सड़क पर गड्डे के चक्कर में बाइक से गिरी महिला, मौत

0
715

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) भाई के साथ बाइक पर जा रही महीला अचानक उछल कर सड़क पर गिर गयी, उसे गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया जहाँ उसे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर किया गया| लोहिया अस्पताल से हायर सेंटर रिफर किया गया| जहाँ बीती रात उसकी मौत हो गयी|
जनपद शाहजहाँपुर के ग्राम चौरा निवासी 26 वर्षीय पप्पी पत्नी कुलभूषण अपने भाई रामजी निवासी जरियनपुर के साथ दबा लेनें फर्रुखाबाद बाइक से जा रही रही थी उसी दौरान थाना अमृतपुर के ग्राम चाचूपुर के निकट अचानक मुख्य मार्ग पर गड्डे में बाइक का पहिया चला गया जिससे पीछे बैठी पप्पी उछल कर सड़क पर मुंह के बल गिर गयी जिससे उसके गंभीर चोट लग गयी| परिजन उसे उपचार के लिए हायर सेंटर कानपुर लेकर गये, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]