमानस बेहाल है| ग्रामीण विभिन्य स्वाथ्य समस्याओं से जूझ रहें हैं| उनकी स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नें नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर बाढ़ पीड़ितों को दवा उपलब्ध करा राहत सामग्री भी वितरण की गयी।
आईएमए के अध्यक्ष डॉ. विपुल अग्रवाल व सचिव डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में गंगापार के बाढ़ प्रभावित गाँव कुंवरपुर,सलेमपुर आदि गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगा दवा वितरण के साथ ही राहत सामग्री का वितरण भी किया गया| डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव नें बताया कि स्वास्थ्य शिविर में अधिकतर जुखाम,खांसी, खुजली, दस्त व बुखार के मरीज मिले, जिनको दवा वितरण की गयी| लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए मौसम बदलने के साथ अलर्ट रहने के भी निर्देश दिए गए।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]