खबर का असर: चोरी के शक में युवक को बांधकर पीटने में एनसीआर गंभीर धाराओं में तरमीम

0
632

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन युवक को चोरी के शक में बंधक बनाकर पीटने के मामले में पुलिस नें केवल एनसीआर दर्ज कर मामले को रफा-दफा किया था| मामले में जेएनआई न्यूज नें मामले में मानवाधिकार तार-तार: युवक को बंधक बनाकर पीटने में केबल एनसीआर शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था| मामले में खबर प्रकाशित होनें के बाद पुलिस हरकत में आयी और मामले को मानवाधिकार का हनन मानते हुए एनसीआर को गंभीर धाराओं में तरमीम कर लिया|
थाना राजेपुर के ग्राम बीते 22 अगस्त की रात लगभग एक बजे राजेपुर थाना के ग्राम वीरसिंहपुर में मानसिक रूप से दिव्यांग युवक अंकुर पुत्र सुरेन्द्र निवासी बिरियाडेरा कुरावाई विदिशा मध्य प्रदेश को पकड़ लिया गया| ग्रामीणों नें चोर होनें के शक में उसे पकड़ा और बिजली पोल में उसे रस्सी से बांधकर जमकर मारपीट कर दी| जिसका बाकायदा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है| जिसमे एक ग्रामीण बंधक बनाये गये युवक की गर्दन पर चाकू रखे भी दिखा है| मजे की बात है कानून के जानकर पुलिस कर्मी भी बंधक बनाये गये युवक के साथ डंडे से मारपीट करते और युवक के पैर पर पैर रखते नजर आये| पुलिस नें खबर के प्रकाशन के बाद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है| प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार नें बताया कि एनसीआर को गंभीर धाराओं में तरमीम किया है| आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जायेगी|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]