गौरी पुत्र के आगमन से पूर्व गुलजार बाजार

0
554

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में हर साल बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व 10 दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना से होती है। इस दौरान साधक भगवान गणेश को अपने घर लाते हैं और उनकी विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं| इस बार गणेश चतुर्दशी को 26 अगस्त से शुरू हो रही है| लिहाजा गणेश चतुर्दशी पर आयोजित होनें वाले महोत्सव को लेकर उत्साह है| बाजार भी प्रतिमाओ से सज गयें हैं|
गणेश चतुर्थी को लेकर घर एवं मंदिरों में तैयारियां होने लगी हैं। बाजार भी भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं से सज गए हैं। शहर में दो दर्जन से अधिक अस्थाई दुकानें सज गई हैं। इन पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं बिक रही हैं। मूर्ति विक्रेताओं एवं निर्माताओं को आर्डर भी मिल रहे हैं। इस बार लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसके चलते बाजारों में भी अभी से खरीदारी के लिए खासी भीड़ उमड़ रही है।
बाजारों में सजी दुकानों पर गणेश प्रतिमाओं की खरीदारी शुरू हो गई है। वहां लोग बड़ी प्रतिमाएं विराजमान करते हैं उन्होंने बाहर से प्रतिमाएं मंगाई हैं आर्डर भी करा दिए हैं। इस बार लोगों प्रथम पूज्य भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए पूरे मनोयोग से लगे हुए हैं। शहर में गणपति उत्सव के लिए में तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठन सहित कॉलोनियों, मोहल्लों के बने संगठन रूपरेखा बनाने में लगे हैं। कई संगठन गणपति उत्सव के लिए आसपास के लोगों से चंदा एकत्रित कर रहे हैं। जिससे पंडालों में सुबह शाम की आरती के साथ प्रसाद वितरण, चौकी, झांकियां व जागरण जैसे आयोजन हो सके। 

[adrotate banner="3"]





[adrotate banner="2"]