सपा नेता चन्नू यादव व छोटे शुक्ला सहित 5 के खिलाफ यह दर्ज की एफआईआर

0
908

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस नें युवक का अपहरण कर उससे असलहों के दम पर मुकदमें में समझौता लिखाने के मामले में सपा नेता चन्नू यादव, छोटे शुक्ला सहित चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है|
थाना कादरी गेट के मसेनी निवासी राहुल कुमार पुत्र भंवर पाल सिंह परमार निवासी शिवाजी कालोनी मसेनी नें मुकदमा दर्ज कराया है| दर्ज कराए गये मुकदमे में राहुल नें पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष श्रवण कुमार शुक्ला उर्फ छोटे निवासी भुडिया भेड़ा राजेपुर, सपा नेता देवेन्द्र उर्फ जग्गू यादव की पत्नी प्रीती यादव निवासी भुडिया भेड़ा, सिद्ध कुमार, योगेन्द्र उर्फ चन्नू यादव सहित कुल चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| राहुल का कहना है कि उसने साल 2022 में मुकदमा देवेन्द्र उर्फ जग्गू यादव के खिलाफ लिखाया था | जिसमें समझौता के लिए जग्गू की पत्नी प्रीती यादव फोन पर दबाब बना रही थी| आरोपियों नें जबरन मुकदमा में समझौता का दबाब बनाया| आरोपी कार डालकर कमर में दोनों तरफ पिस्टल लगाकर राहुल को ले गये और न्यायालय में ले जाकर जबरदस्ती हस्ताक्षर करा लिये और कोर्ट में उसी से दिलवा दिये|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]