खनन के गड्डे में डूबा बालक, मौत

0
599

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) खनन के गड्डे में डूब जाने से बालक की मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस ने पड़ताल की|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दाउदपुर नगला बाग राठौरा निवासी 10 वर्षीय प्रवीन यादव पुत्र विपिन यादव अपने चाचा के पुत्र आरजू के साथ ग्राम की गौशाला के पीछे स्थित तालाब के पास गया था| उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह लगभग 20 फीट गहरे खनन में चला गया| भाई प्रवीन यादव के डूब जाने की जानकारी दोस्त आरजू ने आकर परिजनों को दी| जिसके बाद परिजन मौके पर आ गये| मामले की जानकारी डायल 112 को दी गयी| जिसके बाद पुलिस मौके पर आ गयी| पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल की| मृतक ग्राम में ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा 3 का छात्र था|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]