पुलिस दीवान की पत्नी व पुत्र को टीसी नें जबरन जंगल में ट्रेन से मारपीट कर उतारा, एफआईंआर

0
707

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ट्रेन की यात्रा कर रही पुलिस दीवान की पत्नी व उसके पुत्र के साथ टीसी से अभद्रता करनें और उनसे जबरन नकदी व मोबाइल लेकर उन्हें उनके स्टेशन पर ना उतारकर लगभग 80 किलोमीटर दूर जंगल में कहीं उतार दिया| मामले में एक नामजद व दो अज्ञात टीसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| विभागीय अधिकारी फिलहाल आरोपी टीसी को बचाने पर लगे हैं|
थाना कादरी गेट के निकट निवासी अरविन्द कुमार जनपद में दीवान के पद पर कार्यरत है| उनकी पत्नी रजनी अपने पुत्र लव के साथ कानपुर सेन्ट्रल से मथुरा छपरा ट्रेन से बैठकर 30 जुलाई 2025 को फर्रुखाबाद आ रहीं थी| माँ-बेटे के पास सामन्य श्रेणी की टिकट थी, ट्रेन में भीड़ अधिक होनें पर रजनी अपने पुत्र के साथ सामन्य श्रेणी के डिब्बे में चढ़ नही सकी, उसी दौरान ट्रेन चलने लगी तो दोनों एस-1 डिब्बे में चढ़ गये और गेट के पास खाली जगह पर खड़े हो गये| ट्रेन फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर पंहुची| उसी दौरान डियूटी पर तैनात टिकट कलेक्टर (टीसी) अरबिंद जिसकी तैनाती सीपीए (कानपुर-अनवरगंज) में है आ गया| टीसी अरबिंद दरवाजे पर खड़ा हो गया और उतरने नही दिया और जब रजनी नें चीख पुकार मचायी तो दो अज्ञात टीसी और आ गये| आरोपी है कि तीनों टीसी नें मिलकर उनके पुत्र लव दुबे के साथ गली-गलौज किया और रजनी के साथ अभद्रता की| मां-बेटे को फर्रूखाबाद स्टेशन से लगभग 80 किमी दूर रात में अँधेरे में जंगल में ट्रेन खड़ी कराकर मारपीट कर जबरन उतार दिया| वमुश्किल मोबाइल वापस किया| बाद में बमुश्किल महिला अपने पुत्र के साथ घर पंहुची| मुकदमा की जाँच दारोगा नरेश कुमार को दी गयी है|
मामले के 21 दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर
दीवान की पत्नी व पुत्र का मामला होनें के बाद भी मुकदमा दर्ज होनें में लगभग 21 दिन का समय लग गया| वहीं जिम्मेदार अब जाँच के बाद कार्यवाही की बात कर रहें हैं|
क्या बोले जिम्मेदार
डीआरएम रेलवे पीआरओ संजीब शर्मा नें बताया कि मामला संज्ञान में है| मामले में एफआईआर दर्ज हुई है| जाँच के बाद ही कार्यवाही पर विचार होगा|

[adrotate banner="3"]


[adrotate banner="2"]